logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गनर हत्याकांड: आरोपी संदीप कुमार पर आरोप तय श्रमजीवी एक्सप्रेस में चाकू मारकर हत्या का मामला, अगली सुनवाई 3 सितंबर को सुलतानपुर में माफिया मुख्तार अंसारी के भतीजे और गाजीपुर के मोहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू के गनर राकेश कुमार की हत्या के चर्चित मामले में आरोपी संदीप कुमार पर आरोप तय कर दिए गए हैं। मंगलवार को पुलिस ने मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा जेल में बंद आरोपी संदीप कुमार को कोर्ट में पेश किया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रवि शुक्ल ने बताया कि एडीजे पंचम राकेश ने आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ आरोप तय किए। मामले में अभियोजन साक्ष्य के लिए तीन सितंबर की तारीख तय की गई है। पिछली पेशी पर एडीजे पंचम राकेश ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के एसपी को आरोपी को कोर्ट में पेश करने का कड़ा पत्र भेजा था। यह घटना 25 अक्टूबर 2022 को हुई थी, जब गनर राकेश कुमार वाराणसी से श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ जा रहे थे। ट्रेन में सफर कर रहे आरोपी संदीप कुमार ने राकेश कुमार को चाकू मारकर घायल कर दिया था। आरोपी सरकारी कार्बाइन, मैगजीन और मोबाइल लूटकर फरार हो गया था। इलाज के दौरान घायल गनर राकेश कुमार की मौत हो गई थी। वह प्रयागराज जिले के हंडिया थाने के नाहरपुर गांव के निवासी थे। जीआरपी के हेड कांस्टेबल आत्मा यादव ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। बाद में छिंदवाड़ा में कार्बाइन के साथ आरोपी संदीप कुमार की गिरफ्तारी हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे हत्या में भी आरोपी बनाया। आरोपी संदीप कुमार मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चारगांव प्रह्लाद कुंडीपारा का निवासी है।

18 hrs ago
user_BREAKINGNEWS
BREAKINGNEWS
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago
3f441f21-bae5-45be-aad5-1b3042cfafed

गनर हत्याकांड: आरोपी संदीप कुमार पर आरोप तय श्रमजीवी एक्सप्रेस में चाकू मारकर हत्या का मामला, अगली सुनवाई 3 सितंबर को सुलतानपुर में माफिया मुख्तार अंसारी के भतीजे और गाजीपुर के मोहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू के गनर राकेश कुमार की हत्या के चर्चित मामले में आरोपी संदीप कुमार पर आरोप तय कर दिए गए हैं। मंगलवार को पुलिस ने मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा जेल में बंद आरोपी संदीप कुमार को कोर्ट में पेश किया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रवि शुक्ल ने बताया कि एडीजे पंचम राकेश ने आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ आरोप तय किए। मामले में अभियोजन साक्ष्य के लिए तीन सितंबर की तारीख तय की गई है। पिछली पेशी पर एडीजे पंचम राकेश ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के एसपी को आरोपी को कोर्ट में पेश करने का कड़ा पत्र भेजा था। यह घटना 25 अक्टूबर 2022 को हुई थी, जब गनर राकेश कुमार वाराणसी से श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ जा रहे थे। ट्रेन में सफर कर रहे आरोपी संदीप कुमार ने राकेश कुमार को चाकू मारकर घायल कर दिया था। आरोपी सरकारी कार्बाइन, मैगजीन और मोबाइल लूटकर फरार हो गया था। इलाज के दौरान घायल गनर राकेश कुमार की मौत हो गई थी। वह प्रयागराज जिले के हंडिया थाने के नाहरपुर गांव के निवासी थे। जीआरपी के हेड कांस्टेबल आत्मा यादव ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। बाद में छिंदवाड़ा में कार्बाइन के साथ आरोपी संदीप कुमार की गिरफ्तारी हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे हत्या में भी आरोपी बनाया। आरोपी संदीप कुमार मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चारगांव प्रह्लाद कुंडीपारा का निवासी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुल्तानपुर में दीवार ढहने से व्यक्ति की मौत;बारिश के कारण हादसा, पत्नी गंभीर रूप से घायल सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना अंतर्गत अकारीपुर गांव में बुधवार तड़के हुई भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश के चलते एक मकान की कच्ची दीवार ढह गई, जिसके मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। यह घटना धम्मौर थाना क्षेत्र के अकारीपुर गांव की है। पीड़ित अमरजीत कुमार ने बताया कि हादसा रात करीब 3 बजे के बाद हुआ, जब उनके माता-पिता घर के अंदर सो रहे थे। लगातार बारिश के कारण मकान की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में अमरजीत के पिता संतराम (70वर्ष) पुत्र हेलई की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी माताजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। अमरजीत के अनुसार, उनकी मां के सिर, पेट और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं और हाथ में फ्रैक्चर भी हुआ है। घायल महिला को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उन्हें भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
    1
    सुल्तानपुर में दीवार ढहने से व्यक्ति की मौत;बारिश के कारण हादसा, पत्नी गंभीर रूप से घायल
सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना अंतर्गत अकारीपुर गांव में बुधवार तड़के हुई भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश के चलते एक मकान की कच्ची दीवार ढह गई, जिसके मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
यह घटना धम्मौर थाना क्षेत्र के अकारीपुर गांव की है। पीड़ित अमरजीत कुमार ने बताया कि हादसा रात करीब 3 बजे के बाद हुआ, जब उनके माता-पिता घर के अंदर सो रहे थे। लगातार बारिश के कारण मकान की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई।
हादसे में अमरजीत के पिता संतराम (70वर्ष) पुत्र हेलई की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी माताजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। अमरजीत के अनुसार, उनकी मां के सिर, पेट और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं और हाथ में फ्रैक्चर भी हुआ है।
घायल महिला को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उन्हें भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • *दिनाँक-26.08.2026 को सुलतानपुर शहर में डायवर्जन के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइट *दिनाँक-26.08.2026 को सुलतानपुर शहर में डायवर्जन के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइटः-*
    1
    *दिनाँक-26.08.2026 को सुलतानपुर शहर में डायवर्जन के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइट
*दिनाँक-26.08.2026 को सुलतानपुर शहर में डायवर्जन के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइटः-*
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • कामतागंज से निकली कांवड़ यात्रा, जनवारीनाथ धाम पहुंचकर हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक* *कामतागंज से निकली कांवड़ यात्रा, जनवारीनाथ धाम पहुंचकर हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक* कामतागंज से शुरू हुई कांवड़ यात्रा अध्यक्ष सूरज सिंह की अगुआई में आदिगंगा गोमती तट स्थित बभंनगवाँ घाट पहुंची। यहां कांवड़ियों ने प्राचीन मंदिर में जल भरकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद शिवभक्त कामतागंज, शम्भूगंज और चौकिया होते हुए जनवारीनाथ धाम पहुंचे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा के दौरान शिवभक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते और हर-हर महादेव तथा बोल बम के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह भक्तिमय माहौल बना रहा। इस अवसर पर 190 विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी नेता चौधरी विकास वर्मा भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने शिवभक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए यात्रा की सफलता की शुभकामनाएं दीं। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।यथा शक्ति श्रद्धालुओं को नाश्ते पानी की व्यवस्था जगह-जगह भक्तों ने की थी वही सावन का आखिरी सोमवार से के दौरान भगवान इंद्र ने भी अच्छी भली कृपा की कहीं फुहार तो कहीं बारिश के साथ संपन्न हुआ जनवारीनाथ धाम का जलाभिषेक कार्यक्रम
    4
    कामतागंज से निकली कांवड़ यात्रा, जनवारीनाथ धाम पहुंचकर हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक*
*कामतागंज से निकली कांवड़ यात्रा, जनवारीनाथ धाम पहुंचकर हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक*
कामतागंज से शुरू हुई कांवड़ यात्रा अध्यक्ष सूरज सिंह की अगुआई में आदिगंगा गोमती तट स्थित बभंनगवाँ घाट पहुंची। यहां कांवड़ियों ने प्राचीन मंदिर में जल भरकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद शिवभक्त कामतागंज, शम्भूगंज और चौकिया होते हुए जनवारीनाथ धाम पहुंचे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
यात्रा के दौरान शिवभक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते और हर-हर महादेव तथा बोल बम के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह भक्तिमय माहौल बना रहा।
इस अवसर पर 190 विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी नेता चौधरी विकास वर्मा भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने शिवभक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए यात्रा की सफलता की शुभकामनाएं दीं। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।यथा शक्ति श्रद्धालुओं को नाश्ते पानी की व्यवस्था जगह-जगह भक्तों ने की थी वही सावन का आखिरी सोमवार से के दौरान भगवान इंद्र ने भी अच्छी भली कृपा की कहीं फुहार तो कहीं बारिश के साथ संपन्न हुआ जनवारीनाथ धाम का जलाभिषेक कार्यक्रम
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • चांदा में युवक पर हमला गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर खबर सोशल मीडिया पर वायरल फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे बाइक सवार अज्ञात लोगों ने रोककर किया हमला, इलाके में मचा हड़कंप सुल्तानपुर। चांदा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात बाइक सवार लोगों ने एक युवक को रोककर उसके साथ मारपीट कर दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, युवक चांदा बाजार से अपने दोस्त से मिलने जा रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    चांदा में युवक पर हमला गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
खबर सोशल मीडिया पर वायरल 
फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे बाइक सवार अज्ञात लोगों ने रोककर किया हमला, इलाके में मचा हड़कंप
सुल्तानपुर। चांदा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात बाइक सवार लोगों ने एक युवक को रोककर उसके साथ मारपीट कर दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक चांदा बाजार से अपने दोस्त से मिलने जा रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 6 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। 6 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।
    1
    6 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।


              
6 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।
    user_AdvPrateek Mishra
    AdvPrateek Mishra
    Lawyer जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग वर्षों से जर्जर, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ा हादसों का खतरा* लम्भुआ, सुल्तानपुर। चौकिया से भरकट होते हुए लालका पूरा अवसानपुर जाने वाला मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करने वाले स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क खराब होने से दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है। वहीं इस मार्ग का उपयोग यहाँ की जनता का लगभग 2000 लोगों का प्रतिदिन आना जाना होता है यह मार्ग भरखरे को भी जोड़ने का कार्य इस सम्पर्क मार्ग से विद्यालय वा हायर एजुकेसन को भी जोड़ता है सवाल भविष्य का है वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति का असर आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं को भी इस जर्जर मार्ग से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे समय पर चिकित्सा सुविधा पहुंचने में बाधा उत्पन्न होने की आशंका रहती है। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई ठोस कार्रवाई स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सड़क की समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक मार्ग के मरम्मत कार्य को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब सड़क पहले से बनी हुई है तो उसके मरम्मत कार्य में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है? ग्रामीणों का सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? जर्जर सड़क के कारण सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बना हुआ है। विधायक और जिलाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई की मांग क्षेत्रवासियों ने 190 लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिलाधिकारी, सुल्तानपुर से जनहित में मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और आवश्यकतानुसार सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाए। लोगों की मांग है कि सड़क को जल्द दुरुस्त कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों का जीवन सुरक्षित रह सके तथा आपात स्थिति में एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं भी बिना बाधा संचालित हो सकें।
    3
    *चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग वर्षों से जर्जर, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ा हादसों का खतरा*
लम्भुआ, सुल्तानपुर।
चौकिया से भरकट होते हुए लालका पूरा अवसानपुर जाने वाला मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करने वाले स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क खराब होने से दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है। वहीं इस मार्ग का उपयोग यहाँ की जनता का लगभग 2000 लोगों का प्रतिदिन आना जाना होता है यह मार्ग भरखरे को भी जोड़ने का कार्य इस सम्पर्क मार्ग से विद्यालय वा हायर एजुकेसन को भी जोड़ता है सवाल भविष्य का है वहीं 
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति का असर आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं को भी इस जर्जर मार्ग से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे समय पर चिकित्सा सुविधा पहुंचने में बाधा उत्पन्न होने की आशंका रहती है।
शिकायतों के बावजूद नहीं हुई ठोस कार्रवाई
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सड़क की समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक मार्ग के मरम्मत कार्य को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब सड़क पहले से बनी हुई है तो उसके मरम्मत कार्य में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है?
ग्रामीणों का सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? जर्जर सड़क के कारण सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बना हुआ है।
विधायक और जिलाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई की मांग
क्षेत्रवासियों ने 190 लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिलाधिकारी, सुल्तानपुर से जनहित में मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और आवश्यकतानुसार सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाए।
लोगों की मांग है कि सड़क को जल्द दुरुस्त कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों का जीवन सुरक्षित रह सके तथा आपात स्थिति में एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं भी बिना बाधा संचालित हो सकें।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • चौकिया–भरकट–लालपूरा मार्ग की हालत कब सुधरेगी सुल्तानपुर के लम्भुआ क्षेत्र में चौकिया से भरकट होते हुए लालपूरा जाने वाली सड़क विगत कई वर्षों से जर्जर हालत में है। इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, किसान, महिलाएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक आवागमन करते हैं। सुल्तानपुर के लम्भुआ क्षेत्र में चौकिया से भरकट होते हुए लालपूरा जाने वाली सड़क विगत कई वर्षों से जर्जर हालत में है। इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, किसान, महिलाएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और यह मार्ग दिन-ब-दिन दुर्घटना की आशंका को बढ़ा रहा है। सबसे चिंता की बात यह है कि कई बार स्थानीय लोगों द्वारा शासन-प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक सड़क की मरम्मत के लिए कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। सड़क पहले से बनी हुई है, फिर आखिर इसके मरम्मत कार्य में इतनी देरी क्यों हो रही है? क्या शासन-प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है? मैं सुल्तानपुर के जिलाधिकारी महोदय से विनम्र निवेदन करता हूँ कि जनहित को गंभीरता से लेते हुए चौकिया–भरकट–लालपूरा मार्ग का शीघ्र निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द से जल्द कराया जाए, ताकि स्कूली बच्चों और आम जनमानस को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। अंकित कोरी समाजसेवी लम्भुआ
    1
    चौकिया–भरकट–लालपूरा मार्ग की हालत कब सुधरेगी
सुल्तानपुर के लम्भुआ क्षेत्र में चौकिया से भरकट होते हुए लालपूरा जाने वाली सड़क विगत कई वर्षों से जर्जर हालत में है। इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, किसान, महिलाएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक आवागमन करते हैं।
सुल्तानपुर के लम्भुआ क्षेत्र में चौकिया से भरकट होते हुए लालपूरा जाने वाली सड़क विगत कई वर्षों से जर्जर हालत में है। इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, किसान, महिलाएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और यह मार्ग दिन-ब-दिन दुर्घटना की आशंका को बढ़ा रहा है।
सबसे चिंता की बात यह है कि कई बार स्थानीय लोगों द्वारा शासन-प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक सड़क की मरम्मत के लिए कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है।
सड़क पहले से बनी हुई है, फिर आखिर इसके मरम्मत कार्य में इतनी देरी क्यों हो रही है? क्या शासन-प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है?
मैं सुल्तानपुर के जिलाधिकारी महोदय से विनम्र निवेदन करता हूँ कि जनहित को गंभीरता से लेते हुए चौकिया–भरकट–लालपूरा मार्ग का शीघ्र निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द से जल्द कराया जाए, ताकि स्कूली बच्चों और आम जनमानस को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। 
अंकित कोरी 
समाजसेवी लम्भुआ
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के संदर्भ में क्षेत्राधिकारी, की बाइट सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक घटना सामने आई जहां पर एक ट्रक चालक ने ट्रक पर लटक कर आत्महत्या कर ली है, जिसकी पहचान आधार कार्ड के मुताबिक जम्मू कश्मीर का बताया जा रहा है क्षेत्राधिकारी की ,बाइट
    1
    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के संदर्भ में क्षेत्राधिकारी, की बाइट 
सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक घटना सामने आई जहां पर एक ट्रक चालक ने ट्रक पर लटक कर आत्महत्या कर ली है, जिसकी पहचान आधार कार्ड के मुताबिक जम्मू कश्मीर का बताया जा रहा है क्षेत्राधिकारी की ,बाइट
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.