Shuru
Apke Nagar Ki App…
वृद्ध आश्रम अनूपगढ़ जिला श्रीगंगानगर राजस्थान 9672185366
User2307
वृद्ध आश्रम अनूपगढ़ जिला श्रीगंगानगर राजस्थान 9672185366
More news from Sri Ganganagar and nearby areas
- चंदन का टीका, रेशम का धागा, सावन की सुगंध, बारिश की फुहार, भाई-बहन की उम्मीदों का पर्व मुबारक।" रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं1
- पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर,65 रक्तवीरों ने किया रक्तदान पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 65 रक्तवीरों ने किया रक्तदान बायतु। स्वर्गीय श्री जेठमल जी गांधी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को सेन जी महाराज मंदिर, पुराना गांव बायतु में सेवा, समर्पण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर महंत श्री भैर भारती जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित हुआ। नवजीवन रक्तकोष फाउंडेशन, बायतु के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान 65 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बायतु प्रधान सिमरथाराम चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमान राम जाणी, भाजपा नेता कुंभाराम, बायतु भोपजी प्रशासक प्रतिनिधि महेंद्र चोपड़ा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कंवराराम जाणी एवं दलीचंद गांधी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में रक्तदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्वर्गीय जेठमल जी गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ समाजसेवा और मानवता का प्रेरणादायी संदेश दिया गया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों का आयोजकों द्वारा आभार व्यक्त किया गया1
- फसल बर्बाद होने पर किसान सड़कों पर उतरे, आर-पार की चेतावनी श्री गंगानगर के घड़साना में फसलें खराब होने से गुस्साए किसानों ने धानमंडी मे जोरदार प्रदर्शन किया किसानों का कहना है कि पानी की कमी से नरमा, कपास मुंग और ग्वार की फसल 80% तक खराब हो चुकी है फसल बीमा कंपनी और सिंचाई विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए किसानों ने तुरंत गिरदावरी कराने की मांग की। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 7 दिन में मुआवजे की घोषणा नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना और चक्का जाम करेंगे। सूचना पर SDM और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसानों से वार्ता की प्रशासन ने फसल खराबे की रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजने का आश्वासन दिया किसान सभा के नेता ने कहा कि यह आर-पार की लड़ाई है, अब पीछे नहीं हटेंगे।3
- श्रीगंगानगर में अनोखी राखी: महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखियां, एसपी बोले-24 घंटे सुरक्षा के लिए तत्पर पुलिस1
- पटपड़गंज में जनसेवा के दौरान सख्ती, क्लिनिक का किया गया निरीक्षण पटपड़गंज पटपड़गंज में जनसेवा के दौरान सख्ती, क्लिनिक का किया गया निरीक्षण पटपड़गंज1
- news Napal #news1
- रक्षा बंधन के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं सबसे बड़ा पर्व भाई बहन का अटुट व रक्षा सुत्र बहन भाई का प्यार बहनें अपने भाइयों की लंबी आयु व सुख शांति की प्रार्थना करती है1
- श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में मची सतरंगी सावन महोत्सव की धूम श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में मची सतरंगी सावन महोत्सव की धूम, प्रतियोगिता में विजेताओं को किया पुरस्कृत जोधपुर। सावन मास के अंतिम चरण में चलते हुए रातानाडा स्थित श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर पुजारी ललिता जोशी के सान्निध्य में भव्य "सतरंगी सावन महोत्सव" हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ आयोजित हुआ। इस अवसर पर भगवान महादेव का आकर्षक सतरंगी पोशाक से मनमोहक श्रृंगार कर विशेष पूजन-अर्चना की गई। महोत्सव के दौरान भजन-कीर्तन, खेल प्रतियोगिताएं, सावन सुंदरी प्रतियोगिता, नृत्य संगम सहित विभिन्न मनोरम प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शिव-पार्वती की झांकी में संतोष मांगलिया एवं उमा ओझा ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं एवं महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया परिधान धारण कर सावन की रंग-बिरंगी छटा बिखेरी। महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्ति, संगीत और सावन के उल्लास से सराबोर रहा। व्यवस्थापिका शिवानी जोशी एवं निकिता जोशी ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में नागेश्वर महादेव मंदिर महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा। आयोजन में प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत करने व प्रसाद वितरण में में शारदा चौधरी, सीमा सोलंकी, ललित गहलोत, पुष्पा गहलोत, डॉ. दीपिका, देवीलाल, सावित्री राठी, मंजू डांगा, मंजू प्रजापति, भंवरी गहलोत, पुष्पा उपाध्याय, शुभम शर्मा एवं कृष्णा उपाध्याय सहित अनेक सहयोगकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर भगवान को विभिन्न प्रकार के प्रसाद का भोग अर्पित कर विधिवत आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।1