ई-रिक्शा सवार महिला के गले से अपाचे सवार बदमाशों ने झपटी सोने की चेन दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप, 112 पर सूचना के बाद पुलिस जांच में जुटी घूरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई छिनैती की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। ई-रिक्शा से ससुराल जा रही एक महिला के गले से अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार से फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों में रोष व्याप्त है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिरवल गांव निवासी अजय पांडे के घर सोमवार को धार्मिक आयोजन था। कार्यक्रम में शामिल होने उनकी पुत्री सविता मायके आई थीं। मंगलवार को अजय पांडे का पुत्र लोकेश कुमार पांडेय अपनी बहन को ई-रिक्शा से घूरपुर बाजार छोड़ने जा रहा था, जहां से उन्हें ससुराल के लिए रवाना होना था। पीड़िता के अनुसार ई-रिक्शा जैसे ही भीटा गांव स्थित अनन्त राम द्विवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पास पहुंचा, पीछे से काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो युवक तेजी से आए। पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर सविता के गले से सोने की चेन खींच ली। घटना इतनी अचानक हुई कि ई-रिक्शा चालक और परिजन संभल भी नहीं पाए। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष के अनुसार छीनी गई चेन काफी कीमती थी। घटना के तुरंत बाद 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास छानबीन की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना पर थाना प्रभारी घूरपुर दिनेश सिंह एवं एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। घटना से महिला सहमी हुई हैं। दिनदहाड़े इस तरह की छिनैती से क्षेत्रीय लोगों में भय का माहौल है। पीड़िता के भाई लोकेश कुमार ने घूरपुर थाने में तहरीर देकर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उक्त प्रकरण में एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने बताया प्रार्थना पत्र मिला है प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर टीम गठित कर जांच की जा रही है।
ई-रिक्शा सवार महिला के गले से अपाचे सवार बदमाशों ने झपटी सोने की चेन दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप, 112 पर सूचना के बाद पुलिस जांच में जुटी घूरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई छिनैती की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। ई-रिक्शा से ससुराल जा रही एक महिला के गले से अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार से फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों में रोष व्याप्त है और पुलिस मामले की जांच
में जुटी है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिरवल गांव निवासी अजय पांडे के घर सोमवार को धार्मिक आयोजन था। कार्यक्रम में शामिल होने उनकी पुत्री सविता मायके आई थीं। मंगलवार को अजय पांडे का पुत्र लोकेश कुमार पांडेय अपनी बहन को ई-रिक्शा से घूरपुर बाजार छोड़ने जा रहा था, जहां से उन्हें ससुराल के लिए रवाना होना था। पीड़िता के अनुसार ई-रिक्शा जैसे ही भीटा गांव स्थित अनन्त राम द्विवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पास पहुंचा, पीछे से काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार
दो युवक तेजी से आए। पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर सविता के गले से सोने की चेन खींच ली। घटना इतनी अचानक हुई कि ई-रिक्शा चालक और परिजन संभल भी नहीं पाए। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष के अनुसार छीनी गई चेन काफी कीमती थी। घटना के तुरंत बाद 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास छानबीन की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना पर थाना प्रभारी घूरपुर दिनेश सिंह एवं
एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। घटना से महिला सहमी हुई हैं। दिनदहाड़े इस तरह की छिनैती से क्षेत्रीय लोगों में भय का माहौल है। पीड़िता के भाई लोकेश कुमार ने घूरपुर थाने में तहरीर देकर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उक्त प्रकरण में एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने बताया प्रार्थना पत्र मिला है प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर टीम गठित कर जांच की जा रही है।
- बसवार में बालू माफियाओं ने हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत : चार स्टीमर से आए थे दो दर्जन बदमाश घूरपुर के बसवार गांव के यमुना नदी में अवैध बालू खनन कर नाविकों को बालू विद्यापीठ में गिराने को लेकर स्टीमर से आए बालू माफियाओं ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर प्रशासन को चुनौती दे दी। फायरिंग से मजदूरों और गांव में दहशत का माहौल छा गया। विरोध में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने गांव में बैठक कर नारेबाजी कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर माफियाओं के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। इसी तरह बसवार में भी खुलेआम अवैध बालू खनन की वसूली को भी लेकर दो पक्षों में चिंगारी सुलग रही है। बताया जाता है कि घूरपुर के कंजासा और बसवार में खुलेआम अवैध बालू खनन पिछले तीन माह पूर्व से शुरू हुआ है।1
- तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया पुलिस चौकी अंतर्गत बीती रात दिघिया बाजार में सड़क किनारे एक मकान में घुस गई हादसे में चालक घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस राहत बचाव कर में जुट गई। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई।1
- मांडा: दिघिया बाजार में ट्रेलर घर में कैसे घुसा देखिए वीडियो1
- प्रयागराज: घूरपुर थाना क्षेत्र के मनकवार गांव निवासी प्रदीप पटेल पत्रकार के साथ मारपीट हुई। मारपीट में दबंगों ने पत्रकार के कपड़े तक फाड़ दिए। वहीं पत्रकार द्वारा स्वयं से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर प्रशासनिक अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। मो.6307235746 प्रदीप पटेल पत्रकार अमर उजाला रिपोर्टर1
- मेरा पेमेंट नहीं दिया है1
- रुचि यादव को किया स्वागत1
- Post by Raju Yadav1
- प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं आज 18 फरवरी 2026 से शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल की प्रथम पाली की परीक्षा सुबह करीब 7:00 बजे से शुरू होकर 11:45 बजे शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की भारी संख्या देखने को मिली, जहां सभी परीक्षार्थियों ने निर्धारित समय पर पहुंचकर परीक्षा दी। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए। परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। केंद्रों पर पुलिस प्रशासन की टीम तैनात रही और प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई। अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकी।1