logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमन अपहरण मामले में मुख्य अभियुक्त रणवीर उर्फ गौतम ने किया सरेंडर.

1 hr ago
user_JMBNEWS
JMBNEWS
पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
1 hr ago

अमन अपहरण मामले में मुख्य अभियुक्त रणवीर उर्फ गौतम ने किया सरेंडर.

More news from बिहार and nearby areas
  • गया में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, अंत्योदय और एकात्म मानववाद को किया याद गया जी में भाजपा किसान मोर्चा के नूतन नगर स्थित कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा समेत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रसेवा, अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों को याद किया गया
    1
    गया में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, अंत्योदय और एकात्म मानववाद को किया याद
गया जी में भाजपा किसान मोर्चा के नूतन नगर स्थित कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा समेत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रसेवा, अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों को याद किया गया
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    22 hrs ago
  • समस्तीपुर जिला राष्ट्रीय जनता दल द्वारा जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती की अध्यक्षता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया, चुनाव आचार संहिता के कारण किसी सार्वजनिक जगह पर नहीं करके कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय पर कार्यक्रम किया गया।
    1
    समस्तीपुर जिला राष्ट्रीय जनता दल द्वारा जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती की अध्यक्षता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया, चुनाव आचार संहिता के कारण किसी सार्वजनिक जगह पर नहीं करके कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय पर कार्यक्रम किया गया।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन। राष्ट्रीय एकता व स्वाधीनता आंदोलन का कि गई यादें। जी हां यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता व स्वाधीनता आंदोलन की प्रेरणा है जो 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आज समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत शिवइसिंहपुर पंचायत स्थित एक निजी विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर का है, जहां राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें क्षेत्र के कई सरकारी स्कूलों के शिक्षक एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में उक्त विद्यालय के परिसर में विभिन्न कार्यकमों का आयोजन किया गया । जिसमें स्कूल के बच्चे भी शामिल थे । इस कार्यक्रम के अध्यक्षता आनंद कुमार ठाकुर ने की, जबकि संचालन शिक्षिका मंजू कुमारी के द्वारा किया गया । आपको बताते के यह कार्यक्रम विद्या भारती लोक शिक्षा संस्थान के तत्वावधान किया गया है। इस अवसर पर उक्त विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका एवं आए हुए वक्ताओं ने कहा कि वंदे मातरम् वह अमर मंत्र है, जिसने देशवासियों में देशभक्ति और बलिदान की भावना का संचार किया था। वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि एक मंत्र है.यह राष्ट्रीय एकता और स्वाधीनता आंदोलन की प्रेरणा है.एक ऐसी गीत जिसने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने का साहस किया.विकसित भारत की कल्पना को साकार किया हमें आपसी सद्भाव व राष्ट्रीय हितों को देखते हुए कार्य करने की जरूरत है. इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक श्री ठाकुर, एवं शिक्षिका मंजू कुमारी ने संबोधन करते हुए क्या कुछ कही देखें इस खास रिपोर्ट में। मौके पर एचएम अशोक कुमार ठाकुर, शिक्षिका नीतू कुमारी, प्रीति कुमारी,पिंकी कुमारी,प्रतिभा कुमारी, अर्पणा दीक्षित, मनोरंजन कुमार ठाकुर,अंकुश, अभिराज, दिव्यांशु,हर्ष, सार्थक, अदिति श्री,निधि वर्षा,माही, नंदिता, राखी मौजूद थे.
    1
    राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन।
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन।
राष्ट्रीय एकता व स्वाधीनता आंदोलन का कि गई यादें। 
जी हां यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता व स्वाधीनता आंदोलन की प्रेरणा है जो 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आज समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत शिवइसिंहपुर  पंचायत स्थित एक निजी विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर का है, जहां राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें क्षेत्र के कई सरकारी स्कूलों के शिक्षक एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में उक्त विद्यालय के परिसर में विभिन्न कार्यकमों का आयोजन किया गया । जिसमें स्कूल के बच्चे भी शामिल थे ।
इस कार्यक्रम के अध्यक्षता आनंद कुमार ठाकुर ने की, जबकि संचालन शिक्षिका मंजू कुमारी के द्वारा  किया गया ।
आपको बताते के यह कार्यक्रम विद्या भारती लोक शिक्षा संस्थान के तत्वावधान किया गया है।
इस अवसर पर उक्त विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका एवं आए हुए 
वक्ताओं ने कहा कि वंदे मातरम् वह अमर मंत्र है, जिसने देशवासियों में देशभक्ति और बलिदान की भावना का संचार किया था।
वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि एक मंत्र है.यह राष्ट्रीय एकता और स्वाधीनता आंदोलन की प्रेरणा है.एक ऐसी गीत जिसने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने का साहस किया.विकसित भारत की कल्पना को साकार किया 
हमें आपसी सद्भाव व राष्ट्रीय हितों को देखते हुए कार्य करने की जरूरत है. 
इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक श्री ठाकुर, एवं शिक्षिका मंजू कुमारी ने संबोधन करते हुए क्या कुछ कही देखें इस खास रिपोर्ट में।
मौके पर एचएम अशोक कुमार ठाकुर, शिक्षिका नीतू कुमारी, प्रीति कुमारी,पिंकी कुमारी,प्रतिभा कुमारी, अर्पणा दीक्षित, मनोरंजन कुमार ठाकुर,अंकुश, अभिराज, दिव्यांशु,हर्ष, सार्थक, अदिति श्री,निधि वर्षा,माही, नंदिता, राखी मौजूद थे.
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    21 hrs ago
  • रामप्रवेश हत्याकांड: परिजनों से मिलने पहुंचे बरमेश्वर मुखिया के पोता मोनू सिंह, घटना की ली जानकारी रामप्रवेश हत्याकांड: परिजनों से मिलने पहुंचे बरमेश्वर मुखिया के पोता मोनू सिंह, घटना की ली जानकारी
    1
    रामप्रवेश हत्याकांड: परिजनों से मिलने पहुंचे बरमेश्वर मुखिया के पोता मोनू सिंह, घटना की ली जानकारी
रामप्रवेश हत्याकांड: परिजनों से मिलने पहुंचे बरमेश्वर मुखिया के पोता मोनू सिंह, घटना की ली जानकारी
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    21 hrs ago
  • ब्राह्मण लड़की ने पासवान लड़के से किया शादी, लव मैरिज की मिसाल ❤️ रिया गोस्वामी (ब्राह्मण) ❤️ मिलन पासवान (पासवान) #LoveMarriage #BiharNews #ViralNews #BiharDarpan24 ब्राह्मण लड़की ने पासवान लड़के से किया शादी, लव मैरिज की मिसाल ❤️ रिया गोस्वामी (ब्राह्मण) ❤️ मिलन पासवान (पासवान) #LoveMarriage #BiharNews #ViralNews #BiharDarpan24
    1
    ब्राह्मण लड़की ने पासवान लड़के से किया शादी, लव मैरिज की मिसाल ❤️
रिया गोस्वामी (ब्राह्मण) ❤️ मिलन पासवान (पासवान)
#LoveMarriage #BiharNews #ViralNews #BiharDarpan24
ब्राह्मण लड़की ने पासवान लड़के से किया शादी, लव मैरिज की मिसाल ❤️
रिया गोस्वामी (ब्राह्मण) ❤️ मिलन पासवान (पासवान)
#LoveMarriage #BiharNews #ViralNews #BiharDarpan24
    user_Bihar darpan 24
    Bihar darpan 24
    News राघोपुर, वैशाली, बिहार•
    2 hrs ago
  • रामनगर दियारा में 2 हजार बाढ़ पीड़ित परिवारों तक पहुंची राहत सामग्री, सेवा संकल्प अभियान के तहत अभय ओसवाल ग्रुप और बाढ़ नेत्रदान समिति ने मिलकर की व्यवस्था; डॉ. अरुणा अभय ओसवाल और संजीव कुमार मुन्ना की पहल पर विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने अपने हाथों से बांटी राहत सामग्री
    1
    रामनगर दियारा में 2 हजार बाढ़ पीड़ित परिवारों तक पहुंची राहत सामग्री, सेवा संकल्प अभियान के तहत अभय ओसवाल ग्रुप और बाढ़ नेत्रदान समिति ने मिलकर की व्यवस्था; डॉ. अरुणा अभय ओसवाल और संजीव कुमार मुन्ना की पहल पर विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने अपने हाथों से बांटी राहत सामग्री
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    22 hrs ago
  • समस्तीपुर, जन संवाद में जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन का दिया निर्देश जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में, समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन संवाद में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए.
    1
    समस्तीपुर, 
जन संवाद में जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन का दिया निर्देश
जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में, समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन संवाद में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • नाबालिग से छेड़खानी के आरोपियों पर प्रशासन का शिकंजा, एक के घर पर कार्रवाई की तैयारी नाबालिग से छेड़खानी के आरोपियों पर प्रशासन का शिकंजा, एक के घर पर कार्रवाई की तैयारी कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद चार आरोपी गिरफ्तार, पीडीएस दुकानदार का लाइसेंस निलंबित समस्तीपुर। जिले में नाबालिग से छेड़खानी के मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद अब प्रशासन ने भी आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर स्थित बूढ़ी गंडक बांध बाईपास सड़क पर नाबालिग के साथ छेड़खानी की घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब जिला प्रशासन के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन की ओर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। समस्तीपुर प्रखंड के राजस्व अधिकारी (आरओ) की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के बाद अब आरोपी विकास कुमार शर्मा के घर पर भी प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी चल रही है। प्रशासन की ओर से विकास कुमार शर्मा को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिए जाने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि विकास पूर्व में शराब मामले में भी जेल जा चुका है। वहीं, मामले में आरोपी अवधेश पासवान के खिलाफ भी प्रशासन ने कार्रवाई की है। अवधेश पासवान जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) का दुकानदार था। प्रशासन ने उसके पीडीएस लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद स्पष्ट है कि नाबालिग से छेड़खानी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही अब प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई तेज हो गई है। हालांकि, प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारी फिलहाल कैमरे के सामने आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं। समस्तीपुर से रामरूप राय की रिपोर्ट।
    1
    नाबालिग से छेड़खानी के आरोपियों पर प्रशासन का शिकंजा, एक के घर पर कार्रवाई की तैयारी

नाबालिग से छेड़खानी के आरोपियों पर प्रशासन का शिकंजा, एक के घर पर कार्रवाई की तैयारी
कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद चार आरोपी गिरफ्तार, पीडीएस दुकानदार का लाइसेंस निलंबित
समस्तीपुर। जिले में नाबालिग से छेड़खानी के मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद अब प्रशासन ने भी आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर स्थित बूढ़ी गंडक बांध बाईपास सड़क पर नाबालिग के साथ छेड़खानी की घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब जिला प्रशासन के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बताया गया है कि पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन की ओर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। समस्तीपुर प्रखंड के राजस्व अधिकारी (आरओ) की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के बाद अब आरोपी विकास कुमार शर्मा के घर पर भी प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी चल रही है। प्रशासन की ओर से विकास कुमार शर्मा को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिए जाने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि विकास पूर्व में शराब मामले में भी जेल जा चुका है।
वहीं, मामले में आरोपी अवधेश पासवान के खिलाफ भी प्रशासन ने कार्रवाई की है। अवधेश पासवान जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) का दुकानदार था। प्रशासन ने उसके पीडीएस लाइसेंस को निलंबित कर दिया है।
इस कार्रवाई के बाद स्पष्ट है कि नाबालिग से छेड़खानी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही अब प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई तेज हो गई है। हालांकि, प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारी फिलहाल कैमरे के सामने आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं।
समस्तीपुर से रामरूप राय की रिपोर्ट।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • नाबालिग बच्चियों से अभद्र व्यवहार से जुड़े विडियो वायरल मे पुलिस की कार्रवाई की समीक्षा को एडीजी पहुँचे समस्तीपुर समस्तीपुर। जिले में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी और अभद्र व्यवहार से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई और आगे की रणनीति की समीक्षा के लिए एडीजी डॉ. कमल किशोर समस्तीपुर पहुंचे। उन्होंने एसपी कार्यालय में डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में एडीजी ने सामने आए मामलों में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से घटनाओं की जांच, आरोपितों के खिलाफ की गई कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया पर चर्चा की। एडीजी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। पुलिस और प्रशासन की ओर से अब तक आवश्यक कार्रवाई की गई है।उन्होंने कहा कि मामलों में आरोपितों को जल्द सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल की प्रक्रिया पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। एडीजी ने कहा कि घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन को समन्वय के साथ काम करना होगा। इसके लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। अधिकारियों को संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई करने और कानून-व्यवस्था से जुड़े आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।बैठक में जिले की मौजूदा स्थिति की भी समीक्षा की गई। एडीजी ने कहा कि प्रशासन और पुलिस की ओर से मामले में किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ आगे की कार्रवाई को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
    1
    नाबालिग बच्चियों से अभद्र व्यवहार से जुड़े विडियो वायरल मे पुलिस की कार्रवाई की समीक्षा को एडीजी पहुँचे समस्तीपुर 
समस्तीपुर। जिले में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी और अभद्र व्यवहार से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई और आगे की रणनीति की समीक्षा के लिए एडीजी डॉ. कमल किशोर  समस्तीपुर पहुंचे। उन्होंने एसपी कार्यालय में डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में एडीजी ने सामने आए मामलों में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से घटनाओं की जांच, आरोपितों के खिलाफ की गई कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया पर चर्चा की। एडीजी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। पुलिस और प्रशासन की ओर से अब तक आवश्यक कार्रवाई की गई है।उन्होंने कहा कि मामलों में आरोपितों को जल्द सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल की प्रक्रिया पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
एडीजी ने कहा कि घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन को समन्वय के साथ काम करना होगा। इसके लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। अधिकारियों को संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई करने और कानून-व्यवस्था से जुड़े आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।बैठक में जिले की मौजूदा स्थिति की भी समीक्षा की गई। एडीजी ने कहा कि प्रशासन और पुलिस की ओर से मामले में किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ आगे की कार्रवाई को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.