घोसी में सीएचसी की दीवार तोड़ी: अतिक्रमण विवाद गरमाया, अज्ञात के खिलाफ मुकदमे की तैयारी घोसी, मऊ। नगर के मझवारा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने अस्पताल की दक्षिणी चाहरदीवारी को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे अस्पताल प्रशासन में आक्रोश है। मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। सीएचसी के फार्मासिस्ट सदानंद चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अप्रैल मध्य से अब तक करीब 10 से 12 फीट दीवार को तोड़ा गया है। आरोप है कि कुछ लोग अस्पताल परिसर के आसपास अतिक्रमण करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में दीवार को नुकसान पहुंचाया गया, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस घटना से न केवल सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंची है, बल्कि मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एच.के. पंकज ने बताया कि अस्पताल की जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। दीवार तोड़ने की घटना भी उसी का हिस्सा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन को किसी भी हाल में अतिक्रमण से मुक्त रखा जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। सीओ घोसी जितेंद्र सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था, लेकिन अब जानकारी मिलने के बाद जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

- Post by SONI DEVI1
- आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा लड़का, पूरा पेड़ ही गिर पड़ा...! इस बार मामला आम के पेड़ का है। एक शख्स छोटा सा आम का पेड़ चढ़कर फल तोड़ने की कोशिश कर रहा था। तभी पूरा पेड़ जड़ों समेत उखड़ गया और ज़ोरदार धमाके के साथ गिर पड़ा। यह सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1
- Post by Ramjanam Ramjansm Sinh1
- बिल्थरारोड के समुदाय स्वास्थ्य केंद्र सीयर में बुधवार को ‘100 डी टीवी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एएनएम एवं जीएनएम प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों को स्वास्थ्य से जुड़ी अहम जानकारियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम के दौरान अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों और बच्चियों को इस प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना बेहद जरूरी है, ताकि वे भविष्य में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी बेहतर ढंग से निभा सकें। इस मौके पर भाजपा नेता निखिल प्रताप सिंह बिट्टू, दिलीप कुमार सिंह (भाजपा मंडल अध्यक्ष सीयर), आशिष यादव, राहुल मद्धेशिया, विनय यादव, अरविंद यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।3
- आज़मगढ़: एयरपोर्ट ✈️ 11 मार्च 2024 से फ्लाइट्स शुरू हुईं, पर कुछ ही महीनों में सब बंद… खाली रनवे, अधूरे सपने 💭 कारण? कम पैसेंजर, लिमिटेड रूट्स… पर सवाल अभी भी वही है — आज़मगढ़ कब फिर उड़ेगा? 🔥 अगर आप भी चाहते हों फ्लाइट्स रीस्टार्ट हों ✈️ 👉 वीडियो शेयर करो और आवाज़ उठाओ!1
- Post by विजय कुमार1
- Post by RISHI RAI1
- बैल को भगाने गया युवक खुद बना मुसीबत का शिकार...! उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर ज़िले के कछवा क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। राजू सिंह ने सड़क पर घूम रहे बैल पर ईंटें फेंकी और डंडे से मारने की कोशिश की। बैल ने पलटवार करते हुए उसे सींग मारकर गिरा दिया।1
- Post by Ramjanam Ramjansm Sinh1