*इंदौर जिले में शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र* --- *पहले दिन नव प्रवेशित और अन्य विद्यार्थियों का स्कूलों में किया गया स्वागत-सत्कार* ---- *पाठ्य पुस्तकों सहित अन्य शैक्षणिक सामग्रियां भी की गई वितरित* ---- *“स्कूल चले हम” अभियान के कार्यक्रम में पहुँचे मंत्री श्री सिलावट, कलेक्टर श्री वर्मा और विधायक श्रीमती गौड़* इंदौर, 01 अप्रैल 2026 इंदौर जिले में आज से नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हुआ। पहले दिन स्कूल पहुँचे नव प्रवेशित और अन्य विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत-सत्कार किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों सहित स्कूल बैग, टिफिन, पानी की बोतल आदि का वितरण किया गया। “स्कूल चले हम” अभियान के अंतर्गत इंदौर जिले का मुख्य कार्यक्रम सांदीपनी नवीन मालवा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महू नाका में प्रवेश उत्सव के रूप में सम्पन्न हुआ। यह गरिमामय कार्यक्रम जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में उत्साह एवं हर्ष के वातावरण में सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में सतत् प्रगति हो रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़े और प्रवेश उत्सव को संबोधित किया तथा अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. शांता भार्गव स्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि शिक्षा समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रमुख आधार है। उन्होंने शिक्षा पर विशेष बल देते हुए विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने एवं अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि पूरे राष्ट्र में कई वर्षों बाद देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा की नई नीति क्रांति लायी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संकल्प है कि प्रदेश को शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता में नम्बर वन बनाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान शिक्षा है और प्रदेश का संकल्प है कि सभी शिक्षा के क्षेत्र में ऊँचाई हासिल करें एवं बेटे और बेटियां निरन्तर स्कूल जाए। प्रदेश उनके साथ है। साथ ही समाज में कोई परिवर्तन ला सकती है तो वह शिक्षा है। विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश शासन द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु विभिन्न नवाचार एवं आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। प्रदेश की इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को भविष्य मजबूत हो रहा है और यहीं विद्यार्थी आगे चलकर देश का भविष्य मजबूत करेंगे, देश को नई उपलब्धियां और नये पटल पर ले जायेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. शांता भार्गव स्वामी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए जानकारी दी कि “स्कूल चले हम” अभियान एक अप्रैल से 4 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत अधिकाधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। ---

- भारतीय किसान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल ने की प्रेस वार्ता और सरकार से मांग की 1 .गेहूं खरीदी की तारीख बार-बार बढ़ाने से किसानों में रोष 2.कर्ज चुकाने की तारीख न बढ़ाने से 60% किसान डिफॉल्टर 3.पराली जलाने पर FIR और दंडात्मक कार्रवाई तुरंत बंद हो 4.प्रति बीघा 11 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जाए 5.ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी का रजिस्ट्रेशन तुरंत शुरू हो लक्ष्मीनारायण पटेल अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ, मालवा प्रांत.1
- #Repost @ujjainsanchar —— महाकाल के दरबार में अक्षय - टाइगर श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के बॉलीवुड सितारों की आस्था देखने को मिली। प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और वरिष्ठ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे।1
- इंदौर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का हेलमेट अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज पलासिया चौराहे पर आम लोगों को मुफ्त हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष शॉर्ट फिल्म भी लॉन्च की गई। इंदौर पुलिस कमिश्नर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और हेलमेट पहनकर अपनी व दूसरों की जान सुरक्षित रखें।1
- Post by PM NEWS1
- बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar अपनी सास Dimple Kapadia और एक्टर Tiger Shroff के साथ Mahakaleshwar Jyotirlinga पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। तीनों कलाकारों ने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और मंदिर में विधि-विधान से पूजा की। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले और दर्शन के दौरान आम श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि ये सितारे अपनी अपकमिंग फिल्म और निजी जीवन की सुख-समृद्धि के लिए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। उज्जैन में महाकाल मंदिर में बॉलीवुड सितारों का आना हमेशा ही चर्चा का विषय बन जाता है, और इस बार भी फैंस में खासा उत्साह देखने को मिला। #viralnews #ujjainjyotirlinga #mahakal #ujjain #boliwood1
- #पार्षद पुत्र मासूम जायसवाल पर लगे संगीन आरोप1
- महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक श्री एस एन सोनी द्वारा श्री अक्षय कुमार श्री टाइगर श्रॉफ, श्रीमती डिंपल कपाड़िया का स्वागत एवं सत्कार किया गया ।1
- Post by PM NEWS1