logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झींझक कस्बे में बीच सड़क युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी झींझक कस्बे में बीच सड़क युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी झींझक नगर पालिका क्षेत्र में शनिवार को बीच सड़क एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। वीडियो सामने आते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि घटना झींझक कस्बे के बड़े चौराहे की है। वायरल वीडियो में तीन युवक मिलकर एक युवक को लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति बीच-बचाव का प्रयास करता दिखाई देता है, लेकिन हमलावर लगातार मारपीट करते रहते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक मारपीट की यह घटना एक-दो दिन पुरानी बताई जा रही है। हालांकि विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। झींझक चौकी प्रभारी उमेश शर्मा ने शनिवार करीब तीन बजे बताया कि घटना की जानकारी पहले पुलिस के संज्ञान में नहीं थी। वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

4 hrs ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

झींझक कस्बे में बीच सड़क युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी झींझक कस्बे में बीच सड़क युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी झींझक नगर पालिका क्षेत्र में शनिवार को बीच सड़क एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। वीडियो सामने आते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि घटना झींझक कस्बे के बड़े चौराहे की है। वायरल वीडियो में तीन युवक मिलकर एक युवक को लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति बीच-बचाव का प्रयास करता दिखाई देता है, लेकिन हमलावर लगातार मारपीट करते रहते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक मारपीट की यह घटना एक-दो दिन पुरानी बताई जा रही है। हालांकि विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। झींझक चौकी प्रभारी उमेश शर्मा ने शनिवार करीब तीन बजे बताया कि घटना की जानकारी पहले पुलिस के संज्ञान में नहीं थी। वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुएं में कूदे युवक को पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान औरैया पुलिस शनिवार को एक युवक के लिए फरिश्ता बनकर सामने आई। बताया गया है कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरुहोलिया की मड़ैया निवासी उदयवीर (32) पुत्र रामहेत का पत्नी से पारिवारिक विवाद हो गया था। विवाद के बाद शराब के नशे में उसने गांव के कुएं में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली पुलिस, फायर ब्रिगेड और पीआरवी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। तीनों टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया। युवक को मामूली चोटें आई, जिसके बाद एंबुलेंस से 50 शैय्या अस्पताल औरैया भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस की इस तत्परता और सूझबूझ की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
    1
    कुएं में कूदे युवक को पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान
औरैया पुलिस शनिवार को एक युवक के लिए फरिश्ता बनकर सामने आई। बताया गया है कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरुहोलिया की मड़ैया निवासी उदयवीर (32) पुत्र रामहेत का पत्नी से पारिवारिक विवाद हो गया था। विवाद के बाद शराब के नशे में उसने गांव के कुएं में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली पुलिस, फायर ब्रिगेड और पीआरवी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। तीनों टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया। युवक को मामूली चोटें आई, जिसके बाद एंबुलेंस से 50 शैय्या अस्पताल औरैया भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस की इस तत्परता और सूझबूझ की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जनपद की साइबर थाना पुलिस ने महिलाओं को सरकारी योजना का झांसा देकर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर गांव-गांव जाकर महिलाओं को सिलाई सेंटर खोलने और नौकरी दिलाने का लालच देता था और फिर उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर लोन उठाकर रकम हड़प लेता था। यह अभियान पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी बिधूना/साइबर के पर्यवेक्षण में साइबर थाना टीम ने इस गिरोह तक पहुंचने में सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने शनिवार की दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मामले की शुरुआत अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम पडरिया ऊंचा निवासी वंदना पत्नी श्यामबाबू की शिकायत से हुई। पीड़िता ने साइबर थाना में तहरीर देकर बताया कि एक महिला और एक पुरुष ने उन्हें प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सिलाई सेंटर खुलवाने और नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बदले उनसे रुपये लेकर ठगी की गई। शिकायत के आधार पर साइबर थाना में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मैनुअल इनपुट के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। मुखबिर की सूचना पर 2 मई 2026 को सुबह करीब 9:20 बजे पुलिस टीम ने ककोर बंबा से लगभग 300 मीटर आगे एक बंद पड़े ढाबे के पास से दो आरोपियों सौरभ उर्फ टीटू पुत्र बलराम सिंह यादव निवासी रहूपुरा थाना वेवर जनपद मैनपुरी (उम्र 34 वर्ष) और सुनीता पत्नी सुनील कुमार यादव निवासी आदर्श नगर बिधूना जनपद औरैया (उम्र करीब 48 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो इन्वर्टर बैटरी, दो इन्वर्टर (यूपीएस), एक ई-स्कूटी, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक की-पैड मोबाइल फोन, 107 आधार कार्ड की छायाप्रतियां, 11 स्टांप पेपर (जिन पर लोगों के हस्ताक्षर थे), चार एडिट किए गए आधार कार्ड तथा प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम से बने 12 कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी फर्जी पहचान बनाकर लोगों को विश्वास में लेते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सौरभ गांवों में जाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संपर्क कर उनके मोबाइल नंबर एकत्र करता था। इसके बाद वह फोन पर संपर्क कर महिलाओं को सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देता था। जब महिलाएं उनके जाल में फंस जाती थीं, तब वह अपनी साथी सुनीता के साथ गांवों में बैठक आयोजित करता था। इन बैठकों में सिलाई सेंटर खोलने और नौकरी दिलाने के नाम पर प्रत्येक महिला से 250 रुपये वसूले जाते थे।
    1
    जनपद की साइबर थाना पुलिस ने महिलाओं को सरकारी योजना का झांसा देकर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर गांव-गांव जाकर महिलाओं को सिलाई सेंटर खोलने और नौकरी दिलाने का लालच देता था और फिर उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर लोन उठाकर रकम हड़प लेता था। 
यह अभियान पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी बिधूना/साइबर के पर्यवेक्षण में साइबर थाना टीम ने इस गिरोह तक पहुंचने में सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने शनिवार की दोपहर 2  बजे जानकारी देते हुए बताया कि मामले की शुरुआत अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम पडरिया ऊंचा निवासी वंदना पत्नी श्यामबाबू की शिकायत से हुई। पीड़िता ने साइबर थाना में तहरीर देकर बताया कि एक महिला और एक पुरुष ने उन्हें प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सिलाई सेंटर खुलवाने और नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बदले उनसे रुपये लेकर ठगी की गई। शिकायत के आधार पर साइबर थाना में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मैनुअल इनपुट के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। मुखबिर की सूचना पर 2 मई 2026 को सुबह करीब 9:20 बजे पुलिस टीम ने ककोर बंबा से लगभग 300 मीटर आगे एक बंद पड़े ढाबे के पास से दो आरोपियों सौरभ उर्फ टीटू पुत्र बलराम सिंह यादव निवासी रहूपुरा थाना वेवर जनपद मैनपुरी (उम्र 34 वर्ष) और सुनीता पत्नी सुनील कुमार यादव निवासी आदर्श नगर बिधूना जनपद औरैया (उम्र करीब 48 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो इन्वर्टर बैटरी, दो इन्वर्टर (यूपीएस), एक ई-स्कूटी, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक की-पैड मोबाइल फोन, 107 आधार कार्ड की छायाप्रतियां, 11 स्टांप पेपर (जिन पर लोगों के हस्ताक्षर थे), चार एडिट किए गए आधार कार्ड तथा प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम से बने 12 कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी फर्जी पहचान बनाकर लोगों को विश्वास में लेते थे।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सौरभ गांवों में जाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संपर्क कर उनके मोबाइल नंबर एकत्र करता था। इसके बाद वह फोन पर संपर्क कर महिलाओं को सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देता था। जब महिलाएं उनके जाल में फंस जाती थीं, तब वह अपनी साथी सुनीता के साथ गांवों में बैठक आयोजित करता था। इन बैठकों में सिलाई सेंटर खोलने और नौकरी दिलाने के नाम पर प्रत्येक महिला से 250 रुपये वसूले जाते थे।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by रवि वर्मा
    2
    Post by रवि वर्मा
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • विश्व हिंदू परिषद के जिला अभ्यास वर्ग की तैयारियों का हुआ निरीक्षण विभाग संगठन मंत्री योगेश जी समेत पदाधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा संगठन को मजबूत बनाने हेतु अभ्यास वर्ग की तैयारियां तेज, कार्यकर्ताओं में उत्साह
    1
    विश्व हिंदू परिषद के जिला अभ्यास वर्ग की तैयारियों का हुआ निरीक्षण
विभाग संगठन मंत्री योगेश जी समेत पदाधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
संगठन को मजबूत बनाने हेतु अभ्यास वर्ग की तैयारियां तेज, कार्यकर्ताओं में उत्साह
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by दिलीप कुमार
    1
    Post by दिलीप कुमार
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नहर किनारे पानी के टैंक में बंदर की सड़ी लाश, नगर पालिका की लापरवाही उजागर रिपोर्टर -सुभाष चन्द्र राणा NEWS NATION 81 औरैया। जनपद में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नरोत्तमपुर गांव के पास नहर किनारे छोड़े गए बंदरों में से एक बंदर की पानी के टैंक में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृत बंदर का शव पिछले करीब 10 दिनों से टैंक में पड़ा हुआ है, जिससे आसपास का वातावरण बेहद दूषित हो गया है। क्षेत्र में तेज सड़ांध फैल रही है और कीड़े-मकोड़ों की भरमार के चलते संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इस स्थिति से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासनिक उदासीनता के चलते हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर मृत बंदर को हटवाने और पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई व दवा का छिड़काव कराने की मांग की है, ताकि संभावित बीमारियों के फैलने से बचा जा सके।
    1
    नहर किनारे पानी के टैंक में बंदर की सड़ी लाश, नगर पालिका की लापरवाही उजागर
रिपोर्टर -सुभाष चन्द्र राणा 
NEWS NATION 81 
औरैया। जनपद में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नरोत्तमपुर गांव के पास नहर किनारे छोड़े गए बंदरों में से एक बंदर की पानी के टैंक में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृत बंदर का शव पिछले करीब 10 दिनों से टैंक में पड़ा हुआ है, जिससे आसपास का वातावरण बेहद दूषित हो गया है। क्षेत्र में तेज सड़ांध फैल रही है और कीड़े-मकोड़ों की भरमार के चलते संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इस स्थिति से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासनिक उदासीनता के चलते हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर मृत बंदर को हटवाने और पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई व दवा का छिड़काव कराने की मांग की है, ताकि संभावित बीमारियों के फैलने से बचा जा सके।
    user_Subhash Chandra Rana
    Subhash Chandra Rana
    पत्रकार औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • टूटे बिजली तार की चपेट में आने से युवक की मौत कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के ररौख गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 33 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ररौख गांव निवासी सर्वेश कुमार शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव में अचानक बिजली का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद करवाई और परिजनों की मदद से घायल युवक को हवासपुर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. अमित सिंह ने परीक्षण के बाद सर्वेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी आरती और मां जय देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार इसी गांव में करीब एक वर्ष पहले भी करंट की चपेट में आने से एक नाबालिग की मौत हो चुकी है, जिसके बाद भी जर्जर बिजली लाइनों की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द सुधार की मांग की है।
    1
    टूटे बिजली तार की चपेट में आने से युवक की मौत
कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के ररौख गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 33 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ररौख गांव निवासी सर्वेश कुमार शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव में अचानक बिजली का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद करवाई और परिजनों की मदद से घायल युवक को हवासपुर अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉ. अमित सिंह ने परीक्षण के बाद सर्वेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी आरती और मां जय देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार इसी गांव में करीब एक वर्ष पहले भी करंट की चपेट में आने से एक नाबालिग की मौत हो चुकी है, जिसके बाद भी जर्जर बिजली लाइनों की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द सुधार की मांग की है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • वादिनी वन्दना पत्नी श्यामबाबू निवासिनी ग्राम पडरिया ऊंचा थाना अजीतमल जनपद औरैया द्वारा साइबर थाना औरैया पर तहरीर दी गई थी कि उससे दो व्यक्तियों द्वारा प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर सिलाई सेण्टर खोलने व उनको नौकरी दिलवाने का लालच देकर ठगी की गई जिसके आधार पर थाना साइबर पर मु0अ0सं0 11/2026 धारा 111/318(4) बीएनएस व 66 (डी) आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसके क्रम में साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्त सौरभ उर्फ टीटू पुत्र बलराम सिंह यादव निवासी रहूपुरा थाना वेवर जनपद मैनपुरी उम्र 34 वर्ष एवं सुनीता पत्नी सुनील कुमार यादव निवासी आदर्श नगर विधूना जनपद औरैया उम्र करीव 48 वर्ष को दिनांक 02.05.2026 को समय करीब 09.20 बजे ककोर बंबा से 300 मीटर आगे बन्द पड़े ढाबे के पास से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से दो अदद इनवर्टर बैटरी व दो इन्वर्टर (यू0पी0एस0) व एक ई- स्कूटी व दो अदद एण्ड्रोइड फोन व एक अदद की-पैड मोबाइल फोन, कुल 107 आधार कार्ड की छायाप्रति, कुल 11 स्टाप पेपर (10 रूपये वाले जिन पर महिलाओ व पुरूषो के हस्ताक्षर है), कुल 04 आधार कार्ड , (जिन्हे एडिट करके अपनी पहचान छिपाता था) एवं प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के कुल 12 कार्ड बरामद किये गये। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 336(3)/340(2)/317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि अभियुक्त सौरभ गाँवों में जाकर ग्रामवासियों से ग्राम समूह सखियों का मोबाइल नं0 प्राप्त कर लेता था उसके पश्चात मोबाइल पर बात करके उनकों प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर सिलाई सेण्टर खोलने व उनको नौकरी दिलवाने का लालच देता था जिससे सीधी-साधी कामकाजी महिलाएं उसके झांसे में आ जाती थी तो वह अभियुक्ता सुनीता के साथ गाँवो मे महिलाओं से मीटिंग कर योजनाओं के बारे बताकर सिलाई सेन्टर के खोलने के नाम पर प्रत्येक महिला से 250-250 रुपये लेता था जिसके बदले उनको नौकरी देने का लालच दिया जाता था जिसके पश्चात महिलाओं से उनके आधार कार्ड व अन्य कागजात ले लेता था तथा सिलाई सेन्टर व आने जाने की सुविधाओं के नाम पर महिलाओं की आइडी से उनके नाम पर लोन लेकर महिलाओं के नाम पर ही EMI करवा देता था । तथा लोन के पैसों से प्राप्त सामान (ई-स्कूटी, इनवर्टर आदि) को अपने साथ ले जाते थे । अभियुक्तगणों ने इस योजना के नाम पर अब तक 10-12 लाख रुपये की ठगी प्रकाश में आयी है जिसकी गहनता से विवेचना की जा रही है एवं अभियुक्तों द्वारा जिन महिलाओं से ठगी की गयी है उन खातों को फ्रीज कर ठगी की शिकार महिलाओं के पैसे न्यायालय के आदेश के क्रम में नियमानुसार उनके खातें में ट्रांसफर किये जायेगें । *औरैया पुलिस द्वारा समस्त जनता से अपील की गई है कि कोई भी अज्ञात व्यक्ति फोन पर किसी भी सरकारी योजना का लाभ देकर ठगी की कोशिश करता है तो तुरंत नजदीकी थाने या साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। ऐसे कॉल्स पर कभी भी विश्वास न करें और न ही कोई पैसा ट्रांसफर करें ।*
    4
    वादिनी वन्दना पत्नी श्यामबाबू निवासिनी ग्राम पडरिया ऊंचा थाना अजीतमल जनपद औरैया द्वारा साइबर थाना औरैया पर तहरीर दी गई थी कि उससे दो व्यक्तियों द्वारा  प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर सिलाई सेण्टर खोलने व उनको नौकरी दिलवाने का लालच देकर ठगी की गई जिसके आधार पर थाना साइबर पर मु0अ0सं0 11/2026 धारा 111/318(4) बीएनएस व 66 (डी) आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसके क्रम में साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्त सौरभ उर्फ टीटू पुत्र बलराम सिंह यादव निवासी रहूपुरा थाना वेवर जनपद मैनपुरी उम्र 34 वर्ष  एवं  सुनीता पत्नी सुनील कुमार यादव निवासी आदर्श नगर विधूना जनपद औरैया उम्र करीव 48 वर्ष को दिनांक 02.05.2026 को समय करीब 09.20 बजे  ककोर बंबा से 300 मीटर आगे बन्द पड़े ढाबे के पास से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से दो अदद इनवर्टर बैटरी व दो इन्वर्टर (यू0पी0एस0) व एक ई- स्कूटी व दो अदद एण्ड्रोइड फोन व एक अदद की-पैड मोबाइल फोन, कुल 107 आधार कार्ड की छायाप्रति,   कुल 11 स्टाप पेपर (10 रूपये वाले जिन पर महिलाओ व पुरूषो के हस्ताक्षर है),   कुल 04 आधार कार्ड , (जिन्हे एडिट करके अपनी पहचान छिपाता था) एवं प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के कुल 12 कार्ड बरामद किये गये। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 336(3)/340(2)/317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों  ने बताया कि अभियुक्त सौरभ गाँवों में जाकर ग्रामवासियों से ग्राम समूह सखियों का मोबाइल नं0  प्राप्त कर लेता था उसके पश्चात मोबाइल पर बात करके उनकों प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर सिलाई सेण्टर खोलने व उनको नौकरी दिलवाने का लालच देता था जिससे सीधी-साधी कामकाजी महिलाएं उसके झांसे में आ जाती थी तो वह अभियुक्ता सुनीता के साथ गाँवो मे महिलाओं से मीटिंग कर योजनाओं के बारे बताकर सिलाई सेन्टर के खोलने के नाम पर प्रत्येक महिला से 250-250 रुपये लेता था जिसके बदले उनको नौकरी देने का लालच दिया जाता था जिसके पश्चात महिलाओं से उनके आधार कार्ड व अन्य कागजात ले लेता था तथा सिलाई सेन्टर व आने जाने की सुविधाओं के नाम पर महिलाओं की आइडी से उनके नाम पर लोन लेकर महिलाओं के नाम पर ही EMI करवा देता था । तथा लोन के पैसों से प्राप्त सामान (ई-स्कूटी, इनवर्टर आदि) को अपने साथ ले जाते थे । अभियुक्तगणों ने इस योजना के नाम पर अब तक 10-12 लाख रुपये की ठगी प्रकाश में आयी है जिसकी गहनता से विवेचना की जा रही है  एवं अभियुक्तों  द्वारा जिन महिलाओं से ठगी की गयी है उन खातों को फ्रीज कर ठगी की शिकार महिलाओं के पैसे न्यायालय के आदेश के क्रम में नियमानुसार उनके खातें में ट्रांसफर किये जायेगें ।
*औरैया पुलिस द्वारा समस्त जनता से अपील की गई है कि कोई भी अज्ञात व्यक्ति फोन पर किसी भी सरकारी योजना का लाभ देकर ठगी की कोशिश करता है तो तुरंत नजदीकी थाने या साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। ऐसे कॉल्स पर कभी भी विश्वास न करें और न ही कोई पैसा ट्रांसफर करें ।*
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया , उत्तरप्रदेश अनियंत्रित कार नाले में गिरी,कोई जनहानी नहीं
    1
    औरैया , उत्तरप्रदेश अनियंत्रित कार नाले में गिरी,कोई जनहानी नहीं
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.