गाजियाबाद में ट्रक ने बाइक सवार कांवड़िया को रौंदा एक कांवड़िया की मौके पर मौत, एक घायल गाजियाबाद में ट्रक ने बाइक सवार कांवड़िया को रौंदा एक कांवड़िया की मौके पर मौत, एक घायल गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (NH-9) पर देर रात एक दर्दनाक हादसे में हरिद्वार जा रहे 20 वर्षीय कांवड़िए दीपांशु की मौके पर ही मौत हो गई। दीपांशु अपने साथियों के साथ नोएडा के छलेरा गांव से कांवड़ लेने के लिए रवाना हुआ था, तभी एक ट्रक को ओवरटेक करते वक्त उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। इस भीषण हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और यातायात सुचारू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।

- डेंडेरा रेलवे स्टेशन से युवक लापता, परिजनों ने लोगों से की तलाश में सहयोग की अपील डेंडेरा रेलवे स्टेशन से युवक लापता, परिजनों ने लोगों से की तलाश में सहयोग की अपील सीतापुर/उत्तराखंड। सीतापुर जनपद के रहने वाले 28 वर्षीय मैनुद्दीन पुत्र जमील बीते 19 मई 2026 से लापता हैं। परिजनों के अनुसार मैनुद्दीन 19 मई 2026 (मंगलवार) को शाम लगभग 5:00 बजे उत्तराखंड के लक्सर-रुड़की मार्ग स्थित डेंडेरा रेलवे स्टेशन से अचानक लापता हो गए। काफी तलाश के बावजूद उनका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। गुमशुदा मैनुद्दीन का रंग सांवला है और उनकी उम्र लगभग 28 वर्ष बताई गई है। वह उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर के ग्राम पर्वतपुर, पोस्ट रिहार, थाना तंबौर, तहसील लहरपुर के निवासी हैं। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मैनुद्दीन के संबंध में कोई भी जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें तो तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें। संपर्क नंबर: 📞 8115158258 📞 6306959289 📞 7830376108 जनहित में जारी – कृपया अधिक से अधिक साझा करें, ताकि गुमशुदा युवक सकुशल अपने परिवार तक पहुंच सके।1
- बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा त्रिवटीनाथ मंदिर, सावन के पहले सोमवार को बरेली। सावन के पहले सोमवार पर त्रिवटीनाथ मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह 3 बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं और पूरा परिसर "बम-बम भोले" तथा "हर-हर महादेव" के जयकारों से गूंज उठा। हजारों शिवभक्त कछला गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने शहद, दूध, दही, बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल, बर्फी, काले तिल सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित कर भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और देश की खुशहाली की कामना की। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन, सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों और मंदिर समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखा। मंदिर से जुड़े संजीव औतार ने बताया कि त्रिवटीनाथ मंदिर अत्यंत प्राचीन और ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि वर्षों पहले यहां घना जंगल हुआ करता था और इसी स्थान पर भगवान भोलेनाथ स्वयं प्रकट हुए थे। इसी कारण सावन माह में यहां दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। बाइट संजीव औतार1
- Post by Abdul Hasan1
- आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल #मदरसों को आतंकवादी अड्डा बताए जाने पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी।#1
- राज शेखावत करणी सेना अध्यक्ष ने करी योगी जी से अलग पार्टी बनाने की मांग ! राज शेखावत करणी सेना अध्यक्ष ने करी योगी जी से अलग पार्टी बनाने की मांग !1
- कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने दिया गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने दिया गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश1
- कासगंज में दर्दनाक हादसा: अपने ही जत्थे की पिकअप से टकराई बाइक, एक की मौत1