logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटवा में जनगणना प्रशिक्षण की तैयारी तेज, बीडीओ ने किया निरीक्षण, 13 से 24 अप्रैल तक चलेगा प्रशिक्षण लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चम्पारण कोटवा: प्रखंड क्षेत्र में आगामी जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में शिवधर अनूठा हाई स्कूल में आयोजित होने वाले प्रांगणक प्रशिक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) चिरंजीवी पाण्डेय ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण से जुड़ी सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करने पर जोर दिया। बीडीओ ने बताया कि प्रांगणकों का प्रशिक्षण 13 अप्रैल से शुरू होकर 24 अप्रैल तक चलेगा। प्रशिक्षण को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए इसे तीन शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक शिफ्ट में 50-50 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि सभी को बेहतर तरीके से प्रशिक्षित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण स्थल पर बैठने की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की गहन जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रशिक्षण में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। बीडीओ चिरंजीवी पाण्डेय ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल होने वाले सभी प्रांगणकों से अपील की कि वे समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण को गंभीरता से लें, ताकि जनगणना कार्य को सटीक और त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जा सके। प्रशासन द्वारा की जा रही इस तैयारी से यह साफ है कि प्रखंड स्तर पर जनगणना को लेकर गंभीरता और सजगता बरती जा रही है।

11 hrs ago
user_LOCAL PUBLIC NEWS
LOCAL PUBLIC NEWS
Information service activities . कोटवा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
11 hrs ago
a7215063-a750-40d6-a631-c057b16360a4

More news from बिहार and nearby areas
  • समस्तीपुर में लोको पायलट को अपराधियों ने गोलियों से भूना । क्या बिहार में अपराधी बेवकूफ हो गया है?
    1
    समस्तीपुर में लोको पायलट को अपराधियों ने गोलियों से भूना । क्या बिहार में अपराधी बेवकूफ हो गया है?
    user_News Granth
    News Granth
    चकिया (पिपरा), पूर्वी चंपारण, बिहार•
    13 min ago
  • Post by RAJA KUMAR
    1
    Post by RAJA KUMAR
    user_RAJA KUMAR
    RAJA KUMAR
    पत्रकार पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    23 min ago
  • Post by Talk On Chair
    1
    Post by Talk On Chair
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Rahul Singh
    1
    Post by Rahul Singh
    user_Rahul Singh
    Rahul Singh
    कल्याणपुर, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • विजय सिन्हा जी कहते हैं थाने जाइए, FIR कराइए… लेकिन जमीन पर सच्चाई क्या है? क्या सच में आम आदमी की FIR दर्ज होती है या सब कुछ पैसे, पहचान और वोट बैंक पर चलता है? इस वीडियो में देखिए हकीकत, जैसा लोग रोज झेल रहे हैं। निष्पक्ष खबरें अब तक बिहार — सच दिखाना हमारा काम है, फैसला आपका। #Bihar #FIRReality #PoliceSystem #GroundReality #VijaySingh #BiharNews #IndianPolitics #VoteBankPolitics #DalitIssue #CastePolitics #SystemFailure #PublicVoice #Ankesh_Thakur #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार
    1
    विजय सिन्हा जी कहते हैं थाने जाइए, FIR कराइए… लेकिन जमीन पर सच्चाई क्या है?
क्या सच में आम आदमी की FIR दर्ज होती है या सब कुछ पैसे, पहचान और वोट बैंक पर चलता है?
इस वीडियो में देखिए हकीकत, जैसा लोग रोज झेल रहे हैं।
निष्पक्ष खबरें अब तक बिहार — सच दिखाना हमारा काम है, फैसला आपका।
#Bihar #FIRReality #PoliceSystem #GroundReality #VijaySingh #BiharNews #IndianPolitics #VoteBankPolitics #DalitIssue #CastePolitics #SystemFailure #PublicVoice #Ankesh_Thakur #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार
    user_Ankesh Thakur
    Ankesh Thakur
    News Anchor कल्याणपुर, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • Nitish kumar
    1
    Nitish kumar
    user_नीतीश उजाला
    नीतीश उजाला
    Graphic designer मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • प्रभात कुमार रंजन जर्नलिस्ट चकिया में मनरेगा योजना को लेकर गुरुवार को पंचायत प्रतिनिधियों और मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रमुख प्रतिनिधि सह समाजसेवी मिथिलेश कुमार और उप प्रमुख अर्पणा पाण्डेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पंचायत समिति सदस्यों और मनरेगा मजदूरों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि वे अपनी समस्याओं को लेकर मनरेगा पीओ से मिलना चाहते थे, लेकिन वह कार्यालय में मौजूद नहीं थे। इस पर नाराजगी और बढ़ गई। समाजसेवी मिथिलेश कुमार ने आरोप लगाया कि पीओ की लापरवाही के कारण मनरेगा के तहत किए गए कार्यों का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। साथ ही मेटेरियल भुगतान भी लंबित है और काम के बदले अवैध राशि की मांग की जा रही है। वहीं उप प्रमुख अर्पणा पाण्डेय ने कहा कि अन्य प्रखंडों में भुगतान हो रहा है, लेकिन चकिया में पीओ रंजीत कुमार की लापरवाही के कारण विकास मद की राशि वापस चली गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कार्यालय में एक निजी व्यक्ति काम संभाल रहा है, जो जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार करता है। महुअवा पंचायत के समिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने भी कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और धीरज कुमार नामक व्यक्ति पर दुर्व्यवहार करने की बात कही। हरदियाबाद के पंचायत समिति सदस्य नवलकिशोर सिंह ने बताया कि कर्ज लेकर काम कराया गया, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य विनय सिंह ने चेतावनी दी कि भुगतान नहीं होने से मजदूरों की स्थिति बेहद खराब हो गई है और वे भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। प्रदर्शन में जितेंद्र गिरी, अम्बिका पासवान, मनोज महतो, राहुल तिवारी समेत कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर मनरेगा पीओ रंजीत कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है।
    1
    प्रभात कुमार रंजन जर्नलिस्ट 
चकिया में मनरेगा योजना को लेकर गुरुवार को पंचायत प्रतिनिधियों और मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रमुख प्रतिनिधि सह समाजसेवी मिथिलेश कुमार और उप प्रमुख अर्पणा पाण्डेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पंचायत समिति सदस्यों और मनरेगा मजदूरों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि वे अपनी समस्याओं को लेकर मनरेगा पीओ से मिलना चाहते थे, लेकिन वह कार्यालय में मौजूद नहीं थे। इस पर नाराजगी और बढ़ गई।
समाजसेवी मिथिलेश कुमार ने आरोप लगाया कि पीओ की लापरवाही के कारण मनरेगा के तहत किए गए कार्यों का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। साथ ही मेटेरियल भुगतान भी लंबित है और काम के बदले अवैध राशि की मांग की जा रही है।
वहीं उप प्रमुख अर्पणा पाण्डेय ने कहा कि अन्य प्रखंडों में भुगतान हो रहा है, लेकिन चकिया में पीओ रंजीत कुमार की लापरवाही के कारण विकास मद की राशि वापस चली गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कार्यालय में एक निजी व्यक्ति काम संभाल रहा है, जो जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार करता है।
महुअवा पंचायत के समिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने भी कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और धीरज कुमार नामक व्यक्ति पर दुर्व्यवहार करने की बात कही। हरदियाबाद के पंचायत समिति सदस्य नवलकिशोर सिंह ने बताया कि कर्ज लेकर काम कराया गया, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है।
पूर्व पंचायत समिति सदस्य विनय सिंह ने चेतावनी दी कि भुगतान नहीं होने से मजदूरों की स्थिति बेहद खराब हो गई है और वे भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं।
प्रदर्शन में जितेंद्र गिरी, अम्बिका पासवान, मनोज महतो, राहुल तिवारी समेत कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद रहे।
वहीं, दूसरी ओर मनरेगा पीओ रंजीत कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है।
    user_Prabhat Ranjan Ranjan
    Prabhat Ranjan Ranjan
    मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    18 hrs ago
  • Post by Rahul Singh
    1
    Post by Rahul Singh
    user_Rahul Singh
    Rahul Singh
    कल्याणपुर, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.