गरौठा विधायक ने गेहूं क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों की समस्या पर दिया गुरसरांय। गरौठा क्षेत्र के विधायक जवाहरलाल राजपूत ने गुरसरांय मंडी में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां मौजूद किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने विधायक के सामने बारदाना (बोरी) की कमी की समस्या प्रमुख रूप से उठाई। किसानों का कहना था कि बारदाना न होने के कारण गेहूं की तौल में देरी हो रही है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर विधायक जवाहरलाल राजपूत ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बारदाना की कमी को गंभीरता से लिया गया है और अगले ही दिन पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध करा दिया जाएगा, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। विधायक ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए और खरीद कार्य पारदर्शिता एवं तेजी से किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

- गुरसराय (झांसी)। नगर में इन दिनों आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिल रहा है। चारों ओर भक्ति और श्रद्धा का माहौल ऐसा बना हुआ है मानो गुरु पूर्णिमा का पर्व पूर्व में ही आ गया हो। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रवचन स्थल पर पहुंचकर धर्मलाभ ले रहे हैं। परम पूज्य प्रवचन केसरी मुनि विश्रांत सागर महाराज ने अपने मंगल प्रवचनों में जीवन के वास्तविक सुख-दुख पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “गृहस्थ अवस्था में सुख तो है, पर सच्चा सुख नहीं है, जबकि मुनि अवस्था में दुख तो हैं, परंतु सच्चा सुख है।” उन्होंने कहा कि गृहस्थ जीवन में व्यक्ति भौतिक साधनों के बीच रहकर क्षणिक सुख का अनुभव करता है, लेकिन उसे स्थायी शांति नहीं मिल पाती। वहीं मुनि जीवन त्याग, तप और संयम से भरा होता है, जिसमें कठिनाइयाँ जरूर होती हैं, लेकिन आत्मिक शांति और सच्चे आनंद की प्राप्ति होती है। मुनि के प्रवचनों को सुनने के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। प्रवचन के दौरान पूरा पांडाल भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया और श्रोता भाव-विभोर हो उठे। नगर में चल रहा यह आध्यात्मिक आयोजन लोगों को धर्म और आत्मचिंतन की ओर प्रेरित कर रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि ऐसे प्रवचन जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं। गुरसरांय से सोम मिश्रा के साथ दीपक जैन नुनार की रिपोर्ट1
- Post by Rinkuu lakshkar1
- अब खेला होबे नहीं विकास शुरू होगा #YogiAdityanath #WestBngalElection2026 #WomenReservation #WomenReservationBillnotPass #MuslimReservation #Bengal #ModdiVsMamata #Ghuspaithiya #Rohingya #mamatabanerjeespeech #TMC #Mafia1
- राठ पनवाड़ी मार्ग पर रॉन्ग साइड से चलना आखिर कब होगा बंद ट्रैफिक पुलिस रॉन्ग साइड से चलने वालों पर क्यों नहीं करती कोई भी कार्रवाई प्रतिदिन होते हैं बड़े हादसे ? रोहंग साइड आ रहे ट्रक ने एक पिकअप को मारी टक्कर और ट्रक छोड़कर। मौके से हुआ फरार राहगीरों की मदद से पिकअप सवार को भेजा गया राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहां उसकी तबीयत नाजुक बताई जा रही है9
- हमीरपुर के मुस्करा नवीन गल्ला मंडी में एक बाबू हूटर लगाकर रौब गांठ रहा है। सचल दल के नाम पर गाड़ी में लगा हूटर, सरकारी आदेश की उड़ाई जा रही खुले आम धज्जियां। मंडी के बाबू को नहीं है किसी भी अधिकारी का डर ¹। क्या प्रशासन को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए या फिर ऐसे ही चलता रहेगा? रिर्पोट निर्दोष राजपूत1
- देखिये TNP NEWS में 📍 👉 मऊरानीपुर में शॉर्ट सर्किट से मकान में भीषण आग, 4 लाख का सामान जलकर रा 👉 नई बस्ती में आग से हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने 30 मिनट में पाया काबू👉 घर बंद होने से टला बड़ा हादसा, टीवी-फ्रिज समेत सब कुछ खाक👉 शैलेन्द्र पटेल का मकान बना आग का गोला, कोई जनहानि नहीं👉 शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने मचाई तबाही, मोहल्ले में अफरा-तफरी*1
- Post by Ankit Gotam1
- गुरसरांय। नगर के मोदी चौराहे से एरच रोड की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर-ट्राली उस समय लोगों के लिए खतरे का कारण बन गया, जब उसमें अत्यधिक सामान लदा होने के कारण ट्रैक्टर के आगे के दोनों पहिए हवा में उठ गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के आगे के पहिए लगभग 4 फीट तक जमीन से ऊपर उठे हुए थे, जिससे संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया था। इस खतरनाक स्थिति के बावजूद चालक लापरवाही से ट्रैक्टर को सड़क पर दौड़ाता रहा। राहगीरों और आसपास के लोगों में इस दृश्य को देखकर डर और दहशत का माहौल बन गया। लोगों को किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका सताने लगी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह ओवरलोड वाहन न केवल चालक के लिए बल्कि आम जनता के लिए भी गंभीर खतरा साबित हो सकते हैं। प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों में सख्ती बरतने की आवश्यकता महसूस की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह एक बड़ा हादसा टलने जैसा मामला माना जा रहा है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1