मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस-2026 के अवसर पर लोकभवन में हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उत्कृष्ट बुनकरों को संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना और झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। हथकरघा उत्पादों के विपणन और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रमुख संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान भी किया गया। मंत्री राकेश सचान ने मुख्यमंत्री को हथकरघा से निर्मित राधा-कृष्ण की कलाकृति भेंट की और कहा कि यह दिवस भारत की बुनकरी परंपरा, स्वदेशी संस्कृति और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का उत्सव है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में तीन लाख से अधिक हथकरघे संचालित हैं और सरकार बुनकरों के आर्थिक, तकनीकी और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना के तहत 2,489 हथकरघा और 1,315 पावरलूम बुनकरों को, तथा झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के तहत 2,796 हथकरघा और 1,466 पावरलूम बुनकरों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश राज्य हथकरघा निगम ने इस वर्ष लगभग 38 लाख रुपए का लाभ अर्जित किया है, जो प्रदेश के हथकरघा क्षेत्र की प्रगति का संकेत है। पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क और प्रस्तावित संत कबीर टेक्सटाइल पार्कों से वस्त्र उद्योग को नई गति मिलेगी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (एचईपीसी), टनेरा (टाटा समूह), बीटीडीसी, इंटरनेशनल फैशन बिजनेस एक्सचेंज काउंसिल (आईएफबीईसी) और अन्य संस्थाओं के साथ महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

- लखनऊ, उत्तर प्रदेश: आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, "...हम उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभाओं में मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए कमर कस चुके हैं #WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, "...हम उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभाओं में मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए कमर कस चुके हैं और हमें इसलिए लड़ना है क्योंकि यहां अच्छी शिक्षा नहीं मिल रही है, अच्छी चिकित्सा नहीं मिल रही है, रोजगार नहीं मिल रहे हैं...हम अन्याय देख रहे हैं तो इसलिए हम अपने लोगों को तैयार कर रहे हैं कि इस सरकार को हटाकर आज़ाद समाज पार्टी की सरकार बनानी है..."1
- एक बार फिर सावन के महीने में बदला मौसम का मियाज राजधानी दिल्ली में सुबह से बारिश एक बार फिर सावन के महीने में बदला मौसम का मियाज राजधानी दिल्ली में सुबह से बारिश के कारण रोहिणी सेक्टर 22 अमन विहार थाना वाले रोड पर लगा पानी जानकारी प्राप्त के अनुसार हल्का-फुल्का बारिश होता है तो उसे रूट के ऊपर पानी भर जाता है उसे एरिया का रोड पर कोई ध्यान नही देता आने जाने वाली गाड़ी रिक्शा और पब्लिक सबको परेशानी का सामना करना पड़ता है यहां तक कि उसे एरिया का विधायक एमपी को भी दिखाई नहीं देता आने वाले दिनों में कोई बड़ी दुर्घटना ना हो जाए इसलिए शासन प्रशासन इससे अपील है वहां के रोड पर जल्दी से जल्दी कार्रवाई हो1
- मेरठ में श्रावण माह के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रियों और शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा कर रहे शिवभक्त भक्ति, अनुशासन और समर्पण के साथ सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दे रहे हैं। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हर-हर महादेव! 🕉️🚩1