Shuru
Apke Nagar Ki App…
🔥 आइए आज देखते हैं Manish Bhai की LIVE INCOME! 💰🚀 Manish Bhai Lead Guru के साथ काम कर रहे हैं और LAGC Center से अपने काम को सीखते और आगे बढ़ाते हैं। 📲💻 आज हम आपको दिखाने वाले हैं उनकी LIVE INCOME — ताकि आपको भी समझ आए कि काम किस तरह किया जा रहा है। 👀🔥 अगर आप भी ऐसी earning journey शुरू करना चाहते हैं, तो आपको बस 3 चीज़ों पर फोकस करना है: ✅ काम को जानिए ✅ काम को समझिए ✅ सही जानकारी लेने के बाद अपना Decision लेकर काम Start कीजिए तो बिना देर किए… 🔥 आइए देखते हैं Manish Bhai की LIVE INCOME! 💰 शायद यही वीडियो आपके लिए भी एक नई शुरुआत का कारण बन जाए। 🚀
Dr.Sharwan
🔥 आइए आज देखते हैं Manish Bhai की LIVE INCOME! 💰🚀 Manish Bhai Lead Guru के साथ काम कर रहे हैं और LAGC Center से अपने काम को सीखते और आगे बढ़ाते हैं। 📲💻 आज हम आपको दिखाने वाले हैं उनकी LIVE INCOME — ताकि आपको भी समझ आए कि काम किस तरह किया जा रहा है। 👀🔥 अगर आप भी ऐसी earning journey शुरू करना चाहते हैं, तो आपको बस 3 चीज़ों पर फोकस करना है: ✅ काम को जानिए ✅ काम को समझिए ✅ सही जानकारी लेने के बाद अपना Decision लेकर काम Start कीजिए तो बिना देर किए… 🔥 आइए देखते हैं Manish Bhai की LIVE INCOME! 💰 शायद यही वीडियो आपके लिए भी एक नई शुरुआत का कारण बन जाए। 🚀
More news from राजस्थान and nearby areas
- जलझूलनी एकादशी पर मलारना चौड़ में निकली भव्य डोल यात्रा, उमड़ी श्रृद्धालुओं की भीड़ सवाई माधोपुर ( चंद्रशेखर शर्मा)। जलझूलनी एकादशी (डोल ग्यारस) के अवसर पर राजस्थान के विभिन्न शहरों और गांवों में ठाकुर जी महाराज के आकर्षक डोल और विमान सजाकर भव्य डोल यात्रा निकाली गई । इसी कड़ी में मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र की उपतहसील मुख्यालय मलारना चौड़ में भी मंगलवार को डोल यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे के तकरीबन एक दर्जन मंदिरों की झांकियां दिखाई दी। मुख्य रूप से ऐतिहासिक श्री गोविंद देव मन्दिर, श्री रघुनाथ मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर, श्री मीन भगवान मंदिर सहित अधिकांश प्रमुख मंदिरों के डोल नगर यात्रा में शामिल रहे। मंदिरों से भगवान श्रीगणेश, ठाकुर जी, शालिग्राम जी या राधा-कृष्ण की मूर्तियों को पालकी, विमान या चांदी के सिंहासन पर विराजमान कर पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली गई । यात्रा को किसी निकट तालाब, नदी या मंदिर के कुंड पर ले जाकर भगवान को जलविहार कराया गया। श्रद्धालु गाजे-बाजे, बैंड-बाजों, और नाचते-गाते हुए भगवान के जयकारे लगाते हुए अंत में कथास्थल पंहंचे। यहां पंडित आचार्य नरोत्तम शर्मा द्वारा कथा वाचन किया गया। जलझूलनी एकादशी का धार्मिक महत्व भी है। इस दिन भगवान विष्णु चातुर्मास के दौरान करवट बदलते हैं, इसलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी भी कहा जाता है।1
- बागोरा गांव में ढोल-मंजीरों की थाप पर निकली ठाकुर जी की पालकी, सुख-समृद्धि की कामना को उमड़े श्रद्धालु1
- चौथ का बरवाड़ा में जलझूलनी एकादशी पर निकली भगवान की शोभायात्रा चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। भगवान को मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। शोभायात्रा पूरे कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भगवान के जयकारे लगाते हुए चले। नगर भ्रमण के बाद भगवान की यात्रा तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान से भगवान को स्नान करवाया गया। तालाब पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भगवान की शोभायात्रा वापस मंदिर के लिए रवाना हुई। मंदिर पहुंचने पर आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।1
- श्री वीर तेजाजी महाराज जमूल खेड़ा मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से मेले में दिखी रौनक जमूल खेड़ा, सवाई माधोपुर। श्री वीर तेजाजी महाराज के पावन मेले में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज के गांवों एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचे और वीर तेजाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की आवाजाही से पूरे मेला परिसर में धार्मिक माहौल के साथ खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सजाई गई हैं। बच्चों के लिए रंग-बिरंगे खिलौनों की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं मिठाई, नमकीन एवं खाने-पीने की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। बच्चों ने मेले में पहुंचकर खिलौनों की खरीदारी की और परिवार के साथ मेले का आनंद लिया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से जमूल खेड़ा क्षेत्र में दिनभर चहल-पहल बनी रही। परिवारों के साथ पहुंचे लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ मेले में घूमकर खरीदारी की। मेले का माहौल धार्मिक आस्था, उमंग और उत्साह से भरा नजर आया। स्थानीय स्तर पर आयोजित इस मेले में श्रद्धालुओं के साथ बच्चों और महिलाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में लगी विभिन्न दुकानों से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी कारोबार का अवसर मिल रहा है। शाम के समय मेले में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने से पूरा मेला परिसर रोशनी और भीड़ से गुलजार नजर आया।1
- उपसभापति पद के नामांकन के दौरान हंगामा, पुलिस और भाजपा पदाधिकारियों में विवाद सवाई माधोपुर नगर परिषद सवाई माधोपुर में मंगलवार को उपसभापति पद के नामांकन के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब नगर परिषद परिसर में प्रवेश को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। कुछ देर के लिए परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार उपसभापति पद के नामांकन के दौरान भाजपा के चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत सहित अन्य पदाधिकारी नगर परिषद परिसर में अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस द्वारा प्रवेश को लेकर रोकने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत और सीओ सिटी राजेंद्र मीणा के बीच कथित तौर पर धक्का-मुक्की होने की बात सामने आई। इस दौरान मदन प्रजापत ने नाराजगी जताते हुए कहा, “मैं चुनाव प्रभारी हूं, मुझे कैसे रोक सकते हो। एसडीएम को बुलाओ, ये कौनसा नियम है।” इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से बात करने की बात कहते हुए अंदर जाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाद में भाजपा पदाधिकारी नगर परिषद परिसर के अंदर चले गए। घटना के दौरान नगर परिषद परिसर में कुछ देर तक गहमागहमी और तनाव का माहौल बना रहा। उपसभापति पद के नामांकन की प्रक्रिया के दौरान हुए इस विवाद को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में भी चर्चा बनी रही।1
- - सवाई माधोपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के नामांकन के दौरान हंगामा। - सोमवार को सभापति पद के चुनाव के बाद आज उपसभापति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। - सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। सवाई माधोपुर से बड़ी खबर - सवाई माधोपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के नामांकन के दौरान हंगामा। - सोमवार को सभापति पद के चुनाव के बाद आज उपसभापति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। - सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। - नामांकन के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और पुलिस के बीच अंदर जाने को लेकर विवाद हो गया। - चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत को अंदर जाने से रोकने पर उन्होंने सीओ सिटी राजेंद्र मीणा से कथित तौर पर धक्का-मुक्की की। - इस दौरान मदन प्रजापत ने कहा— “मैं चुनाव प्रभारी हूं, मुझे कैसे रोक सकते हो। SDM को बुलाओ, ये कौनसा नियम है।” - भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से बात करने की बात कहते हुए अंदर जाने का प्रयास किया। - पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाद में सभी लोग अंदर चले गए। - घटना के दौरान नगर परिषद परिसर में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। - सोमवार को हुए सभापति चुनाव में भाजपा की मेवा चौधरी निर्वाचित हुई थीं। - अब उपसभापति पद के लिए भाजपा और कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी उतारे जाने की संभावना है। - नामांकन प्रक्रिया के बाद आगे की चुनावी प्रक्रिया के तहत उपसभापति का निर्वाचन किया जाएगा।1
- गुमशुदा और चोरी हुए 207 मोबाइल सवाई माधोपुर पुलिस ने बरामद करके उनके मालिकों को सोपा, सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी की देखरेख और निगरानी में लोगों को मोबाइल वितरित किए गए डीएसपी राजेंद्र मीणा ने अपने हाथों से मोबाइल मालिकों तक पहुंचाया1