रायसेन आदिनाथ वेयरहाउस में समय पर, मूंग तुलाई न होने के कारण किसान हो रहे परेशान शासन प्रशासन नही दे रहे ध्यान चंद्रेश जोशी रायसेन आदिनाथ वेयरहाउस में किसान परेशान, कीचड़ और अव्यवस्थाओं से बढ़ी मुश्किलें रायसेन। देहगांव-बमोरी रोड स्थित आदिनाथ वेयरहाउस में इन दिनों किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि वेयरहाउस परिसर में न तो किसानों के बैठने और देखने की उचित व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है। बारिश के चलते पूरे वेयरहाउस परिसर में कीचड़ फैल गया है, जिससे किसानों को आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। अपनी उपज लेकर पहुंच रहे किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि मूलभूत सुविधाओं के अभाव में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और वेयरहाउस प्रबंधन से परिसर में साफ-सफाई, कीचड़ की समस्या दूर करने, पेयजल सहित किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी किसानों की समस्याओं का संज्ञान लेकर कब तक व्यवस्थाओं में सुधार कराते हैं।
रायसेन आदिनाथ वेयरहाउस में समय पर, मूंग तुलाई न होने के कारण किसान हो रहे परेशान शासन प्रशासन नही दे रहे ध्यान चंद्रेश जोशी रायसेन आदिनाथ वेयरहाउस में किसान परेशान, कीचड़ और अव्यवस्थाओं से बढ़ी मुश्किलें रायसेन। देहगांव-बमोरी रोड स्थित आदिनाथ वेयरहाउस में इन दिनों किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि वेयरहाउस परिसर में न तो किसानों के बैठने और देखने की उचित व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है। बारिश के चलते पूरे वेयरहाउस परिसर में कीचड़ फैल
गया है, जिससे किसानों को आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। अपनी उपज लेकर पहुंच रहे किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि मूलभूत सुविधाओं के अभाव में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और वेयरहाउस प्रबंधन से परिसर में साफ-सफाई, कीचड़ की समस्या दूर करने, पेयजल सहित किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी किसानों की समस्याओं का संज्ञान लेकर कब तक व्यवस्थाओं में सुधार कराते हैं।
- षड्यंत्रकारियों को नाना काल भैरव का खुला संदेश! जानिए नए वीडियो में ऐसा क्या कहा जो हो रहा है जमकर वायरल1
- वीडियो वायरल: ग्राम छींद के स्कूल में एक फीट पानी के बीच हुआ ध्वजारोहण, शिक्षा के मंदिर की बदहाल तस्वीर वीडियो वायरल: ग्राम छींद के स्कूल में एक फीट पानी के बीच हुआ ध्वजारोहण, शिक्षा के मंदिर की बदहाल तस्वीर1
- नाना काल भैरव उर्फ सुनील सेन की पत्नी की दुख भरी कहानी रायसेन ग्राम सचेत के नाना काल भैरव धाम हर सानिबार को लगता हे नि संतान गोद भराई कार्य पूजन के लिए चार अनार पांच नारियल लाना है और तुरंत गोद भराई हो जायेगी पर सुनील सेन उर्फ नाना काल भैरव अपनी पत्नी और बच्चों को नाहि समाल पराहा ओर दूसरो की गोद भराई कार्य कर रहे हैं नाना काल भैरव उर्फ सुनील सेन की पत्नी की कहानी आरती सेन चंद्रेश जोशी रायसेन1
- विदिशा में सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति के चुनाव संपन्न विदिशा में सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति के चुनाव संपन्न होने के बाद मतगणना के आंकड़े सामने आए हैं। चुनाव में कुल 2911 मतदाता दर्ज थे, जिनमें से 2419 मतपत्र मतदान केंद्र पर डाले गए। मतपेटी से 2416 मतपत्र निकले, जबकि 14 मतपत्र खारिज किए गए। मतगणना पत्रक के अनुसार रामराज दांगी को सबसे अधिक 1193 मत प्राप्त हुए। वहीं सरदार सिंह रघुवंशी को 969, डॉ. मिथलेश दांगी को 184 और भूपेन्द्र रघुवंशी को 56 मत मिले। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद शहर के मुख्य मार्गों से जुलूस भी निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान शहर में उत्साह का माहौल नजर आया। सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति के चुनाव के बाद अब परिणाम को लेकर समर्थकों में उत्साह बना हुआ है और शहर में निकले जुलूस ने माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया।4
- आज नाग पंचमी के दिन... 🐍✨ वन विभाग और निश्चित जी, सौम्या, गिरिराज, कार्तिक की सहायता से कुछ प्रदर्शनकारियों से बोर्दा कोलार रोड भोपाल से एक किंग कोबरा को रेस्क्यू किया गया और उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। किसी भी वन्यजीव को पकड़ना, रखना और उनका प्रदर्शन करना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कानूनन अपराध है। थोड़ी सी इंसानियत दिखाइए और इन जीवों को बचाइए! आज नाग पंचमी के दिन... 🐍✨ वन विभाग और निश्चित जी, सौम्या, गिरिराज, कार्तिक की सहायता से कुछ प्रदर्शनकारियों से बोर्दा कोलार रोड भोपाल से एक किंग कोबरा को रेस्क्यू किया गया और उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। किसी भी वन्यजीव को पकड़ना, रखना और उनका प्रदर्शन करना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कानूनन अपराध है। थोड़ी सी इंसानियत दिखाइए और इन जीवों को बचाइए!1
- Post by Guru Prasad Sharma4
- पेमत और बगरौदा में विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी द्वारा किया गया विकास कार्यों का लोकार्पण, पेमत और बगरौदा में विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी द्वारा किया गया विकास कार्यों का लोकार्पण,1
- मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर कुंवे में लाश फेंक दी- मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार थाना क्षेत्र के मेहरी गांव में 15 जून को कुएं में मिली छह वर्षीय सृष्टि दौहरे की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में बच्ची की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसकी मां ज्योति दौहरे और उसके प्रेमी रमाशंकर शर्मा के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया गया है। जांच में पुलिस ने प्रेम संबंध को हत्या की वजह बताया है, पुलिस का दावा है कि दोनों शादी करना चाहते थे और बच्ची उनके रिश्ते में बाधा बन रही थी, जिसके चलते उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।1