लुटेरी दुल्हन का एक और पति शिकार आया सामने, पीड़ित पति ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार बुलंदशहर और हापुड़ जनपद से सामने आए एक सनसनीखेज मामले ने शादी जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। आरोप है कि एक युवती और उसका पूरा परिवार शादी के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर रहा है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि यह कोई एक मामला नहीं, बल्कि एक संगठित गैंग है, जो सुनियोजित तरीके से युवकों को अपने जाल में फंसाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रवीण उर्फ कलवा, निवासी ग्राम असरकपुर, थाना औरंगाबाद, जनपद बुलंदशहर की शादी अप्रैल 2017 में पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ नेहा नागर, निवासी ग्राम सारिकपुर, थाना सिंभावली से हुई थी। शादी के महज 15 से 20 दिन बाद ही लड़की पक्ष द्वारा कथित रूप से 7.30 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की गई। पीड़ित के अनुसार, जब रकम देने से इनकार किया गया तो उन्हें दहेज के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।

- Post by Kaif Army1
- अनार की जारत के पास सालाना होने वाले जलसा सीरते पाक ,महफ़िल ए नूर शफात पोता पर मुस्लिम कमेटी के जेरे इंतजाम प्रशासन द्वारा नियुक्त समिति के सदस्यों हाजी खुरशीद अनवर व इकबाल अहमद खा द्वारा आयोजित किया गया। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011

- अमरोहा जनपद के हसनपुर कस्बे में महिलाओं से छेड़छाड़ और धमकी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित परिवारों ने असुरक्षा की भावना जताते हुए अपने घरों पर पलायन संबंधी पोस्टर लगाए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही गाजियाबाद की लोनी विधानसभा से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों तथा स्थानीय लोगों से मुलाकात की। आरोप है कि सड़क किनारे अवैध रूप से रखे गए एक खोखे के पास कुछ युवकों ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया, वीडियो बनाने का प्रयास किया और जान से मारने व तेजाब फेंकने की धमकी दी। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध खोखा हटाने, आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और पीड़ित परिवारों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और निष्पक्ष जांच व कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर लोगों की नजर बनी हुई है।1
- अमरोहा के थाना रजबपुर पुलिस ने महिला से कुण्डल छीनने की वारदात का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द के निर्देशन में की गई। घटना 30 जनवरी 2026 की शाम की है, जब महिला खेत में चारा काट रही थी। तभी सफेद मोटरसाइकिल से आए दो बदमाशों ने महिला के कान से कुण्डल छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। 4 फरवरी को पुलिस ने मुख्य आरोपी आमोद पुत्र अजयपाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक और एक कुण्डल बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- Hapur Shab-e-Barat 2026 | मदरसा फैज़ुल कुरान का सालाना जलसा। #hapurnews #shabebarat #madrasa #quran #islamicnews #upnews #breakingnews #dastarbandi #viralnews #hindinews #youtubeindia #news #breakingnews #hindinews #latestnews #todaynews #upnews1
- अमरोहा जनपद के देहात थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर इंतजाम अली निवासी समरीन निशा ने हिंदू महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर सामाजिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाली मुस्लिम महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला द्वारा की गई टिप्पणी से क्षेत्र में तनाव का माहौल बनने लगा था। सूचना मिलते ही देहात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए।पुलिस का कहना है कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- रजबपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर मंगलवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के पास तेज रफ्तार होंडा अमेज कार का अचानक टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में चली गई और स्विफ्ट डिजायर टैक्सी से टकरा गई। हादसे में अमरोहा नगर के बड़ा बाजार निवासी अपूर्व शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि टैक्सी चालक भी चोटिल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची रजबपुर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- 64 लाख की लूट के 2 दिन बाद ही हापुड़ हाईवे पर दिनदहाड़े लूट, बाइक सवार युवक से हजारों रुपये छीने।#HapurNews #Pilkhua #BreakingNews #UPNews #HighwayLoot #DinDahadeLoot #LootKiVardat #CrimeNews #UPCrime #BikeRider #PoliceInvestigation #CCTVFootage #LatestNews #HindiNews #AajKiTazaKhabar1