20 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से की कार्रवाई की मांग। मुजफ्फरनगर। कयामपुर गांव के ग्रामीणों ने करीब 20 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में पूर्व में भी जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर कई शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। प्रार्थना पत्र में साजूम पुत्र शरीफ सहित अन्य लोगों पर सरकारी भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, विभिन्न गाटा संख्याओं में दर्ज सरकारी जमीन, रास्ते, नाले, तालाब और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को लेकर अनियमितताओं की शिकायत की गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गाटा संख्या 755 गांव के बाईपास को हरिजन बस्ती कयामपुर और दूधली रोड से जोड़ता है तथा इसी रास्ते पर श्मशान घाट भी है। शिकायत में रास्ते को सुचारू कराने की मांग की गई है। वहीं गाटा संख्या 754 के नाले की निकासी बंद होने, गाटा संख्या 756 की करीब तीन बीघा बंजर भूमि पर कब्जा कर गन्ने की फसल बोने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत में गाटा संख्या 753 की चकरोड पर कब्जे तथा वहां लगे 52 पॉपलर पेड़ों को काटने की तैयारी और गाटा संख्या 699 के सड़क मार्ग पर लगे 58 पॉपलर पेड़ों को काटने के प्रयास का भी आरोप लगाया गया है। इसके अलावा गाटा संख्या 699 में सड़क मार्ग के ऊपर निर्माण होने और मामले में तहसीलदार न्यायालय में मुकदमा चलने का उल्लेख किया गया है। ग्रामीणों ने गाटा संख्या 408-क स्थित तालाब पर मिट्टी डालकर कब्जा करने और वाहनों को खड़ा करने, जबकि गाटा संख्या 408-ख स्थित पुराने कुएं के आसपास अतिक्रमण किए जाने का आरोप भी लगाया है। शिकायत में गाटा संख्या 698 और 757 के बीच की सरकारी भूमि तथा गाटा संख्या 20 की शत्रु संपत्ति से भी कथित कब्जा हटाने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने एसडीएम सदर से पूरे प्रकरण की राजस्व अभिलेखों और मौके पर जांच कराकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
20 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से की कार्रवाई की मांग। मुजफ्फरनगर। कयामपुर गांव के ग्रामीणों ने करीब 20 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में पूर्व में भी जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर कई शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। प्रार्थना पत्र में साजूम पुत्र शरीफ सहित अन्य लोगों पर सरकारी भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, विभिन्न गाटा संख्याओं में दर्ज सरकारी जमीन, रास्ते, नाले, तालाब और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को लेकर अनियमितताओं की शिकायत
की गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गाटा संख्या 755 गांव के बाईपास को हरिजन बस्ती कयामपुर और दूधली रोड से जोड़ता है तथा इसी रास्ते पर श्मशान घाट भी है। शिकायत में रास्ते को सुचारू कराने की मांग की गई है। वहीं गाटा संख्या 754 के नाले की निकासी बंद होने, गाटा संख्या 756 की करीब तीन बीघा बंजर भूमि पर कब्जा कर गन्ने की फसल बोने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत में गाटा संख्या 753 की चकरोड पर कब्जे तथा वहां लगे 52 पॉपलर पेड़ों को काटने की तैयारी और गाटा संख्या 699 के सड़क मार्ग पर लगे 58 पॉपलर पेड़ों को काटने के प्रयास का भी आरोप लगाया गया है। इसके अलावा
गाटा संख्या 699 में सड़क मार्ग के ऊपर निर्माण होने और मामले में तहसीलदार न्यायालय में मुकदमा चलने का उल्लेख किया गया है। ग्रामीणों ने गाटा संख्या 408-क स्थित तालाब पर मिट्टी डालकर कब्जा करने और वाहनों को खड़ा करने, जबकि गाटा संख्या 408-ख स्थित पुराने कुएं के आसपास अतिक्रमण किए जाने का आरोप भी लगाया है। शिकायत में गाटा संख्या 698 और 757 के बीच की सरकारी भूमि तथा गाटा संख्या 20 की शत्रु संपत्ति से भी कथित कब्जा हटाने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने एसडीएम सदर से पूरे प्रकरण की राजस्व अभिलेखों और मौके पर जांच कराकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना हैं 🙏 राजेश गोयल (भाजपा कार्यकर्ता) मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना हैं 🙏 राजेश गोयल (भाजपा कार्यकर्ता) मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश1
- आकाश इंस्टीट्यूट ने पुलिस लाइब्रेरी को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट कीं वामा सारथी की सराहनीय पहल—पुलिस परिवार के बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान आकाश इंस्टीट्यूट ने पुलिस लाइब्रेरी को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट कीं मुज़फ्फरनगर में पुलिस परिवार के बच्चों की शिक्षा, उनके उज्ज्वल भविष्य तथा करियर निर्माण को लेकर वामा सारथी द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रयासों की कड़ी में आज एक और सराहनीय पहल की गई। वामा सारथी, जनपद मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष डाॅ. नीलम राय वर्मा (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा की धर्मपत्नी) एवं पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ के विशेष प्रयासों से आकाश इंस्टीट्यूट मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस लाइब्रेरी में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की गयी। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को उनकी रुचि, क्षमता एवं भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप विभिन्न करियर विकल्पों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। बच्चों को विशेष रूप से IIT-JEE, NEET, NDA एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा बेहतर तैयारी के लिए आवश्यक रणनीति और अध्ययन पद्धति के बारे में बताया गया। इस अवसर पर आकाश इंस्टीट्यूट मुजफ्फरनगर के मैनेजर शाहनवाज अहमद, एकेडमिक काउंसलर नितिन कुमार एवं उनकी टीम द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों के मार्गदर्शन के साथ-साथ पुलिस लाइब्रेरी हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं की उपयोगी पुस्तकें एवं अन्य अध्ययन सामग्री भी भेंट की गई, ताकि पुलिस परिवार के बच्चे लाइब्रेरी में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकें। आप मेहनत कीजिए, किताबों की कमी नहीं होने दी जाएगी”—डाॅ. नीलम राय वर्मा इस अवसर पर डाॅ. नीलम राय वर्मा ने आकाश इंस्टीट्यूट का धन्यवाद करते हुए बच्चों से संवाद किया तथा उन्हें पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने एवं अपने लक्ष्य को निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे पूरे मन से तैयारी करें और अपने सपनों को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें। पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त किताबें व अध्ययन सामग्री लाइब्रेरी में मौजूद है, अन्य किसी भी पुस्तक अथवा अध्ययन सामग्री की आवश्यकता होगी, उसे उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बच्चों को विश्वास दिलाया कि वामा सारथी पुलिस परिवार के बच्चों की शिक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा बच्चों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाता रहेगा। पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सफलता के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर मेहनत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से अपनी रुचि के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर पूरे समर्पण के साथ उसकी तैयारी करने का आह्वान किया। पुलिस परिवार के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध वामा सारथी वामा सारथी द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के शैक्षिक, सामाजिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों का यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण उदाहरण रहा। डाॅ. नीलम राय वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ द्वारा बच्चों की शिक्षा और करियर को लेकर व्यक्तिगत रुचि लेते हुए किए जा रहे प्रयासों से पुलिस परिवार के बच्चों को न केवल बेहतर मार्गदर्शन मिल रहा है, बल्कि उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए आवश्यक संसाधन और सकारात्मक वातावरण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। वामा सारथी का उद्देश्य केवल पुलिस परिवार के वर्तमान को सहयोग देना ही नहीं, बल्कि उनके बच्चों के भविष्य को मजबूत आधार प्रदान करना भी है। इसी दिशा में ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।2
- “आप मेहनत कीजिए, किताबों की कमी नहीं होने दी जाएगी”, डॉ. नीलम राय वर्मा ने बच्चों का बढ़ाया हौसला। मुजफ्फरनगर। पुलिस परिवार के बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वामा सारथी मुजफ्फरनगर द्वारा पहल की गई। डॉ. नीलम राय वर्मा और पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ के प्रयासों से आकाश इंस्टीट्यूट मुजफ्फरनगर ने पुलिस लाइब्रेरी को IIT-JEE, NEET, NDA एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की उपयोगी किताबें और अध्ययन सामग्री प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को करियर काउंसलिंग के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और करियर विकल्पों की जानकारी दी गई। डॉ. नीलम राय वर्मा ने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए भरोसा दिलाया कि किताबों की कमी उनके रास्ते में बाधा नहीं बनने दी जाएगी।1
- मैनपुरी: 5 बच्चों की सास को 20 साल छोटे दामाद से हुआ प्यार? मैनपुरी, उत्तर प्रदेश से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल दावे के मुताबिक, 5 बच्चों की सास और उसके 20 साल छोटे दामाद के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों को अलग करने के लिए रातभर पंचायत चली, लेकिन मामला नहीं सुलझा। इसके बाद दोनों ने एक साथ रहने का ऐलान कर दिया। मैनपुरी: 5 बच्चों की सास को 20 साल छोटे दामाद से हुआ प्यार? मैनपुरी, उत्तर प्रदेश से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल दावे के मुताबिक, 5 बच्चों की सास और उसके 20 साल छोटे दामाद के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों को अलग करने के लिए रातभर पंचायत चली, लेकिन मामला नहीं सुलझा। इसके बाद दोनों ने एक साथ रहने का ऐलान कर दिया।1
- मुजफ्फरनगर आशीर्वाद बैंकट हॉल में आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने हवन पूजन कर सुंदरकांड का आयोजन किया PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज BJP शुरू करेगी ‘संकल्प सेवा अभियान’, रक्तदान शिविरो से शुरू होगा संकल्प सेवा अभियान भाजपा की राष्ट्रीय कार्यालय पर भी रक्तदान शिविर का शुभारंभ करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन।1
- मुजफ्फरनगर के नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, संजय मिश्रा अध्यक्ष और अंचित मित्तल महामंत्री बने मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष पद पर मनीष चौधरी, भारत सिंघल, रवि शर्मा एवं नवल प्रकाश अग्रवाल तथा उपमंत्री पद पर रिकंल बंसल, अनुज बंसल, रजत सिंघल एवं अर्पित सिंघल को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा रमेश चंद्र, सुशील मित्तल, अतुल वर्मा, अनुज बंसल, अमुल सिंघल, अरविन सिंह, अरुण गुप्ता, दीपक जैन, ब्रह्मप्रकाश, सुशील कुमार, अनिरुद्ध सिंघल, अमन कुच्छल, कुलवंत सिंह, काकन जी, फतेह सिंह तोमर, अरुण मित्तल, सतेन्द्र मान, रवि कुच्छल, मोहित गुप्ता, नवीन गर्ग, आशीष मलिक, मनोज, आयुष, विशाल, आदित्य जैन, सुखबीर सिंह, विनोद शर्मा, रमन शर्मा, विकास कुमार, राजीव कुमार, प्रवीण कुमार एवं पुरुषोत्तम को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। महामंत्री अंचित मित्तल ने कहा कि नवीन मंडी व्यापार संघ व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन की एकता और मंडी के विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेगा। व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान के प्रयास किए जाएंगे। अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। नवीन मंडी व्यापार संघ हर व्यापारी के साथ मजबूती से खड़ा है और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन हर समय तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यापारियों की सेवा, सम्मान और हितों की रक्षा करना है। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ मंडी और व्यापारियों के हित में कार्य करेंगे। व्यापारी हित सर्वोपरि — संगठन की एकता हमारी शक्ति। जय व्यापारी, जय व्यापार। 📍 मुजफ्फरनगर THE NEWZ BYTES खबर सबसे तेज आप तक मुजफ्फरनगर के नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, संजय मिश्रा अध्यक्ष और अंचित मित्तल महामंत्री बने मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष पद पर मनीष चौधरी, भारत सिंघल, रवि शर्मा एवं नवल प्रकाश अग्रवाल तथा उपमंत्री पद पर रिकंल बंसल, अनुज बंसल, रजत सिंघल एवं अर्पित सिंघल को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा रमेश चंद्र, सुशील मित्तल, अतुल वर्मा, अनुज बंसल, अमुल सिंघल, अरविन सिंह, अरुण गुप्ता, दीपक जैन, ब्रह्मप्रकाश, सुशील कुमार, अनिरुद्ध सिंघल, अमन कुच्छल, कुलवंत सिंह, काकन जी, फतेह सिंह तोमर, अरुण मित्तल, सतेन्द्र मान, रवि कुच्छल, मोहित गुप्ता, नवीन गर्ग, आशीष मलिक, मनोज, आयुष, विशाल, आदित्य जैन, सुखबीर सिंह, विनोद शर्मा, रमन शर्मा, विकास कुमार, राजीव कुमार, प्रवीण कुमार एवं पुरुषोत्तम को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। महामंत्री अंचित मित्तल ने कहा कि नवीन मंडी व्यापार संघ व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन की एकता और मंडी के विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेगा। व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान के प्रयास किए जाएंगे। अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। नवीन मंडी व्यापार संघ हर व्यापारी के साथ मजबूती से खड़ा है और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन हर समय तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यापारियों की सेवा, सम्मान और हितों की रक्षा करना है। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ मंडी और व्यापारियों के हित में कार्य करेंगे। व्यापारी हित सर्वोपरि — संगठन की एकता हमारी शक्ति। जय व्यापारी, जय व्यापार। 📍 मुजफ्फरनगर THE NEWZ BYTES खबर सबसे तेज आप तक1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना हैं 🙏 राजेश गोयल (भाजपा कार्यकर्ता) मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)#viralvideo #muzaffarnagar #explorepage #trending #भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना हैं 🙏 राजेश गोयल (भाजपा कार्यकर्ता) मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)#viralvideo #muzaffarnagar #explorepage #trending #भाजपा1
- म्यूल बैंक खातों का साइबर ठगी में इस्तेमाल, दो शातिर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े। मुजफ्फरनगर। साइबर अपराध के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत थाना साइबर क्राइम पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि दोनों अभियुक्त म्यूल बैंक खातों में साइबर धोखाधड़ी की रकम मंगवाकर उसे निकालते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल, तीन चैक बुक, तीन पासबुक, तीन एटीएम कार्ड और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ ने बाईट में बताया कि साइबर ठगी की रकम के प्रवाह और उससे जुड़े बैंक खातों की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।1
- 👉मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर ठगी की रकम निकालने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार म्यूल बैंक खातों से साइबर ठगी की रकम निकालने वाले 2 गिरफ्तार मुजफ्फरनगर में साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के मामलों में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खातों के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी साइबर ठगी की रकम बैंक खातों में मंगवाकर उसे कैश निकालते थे और कमीशन काटने के बाद रकम अपने साथियों तक पहुंचाते थे। पुलिस के अनुसार गृह मंत्रालय के ऑनलाइन पोर्टल ‘प्रतिबिम्ब’ पर सामने आए संदिग्ध बैंक खातों की जांच के दौरान यह मामला सामने आया। जांच में पुलिस को इन खातों के साइबर धोखाधड़ी की रकम के हस्तांतरण और निकासी में इस्तेमाल होने की जानकारी मिली। 16 सितंबर को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मेरठ के दौराला क्षेत्र के कैली निवासी जीशान उर्फ शाहरूख और मौहम्मद हसन को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने साइबर अपराधियों को म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराने और ठगी की रकम निकालने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक आरोपी रकम निकालने के बाद अपना कमीशन रखते थे और बाकी रकम यूएसडीटी के जरिए अपने साथियों को भेजते थे।आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन, 3 चेकबुक, 3 पासबुक, 3 एटीएम कार्ड और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। मामले में थाना साइबर क्राइम पर मु0अ0सं0 34/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब आरोपियों के अन्य साथियों और साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। BYTE – इंदु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक अपराध, मुजफ्फरनगर4