नरसिहपुर : जवारो और आकर्षक झाकियों ने मोहा मन ढोल -नगाडों पर झूमें भक्त नरसिंहपुर। आज शहर में आस्था का अनूठा समागम देखने को मिला। सदर मंदिर से निकाली गई जवारों की विशाल शोभायात्रा में भक्ति और उत्साह का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा शहर 'जय माता दी' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस भव्य आयोजन में 851 कलशों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में जिले भर से आए 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण माता रानी के जवारे और मनमोहक झांकियां रहीं, जिन्होंने भक्तों का मन मोह लिया। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर युवा, महिलाएं और युवतियां थिरकते हुए माता की भक्ति में लीन नजर आए। मां भवानी के दर्शन के लिए सड़कों के दोनों ओर भक्तों का तांता लगा रहा, हर कोई माता की एक झलक पाने को आतुर दिखा। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिक समितियों द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर भंडारा, शरबत, ठंडा पानी और फल-फूल का वितरण किया गया। पूरी शोभायात्रा के दौरान सेवा भाव का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- नगरपालिका परिषद ने किया विभिन्न जगहों पर प्याऊ का उदघाटन करेली। नगरपालिका परिषद करेली ने भीषण गर्मी को देखते हुए करेली शहर मे बहुत जगह पर राहगीरो को पानी पिलाने के लिये नगरपालिका अध्यक्ष सुशीला ममार ने आज भिन्न भिन्न जगहो पर पब्लिक की मांग पर प्याऊ चालू करवाये इस उदघाटन समारोह मे नगरपालिका उपाध्यक्ष अनीता नेमा, पार्षद संगीता शर्मा ,खालिख कुरेशी हेमंत मेहरा ,विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश माते,एंव मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीकांत पाटर एंव नगरपालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे1
- Post by Suraj Patel1
- Post by Namita Malviya1
- गैश की आपूर्ति एवं कालाबाजारी को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन1
- सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट करकबेल में शराब दुकान के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी ग्राम पंचायत करकबेल में प्रस्तावित नई शराब दुकान को लेकर जन-आक्रोश भड़क उठा है।2
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1