सोशल मीडिया वीडियो मामले में मुकदमा दर्ज, सचिन सिरोही के अल्टीमेटम के बाद पुलिस एक्शन मेरठ के थाना रेलवे रोड पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान से जुड़े मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने पुलिस-प्रशासन को 24 घंटे में मुकदमा दर्ज करने का अल्टीमेटम दिया था। समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2), 197 और 190 के साथ आईटी अधिनियम की धारा 67 लगाई गई है। शिकायत में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो और उसमें दिए गए कथित बयानों को आधार बनाया गया है। पुलिस अब वायरल वीडियो, उसके कंटेंट और उससे जुड़े तथ्यों की जांच करेगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सचिन सिरोही ने मुकदमा दर्ज होने का स्वागत करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की है। #Meerut #MeerutNews #SachinSirohi #RailwayRoad #PoliceAction #SocialMediaVideo #FIR #BNS #ITAct #SocialMediaCase #UttarPradesh #UPPolice #BreakingNews #LatestNews #ERadioIndia
सोशल मीडिया वीडियो मामले में मुकदमा दर्ज, सचिन सिरोही के अल्टीमेटम के बाद पुलिस एक्शन मेरठ के थाना रेलवे रोड पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान से जुड़े मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने पुलिस-प्रशासन को 24 घंटे में मुकदमा दर्ज करने का अल्टीमेटम दिया था। समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2), 197 और 190 के साथ आईटी अधिनियम की धारा 67 लगाई गई है। शिकायत में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो और उसमें दिए गए कथित बयानों को आधार बनाया गया है। पुलिस अब वायरल वीडियो, उसके कंटेंट और उससे जुड़े तथ्यों की जांच करेगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सचिन सिरोही ने मुकदमा दर्ज होने का स्वागत करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की है। #Meerut #MeerutNews #SachinSirohi #RailwayRoad #PoliceAction #SocialMediaVideo #FIR #BNS #ITAct #SocialMediaCase #UttarPradesh #UPPolice #BreakingNews #LatestNews #ERadioIndia
- मेरठ में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस वारदात से लगाया जा सकता है । अब चोरों को भगवान के घर का भी खौफ नहीं रहा। मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में मुख्य किला-परीक्षितगढ़ मार्ग पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। शातिर चोर भगवा गमछा लपेटे एक शातिर चोर बेखौफ होकर मंदिर परिसर में दाखिल हुआ मंदिर में लगे सीसीटीवी।कैमरे को उसी गमछे से ढकने की कोशिश की । चोर ने दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपये की नगदी उड़ा दी और फरार हो गया ।2
- मंदिर के दानपात्र पर चोर की नजर, CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े चोरी मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दिनदहाड़े दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चोर दानपात्र में रखी करीब 25 से 30 हजार रुपये की रकम लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में एक युवक मंदिर के अंदर पहुंचकर दानपात्र के पास जाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने भगवा गमछा ओढ़ रखा था। मंदिर के सेवादार गंगा शरण के मुताबिक, घटना रविवार दोपहर की है। दिनदहाड़े मंदिर में हुई चोरी के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि घटना के दो दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और तलाश में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपी तक कब पहुंचती है और चोरी की गई रकम की बरामदगी कब तक होती है। #Meerut #MeerutNews #Bhawanpur #Abdullapur #ShivTemple #TempleTheft #CCTVFootage #CrimeNews #PoliceInvestigation #TempleSecurity #UttarPradesh #BreakingNews #LatestNews #ERadioIndia1
- वार्ड नंबर 23 से भाजपा पार्टी से इन्होंने कहा हम जितने के बाद पानी की जो भी समस्या है वह सारी दूर करेंगे और नौकरी का भी प्रबंध करेंगे अपनी सरकार से1
- 🚨 दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास हड़कंप! , 📍 नई दिल्ली | सत्य निकेतन दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में हुई घटना के बाद छात्रों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। छात्रों के मलबे में दबे होने की खबरों के बीच राहत और बचाव कार्य जारी होने की जानकारी सामने आ रही है। घटना के बाद छात्रों की सुरक्षा और प्रशासन की तैयारियों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। वहीं राजनीतिक सवाल भी खड़े हो रहे हैं। केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और MCD में भाजपा की भूमिका को लेकर सवाल है कि आखिर छात्रों की सुरक्षा और ऐसी घटनाओं से निपटने की जिम्मेदारी किसकी है? मोदी जी, छात्रों के साथ संवाद अपनी जगह जरूरी है, लेकिन उनकी सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। अब जरूरत है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारी तय की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। ⚠️ घटना से जुड़ी शुरुआती जानकारियों और राहत-बचाव की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी। #DelhiUniversity #SouthCampus #SatyaNiketan #DelhiNews #StudentsSafety #Delhi #MCD #BreakingNews #ViralNews1
- MP=70 लीटर अवैध देशी शराब व 2,000 लीटर महुआ लाहन बरामद, कुल अनुमानित कीमत ₹5.07 लाख1
- *प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर आउट एवं सॉल्वर गिरोह के माध्यम से फर्जी तरीके से अभ्यर्थियों को पास कराने के मामले में वांछित 20,000 रुपये के इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ की बाइट।* *प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर आउट एवं सॉल्वर गिरोह के माध्यम से फर्जी तरीके से अभ्यर्थियों को पास कराने के मामले में वांछित 20,000 रुपये के इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ की बाइट।*1
- मेरठ छावनी: नोटिस के बाद भी सड़क पर घूमती मिलीं डेयरी संचालकों की गायें मेरठ। डेयरी संचालकों को पूर्व में नोटिस जारी किए जाने के बावजूद सड़क पर बेसहारा घूमती गायें दिखाई देने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और छावनी परिषद की गाड़ी बुलवाई। इसके बाद सड़क पर घूम रही गायों को गोशाला भेजने की कार्रवाई शुरू की गई। बताया गया कि कार्रवाई का उद्देश्य सड़क पर बेसहारा घूम रहे गौवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना और सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है। NOTE: यह खबर उपलब्ध जानकारी के आधार पर है। डेयरी संचालकों को जारी नोटिस, गायों के स्वामित्व और कार्रवाई से संबंधित तथ्यों की पुष्टि संबंधित छावनी परिषद/प्रशासन के आधिकारिक रिकॉर्ड से की जानी चाहिए। Satvik Bharat 241
- 🚨 बदनौली गो_लीकांड में घा_यल दीपक की मौ_त, गांव में तनाव 📍 हापुड़ | बदनौली गांव बदनौली गांव में तीन दिन पहले दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पथ_राव और फा_यरिंग में गं_भीर रूप से घा_यल दीपक की रविवार को मेरठ में उपचार के दौरान मौ_त हो गई। दीपक की मौ_त की खबर गांव पहुंचते ही तनाव बढ़ गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अंतिम संस्कार के दौरान भी ग्रामीणों और पुलिस के बीच नोकझोंक की स्थिति बनी। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने परिवार की सुरक्षा, सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता, घा_यलों के बेहतर उपचार समेत कई मांगें प्रशासन के सामने रखीं। परिजनों की ओर से बु_लडोजर कार्रवाई और ए_न्काउं_टर की मांग भी रखे जाने की जानकारी सामने आई है। अंतिम संस्कार के दौरान जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पीड़ित परिवार से वार्ता की। अधिकारियों की ओर से परिवार की सुरक्षा, श_स्त्र लाइसेंस समेत रखी गई मांगों को स्वीकार कर उन्हें पूरा कराने का आश्वासन दिया गया। 👮♂️ पुलिस अधीक्षक के अनुसार, मामले में मुख्य आरोपी समेत अब तक 5 आरोपियों को गिर_फ्तार किया जा चुका है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। 🙏 प्रशासन से अपील है कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय दिलाने के साथ गांव में शांति बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। #Hapur #Badnauli #HapurNews #Meerut #FiringCase #JusticeForDeepak #UPNews #BreakingNews #LawAndOrder1
- शॉप्रिक्स मॉल में महिला और भाई से मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित शॉप्रिक्स मॉल में फिल्म देखने पहुंचे एक परिवार के साथ दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि वेव सिनेमा में फिल्म देखने पहुंचे महिला और उसके भाई को लिफ्ट से बाहर निकलते ही कुछ युवकों ने घेर लिया और जमकर मारपीट की। इस दौरान महिला के साथ भी हाथापाई की गई। बताया गया कि वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना से मॉल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट की घटना ने मॉल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद दबंग युवक महिला और उसके भाई से मारपीट कर आसानी से फरार कैसे हो गए। घटना के संबंध में पुलिस से शिकायत की गई है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस जांच के बाद ही मारपीट के कारण और आरोपियों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।3