logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाम 7 बजे युवक को मारी गोली, एंबुलेंस में घायल ने बताया घटनाक्रम उरई। अजनारी बायपास स्थित जीतू ठाकुर वाली गली में सोमवार शाम करीब 7 बजे युवक को गोली मारे जाने की घटना से हड़कंप मच गया। घायल युवक की पहचान मोहित यादव निवासी रामनगर के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद घायल मोहित को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसी दौरान एंबुलेंस में घायल युवक द्वारा बताया गया घटनाक्रम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मोहित कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए घटना के संबंध में जानकारी देता दिखाई दे रहा है। वहीं, स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि घटना से कुछ घंटे पहले मोहित यादव और कथित तौर पर रेशु ठाकुर के बीच कहासुनी हुई थी। हालांकि, इन आरोपों और चर्चाओं की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस फायरिंग की वजह, घटना में शामिल लोगों और वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। स्थान : उरई, जालौन रिपोर्ट : रणजीत गौतम उरई जालौन की वारदात

3 hrs ago
user_रणजीत पत्रकार जालौन,
रणजीत पत्रकार जालौन,
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

शाम 7 बजे युवक को मारी गोली, एंबुलेंस में घायल ने बताया घटनाक्रम उरई। अजनारी बायपास स्थित जीतू ठाकुर वाली गली में सोमवार शाम करीब 7 बजे युवक को गोली मारे जाने की घटना से हड़कंप मच गया। घायल युवक की पहचान मोहित यादव निवासी रामनगर के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद घायल मोहित को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसी दौरान एंबुलेंस में घायल युवक द्वारा बताया गया घटनाक्रम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मोहित कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए घटना के संबंध में जानकारी देता दिखाई दे रहा है। वहीं, स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि घटना से कुछ घंटे पहले मोहित यादव और कथित तौर पर रेशु ठाकुर के बीच कहासुनी हुई थी। हालांकि, इन आरोपों और चर्चाओं की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस फायरिंग की वजह, घटना में शामिल लोगों और वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। स्थान : उरई, जालौन रिपोर्ट : रणजीत गौतम उरई जालौन की वारदात

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक आवारा कुत्ता कुएं में गिर गया। गांव के युवाओं ने जान जोखिम में डालकर घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सोमवार सुबह गांव में स्थित एक पुराने कुएं में कुत्ता अचानक गिर गया। काफी देर तक वह बाहर निकलने के लिए छटपटाता रहा। कुत्ते के रोने की आवाज सुनकर गांव के युवा मौके पर पहुंचे और कुएं में झांककर देखा। कुत्ते को कुएं में देख ग्रामीणों ने उसे बचाने की योजना बनाई। उन्होंने रस्सी से लकड़ी का डला बांधकर कुएं में डाला। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सभी के प्रयासों से कुत्ते को जिंदा बाहर निकाल लिया गया।
    1
    जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक आवारा कुत्ता कुएं में गिर गया। गांव के युवाओं ने जान जोखिम में डालकर घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सोमवार सुबह गांव में स्थित एक पुराने कुएं में कुत्ता अचानक गिर गया। काफी देर तक वह बाहर निकलने के लिए छटपटाता रहा। कुत्ते के रोने की आवाज सुनकर गांव के युवा मौके पर पहुंचे और कुएं में झांककर देखा।

कुत्ते को कुएं में देख ग्रामीणों ने उसे बचाने की योजना बनाई। उन्होंने रस्सी से लकड़ी का डला बांधकर कुएं में डाला। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सभी के प्रयासों से कुत्ते को जिंदा बाहर निकाल लिया गया।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन में 1.32 लाख जरूरतमंदों को पेंशन का सहारा जिलाधिकारी राजेश कुमार जालौन। जिले में सरकार की पेंशन योजनाएं बुजुर्गों, दिव्यांगों, कुष्ठ रोगियों और निराश्रितों के लिए आर्थिक सहारा बनी हुई हैं। शासन की विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 1,32,475 लाभार्थियों के खातों में हर माह आर्थिक सहायता पहुंच रही है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। 📌 पेंशन योजनाओं की स्थिति— 🔹 वृद्धावस्था पेंशन: 85,016 लाभार्थी ➡️ ₹1,000 प्रतिमाह 🔹 निराश्रित पेंशन: 31,523 लाभार्थी ➡️ ₹1,000 प्रतिमाह 🔹 दिव्यांग पेंशन: 15,824 लाभार्थी ➡️ ₹1,000 प्रतिमाह 🔹 कुष्ठ पेंशन: 112 लाभार्थी ➡️ ₹3,000 प्रतिमाह 👉 चारों योजनाओं को मिलाकर 1,32,475 पात्र लाभार्थियों को नियमित पेंशन का लाभ मिल रहा है। सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। प्रशासन की ओर से पात्रता, भुगतान और योजनाओं के क्रियान्वयन की लगातार निगरानी की जा रही है। 📍 जालौन में हजारों परिवारों के लिए हर माह मिलने वाली पेंशन आर्थिक संबल का आधार बन रही है। #Jalaun #JalaunNews #PensionScheme #GovernmentScheme #जालौन #पेंशन_योजना #उत्तरप्रदेश
    1
    जालौन में 1.32 लाख जरूरतमंदों को पेंशन का सहारा  जिलाधिकारी राजेश कुमार
जालौन। जिले में सरकार की पेंशन योजनाएं बुजुर्गों, दिव्यांगों, कुष्ठ रोगियों और निराश्रितों के लिए आर्थिक सहारा बनी हुई हैं। शासन की विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 1,32,475 लाभार्थियों के खातों में हर माह आर्थिक सहायता पहुंच रही है।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।
📌 पेंशन योजनाओं की स्थिति—
🔹 वृद्धावस्था पेंशन: 85,016 लाभार्थी
➡️ ₹1,000 प्रतिमाह
🔹 निराश्रित पेंशन: 31,523 लाभार्थी
➡️ ₹1,000 प्रतिमाह
🔹 दिव्यांग पेंशन: 15,824 लाभार्थी
➡️ ₹1,000 प्रतिमाह
🔹 कुष्ठ पेंशन: 112 लाभार्थी
➡️ ₹3,000 प्रतिमाह
👉 चारों योजनाओं को मिलाकर 1,32,475 पात्र लाभार्थियों को नियमित पेंशन का लाभ मिल रहा है।
सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। प्रशासन की ओर से पात्रता, भुगतान और योजनाओं के क्रियान्वयन की लगातार निगरानी की जा रही है।
📍 जालौन में हजारों परिवारों के लिए हर माह मिलने वाली पेंशन आर्थिक संबल का आधार बन रही है।
#Jalaun #JalaunNews #PensionScheme #GovernmentScheme #जालौन #पेंशन_योजना #उत्तरप्रदेश
    user_रणजीत पत्रकार जालौन,
    रणजीत पत्रकार जालौन,
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जालौन में न्यायालय के आदेश पर दुकान खाली कराई गई, पुलिस बल भी रहा मौजूद नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज न्यायालय के आदेश पर उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में दुकान खाली कराई गई है
    1
    जालौन में न्यायालय के आदेश पर दुकान खाली कराई गई, पुलिस बल भी रहा मौजूद 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज न्यायालय के आदेश पर उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में दुकान खाली कराई गई है
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सेवा निवृत्त रेल कर्मचारी घर में डकैती का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में 3 गिरफ्तार* *सेवा निवृत्त रेल कर्मचारी घर में डकैती का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में 3 गिरफ्तार* जन्माष्टमी के दिन चोरों ने धावा बोलकर नगदी व आभूषण चुराये थे बंधक बनाकर घर में दिया गया था घटना को अंजाम जालौन - कोतवाली कोंच पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने ग्राम सिमिरिया में हुई डकैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार जन्माष्टमी की रात 4/5 सितंबर की रात वादी रघुवीर अहिरवार निवासी ग्राम सिमिरिया के घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर सन्दूक से चांदी के सिक्के, जेवरात व नगदी लूट ली थी, जिस पर मु0अ0सं0 188/2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम द्वारा चेकिंग के दौरान संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाबी फायरिंग में रवि अहिरवार घायल हो गया जबकि घेराबंदी कर जमील अहमद और प्रमोद उर्फ चीकू को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक अवैध असलहा, कारतूस, लगभग 650 ग्राम चांदी के जेवरात व सिक्के, 35 हजार रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद हुआ है।
    2
    सेवा निवृत्त रेल कर्मचारी घर में डकैती का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में 3 गिरफ्तार*
*सेवा निवृत्त रेल कर्मचारी घर में डकैती का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में 3 गिरफ्तार*
जन्माष्टमी के दिन चोरों ने धावा बोलकर नगदी व आभूषण चुराये थे
बंधक बनाकर घर में दिया गया था घटना को अंजाम 
जालौन - कोतवाली कोंच पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने ग्राम सिमिरिया में हुई डकैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार जन्माष्टमी की रात 4/5 सितंबर की रात वादी रघुवीर अहिरवार निवासी ग्राम सिमिरिया के घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर सन्दूक से चांदी के सिक्के, जेवरात व नगदी लूट ली थी, जिस पर मु0अ0सं0 188/2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम द्वारा चेकिंग के दौरान संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाबी फायरिंग में रवि अहिरवार घायल हो गया जबकि घेराबंदी कर जमील अहमद और प्रमोद उर्फ चीकू को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक अवैध असलहा, कारतूस, लगभग 650 ग्राम चांदी के जेवरात व सिक्के, 35 हजार रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद हुआ है।
    user_Anurag Shrivastava
    Anurag Shrivastava
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली जालौन। कोंच कोतवाली क्षेत्र में रिटायर्ड रेलकर्मी और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, अंडा-बिरगुवां गांव रोड पर मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम का बदमाशों से सामना हो गया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में दो राउंड फायर किए। फायरिंग के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, पुलिस के मुताबिक दो अन्य बदमाशों ने मुठभेड़ के दौरान आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। बदमाशों के कब्जे से एक ई-रिक्शा, करीब 35 हजार रुपये की नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए जाने की बात सामने आई है। गौरतलब है कि 4/5 सितंबर की रात बदमाशों ने कोंच कोतवाली क्षेत्र में रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस टीम और कोंच कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। मुठभेड़ की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक आईपीएस डॉ. ईशान सोनी और सीओ परमेश्वर प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जानकारी ली। पुलिस अब गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही है और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के अनुसार, 4/5 सितंबर की रात रिटायर्ड रेलकर्मी और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

जालौन। कोंच कोतवाली क्षेत्र में रिटायर्ड रेलकर्मी और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, अंडा-बिरगुवां गांव रोड पर मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम का बदमाशों से सामना हो गया।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में दो राउंड फायर किए। फायरिंग के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, पुलिस के मुताबिक दो अन्य बदमाशों ने मुठभेड़ के दौरान आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। बदमाशों के कब्जे से एक ई-रिक्शा, करीब 35 हजार रुपये की नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए जाने की बात सामने आई है।
गौरतलब है कि 4/5 सितंबर की रात बदमाशों ने कोंच कोतवाली क्षेत्र में रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस टीम और कोंच कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। मुठभेड़ की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक आईपीएस डॉ. ईशान सोनी और सीओ परमेश्वर प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जानकारी ली।
पुलिस अब गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही है और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के अनुसार, 4/5 सितंबर की रात रिटायर्ड रेलकर्मी और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जालौन. इमली वाले बाबा की मजार पर हुआ. भंडारा.. जालौन बस स्टेण्ड के पास हिन्दू मुस्लिम एकता की प्रतीक इमली वाले बाबा की मजार है महीने के पहले सोमवार को यहाँ भंडारा का आयोजन किया जाता है जिसमे हिन्दू मुस्लिम मिल जुलकर भंडारा करते है जिसमे सैंकड़ो लोग भंडारा चखते है
    1
    जालौन. इमली वाले बाबा की मजार पर हुआ. भंडारा.. जालौन बस स्टेण्ड के पास हिन्दू मुस्लिम एकता की प्रतीक इमली वाले बाबा की मजार है महीने के पहले सोमवार को यहाँ भंडारा का आयोजन किया जाता है जिसमे हिन्दू मुस्लिम मिल जुलकर भंडारा करते है जिसमे सैंकड़ो लोग भंडारा चखते है
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जालौन में आबकारी निरीक्षक, SDM राकेश सोनी और CO अजय सिंह ने शराब की दुकानों का किया निरीक्षण जालौन। आबकारी निरीक्षक, एसडीएम राकेश सोनी एवं क्षेत्राधिकारी (CO) अजय सिंह ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में संचालित अंग्रेजी एवं देशी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों पर बिक्री व्यवस्था, लाइसेंस, अभिलेखों समेत अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। एसडीएम राकेश सोनी ने दुकान संचालकों को निर्देश दिए कि शराब की बिक्री निर्धारित नियमों एवं समय के अनुसार ही की जाए। उन्होंने दुकानों के आसपास किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। वहीं CO अजय सिंह ने दुकानों एवं आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने संचालकों को नियमों का पूरी तरह पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचने की हिदायत दी। प्रशासन एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकान पर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जालौन में आबकारी निरीक्षक, SDM राकेश सोनी और CO अजय सिंह ने शराब की दुकानों का किया निरीक्षण
जालौन। आबकारी निरीक्षक, एसडीएम राकेश सोनी एवं क्षेत्राधिकारी (CO) अजय सिंह ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में संचालित अंग्रेजी एवं देशी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों पर बिक्री व्यवस्था, लाइसेंस, अभिलेखों समेत अन्य व्यवस्थाओं की जांच की।
एसडीएम राकेश सोनी ने दुकान संचालकों को निर्देश दिए कि शराब की बिक्री निर्धारित नियमों एवं समय के अनुसार ही की जाए। उन्होंने दुकानों के आसपास किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
वहीं CO अजय सिंह ने दुकानों एवं आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने संचालकों को नियमों का पूरी तरह पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचने की हिदायत दी।
प्रशासन एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकान पर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_रणजीत पत्रकार जालौन,
    रणजीत पत्रकार जालौन,
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • लेकिन सवाल अब भी खड़ा है—आखिर कब तक इन जानलेवा गड्ढों से लोगों की जान खतरे में रहेगी? कदौरा-बेरी रोड पर गड्ढों का कह रिपोर्ट विजय शर्मा गड्ढे में फंसा ई-रिक्शा, महिला और बच्चा बाल-बाल बचे — बड़ा हादसा टला कदौरा। कदौरा से बेरी जाने वाले मार्ग पर सड़क की बदहाल हालत एक बार फिर हादसे का कारण बनते-बनते बची। सड़क पर बने गहरे गड्ढों की वजह से एक ई-रिक्शा पलट गया। रिक्शे में एक महिला और बच्चा सवार थे। गनीमत रही कि दोनों सुरक्षित बच गए और कोई बड़ा अनहोनी हादसा नहीं हुआ। लेकिन सवाल अब भी खड़ा है—आखिर कब तक इन जानलेवा गड्ढों से लोगों की जान खतरे में रहेगी? स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। आए दिन इस मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा, स्कूली बच्चे और राहगीर जोखिम उठाने को मजबूर हैं। क्या शासन-प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? क्या सड़क की मरम्मत किसी की जान जाने के बाद ही होगी? अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस हादसे को चेतावनी मानकर सड़क के गड्ढों को भरवाता है या फिर किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करता है।
    1
    लेकिन सवाल अब भी खड़ा है—आखिर कब तक इन जानलेवा गड्ढों से लोगों की जान खतरे में रहेगी?

कदौरा-बेरी रोड पर गड्ढों का कह
रिपोर्ट विजय शर्मा 
गड्ढे में फंसा ई-रिक्शा, महिला और बच्चा बाल-बाल बचे — बड़ा हादसा टला
कदौरा। कदौरा से बेरी जाने वाले मार्ग पर सड़क की बदहाल हालत एक बार फिर हादसे का कारण बनते-बनते बची। सड़क पर बने गहरे गड्ढों की वजह से एक ई-रिक्शा पलट गया। रिक्शे में एक महिला और बच्चा सवार थे। गनीमत रही कि दोनों सुरक्षित बच गए और कोई बड़ा अनहोनी हादसा नहीं हुआ।
लेकिन सवाल अब भी खड़ा है—आखिर कब तक इन जानलेवा गड्ढों से लोगों की जान खतरे में रहेगी?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। आए दिन इस मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा, स्कूली बच्चे और राहगीर जोखिम उठाने को मजबूर हैं।
क्या शासन-प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है?
क्या सड़क की मरम्मत किसी की जान जाने के बाद ही होगी?
अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस हादसे को चेतावनी मानकर सड़क के गड्ढों को भरवाता है या फिर किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करता है।
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और खराब सड़क के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया 🚨 बेरी-कदौरा मार्ग पर बढ़ते हादसे: बदहाल सड़क बनी जान का खतरा, फिर पलटा ऑटो—6 साल के मासूम की गर्दन दबी रिपोर्ट विजय शर्मा गड्ढों और बदहाल सड़क ने फिर मचाया हड़कंप, लोगों ने दौड़कर ऑटो उठाया तो बची मासूम की जान—आखिर कब जागेगा जिम्मेदार विभाग? कदौरा। बेरी-कदौरा मार्ग की बदहाल हालत अब सिर्फ परेशानी का कारण नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी के लिए लगातार बढ़ता खतरा बनती जा रही है। सड़क की दुर्दशा के बीच आए दिन वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं और अब हादसों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोमवार को इसी बदहाल मार्ग पर एक ऑटो अचानक पलट गया। ऑटो में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना गंभीर था कि करीब 6 साल के मासूम बच्चे की गर्दन ऑटो के नीचे दब गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बिना समय गंवाए दौड़कर ऑटो को उठाया और मासूम को बाहर निकाला। लोगों की तत्परता से बची मासूम की जान हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यदि आसपास मौजूद लोग तत्काल मदद के लिए नहीं दौड़ते तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। घटना ने एक बार फिर बेरी-कदौरा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था और सड़क निर्माण को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल सड़क का नहीं, अब लोगों की जिंदगी का है स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और खराब सड़क के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के लिए यह मार्ग खास तौर पर जोखिम भरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है और हादसों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। 🚨 आज ऑटो पलटा, मासूम की गर्दन दबी—कल अगर किसी की जान चली गई तो जिम्मेदार कौन होगा? सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर प्रशासन और संबंधित विभाग कब जागेगा? क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं? क्या सड़क की मरम्मत या निर्माण के लिए पहले किसी मासूम की जान जाना जरूरी है? बेरी-कदौरा मार्ग पर बढ़ते हादसे अब चेतावनी दे रहे हैं। अगर समय रहते सड़क की स्थिति नहीं सुधारी गई तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। जनता की मांग—सड़क की तत्काल जांच हो, गड्ढों को दुरुस्त कराया जाए और मार्ग का स्थायी समाधान किया जाए। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस हादसे को भी महज एक घटना मानकर भूल जाता है या फिर सड़क की बदहाली को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम उठाता है। @जिलाधिकारी हमीरपुर @मुख्य विकास अधिकारी हमीरपुर @उपजिलाधिकारी हमीरपुर @PWD हमीरपुर @लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश @उत्तर प्रदेश सरकार @मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश @जनपद हमीरपुर प्रशासन #कदौरा #बेरी_रोड #बेरी_कदौरा_मार्ग #सड़क_हादसा #बदहाल_सड़क #गड्ढों_की_सड़क #हादसों_में_बढ़ोतरी #PWD #हमीरपुर #कुरारा #प्रशासन_जागो #सड़क_निर्माण #जनता_की_आवाज #जिम्मेदार_कौन #BreakingNews
    2
    स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और खराब सड़क के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया
🚨 बेरी-कदौरा मार्ग पर बढ़ते हादसे: बदहाल सड़क बनी जान का खतरा, फिर पलटा ऑटो—6 साल के मासूम की गर्दन दबी
रिपोर्ट विजय शर्मा 
गड्ढों और बदहाल सड़क ने फिर मचाया हड़कंप, लोगों ने दौड़कर ऑटो उठाया तो बची मासूम की जान—आखिर कब जागेगा जिम्मेदार विभाग?
कदौरा। बेरी-कदौरा मार्ग की बदहाल हालत अब सिर्फ परेशानी का कारण नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी के लिए लगातार बढ़ता खतरा बनती जा रही है। सड़क की दुर्दशा के बीच आए दिन वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं और अब हादसों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
सोमवार को इसी बदहाल मार्ग पर एक ऑटो अचानक पलट गया। ऑटो में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना गंभीर था कि करीब 6 साल के मासूम बच्चे की गर्दन ऑटो के नीचे दब गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बिना समय गंवाए दौड़कर ऑटो को उठाया और मासूम को बाहर निकाला।
लोगों की तत्परता से बची मासूम की जान
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यदि आसपास मौजूद लोग तत्काल मदद के लिए नहीं दौड़ते तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। घटना ने एक बार फिर बेरी-कदौरा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था और सड़क निर्माण को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
सवाल सड़क का नहीं, अब लोगों की जिंदगी का है
स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और खराब सड़क के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के लिए यह मार्ग खास तौर पर जोखिम भरा बना हुआ है।
लोगों का कहना है कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है और हादसों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
🚨 आज ऑटो पलटा, मासूम की गर्दन दबी—कल अगर किसी की जान चली गई तो जिम्मेदार कौन होगा?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर प्रशासन और संबंधित विभाग कब जागेगा? क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं? क्या सड़क की मरम्मत या निर्माण के लिए पहले किसी मासूम की जान जाना जरूरी है?
बेरी-कदौरा मार्ग पर बढ़ते हादसे अब चेतावनी दे रहे हैं। अगर समय रहते सड़क की स्थिति नहीं सुधारी गई तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
जनता की मांग—सड़क की तत्काल जांच हो, गड्ढों को दुरुस्त कराया जाए और मार्ग का स्थायी समाधान किया जाए।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस हादसे को भी महज एक घटना मानकर भूल जाता है या फिर सड़क की बदहाली को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम उठाता है।
@जिलाधिकारी हमीरपुर 
@मुख्य विकास अधिकारी हमीरपुर 
@उपजिलाधिकारी हमीरपुर 
@PWD हमीरपुर 
@लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश
@उत्तर प्रदेश सरकार
@मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
@जनपद हमीरपुर प्रशासन
#कदौरा #बेरी_रोड #बेरी_कदौरा_मार्ग #सड़क_हादसा #बदहाल_सड़क #गड्ढों_की_सड़क #हादसों_में_बढ़ोतरी #PWD #हमीरपुर #कुरारा #प्रशासन_जागो #सड़क_निर्माण #जनता_की_आवाज #जिम्मेदार_कौन #BreakingNews
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.