logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विजन वर्ल्ड एकेडमी में मेहंदीप्रतियोगिता आयोजित, तीन ग्रुपों कीछात्राओं ने दिखाई प्रतिभा। अरवल अरवल जिले के कलेर प्रखंड के मेहंदिया स्थित विजन वर्ल्ड एकेडमी में सावन के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय की काफी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. छात्राओं ने अपने हाथों पर आकर्षक एवं रचनात्मक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के लिए विद्यालय की छात्राओं को ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी में बांटा गया था. तीनों ग्रुपों के लिए अलग-अलग थीम निर्धारित की गई थी, जिसके आधार पर छात्राओं ने मेहंदी की आकर्षक डिजाइन तैयार की. प्रतियोगिता के दौरान मेहंदी की सुंदरता, रचनात्मकता, डिजाइन, साफ-सफाई और थीम के अनुरूप प्रस्तुति के आधार पर छात्राओं का मूल्यांकन किया गया. तीनों ग्रुपों से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं का चयन किया गया. प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में नर्सरी की शिक्षिका शालिनी कुमारी, एलकेजी की अनीता बेसरा,, यूकेजी की अर्चना एक्का कक्षा एक की शिक्षिका सोनी कुमारी शामिल थीं. निर्णायक मंडली ने छात्राओं द्वारा बनाई गई मेहंदी का बारीकी से अवलोकन करते हुए निर्धारित मानकों के आधार पर विजेताओं का चयन किया. विद्यालय के निदेशक अजीत कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्राओं में छिपी प्रतिभा को सामने लाना तथा उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है. पढ़ाई के साथ-साथ कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बच्चों की भागीदारी उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में तीनों ग्रुपों से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा. साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को विद्यालय की ओर से प्रोत्साहित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और अपनी कला को निखारने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं.

9 hrs ago
user_Anjani Kumar Press
Anjani Kumar Press
पत्रकार Arwal, Arwal•
9 hrs ago
a7291691-6d01-428a-96e7-e0efb08220c9

विजन वर्ल्ड एकेडमी में मेहंदीप्रतियोगिता आयोजित, तीन ग्रुपों कीछात्राओं ने दिखाई प्रतिभा। अरवल अरवल जिले के कलेर प्रखंड के मेहंदिया स्थित विजन वर्ल्ड एकेडमी में सावन के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय की काफी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. छात्राओं ने अपने हाथों पर आकर्षक एवं रचनात्मक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के लिए विद्यालय की छात्राओं को ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी में बांटा गया था. तीनों ग्रुपों के लिए अलग-अलग थीम निर्धारित की गई थी, जिसके आधार पर छात्राओं ने मेहंदी की आकर्षक डिजाइन तैयार की. प्रतियोगिता के दौरान मेहंदी की सुंदरता, रचनात्मकता, डिजाइन, साफ-सफाई और थीम के अनुरूप प्रस्तुति के आधार पर छात्राओं का मूल्यांकन किया गया. तीनों ग्रुपों से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं का चयन किया गया. प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में नर्सरी की शिक्षिका शालिनी कुमारी, एलकेजी की अनीता बेसरा,, यूकेजी की अर्चना एक्का कक्षा एक की शिक्षिका सोनी कुमारी शामिल थीं. निर्णायक मंडली ने छात्राओं द्वारा बनाई गई मेहंदी का बारीकी से अवलोकन करते हुए निर्धारित मानकों के आधार पर विजेताओं का चयन किया. विद्यालय के निदेशक अजीत कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्राओं में छिपी प्रतिभा को सामने लाना तथा उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है. पढ़ाई के साथ-साथ कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बच्चों की भागीदारी उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में तीनों ग्रुपों से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा. साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को विद्यालय की ओर से प्रोत्साहित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और अपनी कला को निखारने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं.

More news from Bhojpur and nearby areas
  • भोजपुर: सहार प्रखंड के सहार बस स्टैंड परिसर में अखिल भारतीय किसान महासभा, सहार-भोजपुर के बैनर तले किसानों ने खाद की किल्लत और कथित कालाबाजारी के खिलाफ आरा-अरवल मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों की प्रमुख मांग थी कि सहार प्रखंड क्षेत्र में किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जाए। किसानों ने डीएपी 1,350 रुपये और यूरिया 266 रुपये प्रति बोरा की दर से खाद उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही बेहतर सिंचाई व्यवस्था की भी मांग उठाई गई। सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद प्रखंड कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार, अंचल अधिकारी राकेश आनंद एवं थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत की। इसके बाद अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं को प्रखंड कृषि कार्यालय में बुलाया गया। सूचना मिलने के बाद जिला कृषि पदाधिकारी श्री नीरज कुमार भी प्रखंड कृषि कार्यालय पहुंचे। उन्होंने किसानों एवं किसान महासभा के कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना तथा मांगों के समाधान और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। किसानों की प्रमुख मांगें इस प्रकार थीं— सरकार द्वारा तय दर पर किसानों को आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जाए। खाद की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए। सहार प्रखंड कार्यालय परिसर में बिस्कोमान भवन सहित पंचायत स्तर पर खाद गोदाम की तत्काल व्यवस्था की जाए। खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाओं पर किसानों को सब्सिडी एवं अनुदान उपलब्ध कराया जाए। अस्थायी सिंचाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रखंड क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार कृषि कार्य के लिए ट्रांसफार्मर सहित पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए। इस आंदोलन में भाकपा माले के प्रखंड सचिव दिलीप कुमार, अध्यक्ष रामदत्त राम, अजय सिंह, गणेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने सड़क जाम समाप्त किया। अब देखना होगा कि किसानों से किए गए इन वादों को प्रशासन द्वारा जमीन पर कब तक लागू किया जाता है। कैमरा के साथ, रिपोर्टर धर्मेंद्र कुमार
    1
    भोजपुर: सहार प्रखंड के सहार बस स्टैंड परिसर में अखिल भारतीय किसान महासभा,
सहार-भोजपुर के बैनर तले किसानों ने खाद की किल्लत और कथित कालाबाजारी के खिलाफ आरा-अरवल मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
किसानों की प्रमुख मांग थी कि सहार प्रखंड क्षेत्र में किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जाए। किसानों ने डीएपी 1,350 रुपये और यूरिया 266 रुपये प्रति बोरा की दर से खाद उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही बेहतर सिंचाई व्यवस्था की भी मांग उठाई गई।
सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद प्रखंड कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार, अंचल अधिकारी राकेश आनंद एवं थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत की। इसके बाद अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं को प्रखंड कृषि कार्यालय में बुलाया गया।
सूचना मिलने के बाद जिला कृषि पदाधिकारी श्री नीरज कुमार भी प्रखंड कृषि कार्यालय पहुंचे। उन्होंने किसानों एवं किसान महासभा के कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना तथा मांगों के समाधान और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया।
किसानों की प्रमुख मांगें इस प्रकार थीं—
सरकार द्वारा तय दर पर किसानों को आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जाए।
खाद की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए।
सहार प्रखंड कार्यालय परिसर में बिस्कोमान भवन सहित पंचायत स्तर पर खाद गोदाम की तत्काल व्यवस्था की जाए।
खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाओं पर किसानों को सब्सिडी एवं अनुदान उपलब्ध कराया जाए।
अस्थायी सिंचाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रखंड क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार कृषि कार्य के लिए ट्रांसफार्मर सहित पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए।
इस आंदोलन में भाकपा माले के प्रखंड सचिव दिलीप कुमार, अध्यक्ष रामदत्त राम, अजय सिंह, गणेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने सड़क जाम समाप्त किया। अब देखना होगा कि किसानों से किए गए इन वादों को प्रशासन द्वारा जमीन पर कब तक लागू किया जाता है।
कैमरा के साथ, रिपोर्टर धर्मेंद्र कुमार
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    13 hrs ago
  • राखी व मेहंदी कला प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा आरा। जगदेव नगर स्थित आर.एस. मेमोरियल गर्ल्स स्कूल सह शिशु सदन, जगदेव नगर, आरा में “सृजन उत्सव 2026” के अंतर्गत राखी मेकिंग एवं मेहंदी कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता, कलात्मक अभिरुचि तथा भारतीय कला एवं संस्कारों के प्रति रुचि विकसित करना था। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक एवं रचनात्मक राखियां तैयार कीं तथा मेहंदी के विभिन्न डिजाइनों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने पारंपरिक डिजाइनों के साथ अपनी कल्पनाशीलता का भी सुंदर समावेश किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। शिक्षकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय की प्रचार्या डॉ शशिकला राय ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ उन्हें भारतीय परंपरा, कला और संस्कृति से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की थीम “कला, सृजन और संस्कार का उत्सव” रखी गई थी। निर्णायक मंडल में शामिल नीती कुमारी, रूपा कुमारी एवं मधु कुमारी द्वारा रचनात्मकता, मौलिकता, साफ-सफाई, प्रस्तुति, कलात्मकता एवं प्रतिभागियों के प्रयास के आधार पर मूल्यांकन किया गया। मेंहदी कला एवं राखी मेंकिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम की सफलता में समस्त विद्यालय परिवार ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया।
    1
    राखी व मेहंदी कला प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
आरा। जगदेव नगर स्थित आर.एस. मेमोरियल गर्ल्स स्कूल सह शिशु सदन, जगदेव नगर, आरा में “सृजन उत्सव 2026” के अंतर्गत राखी मेकिंग एवं मेहंदी कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता, कलात्मक अभिरुचि तथा भारतीय कला एवं संस्कारों के प्रति रुचि विकसित करना था।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक एवं रचनात्मक राखियां तैयार कीं तथा मेहंदी के विभिन्न डिजाइनों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने पारंपरिक डिजाइनों के साथ अपनी कल्पनाशीलता का भी सुंदर समावेश किया।
प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। शिक्षकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय की प्रचार्या डॉ शशिकला राय ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ उन्हें भारतीय परंपरा, कला और संस्कृति से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की थीम “कला, सृजन और संस्कार का उत्सव” रखी गई थी। निर्णायक मंडल में शामिल नीती कुमारी, रूपा कुमारी एवं मधु कुमारी द्वारा रचनात्मकता, मौलिकता, साफ-सफाई, प्रस्तुति, कलात्मकता एवं प्रतिभागियों के प्रयास के आधार पर मूल्यांकन किया गया। मेंहदी कला एवं राखी मेंकिंग में  बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को  पुरस्कृत किया गया। 
इस कार्यक्रम की सफलता में समस्त विद्यालय परिवार ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया।
    user_Vijay mehta
    Vijay mehta
    Building society Bhojpur, Bihar•
    12 hrs ago
  • गुगवाड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, जटाशंकर धाम में शिवजी को अर्पित किया जल गुगवाड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, जटाशंकर धाम में शिवजी को अर्पित किया जल
    1
    गुगवाड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, जटाशंकर धाम में शिवजी को अर्पित किया जल
गुगवाड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, जटाशंकर धाम में शिवजी को अर्पित किया जल
    user_ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    Kaler, Arwal•
    15 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद प्रखंड कैम्पस स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया गया हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें शिविर प्रभारी डीटीओ सुनंदा कुमारी, बीईओ रंजीत कुमार उपस्थित रहे
    1
    हसपुरा औरंगाबाद प्रखंड कैम्पस स्थित  कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया गया
हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें शिविर प्रभारी डीटीओ सुनंदा कुमारी, बीईओ रंजीत कुमार उपस्थित रहे
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    15 hrs ago
  • महिलाओं के साथ कोई लूटपाट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    1
    महिलाओं के साथ कोई लूटपाट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    user_P TOP BIHAR
    P TOP BIHAR
    News Anchor चारपोखरी, भोजपुर, बिहार•
    20 hrs ago
  • श्रवण की अंतिम मंगलवारी के अवसर पर जगदीशपुर सदर बाजार स्थित सर्व मनोकामना सिद्ध स्थान महावीर मंदिर में भव्य मां आरती का नजारा देखें व सुनें -
    1
    श्रवण की अंतिम  मंगलवारी के अवसर पर जगदीशपुर सदर बाजार स्थित सर्व मनोकामना सिद्ध स्थान महावीर मंदिर में भव्य मां आरती का नजारा देखें व सुनें -
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    12 min ago
  • कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए डॉ. अनिल कुमार, प्राचीन विरासत के विकास का लिया संकल्प कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए डॉ. अनिल कुमार, प्राचीन विरासत के विकास का लिया संकल्प कोंच। कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में टिकारी-कोंच क्षेत्र के जनसेवक एवं राजनेता डॉ. अनिल कुमार शामिल हुए। उन्होंने कोंच क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के विकास और संरक्षण के लिए पुनः संकल्प दोहराया। उनके महोत्सव में पहुंचने पर स्थानीय लोगों और आयोजकों में उत्साह देखा गया। समापन समारोह के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, अंचलाधिकारी रितु सोनी, कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन, पर्यटन विभाग के उद्घोषक शिवेंद्र कुमार मालवीय, सुधीर पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने डॉ. अनिल कुमार का अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि कोंचेश्वर नाथ मंदिर क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। इस प्राचीन विरासत के विकास के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। उन्होंने क्षेत्र की धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को विकसित करने और उन्हें व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में प्रयास जारी रखने की बात कही। महोत्सव के समापन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक कार्यकर्ता, शिक्षक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मोहम्मद इरशाद, राकेश कुमार, राणा गौतम, पंकज शर्मा, उपेंद्र सिंह, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, हम नेता अजीत शर्मा, विवेकानंद शर्मा, श्रावण शांडिल्य, भाजपा नेता संजय शर्मा उर्फ बबलू, देवेंद्र शर्मा, राजीव कुमार, छोटू कुमार, साकेत गिरी, संजय कुमार, गुड्डू शर्मा, मुखिया कमल रंजन, दिलीप कुमार, शशि कुमार, पैक्स अध्यक्ष विपिन शर्मा, प्रिंस कुमार सिंह, सरपंच अजय कुमार, राजू सिंह, प्रबुद्ध नागरिक अजय कुमार सिंह, सुनील कुमार शर्मा, शिक्षक कुंदन कुमार, धनंजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। दो दिवसीय कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन समारोह में कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान स्थानीय लोगों ने महोत्सव के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कोंचेश्वर नाथ मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई।
    4
    कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए डॉ. अनिल कुमार, प्राचीन विरासत के विकास का लिया संकल्प
कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए डॉ. अनिल कुमार, प्राचीन विरासत के विकास का लिया संकल्प
कोंच। कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में टिकारी-कोंच क्षेत्र के जनसेवक एवं राजनेता डॉ. अनिल कुमार शामिल हुए। उन्होंने कोंच क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के विकास और संरक्षण के लिए पुनः संकल्प दोहराया। उनके महोत्सव में पहुंचने पर स्थानीय लोगों और आयोजकों में उत्साह देखा गया।
समापन समारोह के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, अंचलाधिकारी रितु सोनी, कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन, पर्यटन विभाग के उद्घोषक शिवेंद्र कुमार मालवीय, सुधीर पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने डॉ. अनिल कुमार का अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया।
डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि कोंचेश्वर नाथ मंदिर क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। इस प्राचीन विरासत के विकास के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। उन्होंने क्षेत्र की धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को विकसित करने और उन्हें व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में प्रयास जारी रखने की बात कही।
महोत्सव के समापन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक कार्यकर्ता, शिक्षक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मोहम्मद इरशाद, राकेश कुमार, राणा गौतम, पंकज शर्मा, उपेंद्र सिंह, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, हम नेता अजीत शर्मा, विवेकानंद शर्मा, श्रावण शांडिल्य, भाजपा नेता संजय शर्मा उर्फ बबलू, देवेंद्र शर्मा, राजीव कुमार, छोटू कुमार, साकेत गिरी, संजय कुमार, गुड्डू शर्मा, मुखिया कमल रंजन, दिलीप कुमार, शशि कुमार, पैक्स अध्यक्ष विपिन शर्मा, प्रिंस कुमार सिंह, सरपंच अजय कुमार, राजू सिंह, प्रबुद्ध नागरिक अजय कुमार सिंह, सुनील कुमार शर्मा, शिक्षक कुंदन कुमार, धनंजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
दो दिवसीय कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन समारोह में कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान स्थानीय लोगों ने महोत्सव के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कोंचेश्वर नाथ मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    28 min ago
  • जगदीशपुर डाकघर के पोस्ट मास्टर ने रक्षाबंधन को लेकर क्या कुछ बताया सुनिए -
    1
    जगदीशपुर डाकघर के पोस्ट मास्टर ने रक्षाबंधन को लेकर क्या कुछ बताया सुनिए -
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.