logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अक्टोहा तिराहे में बीते दिनों के.के. गुप्ता नामक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने आरोपियों की तत्काल धरपकड़ के लिए ₹8,000 के इनाम की घोषणा की थी और विशेष टीमों का गठन किया था। इन टीमों ने घटना में शामिल चार आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक विधि विरुद्ध बालक भी शामिल है। गिरफ्तारी के बाद लवकुशनगर पुलिस ने सभी आरोपियों का मुख्य मार्केट में जुलूस निकाला।

5 hrs ago
user_RAJENDRA KUMAR
RAJENDRA KUMAR
Calligraphy lesson नौगांव, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अक्टोहा तिराहे में बीते दिनों के.के. गुप्ता नामक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने आरोपियों की तत्काल धरपकड़ के लिए ₹8,000 के इनाम की घोषणा की थी और विशेष टीमों का गठन किया था। इन टीमों ने घटना में शामिल चार आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक विधि विरुद्ध बालक भी शामिल है। गिरफ्तारी के बाद लवकुशनगर पुलिस ने सभी आरोपियों का मुख्य मार्केट में जुलूस निकाला।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • छतरपुर जिले के लवकुश नगर में पुलिस ने अक्टोहा तिराहा में हुए कृष्णकांत गुप्ता हत्याकांड और हत्या के प्रयास की सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 8000 रुपये के इनामी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, और गिरफ्तारी के बाद इन अपराधियों का जुलूस भी निकाला गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू, लाठी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में सात अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। जानकारी के अनुसार, 23 मई की रात अक्टोहा तिराहा में हुए एक विवाद के दौरान कृष्णकांत गुप्ता की मौत हो गई थी, जबकि सत्येंद्र राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही लवकुश नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कृष्णकांत गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। घायल सत्येंद्र राजपूत की रिपोर्ट पर थाना लवकुश नगर में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी पर 8000 रुपये का इनाम घोषित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड की सहायता से साक्ष्य जुटाए तथा संभावित ठिकानों पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विक्की उर्फ विवेक विश्वकर्मा, बड्डन उर्फ महेश विश्वकर्मा, भारत द्विवेदी और एक विधि विरुद्ध किशोर शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह झगड़ा उधारी के पैसों के विवाद को लेकर हुआ था, जिसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी भारत द्विवेदी पर पूर्व से चोरी, लूट, अवैध हथियार और मारपीट जैसे करीब 25 अपराध दर्ज हैं, जबकि आरोपी विक्की विश्वकर्मा पर मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के दो मामले दर्ज हैं।
    4
    छतरपुर जिले के लवकुश नगर में पुलिस ने अक्टोहा तिराहा में हुए कृष्णकांत गुप्ता हत्याकांड और हत्या के प्रयास की सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 8000 रुपये के इनामी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, और गिरफ्तारी के बाद इन अपराधियों का जुलूस भी निकाला गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू, लाठी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में सात अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

जानकारी के अनुसार, 23 मई की रात अक्टोहा तिराहा में हुए एक विवाद के दौरान कृष्णकांत गुप्ता की मौत हो गई थी, जबकि सत्येंद्र राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही लवकुश नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कृष्णकांत गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। घायल सत्येंद्र राजपूत की रिपोर्ट पर थाना लवकुश नगर में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी पर 8000 रुपये का इनाम घोषित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड की सहायता से साक्ष्य जुटाए तथा संभावित ठिकानों पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विक्की उर्फ विवेक विश्वकर्मा, बड्डन उर्फ महेश विश्वकर्मा, भारत द्विवेदी और एक विधि विरुद्ध किशोर शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह झगड़ा उधारी के पैसों के विवाद को लेकर हुआ था, जिसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी भारत द्विवेदी पर पूर्व से चोरी, लूट, अवैध हथियार और मारपीट जैसे करीब 25 अपराध दर्ज हैं, जबकि आरोपी विक्की विश्वकर्मा पर मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के दो मामले दर्ज हैं।
    user_RAJENDRA KUMAR
    RAJENDRA KUMAR
    Calligraphy lesson नौगांव, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    37 min ago
  • छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के तलवापुरवा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सामने आया है।
    1
    छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के तलवापुरवा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सामने आया है।
    user_Bharat Junction News
    Bharat Junction News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    15 min ago
  • छतरपुर के देरी में यातायात पुलिस ने स्कूटी से शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को पकड़ा है। यातायात पुलिस द्वारा इस युवक को स्कूटी से शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा गया।
    1
    छतरपुर के देरी में यातायात पुलिस ने स्कूटी से शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को पकड़ा है। यातायात पुलिस द्वारा इस युवक को स्कूटी से शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा गया।
    user_Sk yadav
    Sk yadav
    पत्रकार Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    31 min ago
  • बजरंग सेना गौ रक्षा समिति के पलेरा नगर अध्यक्ष आसाराम यादव भीषण गर्मी के बीच नौ दिनों से धूनी लगाकर कठोर तपस्या कर रहे हैं। यह तपस्या 45 डिग्री के तापमान में की जा रही है, जो गौ रक्षा के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है। यादव की प्रमुख माँग है कि भारत में गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाए, गौ तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगे, और देश के हर गाँव-शहर में गौशालाएँ स्थापित की जाएँ। उनका कहना है कि सनातन धर्म में गाय को सर्वोच्च सम्मान प्राप्त है, और इसी कारण देश में भी गाय को विशेष दर्जा मिलना चाहिए।
    1
    बजरंग सेना गौ रक्षा समिति के पलेरा नगर अध्यक्ष आसाराम यादव भीषण गर्मी के बीच नौ दिनों से धूनी लगाकर कठोर तपस्या कर रहे हैं। यह तपस्या 45 डिग्री के तापमान में की जा रही है, जो गौ रक्षा के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है।

यादव की प्रमुख माँग है कि भारत में गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाए, गौ तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगे, और देश के हर गाँव-शहर में गौशालाएँ स्थापित की जाएँ। उनका कहना है कि सनातन धर्म में गाय को सर्वोच्च सम्मान प्राप्त है, और इसी कारण देश में भी गाय को विशेष दर्जा मिलना चाहिए।
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • छतरपुर के लवकुश नगर थाना पुलिस ने अक्टोहा तिराहा में हुई हत्या और हत्या के प्रयास की सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में ₹8000 के इनामी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू, लाठी और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है, वहीं मामले के सात अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। यह वारदात 23 मई की रात अक्टोहा तिराहा में एक विवाद के बाद हुई थी, जिसमें कृष्णकांत गुप्ता की मौत हो गई थी, जबकि सत्येंद्र राजपूत गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचकर घायल को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने कृष्णकांत गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। घायल सत्येंद्र राजपूत की रिपोर्ट के आधार पर लवकुश नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी पर ₹8000 का इनाम घोषित किया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में पुलिस की कई टीमें गठित की गईं, जिन्होंने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड की सहायता से साक्ष्य जुटाए और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विक्की उर्फ विवेक विश्वकर्मा, बड्डन उर्फ महेश विश्वकर्मा, भारत द्विवेदी और एक विधि विरुद्ध किशोर शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि यह झगड़ा उधारी के पैसों के विवाद को लेकर हुआ था, जिसके बाद उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी भारत द्विवेदी चोरी, लूट, अवैध हथियार और मारपीट जैसे लगभग 25 अपराधों में पहले से ही लिप्त रहा है, जबकि आरोपी विक्की विश्वकर्मा के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय अंबे, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह जाटव, उप निरीक्षक राजकुमार यादव, उप निरीक्षक अजय शाक्य, उप निरीक्षक ज्ञान सिंह, साइबर प्रभारी नेहा गुर्जर, चौकी प्रभारी सोहन सैयाम सहित पुलिस, साइबर, एफएसएल और डॉग स्क्वाड टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    4
    छतरपुर के लवकुश नगर थाना पुलिस ने अक्टोहा तिराहा में हुई हत्या और हत्या के प्रयास की सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में ₹8000 के इनामी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू, लाठी और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है, वहीं मामले के सात अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।

यह वारदात 23 मई की रात अक्टोहा तिराहा में एक विवाद के बाद हुई थी, जिसमें कृष्णकांत गुप्ता की मौत हो गई थी, जबकि सत्येंद्र राजपूत गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचकर घायल को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने कृष्णकांत गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। घायल सत्येंद्र राजपूत की रिपोर्ट के आधार पर लवकुश नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी पर ₹8000 का इनाम घोषित किया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में पुलिस की कई टीमें गठित की गईं, जिन्होंने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड की सहायता से साक्ष्य जुटाए और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विक्की उर्फ विवेक विश्वकर्मा, बड्डन उर्फ महेश विश्वकर्मा, भारत द्विवेदी और एक विधि विरुद्ध किशोर शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि यह झगड़ा उधारी के पैसों के विवाद को लेकर हुआ था, जिसके बाद उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी भारत द्विवेदी चोरी, लूट, अवैध हथियार और मारपीट जैसे लगभग 25 अपराधों में पहले से ही लिप्त रहा है, जबकि आरोपी विक्की विश्वकर्मा के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय अंबे, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह जाटव, उप निरीक्षक राजकुमार यादव, उप निरीक्षक अजय शाक्य, उप निरीक्षक ज्ञान सिंह, साइबर प्रभारी नेहा गुर्जर, चौकी प्रभारी सोहन सैयाम सहित पुलिस, साइबर, एफएसएल और डॉग स्क्वाड टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • छतरपुर जिले की लवकुशनगर थाना पुलिस ने अटकोहा तिराहा पर हुई हत्या और हत्या के प्रयास की सनसनीखेज वारदात में कार्रवाई करते हुए ₹8000 के इनामी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में गठित टीम द्वारा एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से की गई। इस घटना का खुलासा आज 27 मई को दोपहर करीब 4:30 बजे छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने किया। पुलिस के अनुसार, यह घटना 23 मई की रात अवटाहा तिराहा क्षेत्र में हुई थी। मामले में घायल सत्येंद्र राजपूत की रिपोर्ट पर हत्या और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विक्की उर्फ विवेक विश्वकर्मा, बदन उर्फ महेश विश्वकर्मा, भारत द्विवेदी और एक विधि विरुद्ध किशोर शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पैसे के लेन-देन को विवाद की मुख्य वजह बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू, लाठी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी भारत द्विवेदी का आपराधिक रिकॉर्ड है, वह चोरी, लूट, अवैध हथियार और मारपीट सहित 25 अपराधों में शामिल रहा है। इसी प्रकार, आरोपी विक्की विश्वकर्मा भी मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के मामलों में पहले से आरोपी है। पुलिस द्वारा इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।
    1
    छतरपुर जिले की लवकुशनगर थाना पुलिस ने अटकोहा तिराहा पर हुई हत्या और हत्या के प्रयास की सनसनीखेज वारदात में कार्रवाई करते हुए ₹8000 के इनामी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में गठित टीम द्वारा एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से की गई। इस घटना का खुलासा आज 27 मई को दोपहर करीब 4:30 बजे छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने किया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 23 मई की रात अवटाहा तिराहा क्षेत्र में हुई थी। मामले में घायल सत्येंद्र राजपूत की रिपोर्ट पर हत्या और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विक्की उर्फ विवेक विश्वकर्मा, बदन उर्फ महेश विश्वकर्मा, भारत द्विवेदी और एक विधि विरुद्ध किशोर शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पैसे के लेन-देन को विवाद की मुख्य वजह बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू, लाठी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी भारत द्विवेदी का आपराधिक रिकॉर्ड है, वह चोरी, लूट, अवैध हथियार और मारपीट सहित 25 अपराधों में शामिल रहा है। इसी प्रकार, आरोपी विक्की विश्वकर्मा भी मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के मामलों में पहले से आरोपी है। पुलिस द्वारा इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के जंगीपुर निवासी 23 वर्षीय राकेश अहिरवार ने अपनी ससुराल में हुई मारपीट से आहत होकर ज़हरीला पदार्थ खा लिया, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, राकेश अपनी बीमार बेटी और पत्नी को लेने ग्राम बगौता गया था। वहाँ शराब के नशे में हुई ज़िद के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके चलते ससुराल वालों ने राकेश की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। राकेश इस अपमान को सहन नहीं कर पाया और उसने ज़हर खा लिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। बमीठा थाना प्रभारी वाल्मीक चौबे ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में करा दिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले की डायरी मिलते ही गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    4
    छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के जंगीपुर निवासी 23 वर्षीय राकेश अहिरवार ने अपनी ससुराल में हुई मारपीट से आहत होकर ज़हरीला पदार्थ खा लिया, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, राकेश अपनी बीमार बेटी और पत्नी को लेने ग्राम बगौता गया था। वहाँ शराब के नशे में हुई ज़िद के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके चलते ससुराल वालों ने राकेश की लात-घूंसों से पिटाई कर दी।

राकेश इस अपमान को सहन नहीं कर पाया और उसने ज़हर खा लिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

बमीठा थाना प्रभारी वाल्मीक चौबे ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में करा दिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले की डायरी मिलते ही गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_RAJENDRA KUMAR
    RAJENDRA KUMAR
    Calligraphy lesson नौगांव, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक पांच बच्चों का पिता बताया जा रहा है। इस जघन्य वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक पांच बच्चों का पिता बताया जा रहा है। इस जघन्य वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    7 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.