logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विकास कलेकर भाजपा के पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा पर ग्रामीणों को धमकी देने का आरोप, साबला में फूटा आक्रोश विकास को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा पर ग्रामीणों को धमकी देने का आरोप, साबला में फूटा आक्रोश आसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम साबला, ग्राम पंचायत मुंगेड का मामला सामने आया है, जहां विकास कार्यों को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा द्वारा ग्रामीणों को धमकी दिए जाने के आरोप के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। मामले को लेकर सभी ग्रामीण एकत्रित हुए और मौके पर सरपंच सहित समाज के रमेश खराड़ी (आसपुर) एवं हीरालाल मीणा (धताणा) को बुलाकर गांव की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान गांव के रणछोड़ भाई, अमरजी भाई, कालू भाई, गौतम भाई, धनपाल भाई और नारायण जी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। साथ ही गांव की कई महिलाएं भी मौके पर उपस्थित रहीं। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखते हुए विकास कार्यों और गांव की मूलभूत सुविधाओं को लेकर जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीणों में इस पूरे मामले को लेकर काफी आक्रोश दिखाई दिया।

17 hrs ago
user_VAGAD news24
VAGAD news24
Nurse आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
17 hrs ago

विकास कलेकर भाजपा के पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा पर ग्रामीणों को धमकी देने का आरोप, साबला में फूटा आक्रोश विकास को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा पर ग्रामीणों को धमकी देने का आरोप, साबला में फूटा आक्रोश आसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम साबला, ग्राम पंचायत मुंगेड का मामला सामने आया है, जहां विकास कार्यों को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा द्वारा ग्रामीणों को धमकी दिए जाने के आरोप के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। मामले को लेकर सभी ग्रामीण एकत्रित हुए और मौके पर सरपंच सहित समाज के रमेश खराड़ी (आसपुर) एवं हीरालाल मीणा (धताणा) को बुलाकर गांव की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान गांव के रणछोड़ भाई, अमरजी भाई, कालू भाई, गौतम भाई, धनपाल भाई और नारायण जी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। साथ ही गांव की कई महिलाएं भी मौके पर उपस्थित रहीं। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखते हुए विकास कार्यों और गांव की मूलभूत सुविधाओं को लेकर जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीणों में इस पूरे मामले को लेकर काफी आक्रोश दिखाई दिया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जयपुर में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायकों ने भील प्रदेश के गठन और बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दिए जाने की मांग राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जयपुर में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायकों ने भील प्रदेश के गठन और बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।भील प्रदेश की इस मांग से जुड़े मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:अलग राज्य की मांग: राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के करीब 39 से 49 आदिवासी बहुल जिलों को मिलाकर एक अलग 'भील प्रदेश' राज्य बनाने की मांग की जा रही है।मुख्य तर्क: समर्थकों और नेताओं का कहना है कि इन आदिवासी क्षेत्रों का अपेक्षित विकास नहीं हुआ है तथा जल, जंगल और जमीन पर स्थानीय आदिवासियों के अधिकारों और संस्कृति की रक्षा के लिए अलग राज्य जरूरी है।राजनीतिक गतिविधियां: भारत आदिवासी पार्टी (BAP) और अन्य आदिवासी संगठन इस मुद्दे को लगातार प्रमुखता से उठा रहे हैं।
    1
    राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जयपुर में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायकों ने भील प्रदेश के गठन और बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दिए जाने की मांग
राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जयपुर में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायकों ने भील प्रदेश के गठन और बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।भील प्रदेश की इस मांग से जुड़े मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:अलग राज्य की मांग: राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के करीब 39 से 49 आदिवासी बहुल जिलों को मिलाकर एक अलग 'भील प्रदेश' राज्य बनाने की मांग की जा रही है।मुख्य तर्क: समर्थकों और नेताओं का कहना है कि इन आदिवासी क्षेत्रों का अपेक्षित विकास नहीं हुआ है तथा जल, जंगल और जमीन पर स्थानीय आदिवासियों के अधिकारों और संस्कृति की रक्षा के लिए अलग राज्य जरूरी है।राजनीतिक गतिविधियां: भारत आदिवासी पार्टी (BAP) और अन्य आदिवासी संगठन इस मुद्दे को लगातार प्रमुखता से उठा रहे हैं।
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Nurse आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 min ago
  • गैप सागर झील की पाल पर असामाजिक तत्वों का ने की तोड़फोड़, गमले तोड़े, 'आई लव डूंगरपुर' बोर्ड को पहुंचाया नुकसान डूंगरपुर l। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल गैप सागर झील की पाल पर असामाजिक व सिरफिरे तत्वों द्वारा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला सामने आया है। असामाजिक तत्वों ने झील परिसर में सौंदर्यीकरण के लिए रखे गमलों को फोड़ दिया और 'आई लव डूंगरपुर' के सेल्फी पॉइंट बोर्ड को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।नगर परिषद की ओर से झील की पाल पर तैनात केयरटेकर देवीलाल ने बताया कि किसी अज्ञात अथवा मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने घाट पर रखे पौधों के गमलों को तोड़ दिया। गमले टूटने के कारण पूरे घाट और सीढ़ियों पर मिट्टी व कचरा फैल गया, जिससे चारों तरफ गंदगी हो गई। इसके अलावा शहर की पहचान बने 'आई लव डूंगरपुर' के बोर्ड को भी नुकसान पहुंचाया गया है। केयरटेकर ने घटना की आधिकारिक सूचना तुरंत नगर परिषद प्रशासन को दे दी है। स्थानीय लोगों में सार्वजनिक संपत्ति को इस तरह नुकसान पहुंचाने को लेकर भारी रोष है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से असामाजिक तत्वों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    गैप सागर झील की पाल पर असामाजिक तत्वों का ने की तोड़फोड़, गमले तोड़े, 'आई लव डूंगरपुर' बोर्ड को पहुंचाया नुकसान
डूंगरपुर l। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल गैप सागर झील की पाल पर असामाजिक व सिरफिरे तत्वों द्वारा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला सामने आया है। असामाजिक तत्वों ने झील परिसर में सौंदर्यीकरण के लिए रखे गमलों को फोड़ दिया और 'आई लव डूंगरपुर' के सेल्फी पॉइंट बोर्ड को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।नगर परिषद की ओर से झील की पाल पर तैनात केयरटेकर देवीलाल ने बताया कि किसी अज्ञात अथवा मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने घाट पर रखे पौधों के गमलों को तोड़ दिया। गमले टूटने के कारण पूरे घाट और सीढ़ियों पर मिट्टी व कचरा फैल गया, जिससे चारों तरफ गंदगी हो गई। इसके अलावा शहर की पहचान बने 'आई लव डूंगरपुर' के बोर्ड को भी नुकसान पहुंचाया गया है।
केयरटेकर ने घटना की आधिकारिक सूचना तुरंत नगर परिषद प्रशासन को दे दी है। स्थानीय लोगों में सार्वजनिक संपत्ति को इस तरह नुकसान पहुंचाने को लेकर भारी रोष है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से असामाजिक तत्वों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन चित्रकुट धाम गेलन पर रात्रि के समय पथराव करने के मामले का खुलासा। लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन चित्रकुट धाम गेलन पर रात्रि के समय पथराव करने के मामले का खुलासा। पुलिस थाना धम्बोला द्वारा उक्त मामले मे 01 आरोपी को किया गिरफ्‌तार । आरोपी द्वारा जमीन विवाद को लेकर पथराव करना किया स्वीकार एंकर इंट्रो विद्या भारती जनजाति समिति द्वारा संचालित चित्रकुट परियोजना गांव गेलन ग्रा. प. धोधरा में स्थित है। जहा पर वर्तमान मे छात्रावास भी संचालित है। जिसमे 10 विद्यार्थी व परियोजना से जुडे 04 कार्मिक निवास करते है। अज्ञात बदमाशो ने परियोजना के भवन के पिछे से गाली गलोच के साथ तेज पत्थरबाजी कर विद्यार्थियों और कार्मिको को जान से मारने का प्रयास किया पत्थरबाजी से भवन के उपर लगे टीन में छेद हो गये तथा भवन की जालीयो को भी काफी नुकसान पहुंचा है। गाली गलोच व तेज पत्थर बाजी से भवन के बाहर सोया कार्मिक भागकर भवन मे घुस गया। और दरवाजे बंद कर लिये। जिसके बावजुद पत्थरबाजो ने दरवाजे तोडने का प्रयास भी किये। उक्त पत्थर बाजी से विद्यार्थीयो व कार्मिको की जान जा सकती थी। जिससे सभी काफी भयभीत है। बाड़ी पुलिस थाना धम्बोला पर प्राप्त होने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मनिष कुमार जिला पुलिस अधीक्षक जिला डूंगरपुर द्वारा उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच के आदेश प्रदान किये गये। खिवसिह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला डूंगरपुर के निर्देश एवं मदनलाल विश्नोई पुलिस उपअधीक्षक वृत्ताधिकारी वृत सीमलवाडा के सुपरविजन में चंन्द्रशेखर किलानिया थानाधिकारी पुलिस थाना धम्बोला के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए जांच जारी रखी। दौरान के आधार पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति दिनेश पिता हकरा कटारा निवासी गेलन थाना धम्बोला को नामजद किया गया। उक्त व्यक्ति घटना के बाद से फरार हो अहमदाबाद मजदुरी करने चला गया था जिसपर पुलिस थाना धम्बोला से एक टीम को काफी तलाश के बाद उक्त व्यक्ति को डिटेन कर थाने पर लाया गया एवं पुछताछ की गई तो उक्त व्यक्ति दिनेश कटारा द्वारा जमीन की बात को लेकर रात को नशे शराब में उक्त पत्थरबाजी की घटना की -: गिरफतार अभियुक्त दिनेश पिता हकरा कटारा निवासी गेलन पुलिस थाना धम्बोला जिला डुंगरपूर को किया गिरफ्तार बाइट धम्बोला थाना अधिकारी चंद्रशेखर किलानिया
    1
    लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
हेड लाइन 
चित्रकुट धाम गेलन पर रात्रि के समय पथराव करने के मामले का खुलासा।
लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
हेड लाइन 
चित्रकुट धाम गेलन पर रात्रि के समय पथराव करने के मामले का खुलासा।
पुलिस थाना धम्बोला द्वारा उक्त मामले मे 01 आरोपी को किया गिरफ्‌तार ।
आरोपी द्वारा जमीन विवाद को लेकर पथराव करना किया स्वीकार
एंकर इंट्रो 
विद्या भारती जनजाति समिति द्वारा संचालित चित्रकुट परियोजना गांव गेलन ग्रा. प. धोधरा में स्थित है। जहा पर वर्तमान मे छात्रावास भी संचालित है। जिसमे 10 विद्यार्थी व परियोजना से जुडे 04 कार्मिक निवास करते है। अज्ञात बदमाशो ने परियोजना के भवन के पिछे से गाली गलोच के साथ तेज पत्थरबाजी कर विद्यार्थियों और कार्मिको को जान से मारने का प्रयास किया पत्थरबाजी से भवन के उपर लगे टीन में छेद हो गये तथा भवन की जालीयो को भी काफी नुकसान पहुंचा है। गाली गलोच व तेज पत्थर बाजी से भवन के बाहर सोया कार्मिक भागकर भवन मे घुस गया। और दरवाजे बंद कर लिये। जिसके बावजुद पत्थरबाजो ने दरवाजे तोडने का प्रयास भी किये। उक्त पत्थर बाजी से विद्यार्थीयो व कार्मिको की जान जा सकती थी। जिससे सभी काफी भयभीत है। 
बाड़ी 
पुलिस थाना धम्बोला पर प्राप्त होने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।  मनिष कुमार जिला पुलिस अधीक्षक  जिला डूंगरपुर द्वारा उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच के आदेश प्रदान किये गये।  खिवसिह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जिला डूंगरपुर के निर्देश एवं  मदनलाल विश्नोई पुलिस उपअधीक्षक वृत्ताधिकारी वृत सीमलवाडा के सुपरविजन में  चंन्द्रशेखर किलानिया थानाधिकारी पुलिस थाना धम्बोला के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।  मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए जांच जारी रखी। दौरान के आधार पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति दिनेश पिता हकरा कटारा निवासी गेलन थाना धम्बोला को नामजद किया गया। उक्त व्यक्ति घटना के बाद से  फरार हो अहमदाबाद मजदुरी करने चला गया था जिसपर पुलिस थाना धम्बोला से एक टीम को काफी तलाश के बाद उक्त व्यक्ति को डिटेन कर थाने पर लाया गया एवं पुछताछ की गई तो उक्त व्यक्ति दिनेश कटारा द्वारा जमीन की बात को लेकर  रात को नशे शराब में उक्त पत्थरबाजी की घटना की 
-: गिरफतार अभियुक्त 
दिनेश पिता हकरा कटारा निवासी गेलन पुलिस थाना धम्बोला जिला डुंगरपूर को किया गिरफ्तार
बाइट 
धम्बोला थाना अधिकारी 
चंद्रशेखर किलानिया
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ऑपरेशन पृथ्वी के तहत अवैध पत्थर परिवहन में लिप्त 01 ट्रैक्टर को किया जब्त। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ऑपरेशन पृथ्वी के तहत अवैध पत्थर परिवहन में लिप्त 01 ट्रैक्टर को किया जब्त। डूंगरपुर श्री मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशानुसार ऑपरेशन पृथ्वी के तहत श्री खीवसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर एवं श्री प्रभुलाल कुमावत वृताधिकारी वृत आसपुर के निर्देशन में थाना आसपुर क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर निगरानी रखते हुए गोल में मेन सड़क के पास सर्कल पर बिना नंबर ट्रैक्टर टोली को अवैध रूप से पत्थर का परिवहन करता हुआ ट्रैक्टर मय ट्राली को जब्त कर थाना में रखा गया एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु खनन विभाग सलूंबर को सूचित किया ।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
      9829264909

ऑपरेशन पृथ्वी के तहत अवैध पत्थर परिवहन में लिप्त 01 ट्रैक्टर को किया जब्त।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
ऑपरेशन पृथ्वी के तहत अवैध पत्थर परिवहन में लिप्त 01 ट्रैक्टर को किया जब्त।
डूंगरपुर  श्री मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशानुसार ऑपरेशन पृथ्वी के तहत श्री खीवसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर एवं श्री प्रभुलाल कुमावत वृताधिकारी वृत आसपुर के निर्देशन में थाना आसपुर क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर निगरानी रखते हुए गोल में मेन सड़क के पास सर्कल पर बिना नंबर ट्रैक्टर टोली को अवैध रूप से पत्थर का परिवहन करता हुआ ट्रैक्टर मय ट्राली को जब्त कर थाना में रखा गया एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु खनन विभाग सलूंबर को सूचित किया ।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • डूंगरपुर में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: पीएमएसएमए दिवस पर मां वाउचर और ऑनलाइन मॉनिटरिंग से मजबूत हुआ मातृ-शिशु स्वास्थ्य संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप डूंगरपुर जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत आयोजित विशेष स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिलेभर के स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं के पंजीयन से लेकर मां वाउचर वितरण और ऑनलाइन मॉनिटरिंग की पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल रूप दे दिया गया है। - क्यूआर-कोड आधारित 'मां वाउचर' से मिल रही निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा विशेष स्वास्थ्य दिवस के तहत जिलेभर के स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित शिविरों में स्वास्थ्य लाभ लेने पहुँची गर्भवती महिलाओं का पीसीटीएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन किया गया। पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात, पात्र महिलाओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर विभाग की ओर से एसएमएस के जरिए एक विशेष लिंक प्रेषित किया गया। इस लिंक पर क्लिक करते ही क्यूआर-कोड आधारित डिजिटल 'मां वाउचर' जनरेट हुआ। इस डिजिटल वाउचर की मदद से महिलाओं ने जिले में सरकार द्वारा अधिकृत एवं पंजीकृत निजी या सरकारी सोनोग्राफी सेंटरों पर आसानी से निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा प्राप्त की। इस पारदर्शी व्यवस्था के अंतर्गत सोनोग्राफी पूर्ण होने के बाद शासन द्वारा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सीधे संबंधित सोनोग्राफी सेंटर को भुगतान किया जा रहा है, जिससे पारंपरिक कागजी कार्रवाई और लंबी कतारों से पूरी तरह निजात मिली है। - पीसीटीएस पोर्टल के जरिए हो रही रियल-टाइम ऑनलाइन मॉनिटरिंग प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उनके जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत डिजिटल मैकेनिज्म स्थापित किया गया है। अभियान के दौरान जिला, ब्लॉक और राज्य स्तर के नोडल अधिकारियों तथा मॉनिटरिंग टीमों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। विजिट के दौरान प्राप्त होने वाली रिपोर्ट, स्वास्थ्य सुविधाओं की वर्तमान स्थिति और मां वाउचर के क्रियान्वयन से जुड़े सभी आंकड़े सीधे पीसीटीएस पोर्टल और सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन दर्ज किए गए। इससे उच्च अधिकारियों को यह ट्रैक करने में विशेष मदद मिली कि किस ब्लॉक या अस्पताल में कितनी गर्भवती महिलाओं की जांच की जा चुकी है। - डिजिटल तकनीक से सुधर रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता इस व्यापक डिजिटल व्यवस्था के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलंकार गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का मुख्य ध्येय अंतिम छोर पर बैठी हर गर्भवती महिला तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। डिजिटल तकनीक तथा पीसीटीएस सॉफ्टवेयर के उपयोग से अब 'हाई-रिस्क प्रेगनेंसी' की सटीक ट्रैकिंग और समय पर उपचार संभव हो पा रहा है। वहीं, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार परमार ने एप के माध्यम से सीएचसी डूगरसारण व सीमलवाड़ा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों पर आयोजित गतिविधियों को ऑनलाइन दर्ज करने के साथ-साथ वहाँ उपस्थित गर्भवती माताओं से संवाद कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान मिलने वाली रिपोर्ट और मां वाउचर के आंकड़े तत्काल पोर्टल पर अपडेट होने से उच्च अधिकारियों को रियल-टाइम समीक्षा में बड़ी मदद मिल रही है, जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के साथ-साथ प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों सुनिश्चित हो रही हैं।
    1
    डूंगरपुर में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: पीएमएसएमए दिवस पर मां वाउचर और ऑनलाइन मॉनिटरिंग से मजबूत हुआ मातृ-शिशु स्वास्थ्य

संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप डूंगरपुर जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत आयोजित विशेष स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिलेभर के स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं के पंजीयन से लेकर मां वाउचर वितरण और ऑनलाइन मॉनिटरिंग की पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल रूप दे दिया गया है।
- क्यूआर-कोड आधारित 'मां वाउचर' से मिल रही निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा
विशेष स्वास्थ्य दिवस के तहत जिलेभर के स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित शिविरों में स्वास्थ्य लाभ लेने पहुँची गर्भवती महिलाओं का पीसीटीएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन किया गया। पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात, पात्र महिलाओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर विभाग की ओर से एसएमएस के जरिए एक विशेष लिंक प्रेषित किया गया। इस लिंक पर क्लिक करते ही क्यूआर-कोड आधारित डिजिटल 'मां वाउचर' जनरेट हुआ।
इस डिजिटल वाउचर की मदद से महिलाओं ने जिले में सरकार द्वारा अधिकृत एवं पंजीकृत निजी या सरकारी सोनोग्राफी सेंटरों पर आसानी से निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा प्राप्त की। इस पारदर्शी व्यवस्था के अंतर्गत सोनोग्राफी पूर्ण होने के बाद शासन द्वारा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सीधे संबंधित सोनोग्राफी सेंटर को भुगतान किया जा रहा है, जिससे पारंपरिक कागजी कार्रवाई और लंबी कतारों से पूरी तरह निजात मिली है।
- पीसीटीएस पोर्टल के जरिए हो रही रियल-टाइम ऑनलाइन मॉनिटरिंग
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उनके जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत डिजिटल मैकेनिज्म स्थापित किया गया है। अभियान के दौरान जिला, ब्लॉक और राज्य स्तर के नोडल अधिकारियों तथा मॉनिटरिंग टीमों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विजिट के दौरान प्राप्त होने वाली रिपोर्ट, स्वास्थ्य सुविधाओं की वर्तमान स्थिति और मां वाउचर के क्रियान्वयन से जुड़े सभी आंकड़े सीधे पीसीटीएस पोर्टल और सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन दर्ज किए गए। इससे उच्च अधिकारियों को यह ट्रैक करने में विशेष मदद मिली कि किस ब्लॉक या अस्पताल में कितनी गर्भवती महिलाओं की जांच की जा चुकी है।
- डिजिटल तकनीक से सुधर रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता
इस व्यापक डिजिटल व्यवस्था के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलंकार गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का मुख्य ध्येय अंतिम छोर पर बैठी हर गर्भवती महिला तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। डिजिटल तकनीक तथा पीसीटीएस सॉफ्टवेयर के उपयोग से अब 'हाई-रिस्क प्रेगनेंसी' की सटीक ट्रैकिंग और समय पर उपचार संभव हो पा रहा है।
वहीं, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार परमार ने एप के माध्यम से सीएचसी डूगरसारण व सीमलवाड़ा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों पर आयोजित गतिविधियों को ऑनलाइन दर्ज करने के साथ-साथ वहाँ उपस्थित गर्भवती माताओं से संवाद कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान मिलने वाली रिपोर्ट और मां वाउचर के आंकड़े तत्काल पोर्टल पर अपडेट होने से उच्च अधिकारियों को रियल-टाइम समीक्षा में बड़ी मदद मिल रही है, जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के साथ-साथ प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों सुनिश्चित हो रही हैं।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • ग्रामीणों का कहना है कि महिलाओं के साथ नरेगा योजना में फोटो लेकर गलत किया जा रहा है तहसील धरियावद
    1
    ग्रामीणों का कहना है कि महिलाओं के साथ नरेगा 
योजना में फोटो लेकर गलत किया जा रहा है 

तहसील धरियावद
    user_आदिवासी किशन लाल मीणा
    आदिवासी किशन लाल मीणा
    Nurse धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जयपुर में विधानसभा के बाहर BAP विधायकों का हल्ला-बोल, उठी भील प्रदेश और मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की मांग* *जयपुर:* आज राजस्थान विधानसभा के बाहर भील प्रदेश राज्य की मांग एवं ऐतिहासिक मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व BAP के चार विधायकों ने किया: - *चौरासी विधायक अनिल कटारा* - *बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल* - *आसपुर विधायक उमेश डामोर* - *धरियावद विधायक थावरचंद डामोर* चारों विधायकों ने पारंपरिक भीली वेशभूषा में कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा की सीढ़ियों पर *"भील प्रदेश की मांग"* का बैनर लहराया। बैनर पर भील प्रदेश के नक्शे के साथ मानगढ़ धाम और शहीदों को श्रद्धांजलि का चित्र था। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए - _"हमारा हक मांगते, भील प्रदेश की मांग"_ और _"मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करो।"_ विधायकों ने कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल जिलों को मिलाकर अलग भील प्रदेश बनाना आदिवासी समाज का पुराना हक है। साथ ही 1913 में 1500 से ज्यादा आदिवासियों के बलिदान स्थल मानगढ़ धाम को केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्मारक घोषित करे, यह वागड़ के आदिवासियों के सम्मान का प्रश्न है। BAP विधायकों ने कहा - आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और ऐतिहासिक विरासत की रक्षा के लिए हमारी आवाज विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों जगह मजबूती से उठती रहेगी।
    1
    जयपुर में विधानसभा के बाहर BAP विधायकों का हल्ला-बोल, उठी भील प्रदेश और मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की मांग*
*जयपुर:* आज राजस्थान विधानसभा के बाहर भील प्रदेश राज्य की मांग एवं ऐतिहासिक मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व BAP के चार विधायकों ने किया:
- *चौरासी विधायक अनिल कटारा*
- *बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल* 
- *आसपुर विधायक उमेश डामोर*
- *धरियावद विधायक थावरचंद डामोर*
चारों विधायकों ने पारंपरिक भीली वेशभूषा में कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा की सीढ़ियों पर *"भील प्रदेश की मांग"* का बैनर लहराया। बैनर पर भील प्रदेश के नक्शे के साथ मानगढ़ धाम और शहीदों को श्रद्धांजलि का चित्र था।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए - _"हमारा हक मांगते, भील प्रदेश की मांग"_ और _"मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करो।"_
विधायकों ने कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल जिलों को मिलाकर अलग भील प्रदेश बनाना आदिवासी समाज का पुराना हक है। साथ ही 1913 में 1500 से ज्यादा आदिवासियों के बलिदान स्थल मानगढ़ धाम को केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्मारक घोषित करे, यह वागड़ के आदिवासियों के सम्मान का प्रश्न है।
BAP विधायकों ने कहा - आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और ऐतिहासिक विरासत की रक्षा के लिए हमारी आवाज विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों जगह मजबूती से उठती रहेगी।
    user_Mohan khant 84
    Mohan khant 84
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    37 min ago
  • अगर रास्ता नहीं दे सकते तो लेखपाल कानूनगोह सबको सस्पेंड कर दो महिलाओं का लेटर देखते ही योगी जी ने दे दी अधिकारी को बड़ी चेतावनी #yogisarkar #lekhpal #kanungoh #mhilakiawaj #upsarkar #divybharat25nationalnews #viralvidioyogi #viralkhabar
    1
    अगर रास्ता नहीं दे सकते तो लेखपाल कानूनगोह सबको सस्पेंड कर दो महिलाओं का लेटर देखते ही योगी जी ने दे दी अधिकारी को बड़ी चेतावनी 
 #yogisarkar #lekhpal #kanungoh #mhilakiawaj #upsarkar #divybharat25nationalnews #viralvidioyogi #viralkhabar
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Nurse आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.