logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर निगम का बांग्ला नंबर 4 को जबरिया खाली करवा दिया, प्रशासन ने ताला तोड़कर कब्जा ले लिया प्रशासन ने खाली कराया बंगला नंबर चार, आवंटी ने कहा नहीं दी है नोटिस अयोध्या। जिला प्रशासन ने मंगलवार को सिविल लाइन में रामपथ किनारे स्थित नगर निगम के बंगला नंबर चार को जबरिया खाली करवा दिया। मुलायम सरकार में पत्रकारिता प्रशिक्षण संस्थान के संचालन के लिए वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय शीतला सिंह को मंडलायुक्त आवास के सामने स्थित यह बंगला आवंटित हुआ था। वरिष्ठ पत्रकार के बेटे ने प्रशासन पर अवैधानिक रूप से बंगला खाली कराने का आरोप लगाया है और इस संबंध में कोई नोटिस न दिए जाने की बात कही है। यह बंगला 17 जुलाई को आदित्य विक्रम अग्रवाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नाम एलाट कर दिया गया है। दावा किया गया था कि बंगला तीन साल से खाली है। संपादक शीतला सिंह के निधन के बाद जिला प्रशासन ने उस बंगले को रिक्त मानते हुए उसे खाली करने का नोटिस दिए जाने की बात कही है। नोटिस के अनुपालन में बंगला नंबर चार पर मंगलवार को प्रशासन ने ताला तोड़कर कब्जा ले लिया। बंगले का सारा सामान निकाल बाहर कर दिया और अपना ताला जड़ दिया। केवल मौखिक सूचना दी गई प्रकरण में आवंटी स्वर्गीय शीतला सिंह के पुत्र सूर्य नारायण सिंह का कहना है कि इस बारे में न तो ट्रस्ट और न ही परिवार को कोई नोटिस रिसीव कराई गई। संपादक की पत्नी का निधन होने के कारण 28 जुलाई को तेरहवीं थी। इसी बीच 21 जुलाई को बंगला तीन साल से खाली बताते हुए ज्वांइट मजिस्ट्रेट को अलॉट कर दिया गया। मामले में आवंटी के परिवार को कोई नोटिस रिसीव नहीं कराई गई। केवल 26 जुलाई को तहसीलदार ने परिवार को घर पहुंच मौखिक सूचना दी और बंगला तत्काल खाली करने को कहा। तेरहवीं कार्यक्रम को लेकर मोहलत मांगी गई थी,लेकिन प्रशासन लगातार दबाव बनाए हुए था और आज सामान घर का सामान जिसमें पांच तख्त,दो सोफा सेट,बिस्तर,90 कुर्सियां,चार अलमारी,गैस चूल्हा सहित बर्तन,आवश्यक कागजात आदि जबरदस्ती बाहर निकाल अपना ताला जड़ दिया। उनका कहना है प्रशासन को विधिक नोटिस देनी चाहिए थी।

19 hrs ago
user_Vipin pandey Ayodhya
Vipin pandey Ayodhya
Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

नगर निगम का बांग्ला नंबर 4 को जबरिया खाली करवा दिया, प्रशासन ने ताला तोड़कर कब्जा ले लिया प्रशासन ने खाली कराया बंगला नंबर चार, आवंटी ने कहा नहीं दी है नोटिस अयोध्या। जिला प्रशासन ने मंगलवार को सिविल लाइन में रामपथ किनारे स्थित नगर निगम के बंगला नंबर चार को जबरिया खाली करवा दिया। मुलायम सरकार में पत्रकारिता प्रशिक्षण संस्थान के संचालन के लिए वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय शीतला सिंह को मंडलायुक्त आवास के सामने स्थित यह बंगला आवंटित हुआ था। वरिष्ठ पत्रकार के बेटे ने प्रशासन पर अवैधानिक रूप से बंगला खाली कराने का आरोप लगाया है और इस संबंध में कोई नोटिस न दिए जाने की बात कही है। यह बंगला 17 जुलाई को आदित्य विक्रम अग्रवाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नाम एलाट कर दिया गया है। दावा किया गया था कि बंगला तीन साल से खाली है। संपादक शीतला सिंह के निधन के बाद जिला प्रशासन ने उस बंगले को रिक्त मानते हुए उसे खाली करने का नोटिस दिए जाने की बात कही है। नोटिस के अनुपालन में बंगला नंबर

e5909cc4-120e-4e4e-94b8-1ea760c1fcde

चार पर मंगलवार को प्रशासन ने ताला तोड़कर कब्जा ले लिया। बंगले का सारा सामान निकाल बाहर कर दिया और अपना ताला जड़ दिया। केवल मौखिक सूचना दी गई प्रकरण में आवंटी स्वर्गीय शीतला सिंह के पुत्र सूर्य नारायण सिंह का कहना है कि इस बारे में न तो ट्रस्ट और न ही परिवार को कोई नोटिस रिसीव कराई गई। संपादक की पत्नी का निधन होने के कारण 28 जुलाई को तेरहवीं थी। इसी बीच 21 जुलाई को बंगला तीन साल से खाली बताते हुए ज्वांइट मजिस्ट्रेट को अलॉट कर दिया गया। मामले में आवंटी के परिवार को कोई नोटिस रिसीव नहीं कराई गई। केवल 26 जुलाई को तहसीलदार ने परिवार को घर पहुंच मौखिक सूचना दी और बंगला तत्काल खाली करने को कहा। तेरहवीं कार्यक्रम को लेकर मोहलत मांगी गई थी,लेकिन प्रशासन लगातार दबाव बनाए हुए था और आज सामान घर का सामान जिसमें पांच तख्त,दो सोफा सेट,बिस्तर,90 कुर्सियां,चार अलमारी,गैस चूल्हा सहित बर्तन,आवश्यक कागजात आदि जबरदस्ती बाहर निकाल अपना ताला जड़ दिया। उनका कहना है प्रशासन को विधिक नोटिस देनी चाहिए थी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नाका में सुलभ शौचालय और मकबरा क्षेत्र में नए पंपसेट का महापौर ने किया लोकार्पण अयोध्या। नगर निगम अयोध्या द्वारा शहर की स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। बुधवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने गांधी आश्रम के सामने आबकारी कार्यालय के बगल नव-निर्मित सुलभ शौचालय का लोकार्पण किया। इस शौचालय का निर्माण लगभग 7 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। इसके साथ ही मकबरा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 22 हॉर्स पावर क्षमता के नए पंपसेट का भी लोकार्पण किया गया, जिस पर 7.44 लाख रुपये की लागत आई है। महापौर ने कहा कि रामनगरी में स्वच्छता और निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम लगातार विकास कार्य करा रहा है। सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण से स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा, जबकि नए पंपसेट की स्थापना से संबंधित क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और अधिक सुचारु एवं प्रभावी होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम द्वारा संचालित सभी जनसुविधाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर महाप्रबंधक जलकर सौरभ कुमार, पार्षद सूर्यकुमार तिवारी 'सूर्या', निखिल श्रीवास्तव, विकास कुमार, भाजपा नेता आलोक द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, महेश जायसवाल, आनंद जायसवाल, कृष्णानंद पांडेय, रामानंद पांडेय, सत्यम गुप्ता, रामकरन कोरी, जोनल अधिकारी विनय प्रकाश सिंह, सहायक अभियंता भरत कुमार वर्मा, अवर अभियंता अरुण सिंह, अनु जायसवाल सहित नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    नाका में सुलभ शौचालय और मकबरा क्षेत्र में नए पंपसेट का महापौर ने किया लोकार्पण
अयोध्या।
नगर निगम अयोध्या द्वारा शहर की स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। बुधवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने गांधी आश्रम के सामने आबकारी कार्यालय के बगल नव-निर्मित सुलभ शौचालय का लोकार्पण किया। इस शौचालय का निर्माण लगभग 7 लाख रुपये की लागत से कराया गया है।
इसके साथ ही मकबरा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 22 हॉर्स पावर क्षमता के नए पंपसेट का भी लोकार्पण किया गया, जिस पर 7.44 लाख रुपये की लागत आई है।
महापौर ने कहा कि रामनगरी में स्वच्छता और निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम लगातार विकास कार्य करा रहा है। सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण से स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा, जबकि नए पंपसेट की स्थापना से संबंधित क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और अधिक सुचारु एवं प्रभावी होगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम द्वारा संचालित सभी जनसुविधाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर महाप्रबंधक जलकर सौरभ कुमार, पार्षद सूर्यकुमार तिवारी 'सूर्या', निखिल श्रीवास्तव, विकास कुमार, भाजपा नेता आलोक द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, महेश जायसवाल, आनंद जायसवाल, कृष्णानंद पांडेय, रामानंद पांडेय, सत्यम गुप्ता, रामकरन कोरी, जोनल अधिकारी विनय प्रकाश सिंह, सहायक अभियंता भरत कुमार वर्मा, अवर अभियंता अरुण सिंह, अनु जायसवाल सहित नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Arvind Kumar yadav
    Arvind Kumar yadav
    Media company फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अयोध्या में जगद्गुरु परमहंस आचार्य से मिलने पहुंचे चंपत राय अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को जगद्गुरु परमहंस आचार्य से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात अयोध्या स्थित परमहंस आचार्य के आश्रम में हुई। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न धार्मिक एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। हालांकि, बैठक को लेकर किसी पक्ष की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। इस मुलाकात को लेकर अयोध्या के धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। विभिन्न स्तरों पर लोग इस बैठक के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं, जबकि आधिकारिक रूप से किसी विशेष एजेंडे की पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि चंपत राय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव हैं, वहीं जगद्गुरु परमहंस आचार्य अयोध्या के प्रमुख संतों में गिने जाते हैं और समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं।
    1
    अयोध्या में जगद्गुरु परमहंस आचार्य से मिलने पहुंचे चंपत राय
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को जगद्गुरु परमहंस आचार्य से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात अयोध्या स्थित परमहंस आचार्य के आश्रम में हुई।
मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न धार्मिक एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। हालांकि, बैठक को लेकर किसी पक्ष की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
इस मुलाकात को लेकर अयोध्या के धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। विभिन्न स्तरों पर लोग इस बैठक के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं, जबकि आधिकारिक रूप से किसी विशेष एजेंडे की पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि चंपत राय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव हैं, वहीं जगद्गुरु परमहंस आचार्य अयोध्या के प्रमुख संतों में गिने जाते हैं और समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं।
    user_Nation 7 TV
    Nation 7 TV
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ग्राम सभा तोरो माफी में 50 मकान गिराने के आदेश पर सियासत गरम, पीड़ितों के समर्थन में पहुंचे बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी देवेश कुमार पिंटू व मिल्कीपुर विधानसभा प्रत्याशी सूरज चौधरी ग्राम सभा तोरो माफी में 50 मकान गिराने के आदेश पर सियासत गरम, पीड़ितों के समर्थन में पहुंचे बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी देवेश कुमार पिंटू व मिल्कीपुर विधानसभा प्रत्याशी सूरज चौधरी अयोध्या बीकापुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा तोरो माफी में लगभग 50 मकानों को गिराने के आदेश के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। प्रभावित परिवारों के समर्थन में आजाद समाज पार्टी कांशीराम एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान बीकापुर विधानसभा से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी देवेश कुमार पिंटू ने कहा कि यदि किसी गरीब, दलित, पिछड़े, वंचित या कमजोर परिवार के साथ अन्याय होता है तो पार्टी सड़क से लेकर शासन-प्रशासन तक लोकतांत्रिक तरीके से उनकी आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्रवाई से पहले प्रभावित परिवारों को न्याय, सुनवाई और कानूनी अधिकार मिलना आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की मांग की। वहीं पूर्व मिल्कीपुर विधानसभा प्रत्याशी एवं इंडिया समाचार के प्रधान संपादक़ सूरज चौधरी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद कहा कि गरीबों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी परिवार के साथ अन्याय या उत्पीड़न हुआ तो भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा मिले अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा और किसी भी पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। जयपुर विधानसभा प्रत्याशी सूरज चौधरी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी टकराव को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाना और उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाना है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि कार्रवाई से पहले सभी तथ्यों और कानूनी प्रक्रियाओं का गंभीरता से पालन किया जाए, ताकि किसी निर्दोष परिवार के साथ अन्याय न हो, गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की विसंगति है तो उसका समाधान संवाद और कानून के दायरे में किया जाना चाहिए। इस मौके पर भीम आर्मी अयोध्या के जिला अध्यक्ष संजय रावत, महानगर अध्यक्ष मुख्तार खान, जिला महासचिव अजय आज़ाद जिला सचिव नित्यानंद प्रधान संदीप सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि उनकी लड़ाई को लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
    2
    ग्राम सभा तोरो माफी में 50 मकान गिराने के आदेश पर सियासत गरम, पीड़ितों के समर्थन में पहुंचे बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी देवेश कुमार पिंटू व मिल्कीपुर विधानसभा प्रत्याशी सूरज चौधरी

ग्राम सभा तोरो माफी में 50 मकान गिराने के आदेश पर सियासत गरम, पीड़ितों के समर्थन में पहुंचे बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी देवेश कुमार पिंटू व मिल्कीपुर विधानसभा प्रत्याशी सूरज चौधरी
अयोध्या बीकापुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा तोरो माफी में लगभग 50 मकानों को गिराने के आदेश के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। प्रभावित परिवारों के समर्थन में आजाद समाज पार्टी कांशीराम एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान बीकापुर विधानसभा से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी देवेश कुमार पिंटू ने कहा कि यदि किसी गरीब, दलित, पिछड़े, वंचित या कमजोर परिवार के साथ अन्याय होता है तो पार्टी सड़क से लेकर शासन-प्रशासन तक लोकतांत्रिक तरीके से उनकी आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्रवाई से पहले प्रभावित परिवारों को न्याय, सुनवाई और कानूनी अधिकार मिलना आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की मांग की।
वहीं पूर्व मिल्कीपुर विधानसभा प्रत्याशी एवं इंडिया समाचार के प्रधान संपादक़ सूरज चौधरी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद कहा कि गरीबों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी परिवार के साथ अन्याय या उत्पीड़न हुआ तो भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा मिले अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा और किसी भी पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
जयपुर विधानसभा प्रत्याशी  सूरज चौधरी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी टकराव को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाना और उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाना है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि कार्रवाई से पहले सभी तथ्यों और कानूनी प्रक्रियाओं का गंभीरता से पालन किया जाए, ताकि किसी निर्दोष परिवार के साथ अन्याय न हो, गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की विसंगति है तो उसका समाधान संवाद और कानून के दायरे में किया जाना चाहिए।
इस मौके पर भीम आर्मी अयोध्या के जिला अध्यक्ष संजय रावत, महानगर अध्यक्ष मुख्तार खान, जिला महासचिव अजय आज़ाद जिला सचिव नित्यानंद प्रधान संदीप सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि उनकी लड़ाई को लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    4 hrs ago
  • राष्ट्र कल्याण हेतु सुंदर काण्ड पाठ का हुआ आयोजन सराय राशि में बिपिन पांडेय संवाददाता अजय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ का हुआ आयोजन। अयोध्या के अम्बेडकर नगर रोड स्थित सराय राशि मे गायत्री यज्ञ व हनुमान मंदिर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल के नेतृत्व मे राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया। उसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमे हज़ारो भक्तो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वही वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने बताया कि ये हमारा संकल्प था कि शहर से लेकर गांव तक भक्ति का माहौल हो और व संकल्प हनुमान जी की कृपा से चल रहा है। और जब तक हनुमान जी चाहेंगे तब तक ऐसे ही राष्ट्र कल्याण सुंदरकांड का पाठ चलता रहेगा। मैं सभी से अपील करता हूं की ज्यादा से ज्यादा लोग सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में सम्मिलित हो और पुण्य के भागीदार बने ईश्वर सभी भक्तो पर अपनी कृपा बनाये रखे। वही कहा कि जिस तरह से हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व मे देश और प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। ये हम लोगो का सौभाग्य है कि हम लोगो को ऐसे प्रधानमंत्री मिले है। हम हनुमान जी से प्रार्थना करते है कि ऐसे ही हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी और ग्रह मंत्री अमित शाह मुख्य्मंत्री योगी आदित्य नाथ जी पर ऐसे ही अपनी कृपा बनाये रखे। और आने वाले 2027 के चुनाव मे प्रचण्ड जीत हासिल हो। राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ के बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमे हज़ारो भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। ये कार्यक्रम मार्च से शुरू हुआ है और हनुमान जी कृपा से अनवरत चल रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के कल्याण शांति समृद्धि उन्नति के लिए किया जा रहा है। मेरी हनुमान जी से कामना है कि सभी पर अपनी कृपा बनाये रखे सब का कल्याण करे। Byte - विनोद जायसवाल भाजपा नेता।
    3
    राष्ट्र कल्याण हेतु सुंदर काण्ड पाठ का हुआ आयोजन सराय राशि में 
बिपिन पांडेय संवाददाता अजय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या 
लोकेशन अयोध्या 
राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ का हुआ आयोजन।
अयोध्या के अम्बेडकर नगर रोड स्थित सराय राशि मे गायत्री यज्ञ व हनुमान मंदिर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल के नेतृत्व मे राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया। उसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमे हज़ारो भक्तो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वही वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने बताया कि ये हमारा संकल्प था कि शहर से लेकर गांव तक भक्ति का माहौल हो और व संकल्प हनुमान जी की कृपा से चल रहा है। और जब तक हनुमान जी चाहेंगे तब तक ऐसे ही राष्ट्र कल्याण सुंदरकांड का पाठ चलता रहेगा। मैं सभी से अपील करता हूं की ज्यादा से ज्यादा लोग सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में सम्मिलित हो और पुण्य के भागीदार बने ईश्वर सभी भक्तो पर अपनी कृपा बनाये रखे। वही कहा कि जिस तरह से हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व मे देश और प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। ये हम लोगो का सौभाग्य है कि हम लोगो को ऐसे प्रधानमंत्री मिले है। हम हनुमान जी से प्रार्थना करते है कि ऐसे ही हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी और ग्रह मंत्री अमित शाह मुख्य्मंत्री योगी आदित्य नाथ जी पर ऐसे ही अपनी कृपा बनाये रखे। और आने वाले 2027 के चुनाव मे प्रचण्ड जीत हासिल हो। राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ के बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमे हज़ारो भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। ये कार्यक्रम मार्च से शुरू हुआ है और हनुमान जी कृपा से अनवरत चल रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के कल्याण शांति समृद्धि उन्नति के लिए किया जा रहा है। मेरी हनुमान जी से कामना है कि सभी पर अपनी कृपा बनाये रखे सब का कल्याण करे।
Byte - विनोद जायसवाल भाजपा नेता।
    user_Vipin pandey Ayodhya
    Vipin pandey Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पलिया शाहबदी में मियावाकी पद्धति से स्थापित होगा संजीवनी उपवन भूमिपूजन संपन्न, सीएसआर फंड से विकसित होगा जानकी जलाशय अयोध्या। नगर निगम अयोध्या और आईपीएल लखनऊ के संयुक्त प्रयास से आईपीएल सीएसआर फंड के माध्यम से पलिया शाहबदी क्षेत्र में मियावाकी पद्धति पर आधारित संजीवनी उपवन तथा जानकी जलाशय का विकास किया जाएगा। परियोजना का शुभारंभ मंगलवार को आयोजित भूमि पूजन समारोह में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी उपस्थित रहे।इस अवसर पर आईपीएल के निदेशक विश्वास स्वरुप अग्रवाल, आईपीएल सीएसआर हेड रामकृष्णन सुब्रह्मण्यम ,कंप्लायंस ऑफिसर नरेंद्र ओझा , अविनाश शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहें । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने कहा कि रामनगरी को अधिक हरित और पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बनाने की दिशा में यह उपवन एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे प्रयास जनसहभागिता से ही सफल हो सकते हैं। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि नगर निगम अयोध्या शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाने के लिए लगातार छोटे-बड़े उपवन विकसित कर रहा है। यह परियोजना भी उसी अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी होगी। मियावाकी पद्धति से तैयार होने वाला संजीवनी उपवन कम स्थान में घना, जैव विविधता से भरपूर और पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत उपयोगी होगा। इसके साथ ही विकसित किया जाने वाला जानकी जलाशय वर्षा जल संरक्षण, भूजल संवर्धन तथा स्थानीय पारिस्थितिकी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी ने कहा कि जानकी जलाशय जल संरक्षण के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी मॉडल बनेगा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा।कार्यक्रम का संचालन कर रहे वाइस ऑर्गनाइजेशन चेयरमैन पवन पांडेय ने बताया कि इस परियोजना को चरणबद्ध तरीके से लगभग दो वर्षों में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भूमि पूजन के साथ ही कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। निर्धारित समय सीमा में परियोजना को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस भूमि पर वाइस ऑर्गनाइजेशन आईपीएल के सहयोग से वृक्षारोपित करेगी और जलाशय का निर्माण करेगी। यहां का प्रबंधन मनोज मिश्र देखेंगे । समापन पर धन्यवाद ज्ञापन आईपीएल सीएसआर हेड रामकृष्णन सुब्रह्मण्यम ने किया।
    1
    पलिया शाहबदी में मियावाकी पद्धति से स्थापित होगा संजीवनी उपवन
भूमिपूजन संपन्न, सीएसआर फंड से विकसित होगा जानकी जलाशय

अयोध्या। नगर निगम अयोध्या और आईपीएल लखनऊ के संयुक्त प्रयास से आईपीएल सीएसआर फंड के माध्यम से पलिया शाहबदी क्षेत्र में मियावाकी पद्धति पर आधारित संजीवनी उपवन तथा जानकी जलाशय का विकास किया जाएगा। परियोजना का शुभारंभ मंगलवार को आयोजित भूमि पूजन समारोह में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी उपस्थित रहे।इस अवसर पर आईपीएल  के निदेशक विश्वास स्वरुप अग्रवाल, आईपीएल सीएसआर हेड  रामकृष्णन सुब्रह्मण्यम ,कंप्लायंस ऑफिसर  नरेंद्र ओझा , अविनाश शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहें ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने कहा कि रामनगरी को अधिक हरित और पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बनाने की दिशा में यह उपवन एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे प्रयास जनसहभागिता से ही सफल हो सकते हैं।
महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि नगर निगम अयोध्या शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाने के लिए लगातार छोटे-बड़े उपवन विकसित कर रहा है। यह परियोजना भी उसी अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी होगी। मियावाकी पद्धति से तैयार होने वाला संजीवनी उपवन कम स्थान में घना, जैव विविधता से भरपूर और पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत उपयोगी होगा। इसके साथ ही विकसित किया जाने वाला जानकी जलाशय वर्षा जल संरक्षण, भूजल संवर्धन तथा स्थानीय पारिस्थितिकी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी ने कहा कि जानकी जलाशय जल संरक्षण के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी मॉडल बनेगा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा।कार्यक्रम का संचालन कर रहे वाइस ऑर्गनाइजेशन चेयरमैन पवन पांडेय ने बताया कि इस परियोजना को चरणबद्ध तरीके से लगभग दो वर्षों में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भूमि पूजन के साथ ही कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। निर्धारित समय सीमा में परियोजना को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस भूमि पर वाइस ऑर्गनाइजेशन आईपीएल के सहयोग से वृक्षारोपित करेगी और जलाशय का निर्माण करेगी। यहां का प्रबंधन मनोज मिश्र देखेंगे । समापन पर धन्यवाद ज्ञापन आईपीएल सीएसआर हेड  रामकृष्णन सुब्रह्मण्यम ने किया।
    user_Rajendra Kumar Dubey
    Rajendra Kumar Dubey
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • अयोध्या। मंडलायुक्त अयोध्या आवास के सामने रामपथ की दूसरी पटरी पर स्थित नगर निगम के बंगला नंबर चार पर आज प्रशासन ने ताला तोड़कर कब्जा ले लिया। यह बंगला बीते 17 जुलाई को आदित्य विक्रम अग्रवाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नाम एलाट कर दिया गया है। मालूम हो कि मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में बंगला नंबर चार पत्रकारिता प्रशिक्षण संस्थान के नाम पर संपादक शीतला सिंह (स्व.) को आवंटित किया गया था। बंगला नंबर 4 पर अब प्रशासन का कब्जा। अयोध्या। मंडलायुक्त अयोध्या आवास के सामने रामपथ की दूसरी पटरी पर स्थित नगर निगम के बंगला नंबर चार पर आज प्रशासन ने ताला तोड़कर कब्जा ले लिया। यह बंगला बीते 17 जुलाई को आदित्य विक्रम अग्रवाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नाम एलाट कर दिया गया है। मालूम हो कि मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में बंगला नंबर चार पत्रकारिता प्रशिक्षण संस्थान के नाम पर संपादक शीतला सिंह (स्व.) को आवंटित किया गया था। बाबू शीतला सिंह के निधन के बाद जिला प्रशासन ने उस बंगले को रिक्त मानते हुए उसे खाली करने का नोटिस दिया था। इधर पता चला है कि बंगला नंबर 4 पत्रकारिता प्रशिक्षण संस्थान से खाली न कराया जाए इसको लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर दी गई है। इधर आज सुबह ही प्रशासन ने उक्त बंगले पर लगा ताला तोड़कर उसमें मौजूद सारा सामान निकाल बाहर कर दिया और अपना ताला जड़ दिया है। *देखें 👆आज का वीडियो*
    1
    अयोध्या। मंडलायुक्त अयोध्या आवास के सामने रामपथ की दूसरी पटरी पर स्थित नगर निगम के बंगला नंबर चार पर आज प्रशासन ने ताला तोड़कर कब्जा ले लिया। यह बंगला बीते 17 जुलाई को आदित्य विक्रम अग्रवाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नाम एलाट कर दिया गया है।

 मालूम हो कि मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में बंगला नंबर चार पत्रकारिता प्रशिक्षण संस्थान के नाम पर संपादक शीतला सिंह (स्व.) को आवंटित किया गया था।
बंगला नंबर 4 पर अब प्रशासन का कब्जा।
अयोध्या। मंडलायुक्त अयोध्या आवास के सामने रामपथ की दूसरी पटरी पर स्थित नगर निगम के बंगला नंबर चार पर आज प्रशासन ने ताला तोड़कर कब्जा ले लिया। यह बंगला बीते 17 जुलाई को आदित्य विक्रम अग्रवाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नाम एलाट कर दिया गया है।
मालूम हो कि मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में बंगला नंबर चार पत्रकारिता प्रशिक्षण संस्थान के नाम पर संपादक शीतला सिंह (स्व.) को आवंटित किया गया था। बाबू शीतला सिंह के निधन के बाद जिला प्रशासन ने उस बंगले को रिक्त मानते हुए उसे खाली करने का नोटिस दिया था।
इधर पता चला है कि बंगला नंबर 4 पत्रकारिता प्रशिक्षण संस्थान से खाली न कराया जाए इसको लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर दी गई है। इधर आज सुबह ही प्रशासन ने उक्त बंगले पर लगा ताला तोड़कर उसमें मौजूद सारा सामान निकाल बाहर कर दिया और अपना ताला जड़ दिया है।
*देखें 👆आज का वीडियो*
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    7 hrs ago
  • खेत में गोबर फेंकने जा रहे बुजुर्ग पर घात लगाए—युवक ने गला दबाया, अंगूठी छीनी; असलहा निकालकर जान से मारने की दी धमकी (#हैरिग्टनगंज इनायतनगर अयोध्या) मामला 02 अगस्त 2026 का थाना इनायतनगर क्षेत्र के अन्तर्गत हैरिग्टनगंज पुलिस चौकी स्थित ग्राम डीहभरथी का है। जहां के निवासेदार निवासी पर सुबह करीब 7:30 बजे एक भयावह हमला हुआ 52 वर्षीय राजकुमार पाण्डेय अपनी साइकिल पर गोबर लादकर खेत में फैंकने जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे अम्बरीश कुमार (26) और उसके दो साथियों ने पीछे से उन्हें पकड़कर साइकिल से गिरा दिया। मनबढ़ आरोपियों ने पाण्डेय का गला दबाने की कोशिश की और लात-घूंसे से पीटा हमले के दौरान आरोपियों ने पाण्डेय की उंगली से चांदी की मुद्री छीन ली और खुलेआम धमकी दी — अगर किसी से कुछ बोला तो जान से मार दूँगा; मेरे खिलाफ कोई गवाही नहीं दे पाएगा।” पीड़ित ने जब विरोध किया तो दबंग ने अपने पैंट से छोटा असलहा निकालने की कोशिश की, जिससे पीड़ित भय के मारे 112 डायल करके खेत की ओर भाग कर बच निकला। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना इनायतनगर को देने और सुरक्षा व प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह करना भी पीड़ित के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा जहां पर भी पीड़ित अपनी सुरक्षा के लिए 112 का सहारा लिया पीड़ित अपनी व अपने के परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और बताई बड़ी बात कहां की चौकी पर कार्रवाई की बात नहीं की जाती सिर्फ सुलह समझौते की प्रक्रिया की जाती है दबंगो की मिली भगत से मांग: पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ जल्द FIR दर्ज करने, आरोपियों की त्वरित गिरफ़्तारी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पीड़ित: राजकुमार पाण्डेय, उम्र लगभग ~52वर्ष ग्राम डीहभरथी मुख्य आरोपी: अम्बरीश कुमार, पुत्र स्व. दिनेश कुमार, उम्र लगभग~26वर्ष व 2 अज्ञात घटना 02-08-2026, की साथ ही साथ प्रार्थी मीडिया के मुखातिब होते हुए बताई बड़ी बात कहा यदि न्याय नहीं मिलेगा तो पैदल सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के जायेंगे दरबार यदि नहीं मिला न्याय तो करेंगी आत्महत्या ब्यूरो रिपोर्ट
    3
    खेत में गोबर फेंकने जा रहे बुजुर्ग पर घात लगाए—युवक ने गला दबाया, अंगूठी छीनी; असलहा निकालकर जान से मारने की दी धमकी
(#हैरिग्टनगंज इनायतनगर अयोध्या)
मामला 02 अगस्त 2026 का थाना इनायतनगर क्षेत्र के अन्तर्गत हैरिग्टनगंज पुलिस चौकी स्थित ग्राम डीहभरथी का है।
जहां के निवासेदार निवासी पर सुबह करीब 7:30 बजे एक भयावह हमला हुआ 52 वर्षीय राजकुमार पाण्डेय अपनी साइकिल पर गोबर लादकर खेत में फैंकने जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे अम्बरीश कुमार (26) और उसके दो साथियों ने पीछे से उन्हें पकड़कर साइकिल से गिरा दिया। 
मनबढ़ आरोपियों ने पाण्डेय का गला दबाने की कोशिश की और लात-घूंसे से पीटा हमले के दौरान आरोपियों ने पाण्डेय की उंगली से चांदी की मुद्री छीन ली और खुलेआम धमकी दी — 
अगर किसी से कुछ बोला तो जान से मार दूँगा; मेरे खिलाफ कोई गवाही नहीं दे पाएगा।” पीड़ित ने जब विरोध किया तो दबंग ने अपने पैंट से छोटा असलहा निकालने की कोशिश की, जिससे पीड़ित भय के मारे 112 डायल करके खेत की ओर भाग कर बच निकला।
पीड़ित ने घटना की सूचना थाना इनायतनगर को देने और सुरक्षा व प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह करना भी पीड़ित के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा जहां पर भी पीड़ित अपनी सुरक्षा के लिए 112 का सहारा लिया 
पीड़ित अपनी व अपने के परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और बताई बड़ी बात कहां की चौकी पर कार्रवाई की बात नहीं की जाती सिर्फ सुलह समझौते की प्रक्रिया की जाती है दबंगो की मिली भगत से
मांग: पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ जल्द FIR दर्ज करने, आरोपियों की त्वरित गिरफ़्तारी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
पीड़ित: राजकुमार पाण्डेय, उम्र लगभग ~52वर्ष ग्राम डीहभरथी
मुख्य आरोपी: अम्बरीश कुमार, पुत्र स्व. दिनेश कुमार, उम्र लगभग~26वर्ष व 2 अज्ञात घटना 02-08-2026, की 
साथ ही साथ प्रार्थी मीडिया के मुखातिब होते हुए बताई बड़ी बात कहा यदि न्याय नहीं मिलेगा तो पैदल सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के जायेंगे दरबार यदि नहीं मिला न्याय तो करेंगी आत्महत्या 
ब्यूरो रिपोर्ट
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.