दिगौड़ा कस्बा में डेढ़ महीने से नलजल की सप्लाई बंद, भीषण गर्मी में पानी के लिए भारी परेशान है जनता, नगरवासियों ने आज एसडीएम को दूसरी बार सौंपा ज्ञापन, समाजसेवी ने दो दिन का दिया अल्टीमेटम दिगौड़ा 22 अप्रैल दिगौड़ा कस्बा में पिछले डेढ़ महीने से नल जल योजना की सप्लाई पूर्ण रूप से बंद बनी हुई है। इस भीषण गर्मी में नगरवासियों को पानी की भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर आज समाजसेवी रमाशंकर पस्तोर ने नगरवासियों के साथ जतारा एसडीएम को दूसरी बार ज्ञापन सौंपा है। समाजसेवी ने जिला प्रशासन व जिम्मेदारों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद समाजसेवी गनगरवासियों के साथ चक्का जाम व तहसील का घेराव करेंगे। पहले भी दिया था ज्ञापन इसी समस्या को लेकर नगरवासियों ने 1 अप्रैल को जतारा एसडीएम संजय कुमार दुबे को ज्ञापन सौंपा गया था और नल जल योजना की सप्लाई चालू कराने की मांग की गई थी, लेकिन आज तक कस्बा में पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई। अब भीषण गर्मी होने से नगरवासियों को पानी की और अधिक जरूरत होने लगी है तथा कस्बा में नलजल की योजना सप्लाई चालू नहीं होने से पानी की भारी परेशानी हो रही है। इसी गंभीर समस्या को लेकर नगरवासियों ने आज बुधवार को वरिष्ठ समाजसेवी रमाशंकर पस्तोर के साथ एक बार फिर से जतारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और मांग की गई है कि जल्द से जल्द कस्बा में पानी की सप्लाई शुरू कराई जाए। समाजसेवी ने दी जानकारी समाजसेवी पस्तोर ने बताया कि दिगौड़ा कस्बा में पिछले करीब डेढ़ महीने से नल जल योजना की सप्लाई पूर्ण रूप से बंद है। उन्होंने बताया कि बिजली कंपनी दिगौड़ा द्वारा बिजली का बिल बकाया होने के कारण नलजल योजना की मोटरों के कनेक्शन काट दिए गए हैं, जिससे कस्बा में नल जल योजना की सप्लाई पूर्ण रूप से बंद पड़ी हुई है। नल नहीं आने से यहां की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि यदि इस समस्या का दो दिन में समाधान नहीं किया गया तो, मैं स्वयं ग्रामवासियों के साथ आमरण अनशन, तहसील का घेराव व चक्का जाम करने के लिए बाध्य हो जाऊंगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की रहेगी।

- लोकेसन टीकमगढ़ रिपोटर दीपक कुशवाहा टीकमगढ़ जिले मे लोकायुक्त टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक वनरक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कुंडेश्वर बीट में पदस्थ वनरक्षक अरुण अहिरवार पर उत्तर प्रदेश लकड़ी ले जाने की अनुमति देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। यह कार्रवाई सागर लोकायुक्त पुलिस ने ललितपुर निवासी लकड़ी व्यापारी अरबाज खान की शिकायत पर की। शिकायतकर्ता के मुताबिक, वनरक्षक हर महीने 20 हजार रुपये की मांग करता था और पैसे न देने पर कार्रवाई की धमकी देता था। इतना ही नहीं, पहले भी पैसे न देने पर उसका लकड़ी से भरा वाहन जब्त कर लिया गया था और छोड़ने के लिए 10 हजार रुपये मांगे गए थे। परेशान होकर व्यापारी ने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर टीकमगढ़ के मिश्रा तिराहे पर आरोपी वनरक्षक को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अबेडकर चौराहा स्थित वन विभाग के कार्यालय ले जाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है फिलहाल लोकायुक्त टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है, और आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।3
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- Post by Jamil khan1
- ग्राम पंचायत अस्तौन में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ब्रजेश अहिरवार (पिता जालम अहिरवार) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के सदस्य किसी रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए हुए थे। यह घटना दोपहर लगभग 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक का माहौल फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 👉 फिलहाल कारण स्पष्ट हो गया है। की शराब पीने का आदी था। प्रशासन से अपेक्षा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए। PRO Tikamgarh Sanju Choudhary Vivek Shrotriya Jansampark Madhya Pradesh Collector Tikamgarh CM Madhya Pradesh SP Tikamgarh Rajak Samaj Tikamgarh @हाइलाइट ग्राम पंचायत अस्तौन में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ब्रजेश अहिरवार (पिता जालम अहिरवार) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के सदस्य किसी रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए हुए थे। यह घटना दोपहर लगभग 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक का माहौल फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 👉 फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रशासन से अपेक्षा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए। PRO Tikamgarh Sanju Choudhary Vivek Shrotriya Jansampark Madhya Pradesh Collector Tikamgarh CM Madhya Pradesh SP Tikamgarh Rajak Samaj Tikamgarh @हाइलाइट1
- Post by BHOPAL JILA BURO1
- सोशल मीडिया को जमानो चल रयो और व्लोगिग को सो उसी को देखते हुए आज आसमानी बिटिया ने व्लोग बनाया अब आप सभी मित्र बताऐ कैसा है व्लोग1
- *पनवारी में गौवंश पर क्रूर हमला, 5 मवेशियों की मौत,कई गंभीर घायल कार्रवाई पर उठे सवाल* *गौमाता की चीखें बेअसर,5 की मौत, कई घायल, फिर भी नहीं जागा जिम्मेदार तंत्र बड़ामलहरा जनपद की ग्राम पंचायत पनवारी में बीते शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाय और भैंसों को बेरहमी से जिंदा जला दिया गया। इस दर्दनाक घटना में 3 गाय और 2 भैंसों की मौत हो गई, जबकि करीब 8 से 10 मवेशी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने घुवारा चौकी में लिखित आवेदन दिया, जिस पर चौकी प्रभारी किशोर कुमार पटेल मौके पर भी पहुंचे। बावजूद इसके, अब तक किसी भी आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वही ग्रामीणों का कहना है कि यह न केवल क्रूरता का मामला है, बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला गंभीर अपराध भी है। लोगों ने जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1