logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच शिक्षण संस्थानों का संयुक्त वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न रवि मोदनवाल कुंडा, प्रतापगढ़। विकास खण्ड कुंडा क्षेत्र स्थित सरल बाल भारती स्कूल गांधी नगर, में एस डीएम कुंडा, चेयरमैन कुंडा के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, प्रशासन, समाजसेवा एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में प्रधानाचार्य डीके राही ने कहा कि ग्रामीण अंचल में संचालित स्ववित्त पोषित शिक्षण संस्थान गांव के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनके भविष्य को संवारने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन ही मजबूत समाज की नींव रखते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाचस्पति सिंह एसडीएम कुंडा एवं विशिष्ट अतिथि शिव कुमार तिवारी भगवान(चेयरमैन प्रतिनिधि), कुंडा उपस्थित रहे। चेयरमैन प्रतिनिधि ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वार्षिकोत्सव के शुभारम्भ से पूर्व मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके पश्चात कॉलेज प्रबंधन एवं शिक्षकों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां की गई।सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत, देशभक्ति गीत, नृत्य, संगीत एवं दहेज प्रथा जैसे सामाजिक विषय पर नाटकीय प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कॉलेज प्रधानाचार्य डीके राही ने सभी अतिथियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों को अंगवस्त्र, डायरी एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात कॉलेज परिसर में नाश्ते का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं अतिथियों ने नाश्ता ग्रहण किया। कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्था में प्रियंका विश्वकर्मा, अजय सर, राकेश सर एवं प्रिंसिपल विजय भान का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर दिवाकर सर, निलेश सर, राहुल सर, अंजना मैम, सैयाम मैम, बबीता मैम,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

on 15 March
user_Khulasach TV
Khulasach TV
Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • #जय भीम 🙏
    1
    #जय भीम 🙏
    user_Anup Kumar
    Anup Kumar
    Mirzapur, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • “लखनऊ में आंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन | CM योगी का बड़ा संदेश” लखनऊ में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया। देखिए पूरा कार्यक्रम और भाषण।
    1
    “लखनऊ में आंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन | CM योगी का बड़ा संदेश”
लखनऊ में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया। देखिए पूरा कार्यक्रम और भाषण।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • भदोही पुलिस ने 104 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे भदोही, 15 अप्रैल: पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भदोही पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 104 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹18.20 लाख है।
    1
    भदोही पुलिस ने 104 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे
भदोही, 15 अप्रैल: पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भदोही पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 104 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹18.20 लाख है।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ग्राम सभा डोमनपुर ब्लॉक भदोही जिला भदोही में जांच करके बिजली का खम्बा लगाया जाय।
    1
    ग्राम सभा डोमनपुर ब्लॉक भदोही जिला भदोही में जांच करके बिजली का खम्बा लगाया जाय।
    user_Jwala Prasad
    Jwala Prasad
    औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मोबाईल वितरण के सम्बन्ध में श्री शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की बाईट
    1
    मोबाईल वितरण के सम्बन्ध में श्री शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की बाईट
    user_BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    Newspaper publisher ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हेडलाइन (ब्रेकिंग न्यूज़): भदोही के जंगीगंज धनतुलसी तिराहे पर ठेलों का अतिक्रमण, रोज लग रहा जाम समाचार: भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र स्थित जंगीगंज के धनतुलसी तिराहे पर इन दिनों ठेला-खोमचा लगाने वालों की वजह से लगातार जाम की समस्या बनी हुई है। सड़क के किनारे और तिराहे के पास ठेले खड़े रहने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब स्कूल, बाजार और दफ्तर जाने वाले लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। जाम के कारण कई बार एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी फंस जाते हैं।
    1
    हेडलाइन (ब्रेकिंग न्यूज़):
भदोही के जंगीगंज धनतुलसी तिराहे पर ठेलों का अतिक्रमण, रोज लग रहा जाम
समाचार:
भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र स्थित जंगीगंज के धनतुलसी तिराहे पर इन दिनों ठेला-खोमचा लगाने वालों की वजह से लगातार जाम की समस्या बनी हुई है। सड़क के किनारे और तिराहे के पास ठेले खड़े रहने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब स्कूल, बाजार और दफ्तर जाने वाले लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। जाम के कारण कई बार एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी फंस जाते हैं।
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Local News Reporter ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबासाहेब डॉo भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी, क्षेत्रीय अभिलेखागार वाराणसी एवं विजडम विंग्स पब्लिक स्कूल, ज्ञानपुर, भदोही के संयुक्त तत्वावधान में भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जीवन पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी, पुरातत्व उत्खनन अवशेष की प्रदर्शनी एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री नेहा सिंह,असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स एवं अरविन्द सरोज असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नेहा सिंह ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के विचारों को समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया। मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री राम नारायण यादव एवं डॉ. बसंत कुमार यादव (डेंटल सर्जन) ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक एवं संवैधानिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर राजीव रंजन ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। विभाग के कर्मचारी मिथुन, प्रिंस, उमाशंकर, अंकित पाल, प्रदीप, एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेख, चित्र एवं दस्तावेज प्रदर्शित किए गए, जिन्हें छात्रों एवं आगंतुकों ने बड़े उत्साहपूर्वक देखा और सराहा।
    4
    आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबासाहेब डॉo भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी, क्षेत्रीय अभिलेखागार वाराणसी एवं विजडम विंग्स पब्लिक स्कूल, ज्ञानपुर, भदोही के संयुक्त तत्वावधान में भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जीवन पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी, पुरातत्व उत्खनन अवशेष की प्रदर्शनी एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री नेहा सिंह,असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स एवं अरविन्द सरोज असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नेहा सिंह ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के विचारों को समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया।
मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री राम नारायण यादव एवं डॉ. बसंत कुमार यादव (डेंटल सर्जन) ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक एवं संवैधानिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर राजीव रंजन ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। विभाग के कर्मचारी मिथुन, प्रिंस, उमाशंकर, अंकित पाल, प्रदीप, एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी में डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेख, चित्र एवं दस्तावेज प्रदर्शित किए गए, जिन्हें छात्रों एवं आगंतुकों ने बड़े उत्साहपूर्वक देखा और सराहा।
    user_Rajesh pandey
    Rajesh pandey
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत पत्नी घायल मौत से घर परिवार में मचा कोहराम औराई थाना क्षेत्र के वनजारी गांव गांव के के पास नेशनल हाईवे पर ओमप्रकाश मिश्रा अपने पत्नी शकुंतला देवी के साथ बाइक से घर आ रहे थे कि ट्रैक्टर के चपेट में आ जाने से ओमप्रकाश 55 वर्ष की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    1
    ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत पत्नी घायल मौत से घर परिवार में मचा कोहराम
औराई थाना क्षेत्र के वनजारी गांव गांव के के पास नेशनल हाईवे पर ओमप्रकाश मिश्रा अपने पत्नी शकुंतला देवी के साथ बाइक से घर आ रहे थे कि ट्रैक्टर के चपेट में आ जाने से ओमप्रकाश 55 वर्ष की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.