अध्यापिका आशा देवी राजौरा के सेवानिवृत होने पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन.... हिंडौन सिटी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय महताबपुरा में कार्यरत अध्यापिका आशा देवी राजौरा के शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने पर विभिन्न स्थानों पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षा क्षेत्र में दिए गए उनके अतुलनीय योगदान और समर्पित सेवाओं को देखते हुए विद्यालय परिवार और स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय प्राथमिक विद्यालय महताबपुरा में की गई, जहां विद्यालय के संस्था प्रधान अभिलाष कुमार और विद्यार्थियों ने उनके प्रति अपना सम्मान व आभार प्रकट किया। संस्था प्रधान और स्थानीय महिला-पुरुषों ने आशा देवी राजौरा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने शिक्षण काल में बच्चों को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी, बल्कि उन्हें नैतिक मूल्यों से भी सिंचित किया। इसके पश्चात मोहन नगर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यहां स्कूल के प्रधानाचार्य विकास गुप्ता, मुकेश लहकोडिया और शिक्षिकाओं ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं मां सरस्वती की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालयों में स्वागत के बाद अध्यापिका आशा देवी अखिल भारतीय खटीक समाज धर्मशाला स्थित शिव मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना की। यहां से उनके परिवारजन, रिश्तेदार और मोहल्लेवासी ढोल नगाड़ों के साथ उन्हें उनके निवास स्थान पर ले गए। रास्ते में अध्यापिका का स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों ने फूल मालाएं पहनाकर उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह के अंत में भावुक अध्यापिका आशा देवी राजौरा ने सभी सहयोगियों, विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां मिला स्नेह और सम्मान उनके जीवन की सबसे अनमोल पूंजी है। इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक, शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
अध्यापिका आशा देवी राजौरा के सेवानिवृत होने पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन.... हिंडौन सिटी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय महताबपुरा में कार्यरत अध्यापिका आशा देवी राजौरा के शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने पर विभिन्न स्थानों पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षा क्षेत्र में दिए गए उनके अतुलनीय योगदान और समर्पित सेवाओं को देखते हुए विद्यालय परिवार और स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय
प्राथमिक विद्यालय महताबपुरा में की गई, जहां विद्यालय के संस्था प्रधान अभिलाष कुमार और विद्यार्थियों ने उनके प्रति अपना सम्मान व आभार प्रकट किया। संस्था प्रधान और स्थानीय महिला-पुरुषों ने आशा देवी राजौरा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने शिक्षण काल में बच्चों को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी, बल्कि उन्हें नैतिक मूल्यों से भी सिंचित किया। इसके पश्चात मोहन नगर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक
विद्यालय में भी एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यहां स्कूल के प्रधानाचार्य विकास गुप्ता, मुकेश लहकोडिया और शिक्षिकाओं ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं मां सरस्वती की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालयों में स्वागत के बाद अध्यापिका आशा देवी अखिल भारतीय खटीक समाज धर्मशाला स्थित शिव मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना की। यहां से उनके परिवारजन, रिश्तेदार और मोहल्लेवासी ढोल नगाड़ों के साथ उन्हें उनके निवास
स्थान पर ले गए। रास्ते में अध्यापिका का स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों ने फूल मालाएं पहनाकर उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह के अंत में भावुक अध्यापिका आशा देवी राजौरा ने सभी सहयोगियों, विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां मिला स्नेह और सम्मान उनके जीवन की सबसे अनमोल पूंजी है। इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक, शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
- सुश्री ज्येष्ठा मेत्रेयी IPS, सवाई माधोपुर की आमजन से अपील । अपने बैंक अकाउंट एवं नई सिम के सुरक्षित उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं साइबर सुरक्षा के आवश्यक हेतू सुझाव । 📱 आपकी छोटी-सी सावधानी आपको बड़े साइबर फ्रॉड से बचा सकती है। ✅ अपनी बैंकिंग जानकारी, OTP, PIN एवं पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। ✅ किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने या संदिग्ध कॉल पर भरोसा करने से बचें। ✅ किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। सवाई माधोपुर पुलिस।1
- संसद भवन परिसर में आज 'चढ़ावा चोरी' के खिलाफ विपक्ष के सांसदों का अनोखा प्रदर्शन पप्पू यादव मंदिर के पुजारी बने, राहुल गांधी ने चढ़ावा चढ़ाया और पप्पू यादव चढ़ावा लेकर भाग निकले!1
- कालवान गांव में 84 बीघा चरागाह भूमि पर चला प्रशासन का पीला पंजा कालवान ग्राम पंचायत में बड़ी कार्रवाई, बाजरे की फसल व टीनशेड हटाए; विरोध के बीच मुक्त कराई सरकारी भूमि सिकराय। उपखंड क्षेत्र की कालवान ग्राम पंचायत में गुरुवार को प्रशासन ने सरकारी चरागाह भूमि पर वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 84 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन का पीला पंजा पूरे दिन चला और जेसीबी मशीन की सहायता से खेतों में खड़ी बाजरे की फसल तथा अतिक्रमण कर बनाए गए टीनशेड हटाए गए। नायब तहसीलदार गिर्राज प्रसाद शर्मा ने बताया कि चरागाह भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर लंबे समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की योजना बनाते हुए गुरुवार को राजस्व अमले की मौजूदगी में अभियान चलाया। कार्रवाई में एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर लगाए गए, जिनकी मदद से करीब 84 बीघा सरकारी चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।1
- yah tumhare Bhai ki Jim karne ki dusre din ki body aur tum acche se support karna theek hai main apna Instagram vagaira Dunga is per agali video bhejte Facebook Instagram YouTube per donon ke support karna teenon se1
- सरमथुरा महाकालेश्वर मंदिर पर सर्व समाज की मीटिंग की गई आयोजित सरमथुरा महाकालेश्वर मंदिर पर सर्व समाज की मीटिंग की गई आयोजित1
- मंडावरा रोड पर उमड़ा हुजूम विष्णु प्रजापति के अनिश्चितकालीन धरने को मिला जन-समर्थन हिंडौन सिटी मंडावरा रोड नगर परिषद के भ्रष्टाचार, अधिकारियों की मनमर्जी और मंडावरा रोड की बदहाली के खिलाफ भाजपा नेता एवं समाजसेवी विष्णु प्रजापति द्वारा शुरू किए गए अनिश्चितकालीन धरने में अब सर्व-समाज और शहर के प्रमुख नागरिकों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है। जैसे-जैसे दिन ढल रहा है, मंडावरा रोड धरना स्थल पर हिंडौन की सम्मानित जनता और कॉलोनीवासियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। समर्थन में आगे आए सर्व-समाज के प्रमुख चेहरे और जनप्रतिनिधि: आज धरना स्थल पर पहुंचकर विष्णु प्रजापति को अपना अटूट समर्थन देने वालों में शहर के प्रमुख गणमान्य नागरिक और पार्षद शामिल हुए: प्रमुख प्रबुद्धजन व समाजसेवी: उपेंद्र शर्मा, अरुण चौधरी, राम हरि गुर्जर, शीतल जैन, अजय जैन, भाई मोहन, बंटी चौधरी, यादराम चतुर्वेदी, विष्णु गुप्ता, राकेश गुप्ता, सरफुद्दीन, अनीश खान, मनीष गोयल, जीतू गुर्जर, कैलाश चौधरी जनप्रतिनिधि: पार्षद नीरज चौधरी, पार्षद विनोद अग्रवाल एवं समस्त आसपास की कॉलोनियों के निवासी भारी संख्या में पहुंचे। भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हिंडौन धरना स्थल पर उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों और सर्व-समाज के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि मंडावरा रोड की बदहाली और नगर परिषद का भ्रष्टाचार अब सहने योग्य नहीं है। विष्णु प्रजापति द्वारा उठाई गई यह आवाज पूरे हिंडौन शहर के हक़ की आवाज है। "यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे हिंडौन के स्वाभिमान की है। जब तक भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती और सड़क व जल निकासी का स्थायी समाधान नहीं होता, यह आंदोलन और उग्र होगा! जनता का संकल्प: मंडावरा रोड पर सर्व-समाज की मौजूदगी ने यह साबित कर दिया है कि हिंडौन की जनता अब भ्रष्ट अफ़सरशाही के आगे झुकने वाली नहीं है। धीरे-धीरे यह धरना एक ऐतिहासिक जन-आंदोलन का रूप ले रहा है। हिंडौन सिटी मंडावरा रोड नगर परिषद के भ्रष्टाचार, अधिकारियों की मनमर्जी और मंडावरा रोड की बदहाली के खिलाफ भाजपा नेता एवं समाजसेवी विष्णु प्रजापति द्वारा शुरू किए गए अनिश्चितकालीन धरने में अब सर्व-समाज और शहर के प्रमुख नागरिकों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है। जैसे-जैसे दिन ढल रहा है, मंडावरा रोड धरना स्थल पर हिंडौन की सम्मानित जनता और कॉलोनीवासियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।3
- करौली में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक संपन्न, पंचायत व निकाय चुनाव की तैयारियों पर मंथन करौली। जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को जिला अध्यक्ष घनश्याम महर की अध्यक्षता में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों को लेकर संगठन की रणनीति, चुनावी तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस दौरान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के प्रदेश सचिव एवं भरतपुर जिला प्रभारी मोहम्मद निजामुद्दीन को भी सम्मानपूर्वक अपने विचार रखने का अवसर मिला। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों को गति देने का संकल्प लिया।1
- कोटा नराकास की छमाही समीक्षा बैठक में 40 केंद्रीय कार्यालयों सहभागिता राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर नराकास की छमाही बैठक में डीआरएम ने सरकारी कामकाज में हिंदी के उपयोग पर दिया जोर राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने वाले दो केंद्रीय कार्यालय हुए सम्मानित1
- अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास! एक सुनहरे करियर का अंत 🏏 Ajinkya Rahane भारत के सबसे भरोसेमंद टेस्ट बल्लेबाज़ों में से एक रहे हैं। उनका जन्म 6 जून 1988 को महाराष्ट्र में हुआ था। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं और अपने शांत स्वभाव तथा कठिन परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। � Wikipedia उनके करियर की मुख्य बातें: 🇮🇳 भारत के लिए 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। 🏏 टेस्ट क्रिकेट में 85 मैच, 5,077 रन और 12 शतक बनाए। 🌏 2020–21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नियमित कप्तान की अनुपस्थिति में भारत की कप्तानी की और ऐतिहासिक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2–1 से जिताई। 👏 वे विदेशी परिस्थितियों में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज़ों में गिने जाते हैं। � Reuters +1 हाल ही में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की और अपने करियर का अंत भावुक संदेश के साथ किया। हालांकि, वे घरेलू क्रिकेट और अन्य क्रिकेट गतिविधियों से जुड़े रह सकते हैं। �1