logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समस्तीपुर में NEET (UG)-2026 परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद समस्तीपुर: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET (UG)-2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन ने व्यापक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर ली है। गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार, पटना के निर्देशों के आलोक में समस्तीपुर सदर अनुमंडल अंतर्गत कुल 07 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 03 मई 2026 (रविवार) को दोपहर 02:00 बजे से 05:00 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान तथा जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान एवं प्राणी विज्ञान) विषयों से बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे, जिनमें से एक सही उत्तर का चयन करना होगा। परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में महिला और पुरुष सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रशासनिक पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं पूरी तरह कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके। जिला प्रशासन ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों पर सतत निगरानी बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस संबंध में 02 मई 2026 को समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्तीपुर सदर के अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी अली एकराम सहित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक उपस्थित रहे। बैठक में परीक्षा के सफल संचालन को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और परीक्षा संचालन में प्रशासन का सहयोग करें। समस्तीपुर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर स्तर पर सख्त एवं प्रभावी व्यवस्था की गई है।

1 hr ago
user_RAMRUP RAY
RAMRUP RAY
पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
1 hr ago
ad4d0b49-2321-40d6-88fb-7a55033c563c

समस्तीपुर में NEET (UG)-2026 परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद समस्तीपुर: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET (UG)-2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन ने व्यापक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर ली है। गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार, पटना के निर्देशों के आलोक में समस्तीपुर सदर अनुमंडल अंतर्गत कुल 07 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 03 मई 2026 (रविवार) को दोपहर 02:00 बजे से 05:00 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान तथा जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान एवं प्राणी विज्ञान) विषयों से

e7b762b6-7bd3-41b4-9194-265870882128

बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे, जिनमें से एक सही उत्तर का चयन करना होगा। परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में महिला और पुरुष सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रशासनिक पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं पूरी तरह कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके। जिला प्रशासन ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों पर सतत निगरानी बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस संबंध में 02 मई 2026

318164b7-438c-428c-aeaf-ef26f7de24e7

को समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्तीपुर सदर के अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी अली एकराम सहित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक उपस्थित रहे। बैठक में परीक्षा के सफल संचालन को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और परीक्षा संचालन में प्रशासन का सहयोग करें। समस्तीपुर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर स्तर पर सख्त एवं प्रभावी व्यवस्था की गई है।

More news from Vaishali and nearby areas
  • Post by Vaanishree News
    1
    Post by Vaanishree News
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Jandaha, Vaishali•
    2 hrs ago
  • वैशाली जिले के रसूलपुर फतह पंचायत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी पर अपने ही पति की हत्या कर शव को नहर में गाड़ देने का आरोप लगा है।
    1
    वैशाली जिले के रसूलपुर फतह पंचायत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी पर अपने ही पति की हत्या कर शव को नहर में गाड़ देने का आरोप लगा है।
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by न्यूज 30 बिहार
    1
    Post by न्यूज 30 बिहार
    user_न्यूज 30 बिहार
    न्यूज 30 बिहार
    Pandarak, Patna•
    1 hr ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • इस हादसे की सबसे मार्मिक और दिल को झकझोर देने वाली कहानी एक मां और उसके मासूम बेटे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब क्रूज डूबने लगा, तो एक मां अपने बेटे को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही थी। लेकिन उसे कहीं भी लाइफ जैकेट नहीं मिली। ऐसे में उस मां ने जो किया, वह इंसानियत और मातृत्व की सबसे बड़ी मिसाल बन गया— 👉 उसने अपनी खुद की लाइफ जैकेट उतारकर अपने बेटे को पहना दी 👉 और उसे अपनी गोद में कसकर पकड़ लिया ठंडी और तेज बहती लहरों के बीच वह मां अपने बच्चे को बचाने के लिए आखिरी सांस तक संघर्ष करती रही… लेकिन दुर्भाग्यवश, दोनों की जान नहीं बच सकी। यह दृश्य अब इस हादसे की सबसे दर्दनाक और भावुक तस्वीर बन चुका है।
    1
    इस हादसे की सबसे मार्मिक और दिल को झकझोर देने वाली कहानी एक मां और उसके मासूम बेटे की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब क्रूज डूबने लगा, तो एक मां अपने बेटे को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही थी। लेकिन उसे कहीं भी लाइफ जैकेट नहीं मिली।
ऐसे में उस मां ने जो किया, वह इंसानियत और मातृत्व की सबसे बड़ी मिसाल बन गया—
👉 उसने अपनी खुद की लाइफ जैकेट उतारकर अपने बेटे को पहना दी
👉 और उसे अपनी गोद में कसकर पकड़ लिया
ठंडी और तेज बहती लहरों के बीच वह मां अपने बच्चे को बचाने के लिए आखिरी सांस तक संघर्ष करती रही… लेकिन दुर्भाग्यवश, दोनों की जान नहीं बच सकी।
यह दृश्य अब इस हादसे की सबसे दर्दनाक और भावुक तस्वीर बन चुका है।
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • ड्रग सप्लाई के आरोप मे पिछले आठ माह से दुबई के फुजैरा जेल में बंद समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव निवासी उजाले के परिजन ने पूर्व नगर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन से मिलकर लगाई मदद की गुहार.
    1
    ड्रग सप्लाई के आरोप मे पिछले आठ माह से दुबई के फुजैरा जेल में बंद समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव निवासी उजाले के परिजन ने पूर्व नगर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन से मिलकर लगाई मदद की गुहार.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • khuch din pahle mukhiya ji kaam chalu kiye thay miti girane ka oo kam abhi tak pura nahi huwa chandauli nikaspur morwa
    1
    khuch din pahle mukhiya ji kaam chalu kiye thay miti girane ka oo kam abhi tak pura nahi huwa chandauli nikaspur morwa
    user_Dheeraj Kumar
    Dheeraj Kumar
    मोरवा, समस्तीपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by Vaanishree News
    1
    Post by Vaanishree News
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Jandaha, Vaishali•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.