Shuru
Apke Nagar Ki App…
भीड़ लगा अंबार, अम्बेडकर जयंती के अवसर पर सड़के भरी हुई नज़र आई
MD news(रिपोर्टर)
भीड़ लगा अंबार, अम्बेडकर जयंती के अवसर पर सड़के भरी हुई नज़र आई
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- rprnewstv मथुरा के थाना सुरीर कलां क्षेत्र में अन्नदाता किसान इन दिनों भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। गेहूं खरीद केंद्र पर अव्यवस्थाओं के चलते किसानों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक बेपरवाह नजर आ रहा है। थाना सुरीर कलां के अंतर्गत आने वाले गांव परसोंतीगढ़ी में पीसीएफ द्वारा गेहूं खरीद उपकेंद्र संचालित किया जा रहा है। लेकिन यहां व्यवस्थाओं का बुरा हाल है। केंद्र पर मात्र 2000 खाली बोरे ही उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे खरीद प्रक्रिया लगभग ठप हो गई है। किसानों का कहना है कि उनका गेहूं पिछले 8 से 10 दिनों से खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। बेमौसम बारिश का खतरा लगातार बना हुआ है, जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिरने का डर सता रहा है। इस स्थिति को लेकर किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों में कृष्णकांत शर्मा, छत्रपाल शर्मा, भुवनेश कुमार, एलान, खुशीराम, महेश कांत, गणेश कुमार और लाला सहित कई किसानों ने संबंधित अधिकारियों व जिला प्रसाशन से जल्द से जल्द गेहूं खरीद शुरू कराने और भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। कृष्णकांत शर्मा निवासी भिदोनी, व भुवनेश रावत ने बताया कि कई दिनों से इंतजार के बावजूद उनकी फसल की खरीद नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं राजकीय क्रय केंद्र सचिव कुंदन सिंह ने भी माना कि बोरे की कमी के कारण खरीद प्रभावित हो रही है, कई वार जिला प्रसाशन, व P, C,F को लिखित, दूरभाष से अवगत करा दिया है, फिर भी मामला जस का तस बना हुआ है, अब देखने वाली बात यह होगी कि जिम्मेदार विभाग कब तक इस समस्या का समाधान करता है, या फिर अन्नदाता यूं ही अपनी फसल को खुले आसमान के नीचे बचाने के लिए मजबूर रहेगा।1
- Post by Brajvir Singh1
- गोवर्धन के पैठा बालाजी मंदिर आश्रम में आगजनी जांच में जुटी पुलिस1
- Post by Vinay_creator1121
- Post by Subhash Chand2
- मथुरा।वृंदावन के केशी घाट पर हुई नौका दुर्घटना में दर्शनार्थियों की मौत को लेकर विरोध तेज हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मथुरा जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में बुधवार को मथुरा स्थित मथुरा-वृंदावन नगर निगम के भूतेश्वर कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया।धरने को संबोधित करते हुए मुकेश धनगर ने कहा कि यमुना में हुई इस दुखद नौका दुर्घटना के लिए मुख्यमंत्री, प्रशासन, पुलिस और तीर्थ विकास परिषद के साथ-साथ नगर निगम भी बराबर का जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम अपने ही बनाए नियमों का पालन कराने में विफल रहा है, इसलिए नैतिकता के आधार पर मेयर को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि यमुना नदी की बदहाली पर सरकार ने आंखें मूंद रखी हैं और सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। गंदे नालों का पानी सीधे यमुना में डाला जा रहा है, जिससे प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है।धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम पर अवैध कब्जों, बढ़े हुए टैक्स और जनता को मूलभूत सुविधाएं न देने जैसे गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने नौका दुर्घटना की न्यायिक जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।जिला कांग्रेस महामंत्री वैद्य मनोज गौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री समय-समय पर दौरे करते हैं, लेकिन यमुना और उसके घाटों की स्थिति सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। वहीं, पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जलभराव और अवैध स्टीमर संचालन को लेकर प्रशासन को घेरा। धरने के दौरान नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।3
- Post by MD news(रिपोर्टर)1
- rprnewstv मथुरा के थाना मांट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये का अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मथुरा जनपद के थाना मांट क्षेत्र में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ी है। यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 95 पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आयशर कैंटर को रोका, जिसमें भारी मात्रा में मादक पदार्थ (डोडा) ले जाया जा रहा था। तलाशी लेने पर पुलिस ने कैंटर से कुल 776.620 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 16 लाख 49 हजार 300 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से कैंटर को भी कब्जे में ले लिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान शुभम पुत्र जसवीर और कुलदीप उर्फ रिंकू, निवासी जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी इस अवैध मादक पदार्थ को आगरा से नोएडा की ओर ले जा रहे थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। समापन: थाना मांट पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि मादक पदार्थ तस्करी पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।1
- Post by Subhash Chand1