बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र में गोंडा-बहराइच मार्ग पर चिलवरिया चीनी मिल के सामने रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बनारस कैंट डिपो की रोडवेज बस (UP 78 HT 4651) और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई, जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बस में सवार 11 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायल यात्रियों को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने एक घायल यात्री की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज गति से गोंडा की तरफ जा रही थी, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र में गोंडा-बहराइच मार्ग पर चिलवरिया चीनी मिल के सामने रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बनारस कैंट डिपो की रोडवेज बस (UP 78 HT 4651) और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई, जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौके
पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बस में सवार 11 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायल यात्रियों को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने एक घायल यात्री की गंभीर हालत को
देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज गति से गोंडा की तरफ जा रही थी, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर
के परखच्चे उड़ गए और बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
- बहराइच के मटेरा में लगातार अघोषित बिजली कटौती और बिजली विभाग के अड़ियल रवैये से तंग आकर मटेरा बाजार के समस्त व्यापारियों और क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। आक्रोशित जनता और व्यापारियों ने आज 33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र (पावर स्टेशन) मटेरा के सामने एकत्रित होकर शांतिपूर्ण ढंग से धरना दिया और विभाग के खिलाफ जमकर विरोध दर्ज कराया। धरने पर बैठे स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से 'वेंटिलेटर पर' है, जहाँ 24 घंटे में मात्र कुछ घंटों की बिजली वह भी 'किस्तों' (बार-बार ट्रिपिंग) में दी जा रही है। भीषण गर्मी और उमस के इस मौसम में बिजली न मिलने से आम जनजीवन बेहाल है, वहीं मटेरा बाजार का व्यापार पूरी तरह से ठप होने की कगार पर पहुँच गया है। इलेक्ट्रॉनिक, वेल्डिंग, और कोल्ड स्टोरेज जैसे छोटे-बड़े व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। आंदोलनकारियों ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे सिर्फ तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि विभागीय लापरवाही और जनता की समस्याओं के प्रति घोर उदासीनता का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी, जिसके बाद मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा। आंदोलनकारियों की मुख्य मांगें हैं कि मटेरा क्षेत्र को शासन द्वारा निर्धारित रोस्टर/शेड्यूल के अनुसार नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले, जर्जर तारों और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, और उपभोक्ताओं के फोन न उठाने वाले लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई हो। वक्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि उनकी मांग कोई नाजायज नहीं है और वे सिर्फ अपने हक की बिजली मांग रहे हैं। यदि शासन के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई और समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं निकला, तो यह शांतिपूर्ण आंदोलन आने वाले दिनों में एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले लेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग और स्थानीय प्रशासन की होगी। इस धरने में मटेरा बाजार के प्रमुख व्यापारी वर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता और भारी संख्या में क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिक व ग्रामीण मौजूद रहे।1
- बहराइच-गोंडा मार्ग पर चिलवरिया के पास रविवार सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें वाराणसी कैंट डिपो की एक रोडवेज बस (संख्या UP78HT4651) सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। यह बस गोंडा से बहराइच की ओर आ रही थी और टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर के कारण रोडवेज बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में से छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि पांच अन्य का उपचार अभी जारी है। इन घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों ने घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, फिलहाल घटनास्थल पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस इस सड़क हादसे के कारणों की जांच कर रही है।1
- बहराइच की यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से एक व्यापक अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत कुल 656 वाहनों का चालान किया गया है और इन पर कुल ₹8,48,700 का जुर्माना लगाया गया है। इस दौरान तीन वाहनों को सीज भी किया गया। पुलिस ने विभिन्न यातायात उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की, जिसमें गलत या अस्पष्ट नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वाले 5 वाहन शामिल थे, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले 59 वाहनों के खिलाफ भी इसी अधिनियम के तहत एक्शन लिया गया। इसके अतिरिक्त, 2 चारपहिया वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाकर उन पर भी मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले 15 भारी वाहनों और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर दोपहिया वाहन चलाने वाले 2 वाहनों पर भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस बहराइच द्वारा यह कार्यवाही सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत अभियान चलाकर की गई।2
- बहराइच गोंडा रोड पर सुबह के समय एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कोतवाली देहात के चिलवरिया के पास हुई। हादसे में घायल हुए सभी 12 लोगों को इलाज के लिए स्थानीय मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) मौके पर पहुंचे और घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।1