Shuru
Apke Nagar Ki App…
अंधभक्तों ने पूरे देश में नफरत और उन्माद फैलाने का काम किया है।
Shan Mohammad
अंधभक्तों ने पूरे देश में नफरत और उन्माद फैलाने का काम किया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Shan Mohammad1
- जमीन विवाद में दबंगों का कहर : किसान की खड़ी गेहूं की फसल कटवाई, मारपीट की,, मैनपुरी। जनपद के करहल थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दबंगों द्वारा किसान की खड़ी गेहूं की फसल कटवाने, मारपीट करने का। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम नगला अनिया निवासी विनीत कुमार व विवेक कुमार ने बताया कि उनकी करीब 43 बीघा जमीन मौजा यमदापुर व निडाबली में स्थित है। आरोप है कि गांव के ही संजीव यादव उर्फ गुड्डू और उनके भाई प्रशांत यादव उर्फ टीटू काफी समय से जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ितों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं और राजनीतिक पहुंच के चलते उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। पीड़ितों का कहना है कि 28 नवंबर 2025 को आरोपी अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर खेत पर पहुंचे और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की।। घटना की शिकायत1
- रिपोर्टर अमित कौशिक स्वास्थ्य सेवा की नई पहल, रागिनी हॉस्पिटल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन मैनपुरी। जनपद के निवासियों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक राहत भरी खबर सामने आई है। मैनपुरी के रागिनी हॉस्पिटल में एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य बांझपन की समस्या से जूझ रहे दंपत्तियों को उचित परामर्श और उपचार प्रदान करना है। विशेषज्ञ डॉक्टर आगरा के सुप्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंबर गुप्ता ने शिविर में अपनी सेवाएं दीं। उद्देश्य 'अब कोई नहीं रहेगा बांझ' के संकल्प के साथ निसंतानता की समस्या का आधुनिक समाधान देना। रागिनी हॉस्पिटल, मैनपुरी। शिविर की खास बातें इस कैंप के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिलाओं और दंपत्तियों ने हिस्सा लिया। डॉ. अंबर गुप्ता ने मरीजों की जांच की और उन्हें संतान प्राप्ति के लिए आधुनिक तकनीकों व उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर का मुख्य जोर उन परिवारों तक विशेषज्ञ डॉक्टरों की पहुंच बनाना था जो आर्थिक कारणों से बड़े शहरों का रुख नहीं कर पाते। वाइट - डॉ. अंबर गुप्ता3
- Post by MAINPURI LOCAL NEWS1
- कुरावली में महर्षि कश्यप एवं गुहराज निषाद जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा में हुई पुष्पवर्षा कुरावली (मैनपुरी)। कश्यप समाज के आराध्य भगवान महर्षि कश्यप एवं महाराज गुहराज निषाद की जयंती के अवसर पर कुरावली स्थित महर्षि कश्यप चौक पर रविवार को भव्य एवं दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की सहभागिता ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक अतुल कश्यप (पत्रकार), आयोजक समिति के अध्यक्ष मनोज कश्यप (सिचाई विभाग) एवं उपाध्यक्ष मनोज कश्यप (मंडी सचिव) के अथक प्रयासों की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व में कश्यप समाज को एकजुट कर एक ऐतिहासिक आयोजन का सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः महर्षि कश्यप चौक पर विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जयंती समारोह की अध्यक्षता रमेश चन्द्र कश्यप ने की, जबकि मुख्य अतिथि साध्वी कुमारी मीरा देवी का मंच पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। संबोधन कार्यक्रम के दौरान अरुण कुमार यादव (मास्टर) ने समाज को “पंच मंत्र” देकर एकता, शिक्षा एवं संगठन पर विशेष बल दिया। मुख्य अतिथि साध्वी मीरा देवी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के उत्थान और एकजुटता के लिए इस प्रकार के आयोजनों में वह हर संभव सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य शोभायात्रा रही, जिसमें बैंड-बाजों के साथ विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। होलिका झांकी, कालू बाबा धीमर, महर्षि कश्यप, फूलन देवी एवं महाराज गुहराज निषाद की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं एवं आयोजकों का भव्य स्वागत किया गया। डीजे की धुन पर युवा वर्ग उत्साहपूर्वक झूमता नजर आया। इस अवसर पर समाज के प्रधान, पूर्व प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजक समिति द्वारा समाज के सम्मानित व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम संयोजक अतुल कश्यप ने दिन-रात अथक परिश्रम कर पूरे कश्यप समाज को एक मंच पर एकत्रित कर यह साबित कर दिया कि सच्चे समर्पण और एकता से किसी भी आयोजन को ऐतिहासिक बनाया जा सकता है। उनके इस प्रयास की समाज के लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महाराम प्रधान (मनिकपुर), राजीव कश्यप, सत्यराम कश्यप, जगमोहन कश्यप, प्रमोद कश्यप, राजेश कश्यप, बलवीर कश्यप, सुधीर कश्यप, विष्णु कश्यप, मनोज कश्यप (मंडी सचिव), अजय कश्यप, सरिता कश्यप, विनय कश्यप, अरुण यादव, अंशुल कश्यप, कुलदीप कश्यप, पत्रकार अतुल कश्यप, पत्रकार अमित कश्यप, पत्रकार प्रवीन कश्यप, पत्रकार रामनिवास, अनूप कश्यप, सागर कश्यप, रामनरेश कश्यप, आनंद कश्यप, कृष्ण कान्त कश्यप सहित हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर पूरे क्षेत्र में एक ही संदेश गूंजा— “संगठन और एकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।”1
- मैनपुरी में नियमों के विरुद्ध संचालित हो रही शराब की दुकानों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। जनशिकायतों का संज्ञान लेते हुए सीओ सिटी संतोष कुमार के नेतृत्व में कोतवाली, एलाऊ और दन्नाहार थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए कि रात 10 बजे के बाद यदि कोई भी कंपोजिट या देसी शराब की दुकान खुली पाई गई, तो संचालक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।यह छापेमारी स्थानीय लोगों द्वारा देर रात तक दुकान खुलने और अव्यवस्था फैलाने की शिकायतों के बाद की गई।अभियान मुख्य रूप से कोतवाली थाना, एलाऊ थाना और दन्नाहार क्षेत्र की दुकानों पर केंद्रित रहा। "प्रशासन ने साफ कर दिया है कि रात 10 बजे के बाद बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाली दुकानों पर अब सीधे गाज गिरेगी।"2
- Post by Shan Mohammad1
- कुरावली में महर्षि कश्यप एवं गुहराज निषाद जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा में हुई पुष्पवर्षा कुरावली (मैनपुरी)। कश्यप समाज के आराध्य भगवान महर्षि कश्यप एवं महाराज गुहराज निषाद की जयंती के अवसर पर कुरावली स्थित महर्षि कश्यप चौक पर रविवार को भव्य एवं दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की सहभागिता ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक अतुल कश्यप (पत्रकार), आयोजक समिति के अध्यक्ष मनोज कश्यप (सिचाई विभाग) एवं उपाध्यक्ष मनोज कश्यप (मंडी सचिव) के अथक प्रयासों की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व में कश्यप समाज को एकजुट कर एक ऐतिहासिक आयोजन का सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः महर्षि कश्यप चौक पर विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जयंती समारोह की अध्यक्षता रमेश चन्द्र कश्यप ने की, जबकि मुख्य अतिथि साध्वी कुमारी मीरा देवी का मंच पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। संबोधन कार्यक्रम के दौरान अरुण कुमार यादव (मास्टर) ने समाज को “पंच मंत्र” देकर एकता, शिक्षा एवं संगठन पर विशेष बल दिया। मुख्य अतिथि साध्वी मीरा देवी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के उत्थान और एकजुटता के लिए इस प्रकार के आयोजनों में वह हर संभव सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य शोभायात्रा रही, जिसमें बैंड-बाजों के साथ विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। होलिका झांकी, कालू बाबा धीमर, महर्षि कश्यप, फूलन देवी एवं महाराज गुहराज निषाद की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं एवं आयोजकों का भव्य स्वागत किया गया। डीजे की धुन पर युवा वर्ग उत्साहपूर्वक झूमता नजर आया। इस अवसर पर समाज के प्रधान, पूर्व प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजक समिति द्वारा समाज के सम्मानित व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम संयोजक अतुल कश्यप ने दिन-रात अथक परिश्रम कर पूरे कश्यप समाज को एक मंच पर एकत्रित कर यह साबित कर दिया कि सच्चे समर्पण और एकता से किसी भी आयोजन को ऐतिहासिक बनाया जा सकता है। उनके इस प्रयास की समाज के लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महाराम प्रधान (मनिकपुर), राजीव कश्यप, सत्यराम कश्यप, जगमोहन कश्यप, प्रमोद कश्यप, राजेश कश्यप, बलवीर कश्यप, सुधीर कश्यप, विष्णु कश्यप, मनोज कश्यप (मंडी सचिव), अजय कश्यप, सरिता कश्यप, विनय कश्यप, अरुण यादव, अंशुल कश्यप, कुलदीप कश्यप, पत्रकार अतुल कश्यप, पत्रकार अमित कश्यप, पत्रकार प्रवीन कश्यप, पत्रकार रामनिवास, अनूप कश्यप, सागर कश्यप, रामनरेश कश्यप, आनंद कश्यप, कृष्ण कान्त कश्यप सहित हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर पूरे क्षेत्र में एक ही संदेश गूंजा— “संगठन और एकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।”1
- यूपी के प्रतापगढ़ में बीजेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। वर्चस्व की जंग में पूर्व मंत्री शिवकांत ओझा और पूर्व विधायक धीरज ओझा एक-दूसरे से भिड़ गए। मर्यादाएं तार-तार हुईं और सरेआम गाली-गलौज और धमकियों का दौर चला। आखिर क्या थी इस विवाद की असली वजह? देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट। In this video: प्रतापगढ़ में बीजेपी नेताओं की आपसी भिड़ंत। शिवकांत ओझा और धीरज ओझा के बीच तीखी नोकझोंक। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई। बीजेपी के अनुशासन पर उठे सवाल। Hashtags: #PratapgarhNews #UPPolitics #BJPHangama #ShivkantOjha #DheerajOjha #BreakingNews #HindiNews #BJPConflict #UttarPradesh #ViralVideo Tags: Pratapgarh News, BJP Leader Fight, Shivkant Ojha vs Dheeraj Ojha, Pratapgarh BJP Dispute, UP Politics News, Viral Video Pratapgarh, BJP Training Camp Clash, Shivkant Ojha Interview, Dheeraj Ojha News, Raniganj Politics, BJP Internal Conflict, UP News Hindi, Pratapgarh Viral Video Today, BJP Leaders Abusing Video Keywords: प्रतापगढ़ न्यूज़ आज की शिवकांत ओझा और धीरज ओझा विवाद बीजेपी नेताओं की लड़ाई का वीडियो बीजेपी प्रशिक्षण शिविर हंगामा उत्तर प्रदेश की राजनीति की बड़ी खबरें1