logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

44 लाख के वर्टिकल गार्डन घोटाले की बू, 90% पौधे सूखे – नपा उपयंत्री नीतीश चौरसिया ने किया भुगतान छतरपुर शहर की सुंदरता बढ़ाने के नाम पर नगर पालिका द्वारा लगाए गए वर्टिकल गार्डन अब भ्रष्टाचार की तस्वीर बनकर सामने आ गए हैं। करीब 44 लाख रुपये की लागत से लगाए गए इन गार्डनों में 90 फीसदी पौधे सूख चुके हैं, बावजूद इसके घटिया कार्य का भुगतान कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक नगर पालिका के सीएमओ, सहायक यंत्री और उपयंत्री नीतीश चौरसिया ने कार्य की गुणवत्ता की जांच किए बिना ठेकेदार को भुगतान कर दिया। आरोप है कि ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से नियमों को ताक पर रखकर बिल पास किए गए। शहर के पुराना फना नाका, मशाल चौराहा, छत्रसाल चौराहा, आकाशवाणी तिराहा, जुगंदर पेट्रोल पंप तिराहा, एसपी ऑफिस और कलेक्ट्रेट गेट के पास वर्टिकल गार्डन लगाए गए थे। लेकिन इनमें घटिया खाद युक्त मिट्टी का उपयोग किया गया, जिससे बरसात के मौसम में ही पौधे सूख गए। वर्टिकल गार्डन में लगाई गई ड्रिप सिंचाई व्यवस्था सिर्फ कागज़ों तक सीमित रह गई। छत्रसाल चौक के सार्वजनिक शौचालय और कॉलेज चौराहा सहित कई स्थानों पर पाइप सूखे पड़े हैं और पानी की सप्लाई नहीं हो रही। चौंकाने वाली बात यह है कि फर्म के टेंडर की अंतिम तिथि 21 अगस्त थी, लेकिन उससे पहले ही बिना पानी की सप्लाई के भुगतान कर दिया गया। इतना ही नहीं, अभी भी कुछ बिलों का भुगतान बाकी है, जिन्हें पास कराने की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है।

22 hrs ago
user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
22 hrs ago

44 लाख के वर्टिकल गार्डन घोटाले की बू, 90% पौधे सूखे – नपा उपयंत्री नीतीश चौरसिया ने किया भुगतान छतरपुर शहर की सुंदरता बढ़ाने के नाम पर नगर पालिका द्वारा लगाए गए वर्टिकल गार्डन अब भ्रष्टाचार की तस्वीर बनकर सामने आ गए हैं। करीब 44 लाख रुपये की लागत से लगाए गए इन गार्डनों में 90 फीसदी पौधे सूख चुके हैं, बावजूद इसके घटिया कार्य का भुगतान कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक नगर पालिका के सीएमओ, सहायक यंत्री और उपयंत्री नीतीश चौरसिया ने कार्य की गुणवत्ता की जांच किए बिना ठेकेदार को भुगतान कर दिया। आरोप है कि ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से नियमों को ताक पर रखकर बिल पास किए गए। शहर के पुराना फना नाका, मशाल चौराहा, छत्रसाल चौराहा, आकाशवाणी तिराहा, जुगंदर पेट्रोल पंप तिराहा, एसपी ऑफिस और कलेक्ट्रेट गेट के पास वर्टिकल गार्डन लगाए गए थे। लेकिन इनमें घटिया खाद युक्त मिट्टी का उपयोग किया गया, जिससे बरसात के मौसम में ही पौधे सूख गए। वर्टिकल गार्डन में लगाई गई ड्रिप सिंचाई व्यवस्था सिर्फ कागज़ों तक सीमित रह गई। छत्रसाल चौक के सार्वजनिक शौचालय और कॉलेज चौराहा सहित कई स्थानों पर पाइप सूखे पड़े हैं और पानी की सप्लाई नहीं हो रही। चौंकाने वाली बात यह है कि फर्म के टेंडर की अंतिम तिथि 21 अगस्त थी, लेकिन उससे पहले ही बिना पानी की सप्लाई के भुगतान कर दिया गया। इतना ही नहीं, अभी भी कुछ बिलों का भुगतान बाकी है, जिन्हें पास कराने की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • छतरपुर। श्रद्धा और सेवा का प्रमुख केंद्र बागेश्वर धाम एक बार फिर सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदनाओं का साक्षी बनने जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बागेश्वर धाम में भव्य कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस बार यह आयोजन खास इसलिए है क्योंकि यह महोत्सव राष्ट्रीय स्तर से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय स्वरूप ले चुका है। इस वर्ष नेपाल की एक बेटी का विवाह भी बागेश्वर धाम से संपन्न होगा। रविवार को बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर महाराज) ने वर-वधू पक्ष को विवाह से संबंधित आवश्यक सामग्री भेंट की। भेंट सामग्री में लहंगा, चुनरी, शेरवानी, टोपी, वरमाला सहित अन्य वैवाहिक सामान शामिल रहा। इस अवसर पर महाराज श्री ने समधियों को स्नेहपूर्वक समझाइश देते हुए कहा— “बहू को बेटी की तरह रखें, किसी भी प्रकार की शिकायत का अवसर न आने दें।” कार्यक्रम के दौरान महाराज श्री ने समधियों से हंसी-मजाक किया और गुलाल लगाकर आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस वर्ष सभी नवविवाहित जोड़ों के नाम संयुक्त रूप से 30-30 हजार रुपये की एफडी कराई जाएगी, जिसे पांच वर्ष से पहले नहीं तोड़ा जा सकेगा। महाशिवरात्रि पर होगा सप्तम कन्या विवाह महोत्सव करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सातवां कन्या विवाह महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में 300 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह पूरे विधि-विधान और भव्यता के साथ संपन्न कराया जाएगा। बागेश्वर महाराज ने कहा कि ये सभी बेटियां अब बालाजी की बेटियां हैं और इनका विवाह पूरे सम्मान के साथ कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वे टीम द्वारा 500 से अधिक अति निर्धन, अनाथ, मातृहीन एवं पितृहीन कन्याओं का चयन किया गया था, जिनमें से संसाधनों की सीमितता के कारण इस वर्ष 300 कन्याओं का ही विवाह संभव हो पाएगा।
    1
    छतरपुर।
श्रद्धा और सेवा का प्रमुख केंद्र बागेश्वर धाम एक बार फिर सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदनाओं का साक्षी बनने जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बागेश्वर धाम में भव्य कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस बार यह आयोजन खास इसलिए है क्योंकि यह महोत्सव राष्ट्रीय स्तर से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय स्वरूप ले चुका है। इस वर्ष नेपाल की एक बेटी का विवाह भी बागेश्वर धाम से संपन्न होगा।
रविवार को बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर महाराज) ने वर-वधू पक्ष को विवाह से संबंधित आवश्यक सामग्री भेंट की। भेंट सामग्री में लहंगा, चुनरी, शेरवानी, टोपी, वरमाला सहित अन्य वैवाहिक सामान शामिल रहा।
इस अवसर पर महाराज श्री ने समधियों को स्नेहपूर्वक समझाइश देते हुए कहा—
“बहू को बेटी की तरह रखें, किसी भी प्रकार की शिकायत का अवसर न आने दें।”
कार्यक्रम के दौरान महाराज श्री ने समधियों से हंसी-मजाक किया और गुलाल लगाकर आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस वर्ष सभी नवविवाहित जोड़ों के नाम संयुक्त रूप से 30-30 हजार रुपये की एफडी कराई जाएगी, जिसे पांच वर्ष से पहले नहीं तोड़ा जा सकेगा।
महाशिवरात्रि पर होगा सप्तम कन्या विवाह महोत्सव
करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सातवां कन्या विवाह महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में 300 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह पूरे विधि-विधान और भव्यता के साथ संपन्न कराया जाएगा।
बागेश्वर महाराज ने कहा कि ये सभी बेटियां अब बालाजी की बेटियां हैं और इनका विवाह पूरे सम्मान के साथ कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वे टीम द्वारा 500 से अधिक अति निर्धन, अनाथ, मातृहीन एवं पितृहीन कन्याओं का चयन किया गया था, जिनमें से संसाधनों की सीमितता के कारण इस वर्ष 300 कन्याओं का ही विवाह संभव हो पाएगा।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पलेरा थाना अंतर्गत बैडरी गांव निवासी गायत्री चढार 32 वर्षीय की अस्पताल प्रबंधन एवं नर्स लापरवाही से प्रसव को पलेरा अस्पताल से छतरपुर ले जाते दौरान गरौले से आगे खमा के पास महिला की हुई मौत..परिजनों ने उठाए सवाल.
    1
    पलेरा थाना अंतर्गत बैडरी गांव निवासी गायत्री चढार 32 वर्षीय की अस्पताल प्रबंधन एवं नर्स लापरवाही से प्रसव को पलेरा अस्पताल से छतरपुर ले जाते दौरान गरौले से आगे खमा के पास महिला की हुई मौत..परिजनों ने उठाए सवाल.
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पत्रकार पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ब्राह्मणों ने हीं पाखंड फैलाया देखिए अमित यादव पत्रकार की रिपोर्ट मिश्रा जी ने खोले सारे राज़
    1
    ब्राह्मणों  ने हीं पाखंड फैलाया देखिए अमित यादव पत्रकार की रिपोर्ट  
मिश्रा जी ने खोले सारे राज़
    user_Corruption News
    Corruption News
    News corruption पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बुंदेलखंड में बे मौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किल है सुबह से रुक रुक कर हो रही है बारिश देखिए ताजी खबर
    1
    बुंदेलखंड में बे मौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किल है सुबह से रुक रुक कर हो रही है बारिश देखिए ताजी खबर
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • नायक नहीं खलनायक हूं मैं......... #महोबा जिले की चरखारी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ब्रजभूषण राजपूत का विवादित बयान सोशल मीडिया में बटोर रहा है सुर्खियां। बंधक बनाना मामूली सी बात, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को भी बना चुके हैं बंधक। #ikvnews #महोबाइनसाइड (अस्वीकरण:- वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते।)
    1
    नायक नहीं खलनायक हूं मैं.........
#महोबा जिले की चरखारी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ब्रजभूषण राजपूत का विवादित बयान सोशल मीडिया में बटोर रहा है सुर्खियां।
बंधक बनाना मामूली सी बात, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को भी बना चुके हैं बंधक।
#ikvnews 
#महोबाइनसाइड 
(अस्वीकरण:- वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते।)
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    10 hrs ago
  • महोबा, भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने फिर दिया विवादित बयान, किसी को बंधक बनाना मेरे लिए मामूली बात, कांग्रेस सरकार में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन को बनाया था बंधक : बोले विधायक अधिकारियों को पहनाई थी चूड़ियां और पेटीकोट : बोले ब्रजभूषण राजपूत विकास की बात में कमरे में क्यों करू : ब्रजभूषण राजपूत पहले वाला रूप आपने नही देखा मेरा,बीजेपी में आने के बाद हुआ अनुशाषित : ब्रजभूषण राजपूत ब्रजभूषण राजपूत के जलसक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह के खिलाफ जारी है बगावती सुर, विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल, चरखारी विधानसभा से भाजपा विधायक हैं ब्रजभूषण राजपूत उर्फ़ गुड्डू भैया।
    2
    महोबा,
भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने फिर दिया विवादित बयान,
किसी को बंधक बनाना मेरे लिए मामूली बात,
कांग्रेस सरकार में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन को बनाया था बंधक : बोले विधायक
अधिकारियों को पहनाई थी चूड़ियां और पेटीकोट : बोले ब्रजभूषण राजपूत
विकास की बात में कमरे में क्यों करू : ब्रजभूषण राजपूत
पहले वाला रूप आपने नही देखा मेरा,बीजेपी में आने के बाद हुआ अनुशाषित : ब्रजभूषण राजपूत
ब्रजभूषण राजपूत के जलसक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह के खिलाफ जारी है बगावती सुर,
विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल,
चरखारी विधानसभा से भाजपा विधायक हैं ब्रजभूषण राजपूत उर्फ़ गुड्डू भैया।
    user_RAHUL KASHYAP
    RAHUL KASHYAP
    Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जिला छतरपुर ग्राम विक्रमपुर के डुबकी पुरवा की आंगनबाड़ी के हाल ऐसे है देख सकते वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा हूं कितनी ज्यादा गंदगी है
    1
    जिला छतरपुर ग्राम विक्रमपुर के डुबकी  पुरवा की आंगनबाड़ी के हाल ऐसे है देख सकते वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा हूं कितनी ज्यादा गंदगी है
    user_धर्मेंद्र बुन्देला छतरपुर
    धर्मेंद्र बुन्देला छतरपुर
    पत्रकार Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    20 hrs ago
  • छतरपुर पुलिस अधीक्षक आगम जैन ने एक संवेदनशील और सराहनीय पहल करते हुए पुलिसकर्मियों के परिवारों और बच्चों की भावनाओं को खास महत्व दिया। 24 घंटे ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चों के साथ एसपी ने देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्म ‘बॉर्डर-2’ देखी, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। छतरपुर ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मी दिन-रात कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाते हैं। ड्यूटी की व्यस्तता के चलते अक्सर बच्चों की यह शिकायत रहती है कि उनके माता-पिता न तो त्योहारों में साथ रह पाते हैं और न ही उन्हें घूमाने या फिल्म दिखाने ले जा पाते हैं। ऐसी ही एक भावनात्मक शिकायत एक पुलिसकर्मी की बेटी ने छतरपुर एसपी से की थी। इस बात को गंभीरता से लेते हुए एसपी आगम जैन ने कुछ ही दिनों में पुलिस परिवारों के बच्चों को आमंत्रित किया और सभी के साथ फिल्म दिखाई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं पुलिस परिवारों ने इस पहल को बच्चों के लिए यादगार और भावनात्मक पल बताया। इस अवसर पर एसपी आगम जैन ने कहा कि पुलिसकर्मी ड्यूटी के कारण परिवार को समय नहीं दे पाते, लेकिन बच्चों की भावनाएं बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। इसी सोच के साथ यह छोटा-सा प्रयास किया गया, ताकि बच्चे खुद को खास महसूस कर सकें। फिल्म देखने आए छात्र अभिनव सिंह ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लगा और पहली बार ऐसा महसूस हुआ कि पुलिस परिवार के बच्चों के बारे में भी कोई सोचता है। वहीं रश्मि सिंह ने इसे बच्चों के लिए खुशी का बड़ा पल बताते हुए एसपी की पहल को सराहनीय बताया। छतरपुर एसपी की यह पहल पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने का एक सकारात्मक और प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है।
    1
    छतरपुर पुलिस अधीक्षक आगम जैन ने एक संवेदनशील और सराहनीय पहल करते हुए पुलिसकर्मियों के परिवारों और बच्चों की भावनाओं को खास महत्व दिया। 24 घंटे ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चों के साथ एसपी ने देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्म ‘बॉर्डर-2’ देखी, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।
छतरपुर ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मी दिन-रात कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाते हैं। ड्यूटी की व्यस्तता के चलते अक्सर बच्चों की यह शिकायत रहती है कि उनके माता-पिता न तो त्योहारों में साथ रह पाते हैं और न ही उन्हें घूमाने या फिल्म दिखाने ले जा पाते हैं।
ऐसी ही एक भावनात्मक शिकायत एक पुलिसकर्मी की बेटी ने छतरपुर एसपी से की थी। इस बात को गंभीरता से लेते हुए एसपी आगम जैन ने कुछ ही दिनों में पुलिस परिवारों के बच्चों को आमंत्रित किया और सभी के साथ फिल्म दिखाई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं पुलिस परिवारों ने इस पहल को बच्चों के लिए यादगार और भावनात्मक पल बताया।
इस अवसर पर एसपी आगम जैन ने कहा कि पुलिसकर्मी ड्यूटी के कारण परिवार को समय नहीं दे पाते, लेकिन बच्चों की भावनाएं बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। इसी सोच के साथ यह छोटा-सा प्रयास किया गया, ताकि बच्चे खुद को खास महसूस कर सकें।
फिल्म देखने आए छात्र अभिनव सिंह ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लगा और पहली बार ऐसा महसूस हुआ कि पुलिस परिवार के बच्चों के बारे में भी कोई सोचता है। वहीं रश्मि सिंह ने इसे बच्चों के लिए खुशी का बड़ा पल बताते हुए एसपी की पहल को सराहनीय बताया।
छतरपुर एसपी की यह पहल पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने का एक सकारात्मक और प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पलेरा क्षेत्र में भी मौसम बारिश से किसानों की फसले चौपट गेहूं सरसों चना की फसल को भारी नुकसान खड़ी फसल खेतों में गिरी किसानों ने बताया कि बे मौसम बारिश से किसानों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं
    2
    पलेरा क्षेत्र में भी मौसम बारिश से किसानों की फसले चौपट गेहूं सरसों चना की फसल को भारी नुकसान खड़ी फसल खेतों में गिरी किसानों ने बताया कि बे मौसम बारिश से किसानों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पत्रकार पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.