आज से शुरू होगी राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, 16 जिलों की टीमें दिखाएंगी दम धौलपुर। राजस्थान फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार, 2 अगस्त को प्रातः 10 बजे तहसील फुटबॉल ग्राउंड पर होगा। प्रतियोगिता का आयोजन जिला फुटबॉल संघ धौलपुर द्वारा किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के 16 जिलों की जूनियर बालिका फुटबॉल टीमें भाग लेंगी। जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष गुरमीत मान ने बताया कि करीब 15 वर्ष बाद धौलपुर को पुनः राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगिता देखने, सीखने और अपने खेल कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा, पेयजल तथा खेल मैदान सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है, ताकि प्रतिभागी खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। गुरमीत मान ने कहा कि राज्यभर से आने वाली प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ियों के बीच होने वाले मुकाबले खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। इस आयोजन से जिले में फुटबॉल खेल को नई पहचान मिलेगी तथा बालिकाओं में खेलों के प्रति रुचि, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" एवं "खेलो इंडिया" जैसे जन-जागरूकता अभियानों को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने जिले के खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि धौलपुर की मेजबानी प्रदेशभर से आने वाली टीमों और अधिकारियों के लिए यादगार साबित होगी। प्रतियोगिता की तैयारियों में जिला फुटबॉल संघ के सचिव संदीप राणा, कोच असलम खान, परमजीत सिंह, राकेश परमार सहित संघ के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक लगातार जुटे हुए हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा भी की जा रही है।
आज से शुरू होगी राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, 16 जिलों की टीमें दिखाएंगी दम धौलपुर। राजस्थान फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार, 2 अगस्त को प्रातः 10 बजे तहसील फुटबॉल ग्राउंड पर होगा। प्रतियोगिता का आयोजन जिला फुटबॉल संघ धौलपुर द्वारा किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के 16 जिलों की जूनियर बालिका फुटबॉल टीमें भाग लेंगी। जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष गुरमीत मान ने बताया कि करीब 15 वर्ष बाद धौलपुर को पुनः राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगिता देखने, सीखने और अपने खेल कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा, पेयजल तथा खेल मैदान सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका
है, ताकि प्रतिभागी खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। गुरमीत मान ने कहा कि राज्यभर से आने वाली प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ियों के बीच होने वाले मुकाबले खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। इस आयोजन से जिले में फुटबॉल खेल को नई पहचान मिलेगी तथा बालिकाओं में खेलों के प्रति रुचि, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" एवं "खेलो इंडिया" जैसे जन-जागरूकता अभियानों को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने जिले के खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि धौलपुर की मेजबानी प्रदेशभर से आने वाली टीमों और अधिकारियों के लिए यादगार साबित होगी। प्रतियोगिता की तैयारियों में जिला फुटबॉल संघ के सचिव संदीप राणा, कोच असलम खान, परमजीत सिंह, राकेश परमार सहित संघ के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक लगातार जुटे हुए हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा भी की जा रही है।
- नगरपालिका व पंचायती राज चुनावों को लेकर बसेड़ी कांग्रेस की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर बसेड़ी (धौलपुर)। आगामी नगरपालिका एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर बसेड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी रणनीति, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा योग्य एवं जनाधार वाले प्रत्याशियों के चयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि आगामी निकाय एवं पंचायती राज चुनाव पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। चुनाव में सफलता सुनिश्चित करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जाएगा तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतरना होगा। नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं, अधूरे विकास कार्यों और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए जनता के बीच पहुंचा जाएगा। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चुनाव में ऐसे प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ हो, जो जनता से निरंतर जुड़े हों तथा कार्यकर्ताओं का व्यापक समर्थन प्राप्त हो। घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों और स्थानीय विकास के मुद्दों को लेकर पार्टी प्रत्येक वार्ड एवं पंचायत में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू करने तथा आमजन की समस्याओं को सुनकर उन्हें पार्टी के समक्ष रखने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी नगरपालिका एवं पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस का परचम लहराने का संकल्प लिया। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं बसेड़ी विधायक संजय कुमार, विधानसभा प्रभारी प्रशांत उपाध्याय, पूर्व प्रधान लाखन सिंह खिड़ौरा, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह, ब्लॉक प्रवक्ता रामबली शर्मा, ओमवास शर्मा, रामदीन कुशवाहा, रामगोपाल चच्चू, पूर्व प्रधान बद्री जाटव, कुसुम कुशवाहा, सत्यनारायण गोस्वामी, मवशियाराम, लाखन सिंह, बाबूलाल जाटव, मुकेश परमार, लोकेश पाराशर, बजरंग सिंह, श्यामवीर सिंह, अजय मीणा, यशु शर्मा, सोनू भगवान सिंह जगरिया, प्रवीण शाक्य, रोहित तिवारी, आशिक खान, रॉबिन खटाना, सत्यवीर सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- राजाखेड़ा पुलिस की कार्रवाई,अवैध पिस्टल व बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार धौलपुर जिले की राजाखेड़ा पुलिस ने एक युवक को अवैध 32 बोर पिस्टल और बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। भागा हुआ दूसरा व्यक्ति अभी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया कि डीएसटी प्रभारी प्रेमसिंह एएसआई को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देवखेड़ा तिराहे पर नाकाबंदी की। सूचना में बताया गया था कि दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर पिनाहट रोड से राजाखेड़ा की तरफ आ रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं। नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम विशाल रावत,(21) पुत्र महेंद्रसिंह, निवासी वार्ड नंबर 18, नई टंकी के पीछे, कस्बा राजाखेड़ा बताया। उसकी तलाशी में बाईं पैंट की जेब से .32 बोर की पिस्टल बरामद हुई। उसके पास हथियार रखने का कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं थी। मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल पटककर खेतों की तरफ भाग गया। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ थाना राजाखेड़ा में आर्म्स एक्ट की धारा 9/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। फरार व्यक्ति की तलाश जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी वीरसिंह, श्यामसुंदर एएसआई, प्रेमसिंह एएसआई, रामसहाय कांस्टेबल, कुलदीप कांस्टेबल और राकेश कांस्टेबल शामिल थे। राजाखेड़ा पुलिस की कार्रवाई,अवैध पिस्टल व बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार धौलपुर जिले की राजाखेड़ा पुलिस ने एक युवक को अवैध 32 बोर पिस्टल और बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। भागा हुआ दूसरा व्यक्ति अभी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया कि डीएसटी प्रभारी प्रेमसिंह एएसआई को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देवखेड़ा तिराहे पर नाकाबंदी की। सूचना में बताया गया था कि दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर पिनाहट रोड से राजाखेड़ा की तरफ आ रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं। नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम विशाल रावत,(21) पुत्र महेंद्रसिंह, निवासी वार्ड नंबर 18, नई टंकी के पीछे, कस्बा राजाखेड़ा बताया। उसकी तलाशी में बाईं पैंट की जेब से .32 बोर की पिस्टल बरामद हुई। उसके पास हथियार रखने का कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं थी। मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल पटककर खेतों की तरफ भाग गया। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ थाना राजाखेड़ा में आर्म्स एक्ट की धारा 9/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। फरार व्यक्ति की तलाश जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी वीरसिंह, श्यामसुंदर एएसआई, प्रेमसिंह एएसआई, रामसहाय कांस्टेबल, कुलदीप कांस्टेबल और राकेश कांस्टेबल शामिल थे।1
- पोरसा चौराहे पर नहीं सुलभ सुविधा, खासकर महिलाओं व युवतियों को झेलनी पड़ती है शर्मिंदगी, जिम्मेदारों के कानों पर नहीं रेंगती जू तक सालों पहले पोरसा चौराहे से महिला व पुरुष पेशाब घरों को हटा दिया गया था जिसकी पुनः निर्माण की किसी जिम्मेदार जन प्रतिनिधि ने नहीं ली सुध , महिलाओं की गरिमा हो रही भंग, सुलभ सुविधा हेतु महिलाओं को होती है असहजता और असुरक्षा। *भीमसेन सिंह तोमर* अंबाह । महिलाओं की गरिमा और सम्मान हमारे शास्त्रों में भी हमेशा से ही माना गया है, और उनकी गरिमा का पालन करना हमारा नैतिक व सामाजिक धर्म भी है । ठीक इसके विपरीत अंबाह नगर पालिका के जिम्मेदारों ने इसके विपरीत रवैया अपनाया है शहर के पोरसा चौराहे पर सुलभ सुविधा न होने से महिलाएं आए दिन असहजता व अपनी गरिमा का हनन महसूस करती हैं, और अपनी गरिमा को ताक पर रखकर शर्मिंदगी का शिकार हो रही है इसका मुख्य कारण है चौराहे पर सुलभ कंपलेक्स नहीं है जिससे महिलाएं सुलभ के लिए काफी काफी शर्मिंदगी महसूस करती असहयोगिता महसूस करती हैं तो वहीं दूसरी ओर सवाल खड़ा होता है कि जिम्मेदार अधिकारियों व प्रतिनिधियों और जिम्मेदार नगर पालिका इस गंभीर विषय पर क्यों उदासीनता बरते हुए। जबकि विषय महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से जुड़ा हुआ है । इस मामले को मैंने कई बार सीएम साहब को अवगत कराया है व्यवस्था कराई जाएगी जय राजोरिया स्थानीय पार्षद, अंबाह। इस गंभीर विषय और महिलाओं की सुरक्षा व गरिमा को समझते हुए नगर पालिका के जिम्मेदारों और जनप्रतिनिधि को तुरंत इस विषय पर संज्ञान लेना चाहिए और तुरंत ही पोरसा चौराहे पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु सुलभ कंपलेक्स का निर्माण करना चाहिए अजय जैन पूर्व संगठन मंत्री भाजपा अंबाह,। मामला गंभीर और महिलाओं की गरिमा से जुड़ा हुआ विषय है मैं कई बार इसके लिए प्रयास भी कर चुका हूं और जिम्मेदारों को बोला भी है कि इस विषय को गंभीरता से लें चाहिए क्योंकि मामला महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से जुड़ा हुआ है। लाखन सिंह राठौड़ चिकित्सा एवं समाजसेवी पोरसा चौराहा अंबाह पोरसा चौराहे पर नहीं सुलभ सुविधा, खासकर महिलाओं व युवतियों को झेलनी पड़ती है शर्मिंदगी, जिम्मेदारों के कानों पर नहीं रेंगती जू तक सालों पहले पोरसा चौराहे से महिला व पुरुष पेशाब घरों को हटा दिया गया था जिसकी पुनः निर्माण की किसी जिम्मेदार जन प्रतिनिधि ने नहीं ली सुध , महिलाओं की गरिमा हो रही भंग, सुलभ सुविधा हेतु महिलाओं को होती है असहजता और असुरक्षा। *भीमसेन सिंह तोमर* अंबाह । महिलाओं की गरिमा और सम्मान हमारे शास्त्रों में भी हमेशा से ही माना गया है, और उनकी गरिमा का पालन करना हमारा नैतिक व सामाजिक धर्म भी है । ठीक इसके विपरीत अंबाह नगर पालिका के जिम्मेदारों ने इसके विपरीत रवैया अपनाया है शहर के पोरसा चौराहे पर सुलभ सुविधा न होने से महिलाएं आए दिन असहजता व अपनी गरिमा का हनन महसूस करती हैं, और अपनी गरिमा को ताक पर रखकर शर्मिंदगी का शिकार हो रही है इसका मुख्य कारण है चौराहे पर सुलभ कंपलेक्स नहीं है जिससे महिलाएं सुलभ के लिए काफी काफी शर्मिंदगी महसूस करती असहयोगिता महसूस करती हैं तो वहीं दूसरी ओर सवाल खड़ा होता है कि जिम्मेदार अधिकारियों व प्रतिनिधियों और जिम्मेदार नगर पालिका इस गंभीर विषय पर क्यों उदासीनता बरते हुए। जबकि विषय महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से जुड़ा हुआ है । इस मामले को मैंने कई बार सीएम साहब को अवगत कराया है व्यवस्था कराई जाएगी जय राजोरिया स्थानीय पार्षद, अंबाह। इस गंभीर विषय और महिलाओं की सुरक्षा व गरिमा को समझते हुए नगर पालिका के जिम्मेदारों और जनप्रतिनिधि को तुरंत इस विषय पर संज्ञान लेना चाहिए और तुरंत ही पोरसा चौराहे पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु सुलभ कंपलेक्स का निर्माण करना चाहिए अजय जैन पूर्व संगठन मंत्री भाजपा अंबाह,। मामला गंभीर और महिलाओं की गरिमा से जुड़ा हुआ विषय है मैं कई बार इसके लिए प्रयास भी कर चुका हूं और जिम्मेदारों को बोला भी है कि इस विषय को गंभीरता से लें चाहिए क्योंकि मामला महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से जुड़ा हुआ है। लाखन सिंह राठौड़ चिकित्सा एवं समाजसेवी पोरसा चौराहा अंबाह2
- *अम्बाह पीजी कॉलेज में एम.एस.सी. रसायन विज्ञान के विद्यार्थियों का विदाई समारोह सम्पन्न* अम्बाह अम्बाह पीजी कॉलेज में एम.एस.सी. रसायन विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय तथा रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. वी.के. जैन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना, सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत सभी गुरुजनों का पुष्पमालाओं से सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय एवं विभागाध्यक्ष डॉ. वी.के. जैन सहित समस्त शिक्षकगण ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा उन्हें जीवन में अनुशासन, परिश्रम, नैतिक मूल्यों एवं शिक्षकों द्वारा दी गई सीख को आत्मसात कर उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अगले चरण में विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के आधार पर मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में बिताए गए अपने यादगार पलों एवं अनुभवों को साझा करते हुए गुरुजनों एवं सहपाठियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कनिष्ठ छात्र-छात्राओं द्वारा सभी वरिष्ठ विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दी गईं। अंत में समूह छायाचित्र के साथ गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस विदाई समारोह का आयोजन रसायन विभाग एवं एम.एस.सी. रसायन विज्ञान के कनिष्ठ छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।4
- किसान बनकर खाद दुकान पर पहुंचे तहसीलदार नरेश शर्मा.. खाद वितरण मे लापरवाही और किसानो को खाद ना देने पर अम्बाह मे खाद दुकान सील्ड.. किसान बनकर खाद दुकान पर पहुंचे तहसीलदार नरेश शर्मा.. खाद वितरण मे लापरवाही और किसानो को खाद ना देने पर अम्बाह मे खाद दुकान सील्ड.. मुरैना कलेक्टर लोकेश जांगिड़ द्वारा सभी निजी खाद विक्रेताओं को किसानो को तत्काल खाद वितरण करने के निर्देश दिए गए है!तहसील अम्बाह मे सुबह 8 बजे से थाना परिसर मे तहसीलदार नरेश शर्मा की उपस्थिति मे मार्केफ़ेद द्वारा नियमित रूप से खाद का वितरण किया जा रहा है!शनिवार को खाद वितरण की ड्यूटी के दौरान तहसीलदार नरेश शर्मा को एक कृषक मकरंद शर्मा द्वारा शिकायत की गयी कि उनकी पत्नी के नाम का इ टोकन जारी होने के बाद भी नीरज उपाध्याय खाद बीज भंडार द्वारा खाद नहीं दिया जा रहा है तथा पिछले 3 दिनों से दुकान बंद है!सूचना मिलने पर तहसीलदार नरेश शर्मा स्वयं किसान बनकर नीरज उपाध्याय खाद वितरण केंद्र पर पहुंचे जहाँ दुकान बंद मिली!जब दुकान खुलवाकर खाद देने को कहा गया तो खाद की अनुपलब्धता बताकर वापस लौटाया गया!इसके बाद तहसीलदार नरेश शर्मा ने एस ए डी ओ अम्बाह महेश किरार, राजस्व विभाग के पटवारी एवं थाना अम्बाह के बल के साथ दुकान खुलवाकर निरीक्षण किया जहाँ भरपूर मात्रा मे डी ए पी एवं अन्य खाद उपलब्ध था!खाद विक्रेता द्वारा दुकान बंद रखने, इ टोकन वाले किसानो को खाद प्रदान ना करने एवं खाद वितरण मे अनियमितता करने के कारण दुकान को तत्काल सील्ड किया गया!तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा बताया गया कि दुकान का लाइसेंस निरस्त करने के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर मुरैना को भेजा जायेगा साथ ही तहसील अम्बाह मे कृषकों को सही समय पर और उचित मूल्य पर खाद वितरण ना करने वाले दुकानदारों एवं सोसाइटी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी!साथ ही तहसीलदार नरेश शर्मा ने तहसील अम्बाह के कृषकों के लिए अपना मोबाइल नम्बर 9174952120 भी जारी किया है जहाँ किसान खाद वितरण के अधिक मूल्य, खाद प्रदान ना करने एवं दुकान ना खुलने सम्बंधित शिकायत कर सकते है!1
- माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, समाज हित में मिलकर करेंगे कार्य धौलपुर। माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार संघ की जिला इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा जिला अध्यक्ष मोहन वर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन समाज को संगठित करने, युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने तथा शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं पारिवारिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज के हित में कार्य करेंगे। जारी सूची के अनुसार मुख्य सलाहकार के रूप में संजय सोनी को मनोनीत किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर ललित सोनी, सुभाष सोनी, पवन सोनी एवं बृजमोहन सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव के रूप में रवि सोनी तथा कोषाध्यक्ष के रूप में अजय सोनी (सोनू) को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मंत्री पद पर नरेश सोनी, ज्ञानेश सोनी, विजय सोनी (पिल्लू), नीरज सोनी, मुरारी सोनी, मनोज सोनी, सोहन सोनी (सोनू) एवं विक्रम सोनी को मनोनीत किया गया है। संरक्षक मंडल में राधेश्याम सोनी, कैलाश सोनी, कृष्ण कुमार सोनी, राजकुमार सोनी एवं विजय वर्मा (बाड़ी वाले) को शामिल किया गया है। संगठन मंत्री का दायित्व रवि वर्मा (बजाज) को सौंपा गया है। चंदा प्रभारी के रूप में जगदीश वर्मा (बोनी), रवि सोनी (कानपुर वाले) एवं दीपक सोनी को नियुक्त किया गया है। प्रचार मंत्री के पद पर राजकुमार सोनी (भोटे) एवं जुगल सोनी को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कानूनी सलाहकार के रूप में मनीष वर्मा को मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष मोहन वर्मा ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेगा। समाज में शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा समाज के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई कार्यकारिणी सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए समाज के विकास एवं एकजुटता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।3
- *शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति, कारखाने को चलवाने को 15 अगस्त से शुरू करेगी जनांदोलन*। जौरा - शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति की मीटिंग जौरा में सम्पन्न हुई। मीटिंग में जनता को लामवंद कर एकजुट जुझारू आन्दोलन 15 अगस्त को ध्वजारोहण कै बाद शुरू करेगी। इस आंदोलन में धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल आमरण अनशन सत्याग्रह जैल भरो किया जाएगा। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। संघर्ष समिति की मीटिंग में सर्व श्री पंकज उपाध्याय विधायक, महेश दत्त मिश्रा पूर्व विधायक, अशोक तिवारी पूर्व नपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष किसान सभा, गयाराम सिंह धाकड़ पुर्व संचालक शक्कर कारखाना माकपा नेता, जगदीश शुक्ला पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण सभा, एल एन त्यागी, रामकुमार शर्मा,सोनू त्यागी आदि शामिल रहे। संघर्ष समिति ने इस बार निर्णायक आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें मुख्य रूप से सरकार की वायदा खिलाफी को मुद्दा बनाया जाएगा। प्रेषक :-अशोक तिवारी (प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश किसान सभा)4
- राजाखेड़ा थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा, अधिकारों एवं साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना परिसर में शुक्रवार को सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीओ मनिया खलील अहमद, प्रोविजनल आरपीएस सुखराम विश्नोई एवं थानाधिकारी वीर सिंह ने की। बैठक के दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न कानूनों, हेल्पलाइन सेवाओं, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, आत्मरक्षा के उपायों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से आह्वान किया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, साइबर ठगी या अन्य अपराध की स्थिति में बिना किसी संकोच के तत्काल पुलिस को सूचना दें। इसके अलावा बैठक में नशे के दुष्परिणामों, बाल अपराधों की रोकथाम, यातायात नियमों का पालन तथा आगामी त्यौहारों के दौरान सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के प्रति भी आमजन को जागरूक किया गया। बैठक में स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को भी प्राथमिकता के साथ सुना गया और उन्हें निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया। राजाखेड़ा थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा, अधिकारों एवं साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना परिसर में शुक्रवार को सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीओ मनिया खलील अहमद, प्रोविजनल आरपीएस सुखराम विश्नोई एवं थानाधिकारी वीर सिंह ने की। बैठक के दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न कानूनों, हेल्पलाइन सेवाओं, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, आत्मरक्षा के उपायों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से आह्वान किया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, साइबर ठगी या अन्य अपराध की स्थिति में बिना किसी संकोच के तत्काल पुलिस को सूचना दें। इसके अलावा बैठक में नशे के दुष्परिणामों, बाल अपराधों की रोकथाम, यातायात नियमों का पालन तथा आगामी त्यौहारों के दौरान सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के प्रति भी आमजन को जागरूक किया गया। बैठक में स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को भी प्राथमिकता के साथ सुना गया और उन्हें निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया।1
- सीजे पावर कंपनी मालनपुर में 25 जुलाई को श्रीवास समाज रिठौरा कलां मुरैना का लड़का लल्ला उर्फ विनोद श्रीवास को काम के दौरान विधुत करंट लग गया था कंपनी में सूचना होने पर ठेकेदार जीएम एचआर मैनेजर समस्त स्टाफ ने तुरंत कंपनी कि गाड़ी से वीआईएम आर विरला हांस्पीटल में भर्ती कराया और इलाज में पूर्ण सहयोग किया विनोद को तेज करन्ट लगने से उसके शरीर कि सारी त्वचा छिल गई और सिर में गंभीर चोट लग कर कान से खून निकलने लगा रात 11 बजे सिर का इंप्रेशन किया गया था घर वालों और कंपनी वालों के बहुत प्रयास करने पर भी 29 तारीख को सुबह विनोद का निधन हो गया कंपनी स्टाफ ने इलाज में 7लाख रूपए खर्च किए थे फिर भी विनोद को बचा न सके सीजे पावर कंपनी का ने 8 लाख रुपए और परिवार में एक नौकरी देने का लिखित एग्रीमेंट 30 जुलाई को बिनोद कि पत्नी तथा ससुराल वालों के सामने सौंपा गया था कंपनी स्टाफ से बात चीत करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय के श्री एम डी सविता को बुलाया गया और सविता के आर्थिक प्रयास से कंपनी स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आज सभी को संतुष्ट कर दिया और पूर्ण शातीसहयोग के सभी को संतुष्ट कर दिया।1