बस स्टैंड पर पुलिस का विशेष अभियान: 13 चालान, ₹6,500 जुर्माना वसूला भिण्ड। आमजन की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से थाना देहात भिण्ड पुलिस ने बस स्टैंड क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत ने किया। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बस स्टैंड क्षेत्र में बस संचालक सवारियां भरने को लेकर आपस में विवाद करते हैं और बीच सड़क पर बसें खड़ी कर यात्री बैठाने-उतारने से यातायात बाधित होता है तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बस स्टैंड पर चेकिंग प्वाइंट बनाकर यात्री बसों की सघन जांच की। अभियान के दौरान बीच सड़क पर बस रोककर सवारियां भरने वाले बस चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही बस संचालकों और चालकों को निर्देश दिए गए कि वे केवल निर्धारित बस स्टॉप पर ही यात्रियों को बैठाएं और उतारें तथा यातायात नियमों का पालन करें। इसके अलावा बस स्टैंड और आसपास सार्वजनिक मार्गों पर अवैध रूप से हाथ ठेले लगाकर आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले ठेला संचालकों को हटवाया गया तथा भविष्य में अतिक्रमण न करने की समझाइश दी गई। पुलिस ने अभियान के दौरान 13 चालान बनाकर 6,500 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया। अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उप निरीक्षक विजय शिवहरे, उप निरीक्षक प्रमोद तोमर, प्रधान आरक्षक सूरतराम, रामकिशोर, जयवीर तथा आरक्षक मनोज वैस, अवधेश चौहान, प्रदीप यादव, पवन पाण्डेय, अमानत खान, दिलीप शाक्य, फिरोज खान, दीपक पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
बस स्टैंड पर पुलिस का विशेष अभियान: 13 चालान, ₹6,500 जुर्माना वसूला भिण्ड। आमजन की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से थाना देहात भिण्ड पुलिस ने बस स्टैंड क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत ने किया। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बस स्टैंड क्षेत्र में बस
संचालक सवारियां भरने को लेकर आपस में विवाद करते हैं और बीच सड़क पर बसें खड़ी कर यात्री बैठाने-उतारने से यातायात बाधित होता है तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बस स्टैंड पर चेकिंग प्वाइंट बनाकर यात्री बसों की सघन जांच की। अभियान के दौरान बीच सड़क पर बस रोककर सवारियां भरने वाले बस चालकों के
खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही बस संचालकों और चालकों को निर्देश दिए गए कि वे केवल निर्धारित बस स्टॉप पर ही यात्रियों को बैठाएं और उतारें तथा यातायात नियमों का पालन करें। इसके अलावा बस स्टैंड और आसपास सार्वजनिक मार्गों पर अवैध रूप से हाथ ठेले लगाकर आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले ठेला संचालकों को हटवाया गया तथा भविष्य में अतिक्रमण न करने
की समझाइश दी गई। पुलिस ने अभियान के दौरान 13 चालान बनाकर 6,500 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया। अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उप निरीक्षक विजय शिवहरे, उप निरीक्षक प्रमोद तोमर, प्रधान आरक्षक सूरतराम, रामकिशोर, जयवीर तथा आरक्षक मनोज वैस, अवधेश चौहान, प्रदीप यादव, पवन पाण्डेय, अमानत खान, दिलीप शाक्य, फिरोज खान, दीपक पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
- अंबाह में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, 41 बीघा भूमि मुक्त कर 8 पट्टाधारियों को दिलाया कब्जा अंबाह। तहसील अंबाह में गरीब एवं पात्र भूमिस्वामियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए राजस्व विभाग द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम लुधावली में 41 बीघा से अधिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर आठ पट्टाधारियों एवं उनके वारिसों को विधिवत कब्जा सौंपा गया। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ तथा एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा के निर्देशन में तहसीलदार नरेश शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्व निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित सीमांकन दल ने ग्राम लुधावली के सर्वे क्रमांक 302 एवं 306 की भूमि का सीमांकन किया। कार्रवाई के दौरान कुल 41 बीघा भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कर वास्तविक भूमिस्वामियों को सौंपा गया। राजस्व दल में पटवारी संजीव शर्मा, भोला शर्मा, उपेंद्र सिंह तोमर, प्रवीण सिंह जादौन एवं पुष्पेंद्र कुमार शर्मा शामिल रहे। तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा वर्ष 2003 में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आजीविका के लिए पट्टे आवंटित किए गए थे, लेकिन कई पट्टाधारियों को अब तक जमीन का वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका था। कुछ मूल पट्टाधारियों का निधन हो जाने के कारण उनके वारिसों को सीमांकन कर भूमि का कब्जा सौंपा गया। इससे पहले 23 जुलाई 2026 को भी ग्राम लुधावली में 14 पट्टाधारियों को सीमांकन के बाद उनकी भूमि का कब्जा दिलाया गया था। तहसीलदार नरेश शर्मा ने कहा कि तहसील अंबाह में गरीब एवं असहाय लोगों की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को हटाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।4
- नशा मुक्ति अभियान को लेकर मेहगांव थाना प्रभारी एवं एसडीओ की लोगों से अभी थाना परिषद में सदस्य समस्त स्टाफ में मिलकर बनाया शॉर्ट वीडियो नशा मुक्ति अभियान को लेकर मेहगांव थाना प्रभारी एवं एसडीओ की लोगों से अभी थाना परिषद में सदस्य समस्त स्टाफ में मिलकर बनाया शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1
- *अम्बाह पीजी कॉलेज में एम.एस.सी. रसायन विज्ञान के विद्यार्थियों का विदाई समारोह सम्पन्न* अम्बाह अम्बाह पीजी कॉलेज में एम.एस.सी. रसायन विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय तथा रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. वी.के. जैन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना, सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत सभी गुरुजनों का पुष्पमालाओं से सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय एवं विभागाध्यक्ष डॉ. वी.के. जैन सहित समस्त शिक्षकगण ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा उन्हें जीवन में अनुशासन, परिश्रम, नैतिक मूल्यों एवं शिक्षकों द्वारा दी गई सीख को आत्मसात कर उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अगले चरण में विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के आधार पर मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में बिताए गए अपने यादगार पलों एवं अनुभवों को साझा करते हुए गुरुजनों एवं सहपाठियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कनिष्ठ छात्र-छात्राओं द्वारा सभी वरिष्ठ विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दी गईं। अंत में समूह छायाचित्र के साथ गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस विदाई समारोह का आयोजन रसायन विभाग एवं एम.एस.सी. रसायन विज्ञान के कनिष्ठ छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।4
- *शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति, कारखाने को चलवाने को 15 अगस्त से शुरू करेगी जनांदोलन*। *=============* जौरा - शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति की मीटिंग जौरा में सम्पन्न हुई। मीटिंग में जनता को लामवंद कर एकजुट जुझारू आन्दोलन 15 अगस्त को ध्वजारोहण कै बाद शुरू करेगी। इस आंदोलन में धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल आमरण अनशन सत्याग्रह जैल भरो किया जाएगा। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। संघर्ष समिति की मीटिंग में सर्व श्री पंकज उपाध्याय विधायक, महेश दत्त मिश्रा पूर्व विधायक, अशोक तिवारी पूर्व नपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष किसान सभा, गयाराम सिंह धाकड़ पुर्व संचालक शक्कर कारखाना माकपा नेता, जगदीश शुक्ला पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण सभा, एल एन त्यागी, रामकुमार शर्मा,सोनू त्यागी आदि शामिल रहे। संघर्ष समिति ने इस बार निर्णायक आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें मुख्य रूप से सरकार की वायदा खिलाफी को मुद्दा बनाया जाएगा। प्रेषक अशोक तिवारी प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश किसान सभा *शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति, कारखाने को चलवाने को 15 अगस्त से शुरू करेगी जनांदोलन*। *=============* जौरा - शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति की मीटिंग जौरा में सम्पन्न हुई। मीटिंग में जनता को लामवंद कर एकजुट जुझारू आन्दोलन 15 अगस्त को ध्वजारोहण कै बाद शुरू करेगी। इस आंदोलन में धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल आमरण अनशन सत्याग्रह जैल भरो किया जाएगा। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। संघर्ष समिति की मीटिंग में सर्व श्री पंकज उपाध्याय विधायक, महेश दत्त मिश्रा पूर्व विधायक, अशोक तिवारी पूर्व नपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष किसान सभा, गयाराम सिंह धाकड़ पुर्व संचालक शक्कर कारखाना माकपा नेता, जगदीश शुक्ला पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण सभा, एल एन त्यागी, रामकुमार शर्मा,सोनू त्यागी आदि शामिल रहे। संघर्ष समिति ने इस बार निर्णायक आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें मुख्य रूप से सरकार की वायदा खिलाफी को मुद्दा बनाया जाएगा। प्रेषक अशोक तिवारी प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश किसान सभा1
- विकल्प के रूप में 'नैनो यूरिया / नैनो डीएपी': अगर पारंपरिक बोरी वाली यूरिया या DAP के लिए बहुत लंबी लाइन है, तो 'नैनो यूरिया' या 'नैनो DAP' (तरल/लिक्विड) का उपयोग एक बेहतरीन विकल्प है। यह भारी बोरियों की तुलना में उठाने और इस्तेमाल करने में आसान है तथा फसल पर इसका असर भी काफी अच्छा होता है1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी किया-👇1
- सीजे पावर कंपनी मालनपुर में 25 जुलाई को श्रीवास समाज रिठौरा कलां मुरैना का लड़का लल्ला उर्फ विनोद श्रीवास को काम के दौरान विधुत करंट लग गया था कंपनी में सूचना होने पर ठेकेदार जीएम एचआर मैनेजर समस्त स्टाफ ने तुरंत कंपनी कि गाड़ी से वीआईएम आर विरला हांस्पीटल में भर्ती कराया और इलाज में पूर्ण सहयोग किया विनोद को तेज करन्ट लगने से उसके शरीर कि सारी त्वचा छिल गई और सिर में गंभीर चोट लग कर कान से खून निकलने लगा रात 11 बजे सिर का इंप्रेशन किया गया था घर वालों और कंपनी वालों के बहुत प्रयास करने पर भी 29 तारीख को सुबह विनोद का निधन हो गया कंपनी स्टाफ ने इलाज में 7लाख रूपए खर्च किए थे फिर भी विनोद को बचा न सके सीजे पावर कंपनी का ने 8 लाख रुपए और परिवार में एक नौकरी देने का लिखित एग्रीमेंट 30 जुलाई को बिनोद कि पत्नी तथा ससुराल वालों के सामने सौंपा गया था कंपनी स्टाफ से बात चीत करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय के श्री एम डी सविता को बुलाया गया और सविता के आर्थिक प्रयास से कंपनी स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आज सभी को संतुष्ट कर दिया और पूर्ण शातीसहयोग के सभी को संतुष्ट कर दिया।1