सड़क हादसे मे मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया NH 30 मे जाम मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसवाही में दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 30 पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क हादसा तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हुआ, जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। NH-30 पर जाम लगने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सूचना मिलते ही अमरपाटन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास किया। ग्रामीण मृतक महिला के परिजनों को मुआवजा एवं दोषी वाहन चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- गैस बुकिंग पश्चात भी लोगों को नहीं मिल रहा सिलेंडर। गैस सिलेंडरों की हो रही ब्लैक मार्केटिंग। गैस बुकिंग पश्चात भी लोगों को नहीं मिल रहा सिलेंडर। गैस सिलेंडरों की हो रही ब्लैक मार्केटिंग। मैहर - रामनगर न्यू सेठी इण्डेन गैस एजेंसी में गैस बुकिंग के पश्चात डिएसी नम्बर आने के बाद भी लोगों को नही मिल पा रहा सिलेंडर। बुकिंग किये गये व्यक्तियो के पास एजेंसी द्वारा फोन पर डीएसपी नम्बर लेकर सिलेंडर बुकिंग किये हुए व्यक्ति को गैस ना देकर ब्लैक में बेचे जा रहे सिलेंडर। पुरैना निवासी इण्डेन सिलेंडर धारी तथा रामनगर के कई लोगों ने न्यू सेठी इण्डेन गैस एजेंसी पर ब्लैक मार्केटिंग का आरोप लगाया है। गैस सिलेंडर बुकिंग के दस से पंद्रह दिन बाद आये डिएसी नम्बर को एजेंसी से फोन पर डीएसपी नम्बर लेकर जिसकी बुकिंग है उसे सिलेंडर ना देकर ब्लैक मार्केटिंग पर सिलेंडरो को बेचे जाने का आरोप लग रहा है। न्यू सेठी इण्डेन में बुकिंग के पश्चात भी लोग गैस सिलेंडर ना मिलने से हो रहे परेशान सिलेंडर धारियों में एजेंसी धारक के प्रति बढ़ रहा आक्रोश।2
- मध्य प्रदेश के मैहर जिले में सड़क हादसे में एक महिला की मौत के बाद ग्रामीण भड़क उठे। गुस्साए लोगों ने NH 30 पर चक्काजाम कर दिया, जिससे गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीण मुआवजे और दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- मध्य प्रदेश के सतना जिले में 21 वर्षीय युवती मुन्नी यादव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह अकेली थी और उसकी छोटी बहन ने छत के रास्ते घर में घुसकर शव देखा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।1
- तमिलनाडु में सी. जोसेफ़ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिससे राज्य में छह दशक पुरानी दो द्रविड़ दलों के बारी-बारी से सत्ता में आने की परंपरा समाप्त हो गई। शपथ लेते ही उन्होंने 200 यूनिट मुफ्त बिजली, नशे पर विशेष बल और महिलाओं की सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स जैसे तीन बड़े आदेशों पर हस्ताक्षर किए।2
- मध्य प्रदेश के मैहर में राधिका HP गैस एजेंसी के ड्राइवर पर ग्राहकों से प्रति सिलेंडर ₹10 अतिरिक्त वसूलने का आरोप है। घर तक डिलीवरी न देकर सड़क किनारे सिलेंडर देने का इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आम जनता ने बढ़ती महंगाई के बीच इस मनमानी पर प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है।1
- मैहर के त्रिकूट पर्वत पर स्थित जगत जननी मां शारदा भवानी का रविवार सुबह दिव्य श्रृंगार किया गया। इस अलौकिक दर्शन को पाकर लाखों भक्त भावविभोर हो गए।2
- मैहर में राधिका HP गैस एजेंसी का ड्राइवर घर तक डिलीवरी न देकर प्रति सिलेंडर ₹10 अतिरिक्त वसूल रहा है। इस लापरवाही का वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे बढ़ती कीमतों से जूझ रहे उपभोक्ताओं पर और आर्थिक बोझ पड़ रहा है। आम जनता ने इस मामले में प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की है।1
- मैहर जिले के भदनपुर-भटूरा मार्ग पर ओवरलोड वाहनों का बेलगाम संचालन जारी है, जिससे सड़कें खराब हो रही हैं और हादसे का खतरा बढ़ा है। स्थानीय लोग लगातार शिकायत के बाद भी प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं, पूछ रहे हैं कि आखिर इन वाहनों को किसका संरक्षण प्राप्त है।1