logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोकेशन : जोबट जिला(आलीराजपुर) जोबट के ग्राम डाबड़ी में तोल कांटे की सेटिंग पकड़ी गई, कपास व्यापार में धोखाधड़ी का आरोप, व्यापारी पिता–पुत्र की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल अलीराजपुर जिले की जोबट तहसील के आदिवासी बहुल ग्राम डाबड़ी में कपास खरीद के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है,यहां कपास तोलने आए एक व्यापारी पर तोल कांटे में रिमोट के जरिए वजन कम–ज्यादा करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों के अनुसार, सिंघाना (जिला धार) निवासी सिद्दीक और उसका बेटा फैजान कपास खरीदने गांव पहुंचे थे,तोल के दौरान किसानों को वजन कम दिखने पर संदेह हुआ, जब दूसरे तोल कांटे से जांच की गई तो वजन अधिक निकला, जिससे हेरफेरी का खुलासा हुआ। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने व्यापारी पिता–पुत्र की पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आदिवासी क्षेत्रों में लंबे समय से व्यापारियों द्वारा वजन में धोखाधड़ी की शिकायतें मिलती रही हैं। मामले ने ग्रामीण बाजारों में तोल कांटों की पारदर्शिता और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से नियमित जांच, प्रमाणित तोल कांटों के उपयोग और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

7 hrs ago
user_आलीराजपुर समाचार
आलीराजपुर समाचार
अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

लोकेशन : जोबट जिला(आलीराजपुर) जोबट के ग्राम डाबड़ी में तोल कांटे की सेटिंग पकड़ी गई, कपास व्यापार में धोखाधड़ी का आरोप, व्यापारी पिता–पुत्र की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल अलीराजपुर जिले की जोबट तहसील के आदिवासी बहुल ग्राम डाबड़ी में कपास खरीद के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है,यहां कपास तोलने आए एक व्यापारी पर तोल कांटे में रिमोट के जरिए वजन कम–ज्यादा करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों के अनुसार, सिंघाना (जिला धार) निवासी सिद्दीक और उसका बेटा फैजान कपास खरीदने गांव पहुंचे थे,तोल के दौरान किसानों को वजन कम दिखने पर संदेह हुआ, जब दूसरे तोल कांटे से जांच की गई तो वजन अधिक निकला, जिससे हेरफेरी का खुलासा हुआ। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने व्यापारी पिता–पुत्र की पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आदिवासी क्षेत्रों में लंबे समय से व्यापारियों द्वारा वजन में धोखाधड़ी की शिकायतें मिलती रही हैं। मामले ने ग्रामीण बाजारों में तोल कांटों की पारदर्शिता और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से नियमित जांच, प्रमाणित तोल कांटों के उपयोग और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • user_Cd Fe
    Cd Fe
    भानपुरा, मंदसौर, मध्य प्रदेश
    🤝
    33 min ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • धार्मिक नगरी नागलवाड़ी स्थित शिखरधाम पर आगामी 16 फरवरी को मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल का दौरा प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को रविवार खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र पटेल ने शिखरधाम नागलवाड़ी में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान सांसद पटेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित टीमों को अलग-अलग दायित्व सौंपे। साथ ही राज्यपाल के आगमन अवसर पर सांसद गजेंद्र पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा गया। स्वास्थ्य शिविर में सिकल सेल सहित अन्य संबंधित बीमारियों की निशुल्क जांच की जाएगी। साथ ही मरीजों को आवश्यकतानुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
    1
    धार्मिक नगरी नागलवाड़ी स्थित शिखरधाम पर आगामी 16 फरवरी को मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल का दौरा प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को रविवार खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद  गजेंद्र पटेल ने शिखरधाम नागलवाड़ी में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक के दौरान सांसद पटेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित टीमों को अलग-अलग दायित्व सौंपे। साथ ही राज्यपाल के आगमन अवसर पर सांसद गजेंद्र पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा गया।
स्वास्थ्य शिविर में सिकल सेल सहित अन्य संबंधित बीमारियों की निशुल्क जांच की जाएगी। साथ ही मरीजों को आवश्यकतानुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आज जामली में टूर्नामेंट क्रिकेट चल रहा है चल रहा है
    1
    आज जामली में टूर्नामेंट क्रिकेट चल रहा है  चल रहा है
    user_MUNNA LAL DERAN
    MUNNA LAL DERAN
    Debt Collection Agency पेटलावद, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी तालाब में डुबने से युवक की मौत,बांसवाड़ा से आएं गोता खोरो ने किया रेस्क्यू पाटन पुलिस पहुंची मौके पर शव पीएम के लिए भेजा जांच जारी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के पाटन पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ में भरतपुरा रोड पर वालरिया वाली नाकी में बने तालब में 44साल के युवक रुप सिंह पुत्र हामजी जाती भाभोर जो शनिवार को घर से तालाब में नहाने गया की अचानक पानी में डुबगया परिजनों ने पाटन पुलिस थाने में व्यक्ति के डुबजाने की सुचना दी पाटन पुलिस थाना सीआई रुपलाल खराड़ी एएसआई शंकरलाल मय जापता घटना स्थल पर पहुंचे व जिला मुख्यालय पर सुचना दी बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने मोके पर गोताखोरों की टीम रेस्क्यू करने भेजे रवीवार सुबह गोताखोरों ने डुबे हुए युवक को तालाब से बाहर निकाला तब तक युवक की मौत हो चुकी थी पाटन पुलिस ने शव को पीएम के लिए कुशलगढ़ उप जिला अस्पताल पहुंचाया मामले का अनुसंधान जारी
    4
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी
तालाब में डुबने से युवक की मौत,बांसवाड़ा से आएं गोता खोरो ने किया रेस्क्यू पाटन पुलिस पहुंची मौके पर शव पीएम के लिए भेजा जांच जारी
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के पाटन पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ में भरतपुरा रोड पर वालरिया वाली नाकी में बने तालब में 44साल के युवक रुप सिंह पुत्र हामजी जाती भाभोर जो शनिवार को घर से तालाब में नहाने गया की अचानक पानी में डुबगया परिजनों ने पाटन पुलिस थाने में व्यक्ति के डुबजाने की सुचना दी पाटन पुलिस थाना सीआई रुपलाल खराड़ी एएसआई शंकरलाल मय जापता घटना स्थल पर पहुंचे व जिला मुख्यालय पर सुचना दी बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने मोके पर गोताखोरों की टीम रेस्क्यू करने भेजे रवीवार सुबह गोताखोरों ने डुबे हुए युवक को तालाब से बाहर निकाला तब तक युवक की मौत हो चुकी थी पाटन पुलिस ने शव को पीएम के लिए कुशलगढ़ उप जिला अस्पताल पहुंचाया मामले का अनुसंधान जारी
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • “रात की सड़कों पर कहर बनकर दौड़ी काली स्कॉर्पियो, रफ्तार ने उड़ाई लोगों की नींद”
    1
    “रात की सड़कों पर कहर बनकर दौड़ी काली स्कॉर्पियो, रफ्तार ने उड़ाई लोगों की नींद”
    user_Golu Mewade
    Golu Mewade
    Court reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Sohan lal Maida
    1
    Post by Sohan lal Maida
    user_Sohan lal Maida
    Sohan lal Maida
    Bajna, Ratlam•
    30 min ago
  • मंगलवार को होगा जाट समाज का निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन, 15 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में बदनावर (धार) 10 फरवरी को बदनावर में डॉ.आरएस जाट सामूहिक विवाह समिति के तत्वावधान में जाट समाज का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस विवाह सम्मेलन में 15 जोड़े परिणय सूत्र बंधेंगे। समिति प्रमुख नीरज ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज में सामूहिक विवाह की यह परंपरा लगातार 12वर्षों से चली आ रही है। इस साल आयोजन का 13वां साल है। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन 10 फरवरी को बदनावर में जनपद पंचायत के सामने स्थित खेल मैदान पर होगा। जिसमें शामिल होने वाले वर-वधुओं से किसी भी प्रकार की राशि नहीं ली जाएगी। सम्मेलन में धार जिले के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से समाजजन भाग लेंगे। जिसमें कुल 15 जोड़ों का पंजीयन हुआ है। विवाह कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे गणेश पूजन से की जाएगी। इसके बाद सुबह 9:30 बजे सत्यवीर तेजाजी महाराज की आरती होगी। सुबह 10 बजे मंडप प्रतिष्ठा एवं ग्रह शांति का आयोजन किया जाएगा। 11:30 बजे तोरण की रस्म होगी। वहीं दोपहर 12:30 बजे शुभ लग्न में विवाह फेरे कराए जाएंगे। दोपहर 3 बजे वर-वधुओं की विदाई की जाएगी। पूरे आयोजन को वैदिक आचार्य महंत पंडित चंद्रशेखर शर्मा, धार द्वारा विधि-विधान से कराया जाएगा। समिति की ओर से सभी वर-वधुओं को घरेलू उपयोग की सामग्री भी भेंट की जाएगी। सम्मेलन निःशुल्क रहेगा। आयोजन का समस्त खर्च समिति सदस्य स्वयं वहन करेंगे।
    2
    मंगलवार को होगा जाट समाज का निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन, 15 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में 
बदनावर (धार) 10 फरवरी को बदनावर में डॉ.आरएस जाट सामूहिक विवाह समिति के तत्वावधान में जाट समाज का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस विवाह सम्मेलन में 15 जोड़े परिणय सूत्र बंधेंगे। समिति प्रमुख नीरज ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज में सामूहिक विवाह की यह परंपरा लगातार 12वर्षों से चली आ रही है। इस साल आयोजन का 13वां साल है। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन 10 फरवरी को बदनावर में जनपद पंचायत के सामने स्थित खेल मैदान पर होगा। जिसमें शामिल होने वाले वर-वधुओं से किसी भी प्रकार की राशि नहीं ली जाएगी। सम्मेलन में धार जिले के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से समाजजन भाग लेंगे। जिसमें कुल 15 जोड़ों का पंजीयन हुआ है। विवाह कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे गणेश पूजन से की जाएगी। इसके बाद सुबह 9:30 बजे सत्यवीर तेजाजी महाराज की आरती होगी। सुबह 10 बजे मंडप प्रतिष्ठा एवं ग्रह शांति का आयोजन किया जाएगा। 11:30 बजे तोरण की रस्म होगी। वहीं दोपहर 12:30 बजे शुभ लग्न में विवाह फेरे कराए जाएंगे। दोपहर 3 बजे वर-वधुओं की विदाई की जाएगी। पूरे आयोजन को वैदिक आचार्य महंत पंडित चंद्रशेखर शर्मा, धार द्वारा विधि-विधान से कराया जाएगा। समिति की ओर से सभी वर-वधुओं को घरेलू उपयोग की सामग्री भी भेंट की जाएगी। सम्मेलन निःशुल्क रहेगा। आयोजन का समस्त खर्च समिति सदस्य स्वयं वहन करेंगे।
    user_Nitin Sankhla Saini
    Nitin Sankhla Saini
    Local News Reporter बदनावर, धार, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गुरुदेव के आगमन पर बांसवाड़ा जिला में जैन समाज की पुरुष और महिलाओं ने महाराज जी पर फूलों की वर्षा की और शोभा यात्रा का आयोजन किया
    1
    गुरुदेव के आगमन पर बांसवाड़ा जिला में जैन समाज की पुरुष और महिलाओं ने महाराज जी पर फूलों की वर्षा की और शोभा यात्रा का आयोजन किया
    user_Ajay kumar Pandit
    Ajay kumar Pandit
    Photographer Banswara, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • बागेश्वर धाम सेवा मंडल जिला बांसवाड़ा (राजस्थान) के तत्वावधान में गढ़ी तहसील क्षेत्र के गांव करनपुर में परम पूज्य गुरुदेव बागेश्वर धाम सरकार के सानिध्य में भव्य धर्मसभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत परमेश्वर महाराज बागेश्वर धाम सरकार रहे। धर्मसभा में “भारत हिंदू राष्ट्र बने, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए, हिंदू-हिंदू भाईचारा मजबूत हो, प्रत्येक हिंदू घर पर भगवा ध्वज लगाए, मस्तिष्क पर तिलक व शिखा धारण करे” जैसे संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। महंत परमेश्वर महाराज ने बागेश्वर धाम पर आयोजित होने वाले कन्या महोत्सव में 300 कन्याओं के सामूहिक विवाह, सवा लाख हनुमान चालीसा यज्ञ सहित अन्य धार्मिक आयोजनों में स्थानीय साधु-संत, महंत व श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया। धाम पर होने वाले आयोजनों में जनजातीय संस्कृति के विशेष प्रदर्शन की जानकारी भी दी गई, जिसमें स्थानीय जनजाति भाइयों द्वारा गैर नृत्य, ढोल-कुण्डी व वाध्य लोकगीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस अवसर पर करनपुर पंचायत के पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी भगत धुला भाई, शास्त्री मन मंदिर गर्ग, कालूराम जी पोछीयां, सागर जी महाराज सुंदनी, मगन भाई भगत, नाथू नाथ जी, लालजी भाई भगत, अशोक महाराज आसन, जितेंद्र कुमार वैष्णव, गजू भगत, मोती सिंह जी, रघुवीर सिंह जी, रावजी भगत, नारजी भगत, लाला भगत, कचरा भगत, लालजी भगत, धना भगत, गटू भगत, समाजसेवी विमल जी, देवीलाल जी भगत, रमेश भगत, धुजलजी भगत, हूमा भगत, रूपा भगत रूंजीया, देवीलाल भगत, गौतम भगत रोहिणा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    1
    बागेश्वर धाम सेवा मंडल जिला बांसवाड़ा (राजस्थान) के तत्वावधान में गढ़ी तहसील क्षेत्र के गांव करनपुर में परम पूज्य गुरुदेव बागेश्वर धाम सरकार के सानिध्य में भव्य धर्मसभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत परमेश्वर महाराज बागेश्वर धाम सरकार रहे।
धर्मसभा में “भारत हिंदू राष्ट्र बने, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए, हिंदू-हिंदू भाईचारा मजबूत हो, प्रत्येक हिंदू घर पर भगवा ध्वज लगाए, मस्तिष्क पर तिलक व शिखा धारण करे” जैसे संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। महंत परमेश्वर महाराज ने बागेश्वर धाम पर आयोजित होने वाले कन्या महोत्सव में 300 कन्याओं के सामूहिक विवाह, सवा लाख हनुमान चालीसा यज्ञ सहित अन्य धार्मिक आयोजनों में स्थानीय साधु-संत, महंत व श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया।
धाम पर होने वाले आयोजनों में जनजातीय संस्कृति के विशेष प्रदर्शन की जानकारी भी दी गई, जिसमें स्थानीय जनजाति भाइयों द्वारा गैर नृत्य, ढोल-कुण्डी व वाध्य लोकगीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
इस अवसर पर करनपुर पंचायत के पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी भगत धुला भाई, शास्त्री मन मंदिर गर्ग, कालूराम जी पोछीयां, सागर जी महाराज सुंदनी, मगन भाई भगत, नाथू नाथ जी, लालजी भाई भगत, अशोक महाराज आसन, जितेंद्र कुमार वैष्णव, गजू भगत, मोती सिंह जी, रघुवीर सिंह जी, रावजी भगत, नारजी भगत, लाला भगत, कचरा भगत, लालजी भगत, धना भगत, गटू भगत, समाजसेवी विमल जी, देवीलाल जी भगत, रमेश भगत, धुजलजी भगत, हूमा भगत, रूपा भगत रूंजीया, देवीलाल भगत, गौतम भगत रोहिणा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • रामादल द्वारा शबरी माता जयंती उत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया महू से अनिल निनामा की रिपोर्ट राम सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धर्म जागरण समिति रामादल द्वारा शबरी माता जयंती उत्सव का भव्य आयोजन स्थानीय माता अहिल्याबाई होलकर कन्या शाला (गर्ल्स स्कूल) में किया गया। कार्यक्रम में अंबेडकर नगर महू एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में जनजाति परिवार, माताएं-बहनें, बालक-बालिकाएं, वरिष्ठजन एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित जनसमुदाय का शहर के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा तिलक-वंदन, माल्यार्पण एवं अमृत भोज के माध्यम से स्वागत किया गया। सभी जनजाति परिवारों को सम्मानपूर्वक मां शबरी द्वारा भगवान श्रीराम को बेर खिलाते हुए चित्र एवं उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं शबरी माता के चित्र पर तिलक-वंदन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आयोजन रामादल के संस्थापक लोकेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि बी.एल. निनामा, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, जल संसाधन विभाग, भोपाल मनीष नीम, प्रांत सह शारीरिक प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (मुख्य वक्ता) साधना शर्मा, जिला कार्यवाहिका, राष्ट्रीय सेविका समिति एवं अध्यक्ष, स्वावलंबी मातृ सृजन सामाजिक एवं महिला कल्याण संस्था, महू कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं द्वारा भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं माता शबरी की भूमिका में भावपूर्ण नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया, जिसमें माता शबरी द्वारा प्रभु श्रीराम को प्रेमपूर्वक बेर खिलाने का प्रसंग दर्शाया गया। अतिथि स्वागत अतिथियों का स्वागत विनोद गर्ग, कर्नल अनुराग शुक्ला, कविता निनामा, पप्पू सरपंच (खेड़ी सियोद), मनीष कदम एवं मानस गुप्ता द्वारा किया गया। वक्ताओं के विचार मुख्य वक्ता मनीष नीम ने कहा कि समाज में समरसता एवं एकरूपता के लिए संघ, विहिप और रामादल जैसे संगठनों के साथ मिलकर कार्य करना आवश्यक है। वहीं रामादल प्रमुख लोकेश शर्मा ने कहा, “हम सब एक देशवासी हैं, कोई वनवासी या नगरवासी नहीं। हम सभी एक परिवार हैं और समाज में फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर कर सनातन धर्म का परचम लहराएंगे।” आयोजन में योगदान कार्यक्रम को सफल बनाने में रामादल परिवार के सत्यनारायण परमार, विनोद विश्वकर्मा, मनीष जैन, संदीप ढोली, अशोक कापड़े, सन्नी बिलारवान, राजू पाटिल, नवीन दादू, संजय जायसवाल, अतुल बॉथम, नाना पाटीदार, दीपेश शर्मा, टिंकू रावत, सुमित जोशी, पद्मेश पंडित, कृष्णा कौशल, अमित यादव, माधव शर्मा, सनोज पाटिल, केश सक्सेना, विजय यादव, अधिवक्ता अंकित विक्की परदेशी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष विकास विजय शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ समाजसेवी राजीव खंडेलवाल ने किया। कार्यक्रम संबंधी जानकारी संस्था के अधिवक्ता अंकित विक्की परदेशी द्वारा प्रदान की गई।
    2
    रामादल द्वारा शबरी माता जयंती उत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया
महू से अनिल निनामा की रिपोर्ट
राम सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धर्म जागरण समिति रामादल द्वारा शबरी माता जयंती उत्सव का भव्य आयोजन स्थानीय माता अहिल्याबाई होलकर कन्या शाला (गर्ल्स स्कूल) में किया गया। कार्यक्रम में अंबेडकर नगर महू एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में जनजाति परिवार, माताएं-बहनें, बालक-बालिकाएं, वरिष्ठजन एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उपस्थित जनसमुदाय का शहर के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा तिलक-वंदन, माल्यार्पण एवं अमृत भोज के माध्यम से स्वागत किया गया। सभी जनजाति परिवारों को सम्मानपूर्वक मां शबरी द्वारा भगवान श्रीराम को बेर खिलाते हुए चित्र एवं उपहार भेंट किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं शबरी माता के चित्र पर तिलक-वंदन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आयोजन रामादल के संस्थापक लोकेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि
बी.एल. निनामा, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, जल संसाधन विभाग, भोपाल
मनीष नीम, प्रांत सह शारीरिक प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (मुख्य वक्ता)
साधना शर्मा, जिला कार्यवाहिका, राष्ट्रीय सेविका समिति एवं अध्यक्ष, स्वावलंबी मातृ सृजन सामाजिक एवं महिला कल्याण संस्था, महू
कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं द्वारा भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं माता शबरी की भूमिका में भावपूर्ण नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया, जिसमें माता शबरी द्वारा प्रभु श्रीराम को प्रेमपूर्वक बेर खिलाने का प्रसंग दर्शाया गया।
अतिथि स्वागत
अतिथियों का स्वागत विनोद गर्ग, कर्नल अनुराग शुक्ला, कविता निनामा, पप्पू सरपंच (खेड़ी सियोद), मनीष कदम एवं मानस गुप्ता द्वारा किया गया।
वक्ताओं के विचार
मुख्य वक्ता मनीष नीम ने कहा कि समाज में समरसता एवं एकरूपता के लिए संघ, विहिप और रामादल जैसे संगठनों के साथ मिलकर कार्य करना आवश्यक है।
वहीं रामादल प्रमुख लोकेश शर्मा ने कहा, “हम सब एक देशवासी हैं, कोई वनवासी या नगरवासी नहीं। हम सभी एक परिवार हैं और समाज में फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर कर सनातन धर्म का परचम लहराएंगे।”
आयोजन में योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में रामादल परिवार के सत्यनारायण परमार, विनोद विश्वकर्मा, मनीष जैन, संदीप ढोली, अशोक कापड़े, सन्नी बिलारवान, राजू पाटिल, नवीन दादू, संजय जायसवाल, अतुल बॉथम, नाना पाटीदार, दीपेश शर्मा, टिंकू रावत, सुमित जोशी, पद्मेश पंडित, कृष्णा कौशल, अमित यादव, माधव शर्मा, सनोज पाटिल, केश सक्सेना, विजय यादव, अधिवक्ता अंकित विक्की परदेशी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष विकास विजय शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ समाजसेवी राजीव खंडेलवाल ने किया।
कार्यक्रम संबंधी जानकारी संस्था के अधिवक्ता अंकित विक्की परदेशी द्वारा प्रदान की गई।
    user_Itishree Nayak
    Itishree Nayak
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.