logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने ली बैठक* *जिलेभर में 15 से 19 मार्च तक जनजातीय गौरव दिवस, युवा शक्ति दिवस, विकसित रन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज सहित विविध कार्यक्रमों का आयोजन* खैरथल / हीरालाल भूरानी अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में बैठक ली। राजस्थान दिवस समारोह का शुभारंभ 15 मार्च को होगा। समारोह के तहत जिलेभर में 15 से 19 मार्च तक विकसित राजस्थान रन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज सहित विविध कार्यक्रम होंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को आमजन के साथ ही सभी विभागों की भागीदारी के साथ समारोह को भव्य बनाने के निर्देश दिये। राजस्थान दिवस के अवसर पर राजकीय कार्यालय एवं भवन भी रोशनी से जगमगायेंगे। *15 मार्च 'राजस्थान को जाने' क्विज* समारोह का औपचारिक शुभारंभ 15 मार्च को 'राजस्थान को जाने' क्विज के साथ होगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में निबंध, भाषण एवं चित्रकारी प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। जिला स्तरीय ओ.डी.ओ.पी. मेले व प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही विकसित रन का आयोजन भी किया जाएगा। *16 मार्च को राजस्थान जनजातीय गौरव दिवस* बेणेश्वर धाम, बांसवाड़ा में राजस्थान जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जायेगा, जहां जनसभा एवं प्रतिनिधिगणों के साथ संवाद, विकास कार्यों का शिलान्यास एवं जनजातीय कला एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। जिसका लाइव प्रसारण जिला स्तर पर किया जाना प्रस्तावित है। *17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस* 17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस के रूप में मनाया जायेगा, जहां जयपुर में राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन में रोजगार मेले, विकास कार्यों का शिलान्यास किया जायेगा। साथ ही, इस दिन जिलें में 'राजस्थान को जाने' क्विज का आयोजन होगा। इसी दिन सायं 5 बजे उद्योग विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उद्योगपतियों के साथ संवाद एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए एम्पलॉयमेंट लेटर हस्तांतरण कार्यक्रम आयोजित होगा। *18 मार्च को होगी महाआरती* 18 मार्च को जनप्रतिनिधियों द्वारा जिलेभर में देवस्थान विभाग के मंदिरों में आरती व पूजा कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसी दिन किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस के रूप में मनाया जाएगा, भरतपुर में किसान एवं पशुपालक जनसभा में किसान एवं पशुपालक संवाद और विभिन्न कार्यों का शिलान्यास होगा। जिसका लाइव प्रसारण जिला स्तर पर किया जाना प्रस्तावित है। *19 मार्च को आयोजित होगा राजस्थान दिवस का मुख्य समारोह* 19 मार्च को राजस्थान दिवस का जिले में मुख्य समारोह आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। राजस्थान दिवस मुख्य समारोह के अंतर्गत लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाने के निर्देश दिये जिससे कि आमजन विशेषकर युवाओं का परिचय प्रदेश की समृद्ध लोकसंगीत, नृत्य कला से हो सके। बैठक के दौरान कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद गेट, संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग वीरेंद्र त्यागी, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, पुलिस, राजीविका, कृषि, वन, शिक्षा सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

6 hrs ago
user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
6 hrs ago
ffa432c4-bdb2-48a1-ad3e-9b260903c891

More news from राजस्थान and nearby areas
  • दिल्ली जयपुर हाईवे पर कापड़ीवास ओल्ड राव के सामने स्थित सिगनेचर ग्लोबल सोसाइटी में मिट्टी खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया जिनमें से 7 की मौत हुई मौत परिजनों ने लगाए बड़े आरोप सुनिए....
    1
    दिल्ली जयपुर हाईवे पर कापड़ीवास ओल्ड राव के सामने स्थित सिगनेचर ग्लोबल सोसाइटी में मिट्टी खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया जिनमें से 7 की मौत हुई मौत परिजनों ने लगाए बड़े आरोप सुनिए....
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • कोटपुतली के पास पोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कराया खाली कोटपुतल में स्थित एक पोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से मंगलवार दोपहर इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आज करीब 12:35 बजे पोर्ट कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश आया, जिसमें कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। ई-मेल मिलते ही पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने तुरंत सभी ग्राहकों और स्टाफ को बाहर निकलवा दिया और स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही डिप्टी और थाना अधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे परिसर को खाली करवा दिया। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लोगों को कार्यालय से दूर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है और किसी भी संदिग्ध वस्तु की जांच की जा रही है।
    1
    कोटपुतली के पास पोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कराया खाली
कोटपुतल में स्थित एक पोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से मंगलवार दोपहर इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आज करीब 12:35 बजे पोर्ट कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश आया, जिसमें कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई थी।
ई-मेल मिलते ही पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने तुरंत सभी ग्राहकों और स्टाफ को बाहर निकलवा दिया और स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही डिप्टी और थाना अधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे परिसर को खाली करवा दिया।
पुलिस आसपास के क्षेत्र में लोगों को कार्यालय से दूर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है और किसी भी संदिग्ध वस्तु की जांच की जा रही है।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by दिलबाग यादव
    1
    Post by दिलबाग यादव
    user_दिलबाग यादव
    दिलबाग यादव
    Agricultural organisation मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • इन दिनों सरसों की कटाई के बाद तुड़ी के परिवहन के दौरान ओवरलोड एवं ओवर हाइट ट्रक,ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का संचालन आम हो गया है। अवैध रूप से ओवरलोड सरसों तुड़ी से भरे ट्रक,ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज गति से दौड़ रहे हैं, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कई ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली निर्धारित क्षमता से अधिक तुड़ी भरकर ले जाई जा रही हैं। तुड़ी ऊपर तक भरी होने के कारण वाहन का संतुलन भी बिगड़ सकता है और हवा के झोंकों से तुड़ी सड़क पर गिरती रहती है। इससे सड़क पर चलने वाले दोपहिया और छोटे वाहनों के लिए खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क अपेक्षाकृत संकरी होने के कारण जब ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने से आती है तो अन्य वाहनों को किनारे लगाना पड़ता है, जिससे कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। खासकर सुबह और शाम के समय इस मार्ग पर आवागमन ज्यादा रहने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि इस मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और नियमित जांच अभियान चलाया जाए, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    1
    इन दिनों सरसों की कटाई के बाद तुड़ी के परिवहन के दौरान ओवरलोड एवं ओवर हाइट ट्रक,ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का संचालन आम हो गया है। अवैध रूप से ओवरलोड सरसों तुड़ी से भरे ट्रक,ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज गति से दौड़ रहे हैं, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कई ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली निर्धारित क्षमता से अधिक तुड़ी भरकर ले जाई जा रही हैं। तुड़ी ऊपर तक भरी होने के कारण वाहन का संतुलन भी बिगड़ सकता है और हवा के झोंकों से तुड़ी सड़क पर गिरती रहती है। इससे सड़क पर चलने वाले दोपहिया और छोटे वाहनों के लिए खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क अपेक्षाकृत संकरी होने के कारण जब ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने से आती है तो अन्य वाहनों को किनारे लगाना पड़ता है, जिससे कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। खासकर सुबह और शाम के समय इस मार्ग पर आवागमन ज्यादा रहने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि इस मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और नियमित जांच अभियान चलाया जाए, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    user_Ram Mishra
    Ram Mishra
    Local News Reporter Alwar, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • बडौदा मेव में वह बगड़ राजपूत में है बंदरों का आतंक बड़ौदा में एक महिला ने लगाई छत से चलांग दोनों पैर फैक्चर
    1
    बडौदा मेव में वह बगड़ राजपूत में है बंदरों का आतंक बड़ौदा में एक महिला ने लगाई छत से चलांग दोनों पैर फैक्चर
    user_रोहिताश कुमार जाटव
    रोहिताश कुमार जाटव
    Farmer Ramgarh Alwar, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • सिमरू की ढाणी खोर्रा
    2
    सिमरू की ढाणी खोर्रा
    user_Kasim Kasim
    Kasim Kasim
    तिजारा, अलवर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Voice of Labour
    1
    Post by Voice of Labour
    user_Voice of Labour
    Voice of Labour
    अलवर, अलवर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • राजस्थान विधानसभा में पूर्व केबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि दी
    1
    राजस्थान विधानसभा में पूर्व केबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि दी
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.