पूर्व विधायक अरुण यादव की अगियांव कोठी पर पहुंचे लालू प्रसाद यादव, पिताजी की तीसरी पुण्यतिथि पर भव्य आयोजन अगियांव। पूर्व विधायक अरुण यादव की अगियांव कोठी पर रविवार को उनके पिताजी की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी अगियांव कोठी पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता, समर्थक, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान लोगों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद किया। पूर्व विधायक अरुण यादव ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों एवं लोगों का आभार व्यक्त किया। पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर अगियांव कोठी पर पूरे दिन लोगों की आवाजाही बनी रही।
पूर्व विधायक अरुण यादव की अगियांव कोठी पर पहुंचे लालू प्रसाद यादव, पिताजी की तीसरी पुण्यतिथि पर भव्य आयोजन अगियांव। पूर्व विधायक अरुण यादव की अगियांव कोठी पर रविवार को उनके पिताजी की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी अगियांव कोठी पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता, समर्थक, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान लोगों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद किया। पूर्व विधायक अरुण यादव ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों एवं लोगों का आभार व्यक्त किया। पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर अगियांव कोठी पर पूरे दिन लोगों की आवाजाही बनी रही।
- वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने किया पुतला दहन आरा। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला कमेटी के तत्वावधान में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की, जबकि संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभु जैन ने किया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम्’ को बीच में रोकने से देशवासियों की भावनाएं आहत हुईं। इसी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए पुतला दहन किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यनारायण बिब्याहुत्त, धीरेंद्र सिंह, ज्योति कुशवाहा, निशांत सिंगर, ममता सिंह, वीरेंद्र कुमार, सुनील श्रीवास्तव, उमंग चंद्रवंशी, आदित्य सिंह, प्रतीक विराट, आकाश पांडे, रविश सिंह, विकास गुप्ता, विशाल गुप्ता, गौतम श्रीवास्तव, मुकेश पांडे, कौशल तलवार, नितिन राज, पुनीत यादव, वरुण कुमार, राहुल कुमार, मिथुन बाबा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनता की आवाज आरा न्यूज़ #आरा #भोजपुर #BJP #BJYM #वंदेमातरम् #भाजपा #सोनियागांधी #राहुलगांधी #Protest #जनताकीआवाजआरान्यूज़1
- गोवा में E20, पेट्रोल पर करारा कटाक्ष किए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के श्री राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे साहब ने।1
- ज्ञानोदय प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, बभनौली में हर्षोल्लास के साथ मना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बभनौली। ज्ञानोदय प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, बभनौली में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस (आजादी का महापर्व) बड़े ही धूमधाम और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में विद्यालय के निदेशक श्री धर्मेन्द्र उपाध्याय ने विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद विद्यालय परिसर में राष्ट्रगान की गूंज से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेखांकित किया। विद्यालय के निदेशक श्री धर्मेन्द्र उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित, अनुशासन, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।1
- भरत तिवारी के घर में काफी देर तक सांसद मनोज तिवारी रहे आरा से संजय श्रीवास्तव एंकर। दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिलौटी में साफ तौर पर कहा कि भरत तिवारी के परिजनों को न्याय जरूर मिलेगा । उन्होंने प्रशांत किशोर की बात पर कहा कि इतनी छोटी-छोटी बातें नहीं बोलना चाहिए बोलने के पहले सोचना चाहिए। स्मारक के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि स्मारक जरूर भरत तिवारी का बनेगा । पहले न्याय तो मिल जाए। मनोज तिवारी बहुत देर तक भरत तिवारी के घर में रहे1
- प्रशांत किशोर का शपथ ग्रहण , आज से बनें औपचारिक रूप से विधायक जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अब औपचारिक रूप से बिहार विधानसभा के सदस्य बन गए हैं। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के कार्यालय कक्ष में उन्होंने विधायक पद की शपथ ली। बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा के मजबूत गढ़ को भेदकर जीत दर्ज करने के बाद प्रशांत किशोर की यह राजनीतिक पारी अब औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। सुबह करीब 10:30 बजे पहुंचे पीके ने विधानसभा के गेट पर पहुंचकर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती समेत अन्य नेताओं के साथ विस अध्यक्ष के कक्ष में पहुंचे।1
- वार्षिकोत्सव सह सम्मान समारोह में दिखाई दिया उल्लास और गौरव का संगम। बिक्कु कुमार राजधानी पटना के एजी कालोनी में स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में वार्षिकोत्सव सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भागलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य एवं जगत नारायण महाविद्यालय, खगौल के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष गिरिजेश नंदन कुमार, पटना विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक दीपक कुमार शर्मा सहित अन्य महानुभावों के सौम्य उपस्थिति में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर समारोह का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मां सरस्वती की वंदना के पश्चात् प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार मिश्र ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया एवं सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मान कार्यक्रम के पश्चात् भारत माता की आरती ने सभागार में उपस्थित सभी के बीच भक्ति का संचार कर दिया। वहीं छात्र -छात्राओं द्वारा भव्य रंगमंचीय कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, जिसमें बिहार गीत, जट-जटिन, कजरी, योग-व्यायाम के साथ -साथ जादूगर पी.के.सिंह जी की जादूई कला ने आगत सभी महानुभावों का मन मोह लिया। अपने उद्बोधन में अतिथियों ने कहा कि बहुत ही कम समय में आर.सी.सेंट्रल स्कूल के छात्र -छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह विद्यालय वर्षों पुराना है। यहां के बच्चों की प्रतिभा को तरासने वाले शिक्षक बंधु -भगिनी अभिनंदनीय हैं। जिन्होंने अपने कठिन परिश्रम के बल पर इन नन्हें -मुन्ने बच्चों को योग्यतम नागरिक बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर शत् प्रतिशत उपस्थिति, समय का पालन, अनुशासन, कार्यक्रमों में सक्रियता, समय पर विद्यालय शुल्क जमा करना आदि विषयों में अपना स्थान बनाने वाले बच्चों के माताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहभागी बनें सभी बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती निवेदिता सिन्हा ने कहा कि यह विद्यालय आज सबों के समक्ष यह बताने में सफल रहा कि हम सिर्फ कहते नहीं बल्कि करके दिखाते हैं। इतनी अधिक संख्या में अभिभावक बंधु-भगिनी इस विषय के साक्षी हैं कि इन बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है।1
- चिंता मत कीजिए सम्राट चौधरी जी, आपके इस्तीफे के बाद सब ठीक चिंता मत कीजिए सम्राट चौधरी जी, आपके इस्तीफे के बाद सब ठीक हो जाएगा!1
- *BIG BREAKING -* PK विधायक पद की शपथ लेने के बाद बोले - जिस के सदस्य श्री बाबू, अनुग्रह नारायण जी, कर्पूरी जी, नीतीश जी, लालू जी, रामविलास जी और सुशील मोदी जी रहे हैं, उस सदन के सदस्य के तौर शपथ लेना मेरे लिए गौरव की बात है। ये मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।1