डॉ. मोहन यादव 11 मार्च को सागर में ज्ञानवीर विश्वविद्यालय और रोजगार मेले का करेंगे भव्य उद्घाटन। डॉ. मोहन यादव 11 मार्च को सागर में ज्ञानवीर विश्वविद्यालय और रोजगार मेले का करेंगे भव्य उद्घाटन। सागर में शिक्षा और रोजगार के नए अध्याय की शुरुआत सागर जिले में निजी क्षेत्र की महत्वाकांक्षी परियोजना ज्ञानवीर विश्वविद्यालय का भव्य उद्घाटन 11 मार्च 2026 को होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर पहुंचेंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी विशेष रूप से शामिल होंगे। उद्घाटन से पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कार्यक्रम स्थल (खुरई/नरयावली रोड, जेरई के पास) का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपैड, मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन मार्ग और अन्य सुविधाओं का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विशेष जोर दिया गया कि विद्यार्थियों और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित सभी अतिथियों का बुंदेली परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर करीब 12:30 बजे शुरू होगा। उन्होंने कहा कि ज्ञानवीर विश्वविद्यालय सागर और आसपास के क्षेत्रों के लिए शिक्षा का वरदान साबित होगा। अब युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा, बल्कि आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सागर में ही उपलब्ध होगी। साथ ही, रोजगार मेले और प्लेसमेंट के माध्यम से प्रतिवर्ष युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री उद्घाटन के दौरान रोजगार मेले का भी शुभारंभ करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। सुरक्षा, बैठक व्यवस्था और आवागमन की समुचित तैयारियां की जा चुकी हैं। इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, आईजी हिमानी खन्ना, कलेक्टर संदीप जी.आर., एस.पी. विकास शाहवाल, ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आदित्य सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम सागर में शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नया अध्याय खोलेगा, जिससे स्थानीय युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे। आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 सागर से सोनू प्रजापति की रिपोर्ट

- परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी के निर्देशन एवं माता भगवती आदि शक्ति जगत जननी जगदम्बा की असीम कृपा से तह, देवरी ग्राम मोरई में 24 घंटे का चालीसा पाठ सम्पन्न हुआ । *जिला सागर मध्य प्रदेश* *तहसील देवरी के ग्राम* मोरई परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी के निर्देशन में एवं माता भगवती आदि शक्ति जगत जननी जगदम्बा जी की असीम कृपा से तह, देवरी ग्राम मोरई में 24 घंटे का चालीसा पाठ सम्पन्न हुआ/ एवं मां गुरुवर श्री जी के मंत्रो का जाप किया गया और मां गुरुवर श्री जी की जयकारे लगाए गए/ मां गुरुवर श्री जी की आरती की गई समापन के बाद शक्ति जल प्रसाद वितरण किया गया एवं संगठन और पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया गया समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए और 5 घंटे के एवं 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ एवं आरती कृम करवाए जाते हैं ,समाज को नशा मुक्त मांसाहार ,से मुक्त चरित्रवान, जीवन चेतनावन, भय भूख भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है/ आय दिन शराब के कारण दुर्घटना जैसी अपराध हो रहे हैं/ परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज के निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा समाज को सुधारने का कार्य कर रहे हैं/ शासन प्रशासन अवैध शराब पर ध्यान नहीं दे रहे हैं/ गांव में शराब माफिया द्वारा अवैध शराब ले जा रहे हैं/ तो संगठन के कार्यकर्ता के द्वारा शराब पकड़ने का कार्य कर रहे हैं / कार्यक्रम में उपस्थित भगवती मानव कल्याण संगठन जिला संगठन मंत्री पुरुषोत्तम वैश/ किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्ना सिंह लोधी/ युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार लोधी/ भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष विशाल राजपूत/ वीरेंद्र नामदेव समस्त मां के भक्त उपस्थित रहे आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी सागर सोनू प्रजापति की रिपोर्ट1
- Post by Dharmendra sahu1
- Post by User32131
- Post by प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह1
- नरसिंहपुर: दिव्यांग की मजबूरी का फायदा उठा रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी, 50 हजार की रिश्वत मांगने की एसपी से शिकायत नरसिंहपुर। जिले में भ्रष्टाचार और आम आदमी के शोषण का एक नया मामला सामने आया है। यहाँ एक दिव्यांग युवक ने 'गृहम् हाउसिंग फाइनेंस' के शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों पर लोन का चेक देने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। क्या है पूरा मामला? शिकायतकर्ता सुनील लोधी (निवासी शहीद भगत सिंह वार्ड, कंदेली) ने बताया कि उन्होंने कंदेली क्षेत्र में एक प्लॉट खरीदने के लिए गृहम् हाउसिंग फाइनेंस शाखा नरसिंहपुर से लोन फाइनेंस करवाया था। सुनील ने बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और बड़ी मुश्किल से अपने सपनों का घर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, फाइनेंस की प्रक्रिया के दौरान आरोपियों ने पहले ही फाइल चार्ज और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर उनसे 50 हजार रुपये ले लिए थे सुनील लोधी का आरोप है कि उनका 6,39,684 रुपये का लोन पास हो चुका है और राशि विक्रेता अंकित सिंह पवार के नाम जारी भी हो गई है। लेकिन जब वे लोन का चेक लेने शाखा पहुंचे, तो शाखा प्रबंधक मुकेश पटेल, फाइनेंस कर्मचारी मोहन चौधरी और संदीप पटेल ने उनसे 50,000 रुपये की अतिरिक्त रिश्वत की मांग की। हैरानी की बात यह है कि जब दिव्यांग युवक ने अपनी असमर्थता जताई, तो आरोपियों ने उसे बार-बार भटकाया और साफ कह दिया कि जब तक पैसे नहीं दोगे, चेक नहीं मिलेगा। पीड़ित का आरोप है कि कर्मचारी बेखौफ होकर कह रहे हैं कि "चाहे जहां हमारी शिकायत कर दो, हम किसी से नहीं डरते।" एसपी से की कार्रवाई की मांग दोनों पैरों से लाचार पीड़ित सुनील ने बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर पुराने लोन भी चुकता किए ताकि घर का सपना पूरा हो सके, लेकिन अब भ्रष्टाचार उनके आड़े आ रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से दोषियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करने और न्याय दिलाने की मांग की है। Iski choti news bano2
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- मध्य प्रदेश शासन के पूर्व राज्यमंत्री और कद्दावर भाजपा नेता जालम सिंह पटेल,मुन्ना भैया का जन्मदिन आज उनके गोटेगांव स्थित निज निवास पर गरिमामय तरीके से मनाया गया। सुबह से ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।1
- Post by Dharmendra sahu1