नरोत्तम मिश्रा करेंगे 'कम बैक'?, हेमंत खंडेलवाल के साथ बंद कमरे में हुई मीटिंग, कांग्रेस खेमे में बढ़ रही टेंशन दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की संभावना है। वर्तमान कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती अयोग्य घोषित हो गए हैं। उन्हें बैंक धोखाधड़ी के केस में तीन साल की सजा हुई है। इसके बाद पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की सक्रियता बढ़ गई है। वह चुनाव में हार के बाद मेनस्ट्रीम पॉलिटिक्स से दूर हैं। मंगलवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात हुई है। 2023 के विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा महज 7,742 वोटों से चुनाव हार गए थे। कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने उन्हें चुनाव हराया था। भारती को सजा होने के बाद बीजेपी दतिया विधानसभा सीट से उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, कांग्रेस अयोग्यता को चुनौती देने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामले में 15 अप्रैल को सुनवाई होनी है। अगर वहां से राहत नहीं मिली तो बीजेपी की राहें थोड़ी आसान हो सकती है। #BJP #Narottam Mishra #PoliticalStrategy #India Politics #MPNews
नरोत्तम मिश्रा करेंगे 'कम बैक'?, हेमंत खंडेलवाल के साथ बंद कमरे में हुई मीटिंग, कांग्रेस खेमे में बढ़ रही टेंशन दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की संभावना है। वर्तमान कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती अयोग्य घोषित हो गए हैं। उन्हें बैंक धोखाधड़ी के केस में तीन साल की सजा हुई है। इसके बाद पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की सक्रियता बढ़ गई है। वह चुनाव में हार के बाद मेनस्ट्रीम पॉलिटिक्स से दूर हैं। मंगलवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात हुई है। 2023 के विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा महज 7,742 वोटों से चुनाव हार गए थे। कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने उन्हें चुनाव हराया था। भारती को सजा होने के बाद बीजेपी दतिया विधानसभा सीट से उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, कांग्रेस अयोग्यता को चुनौती देने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामले में 15 अप्रैल को सुनवाई होनी है। अगर वहां से राहत नहीं मिली तो बीजेपी की राहें थोड़ी आसान हो सकती है। #BJP #Narottam Mishra #PoliticalStrategy #India Politics #MPNews
- Post by Zassu1
- डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश डबरा के प्राचीन देवधनी सरकार मंदिर में चौथ मेले के पावन अवसर पर अन्य प्रदेश एवं जिलों से भक्त अपनी मनोकामना लेकर डबरा देव धनी मंदिर पहुंचने हैं , और बताया जाता है कि यहां से कई लोगों की मनोकामना भी पूर्ण हुई है , जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे जहां धार्मिक आस्था का भव्य संगम देखने को मिला, यहां अखण्ड रामायण पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस आयोजन में भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर भक्ति रस में डूबा नजर आया, जहां हर ओर जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। देवधनी सरकार मंदिर में यह आयोजन परम पूजनीय ठा. स्व. हुकुमसिंह गोठिया के सानिध्य में संपन्न हुआ। अखण्ड रामायण पाठ का शुभारंभ 05 अप्रैल 2026 को हुआ, जिसके बाद 06 अप्रैल को हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वामी रुद्र आदित्याज जी महाराज (राला साहब) की विशेष उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक गरिमामयी बना दिया। आयोजन समिति द्वारा क्षेत्रभर के गौठिया, बजईया भाई एवं श्रद्धालु भक्तों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन देवधनी समाज सेवा एवं शिक्षा समिति द्वारा किया गया, जबकि व्यवस्थापन राला साहब एवं समस्त भक्तगणों ने संभाला। इस आयोजन में डबरा के प्रजापति परिवार की विशेष सहभागिता रही, जिनमें श्री रामवरण प्रजापति, श्रीमती शांति प्रजापति, श्री हरिओम प्रजापति, श्रीमती वयां प्रजापति, श्री संजय प्रजापति, श्रीमती मुस्कान प्रजापति, दर्श प्रजापति एवं हर्षिता प्रजापति प्रमुख रूप से शामिल रहे। विशेष बात यह है कि देवधनी मंदिर में जिन भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, वे हर माह की बड़ी चौथ को अखण्ड रामायण पाठ एवं भंडारे का आयोजन कराते हैं। बताया जा रहा है कि आगामी दो-तीन वर्षों तक के लिए भक्तों द्वारा आयोजन की तिथियां पहले से ही निर्धारित की जा चुकी हैं। इसी क्रम में इस चौथ मेले का आयोजन ग्वालियर निवासी भक्त हरिओम प्रजापति द्वारा कराया गया। उन्होंने मंदिर में अर्जी लगाई थी, जिसके पूर्ण होने पर आस्था स्वरूप यह भव्य आयोजन किया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। समापन: देवधनी मंदिर का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना, बल्कि सामाजिक समरसता और सेवा भावना का भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर गया।1
- *नरवर मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का सफल आयोजन, कार्यकर्ताओं को मिला संगठन मजबूत करने का मंत्र* नरवर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की मजबूती का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद भारत सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा, संदीप माहेश्वरी, सगीर खान, जंडेल गुर्जर, रामेश्वर रावत एवं मंडल अध्यक्ष इमरत कुशवाह उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों, विचारधारा तथा आगामी कार्यक्रमों के संबंध में मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण वर्ग में बूथ अध्यक्षों, BLA-2 और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। वक्ताओं ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, संगठनात्मक एकता और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण वर्ग को सफल और सार्थक बताया।1
- नरवर थाना क्षेत्र की मगरौनी पुलिस चौकी के अंतर्गत भदारी गांव में अवैध शराब कारोबारी के घर में रखी अवैध 50 देशी विदेशी शराब की पेटी जप्त की। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने अवैध मादक पदार्थ, जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध शराव पर जिलेभर में कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्देशों के पालन मे थाना प्रभारी नरवर निरीक्षक विनय यादव के नेतृत्व में मगरौनी पुलिस चौकी की टीम ने अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार मुखविर द्वारा थाना प्रभारी को सूचना प्राप्त हुई कि मगरौनी के भदारी में रहने वाले सोनू पुत्र रघुवीर परिहार ने अपने खेत मे बने मकान के बाहर लगी टीन शेड में शराव रखी है, जो कहीं ले जाने की फिराक मे है मुखविर की सूचना पर पुलिस सोनू परिहार के खेत ग्राम भदारी पर बने मकान पर पहुंचे तो आदतन अपराधी सोनू पुत्र रघुवीर परिहार (ठाकुर) अपने घर के पास खड़ा दिखा जो पुलिस को देख कर स्थिति का फायदा उठा कर मौके से भाग गया। घर के बाहर टीन शेड मे पीली चादर से ढका सामान दिखा जिसे हटाया तो उसमे 37 पेटी देशी मदिरा प्लेन की प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर, 8 पेटी देशी मदिरा मसाला की प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर, 05 पेटी वीयर वोल्ट कम्पनी की प्रत्येक पेटी में 24 केन रखे मिले1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- भरी सभा में पार्षद रूठे उत्तरी अपनी बुससेट मामला दतिया नगर पालिका को1
- Post by GWALIOR PRAVAH NEWS1
- Post by Zassu1
- डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश ओवर ब्रिज के नीचे जाम में फांसी एम्बुलेंस और डायल 112 , ट्रेन से गिरकर महिला हुई थी घायल, घायल युवती को हॉस्पिटल ले जाते समय जाम में फसी एम्बुलेंस और डायल 112 , मौत और जिंदगी के बीच जूझ रही महिला को देख डायल 112 प्रत्येक तैनात पुलिस कर्मी ने 15 मिनट मेहनत के बाद जाम खुलवाकर ले जाया गया घायल महिला को , सबसे बड़ी बात यह है कि ओवर ब्रिज के नीचे अतिक्रमण के कारण लगता रहता है जाम, वही 100 मीटर की दूरी पर है पुलिस चौकी इसके बावजूद भी नहीं आया कोई पुलिसकर्मी ।3