हस्तपाल सिंह पाली जमीन विवाद में पिता व दो बेटों पर जानलेवा हमला, ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास पाली। जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के निम्बाड़ा गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्तेदारों ने पहले धारदार हथियारों से हमला कर घायल किया और बाद में ट्रैक्टर चढ़ाकर उन्हें मारने का प्रयास किया।घायलों की पहचान राजेंद्र सिंह (42) पुत्र मदनसिंह, मनमोहन सिंह (35) पुत्र मदनसिंह तथा मदनसिंह (65) पुत्र भंवरसिंह निवासी निम्बाड़ा के रूप में हुई है। घटना में वृद्ध मदनसिंह का हाथ घायल हो गया, जबकि दोनों बेटों के पैरों में फ्रैक्चर होने की जानकारी है।तीनों घायलों को उपचार के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।गुड़ा एंदला थाने के एएसआई करण सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जमीन विवाद की रंजिश के चलते रिश्तेदारों ने खेत जाते समय तीनों पर हमला किया। आरोप है कि धारदार हथियारों से हमला करने के बाद ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या का प्रयास भी किया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हस्तपाल सिंह पाली जमीन विवाद में पिता व दो बेटों पर जानलेवा हमला, ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास पाली। जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के निम्बाड़ा गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्तेदारों ने पहले धारदार हथियारों से हमला कर घायल किया और बाद में ट्रैक्टर चढ़ाकर उन्हें
मारने का प्रयास किया।घायलों की पहचान राजेंद्र सिंह (42) पुत्र मदनसिंह, मनमोहन सिंह (35) पुत्र मदनसिंह तथा मदनसिंह (65) पुत्र भंवरसिंह निवासी निम्बाड़ा के रूप में हुई है। घटना में वृद्ध मदनसिंह का हाथ घायल हो गया, जबकि दोनों बेटों के पैरों में फ्रैक्चर होने की जानकारी है।तीनों घायलों को उपचार के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।गुड़ा एंदला थाने
के एएसआई करण सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जमीन विवाद की रंजिश के चलते रिश्तेदारों ने खेत जाते समय तीनों पर हमला किया। आरोप है कि धारदार हथियारों से हमला करने के बाद ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या का प्रयास भी किया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- राजसमंद, गौमाता सेवा, सुरक्षा, सम्मान आह्वान अभियान, धर्मसभा के बाद गोभक्तों ने संकीर्तन रैली निकाली, राजसमंद, गौमाता सेवा, सुरक्षा, सम्मान आह्वान अभियान, धर्मसभा के बाद गोभक्तों ने संकीर्तन रैली निकाली, ADM को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा, गोसेवा समिति जयपुर शाखा राजसमंद के आह्वान पर आज गौमाता सेवा, सुरक्षा, सम्मान अभियान के तहत रैली निकाल कर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को प्रार्थना पत्र सौंपा। समिति के महामंत्री सुशील बडाला ने बताया कि सर्वप्रथम कुमावत भवन में जिले के प्रमुख संतों के सानिध्य में धर्मसभा आयोजित की। इसके बाद कुमावत भवन से संकीर्तन रैली प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट पहुंची। गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिलेभर से एकत्रित करीब साढे पांच लाख हस्ताक्षरयुक्त पत्रकों को अभिमंत्रित किया और बाद में उन्हें सिर पर धारण कर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिला कलेक्ट्रेट पर इस रैली में विधायक दिप्ती माहेश्वरी भी शामिल हुई और अभियान को अपना समर्थन दिया । रैली के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त जिला कलक्टर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा ।इस रैली में विभिन्न संत-महात्माओं का भी सानिध्य मिला। रैली में झांकियां, गोमाता और नंदी महाराज के साथ जिलेभर से भाई-बहन, गोभक्त और गौसेवक शामिल हुए। Bite समिति के महामंत्री सुशील बडाला4
- विपक्ष के विरोध में राष्ट्रवादी संगठनों ने निकाली विशाल रैली, मुख्य चौराहे पर किया पुतला दहन सत्य भारत समाचार | 28 जुलाई 2026 फालना (रितेश अग्रवाल)। खुडाला फालना में सोमवार शाम राष्ट्रवादी संगठनों एवं नागरिकों द्वारा विपक्ष के विरोध में विशाल रैली एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया। रैली सुभाष सर्कल से प्रारंभ होकर स्वर्ण मंदिर मुख्य चौराहे तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत ने बताया कि रैली में शामिल लोगों ने राष्ट्रहित, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। हाथों में तिरंगे एवं बैनर लिए प्रतिभागियों ने नगर के प्रमुख मार्गों से मार्च करते हुए राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए देश के विकास और वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा का उल्लेख किया। वहीं विपक्ष की नीतियों का विरोध भी दर्ज कराया गया। रैली के समापन पर मुख्य चौराहे पर प्रतीकात्मक रूप से विपक्ष का पुतला दहन किया गया तथा राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ गगनभेदी नारे लगाए गए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा आयोजकों ने सभी उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्रभक्त देवेंद्र सिद्धावत, राम किशोर गोयल, अमित मेहता, सुमेर सिंह, प्रीतपाल सिंह छाबड़ा, कैलाश जोशी, राजीव अग्रवाल, कुलदीप सिंह बग्गा, जितेंद्र सिद्धावत, कुणाल पवार, अनिल सिंह खंगारोत, श्याम सिंह जोधा, ललित मालवीय, विशाल मीणा, अमन सागर, सुरेश मेवाड़ा, अमृत दमामी, देवेंद्र दमामी, छोग सिंह पवार, ओम दाधीच, दिनेश पुरी, कीकाराम चौधरी, खुशाल सेन, चेतन जैन, विक्रम सिंह राजपुरोहित, जसवंत सिंह देवड़ा, विजय सोनी, ताराराम, प्रदीप सिंह भाटी एवं अन्य राष्ट्रभक्त उपस्थित रहे।4
- पाली जिले के रायपुर ब्लॉक के देवली कला में आज कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग का मुख्य आकर्षण रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह था। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। मीटिंग में संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई।1
- सिरा पहुंची बेंगलुरू रामदेव एकता साइकिल यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत बेंगलुरू/सिरा (दलपतसिंह भायल)बेंगलुरू रामदेव एकता साइकिल यात्रा के सिरा पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय रामदेव भक्तों ने यात्रियों का पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया। यात्रा के स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। रात्रि में भक्ति संध्या एवं जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक हेमन्त जोशी एवंम नरपत देवासी एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक रामदेवजी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान बालिका अवनी पटेल ने अपनी आकर्षक नृत्य प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया, जिस पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर बाबूलाल पटेल, चौथाराम पटेल, अशोक पटेल, प्रकाश पटेल, विरमराम पटेल, तिलोक पटेल सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। सभी ने यात्रा की सफलता एवं समाज में एकता, भाईचारे और धार्मिक चेतना के प्रसार के लिए शुभकामनाएं दीं।1
- राजस्थान के जालोर में संतों और गौ भक्तों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में गौ माता की हत्या पर रोक लगाने और उसे राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की गई है। ज्ञापन में जोर देकर कहा गया है कि गौ माता की रक्षा करना न केवल धार्मिक कर्तव्य है, बल्कि राष्ट्रीय आवश्यकता भी है। संतों का मानना है कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देकर ही इस समस्या का स्थायी समाधान निकल सकता है।1
- ek Haqiqat throat use full at every moment of the day of the day of the day of the1
- गोरम घाट इन दिनों काफी चर्चाओं में है, बारिश के दिनों में झरने देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ पहुंच रही है, वहीं मारवाड़ जंक्शन से कामलीघाट चलने वाली ट्रेन के ऊपर युवक चढ़े नजर आ रहे हैं, रील के चक्कर में नौजवान युवक अपनी जान जोखीम में डाल रहे हैं1