logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहन को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा शाहजहाँपुर, 06 मार्च। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कलान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। मामले के अनुसार 17 फरवरी 2026 को वादी संगेश पुत्र तहसीलदार वर्मा निवासी ग्राम रोहननगला थाना कलान ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मनोज पुत्र रामासरे वर्मा (उम्र करीब 21 वर्ष) ने उसकी बहन को आत्महत्या के लिए उकसाया, जिसके चलते उसकी बहन ने 8 फरवरी 2026 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तहरीर के आधार पर थाना कलान में मुकदमा संख्या 046/26 धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में 6 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कलान पुलिस टीम ने आरोपी मनोज पुत्र रामासरे वर्मा निवासी ग्राम रोहननगला को सुबह करीब 10:45 बजे गोकरन सिंह इंटर कॉलेज के पास ग्राम सथरा धर्मपुर तिराहे पर पाकड़ के पेड़ के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक बाबू शर्मा, उपनिरीक्षक वाहिद खाँ तथा कांस्टेबल प्रतीक शामिल रहे।

6 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहजहांपुर, 7 मार्च। थाना चौक कोतवाली क्षेत्र में बीती रात अजिजगंज में एक कार आग लग गई। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।कार चालक ने बताया कि कार जलालाबाद के रहने वाले राधा कृष्ण गुप्ता की है। बीती रात एक निजी अस्पताल से दवा लेकर लौट रहे थे। अजिजगंज में अचानक कार से धुंआ से निकलने लगा। कार को सड़क किनारे रोका और कार में सवार अन्य लोगो को कार से बाहर निकाला।जब तक वो लोग कुछ समझ पाते अचानक कार से आग की लपटें उठनी लगी और कार जलकर खाक हो गई।
    4
    शाहजहांपुर, 7 मार्च। थाना चौक कोतवाली क्षेत्र में बीती रात अजिजगंज में एक कार आग लग गई। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।कार चालक ने बताया कि कार जलालाबाद के रहने वाले राधा कृष्ण गुप्ता की है। बीती रात एक निजी अस्पताल से दवा लेकर लौट रहे थे। अजिजगंज में अचानक कार से धुंआ से निकलने लगा। कार को सड़क किनारे रोका और कार में सवार अन्य लोगो को कार से बाहर निकाला।जब तक वो लोग कुछ समझ पाते अचानक कार से आग की लपटें उठनी लगी और कार जलकर खाक हो गई।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Asha Rani
    1
    Post by Asha Rani
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, तीन घायल; दो की हालत गंभीर
    1
    तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, तीन घायल; दो की हालत गंभीर
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • यहां सफाई कर्मी आता ही नहीं है आता है तो सफाई नहीं करता है होली में बोला तो कहा पैसे दो तो होगी सफाई
    1
    यहां सफाई कर्मी आता ही नहीं है आता है तो सफाई नहीं करता है होली में बोला तो कहा पैसे दो तो होगी सफाई
    user_Akshay Kumar
    Akshay Kumar
    Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • देवा शरीफ की मिसाल: यहां होली के रंगों से नहीं होती आस्था को ठेस, मिलजुल कर मनाते हैं त्योहार
    1
    देवा शरीफ की मिसाल: यहां होली के रंगों से नहीं होती आस्था को ठेस, मिलजुल कर मनाते हैं त्योहार
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • २महीने से खराब 🛣️ रोड पड़ा है कोई देखने तक नहीं आ रहा है गौहनिया Shahjahanpur पहले सही था
    1
    २महीने से खराब 🛣️ रोड पड़ा है कोई देखने तक नहीं आ रहा है गौहनिया Shahjahanpur पहले सही था
    user_Rahul baghel
    Rahul baghel
    Pharmacist Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.