"गंगा की लहरों पर भारत के शौर्य की उड़ान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन" "गंगा की लहरों पर भारत के शौर्य की उड़ान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन" (गंगा तट पर मेक इन इंडिया' के संकल्प को जीवंत करने के लिए गंगा की आरती उतार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए की प्रार्थना) मां गंगा के पावन आंचल में देश की सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक सैन्य शक्ति के अद्भुत संगम को प्रदर्शित करने के अवसर पर शनिवार को नमामि गंगे ने सामने घाट पर काशीवासियों के साथ 'हर-हर महादेव' के उद्घोष, डमरुओं की थाप और पुष्पवर्षा के बीच मां गंगा की आरती उतारकर अपने सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। 25 अक्टूबर रविवार को इस एयर शो के मुख्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने के मद्देनजर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में श्री काशी विश्वनाथ और मां गंगा से पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के सर्वांगीण विकास का आशीर्वाद मांगा। मां गंगा की आरती के दौरान राष्ट्रध्वज तिरंगा, स्वदेशी तकनीक से बने तेजस , ध्रुव और प्रचंड हेलीकॉप्टर व पीएम मोदी की तस्वीर शामिल करके 'मेक इन इंडिया' के संकल्प को जीवंत कर रहे आयोजन के प्रति आभार जताया। गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि मां गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में भारतीय वायुसेना का भव्य मेगा एयर शो 'विंग्स ओवर गंगा' राष्ट्र की सैन्य शक्ति और शौर्य का एक अभूतपूर्व प्रदर्शन है। भारतीय वायुसेना के विमानों ने अपनी गर्जना से पूरी काशी को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया है। इस एयर शो में भारतीय वायुसेना के बेड़े के 20 से अधिक विमान हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें स्वदेशी तकनीक से बने तेजस, ध्रुव और प्रचंड हेलीकॉप्टर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर ',मेक इन इंडिया' के संकल्प को जीवंत कर रहे हैं। भारत में स्वदेशी तकनीक से बने हेलीकॉप्टरों का विकास और उनका प्रदर्शन 'आत्मनिर्भर और विकसित भारत' की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम है। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, सुभाष श्रीवास्तव, विनोद सिंह, लल्लन सिंह बांसुरी वाले, डॉ प्रमोद कुमार पाण्डेय, राम सिंह, ऊषा सिंह, रामाशंकर पाण्डेय, लीलावती द्विवेदी, तनु त्रिवेदी, गोपाल पाण्डेय , अवधेश सिंह आशीष कुमार राय आदि उपस्थित रहे। #IndianAirForce #NamoGhat #AerialDisplay #WingsOverGanges #Ganga #NamamiGange #CleanRivers #SaveOurRivers #Water #SwachhataHiSeva2026 #SHS2026 #SevaHiSankalp #SevaSankalp #UttarPradesh #Kaahi #Varanasi #Banaras #GangaGhat #SevaSankalpAbhiyan #ViksitBharat #MyBharat2047 #SwachhataHiSeva #SwachhBharat

- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज मेरठ SSP बीबीजीटीएस मूर्ति को 45 मिनट तक कोर्ट में खड़ा रखा* *इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज मेरठ SSP बीबीजीटीएस मूर्ति को 45 मिनट तक कोर्ट में खड़ा रखा* प्रयागराज : हाईकोर्ट के आदेश पर आज SSP मूर्ति को संबधित केस के आरोपी को पेश करने का आदेश दिया गया था। मेरठ में पिछले साल एक लड़की के साथ नितीश उर्फ सिद्धान्त उर्फ सेठी ने शादी का झांसा देकर रेप किया था. हाईकोर्ट में उसने पीड़िता से शादी करने का वायदा किया और जमानत मांगी. मार्च-2026 में सेठी को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। जमानत मिलते ही सेठी ने अपना वायदा तोड़ दिया। पीड़िता हाईकोर्ट पहुंची और कोर्ट ने आरोपी की जमानत रद्द करके उसे कोर्ट में हाजिर करने के लिए NBW जारी किया. कई तारीखों के बाद भी पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश नही किया. इसके बाद 8 अक्टूबर को मेरठ SSP को व्यक्तिगत पेशी के आदेश हुए थे।1
- सोनबरसा में श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कुंती स्तुति और भीष्म स्तुति का वर्णन वाराणसी से न्यूज टू इंडिया सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट चौबेपुर क्षेत्र के सोनबरसा गांव में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को अयोध्या से आए संत श्री 108 संत दास जी महाराज ने कुंती स्तुति, भीष्म स्तुति और परीक्षित जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया, उन्होंने कहा कि भगवान की शरणागति ही जीवन का सच्चा संबल है, मनुष्य को हर परिस्थिति में प्रभु का स्मरण करना चाहिए कथावाचक ने बताया कि अश्वत्थामा के ब्रह्मास्त्र से उत्तरा के गर्भ में पल रहे परीक्षित की रक्षा भगवान कृष्ण ने की थी, माता कुंती की स्तुति का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि विपत्तियों में भी भगवान का स्मरण बना रहता है, वहीं बाणों की शैया पर लेटे भीष्म पितामह की स्तुति और देह त्याग का प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए कथा में राजा परीक्षित को मिले श्राप और सुखदेव जी के आगमन का प्रसंग भी सुनाया गया, कथावाचक ने कहा कि मनुष्य को सांसारिक मोह से ऊपर उठकर भक्ति और नाम संकीर्तन में मन लगाना चाहिए, प्रभु से बढ़कर इस संसार में कोई सुख और संपत्ति नहीं है तथा मानव जीवन केवल सांसारिक विषयों को भोगने के लिए नहीं मिला है, इस अवसर पर जजमान मुन्नू चौबे, विकास सिंह, प्रमोद सिंह, पवन चौबे, विवेक दास, लाल बाबा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।1
- आर्थिक स्वावलंबन से बढ़ेगा महिलाओं का आत्मविश्वास: प्रो. प्रतिमा गोंड1
- कलम के तेज धार से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में गूंजा विष्णु सहस्रनाम, 12 घंटे तक 137 श्रद्धालुओं ने किया पाठ अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर की यज्ञशाला में आज आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। जीएमआर वर लक्ष्मी फाउंडेशन, नई दिल्ली तथा श्री विष्णु सहस्रनाम सत्संग, बसंत कुंज, दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से 12 घंटे तक श्री विष्णु सहस्रनाम का अखंड पाठ किया गया। तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि इस पावन अनुष्ठान में कुल 137 श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान विष्णु के एक हजार नामों का विधि-विधान से पाठ किया। सुबह से शुरू हुआ यह पाठ देर शाम तक निरंतर चलता रहा, जिससे पूरी यज्ञशाला विष्णु नाम की ध्वनि से गुंजायमान रही। बारह घंटे तक चले इस सहस्रनाम पाठ के उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम समेत मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित समस्त देवी-देवताओं का दर्शन-पूजन किया। यज्ञशाला में श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था अन्नपूर्णा सीता रसोई, रामनिवास द्वारा की गई थी।4
- काशी में दूसरे दिन भी गरजा आसमान - हेलिकॉप्टर्स ने गंगा के ऊपर बनाया तिरंगा, राफेल-सुखोई की कलाबाजी देख रोमांचित हुई जनता वाराणसी। काशी के आसमान में आज दूसरे दिन भी एयर शो का रोमांच चरम पर रहा। आज दूसरे दिन हेलिकॉप्टरों ने गंगा के ऊपर तिरंगा बनाया तो राफेल और सुखोई लड़ाकू विमानों ने हवा में अद्भुत कलाबाजी दिखाई, जिसे देख हजारों लोग रोमांचित हो उठे। भारतीय वायुसेना के 100 विमानों के इस भव्य एयर शो को देखने के लिए गंगा घाटों और छतों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। वीडियो में वायुसेना के 5 हेलीकॉप्टर एक विशेष फॉर्मेशन में उड़ान भरते दिखे, जिन्होंने आसमान में तिरंगे के रंगों के साथ करतब दिखाए। कल पहले दिन जहाँ हेलीकॉप्टरों ने फ्लेयर्स छोड़कर आसमान में सफेद लकीरें खींची थीं, वहीं आज राफेल और सुखोई की गड़गड़ाहट और तेज गति के करतबों ने लोगों का दिल जीत लिया। काशी में हो रहा ये एयर शो वायुसेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक बन गया है।1
- एयर शो देखने पहुंचे गाजीपुर के स्कूली बच्चे, गोरखा रेजीमेंट ने पौधे भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश जनता न्यूज टीवी संवाददाता हरिचंद्र पटेल वाराणसी **एयर शो देखने पहुंचे गाजीपुर के स्कूली बच्चे, गोरखा रेजीमेंट ने पौधे भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश** **रिपोर्ट: हरिश्चंद्र पटेल** **वाराणसी।** वाराणसी के अघोरेश्वर भगवान रामघाट पर आयोजित एयर शो को देखने के लिए गाजीपुर जनपद के ताहिरपुर देवोकली स्थित एसएमपी इंग्लिश स्कूल के प्रबंधक आशुतोष पाण्डेय स्कूली बच्चों एवं विद्यालय के स्टाफ के साथ पहुंचे। इस दौरान बच्चों को एयर शो देखने के साथ पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान वाराणसी में तैनात गोरखा रेजीमेंट की ओर से बच्चों को पौधे भेंट कर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस पहल के माध्यम से बच्चों को पेड़-पौधों के महत्व, वायु प्रदूषण से बचाव तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं शुद्ध बनाए रखने का संदेश दिया गया। बच्चों को समझाया गया कि वृक्षारोपण और पौधों की देखभाल के माध्यम से प्रकृति को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। इस पहल से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। एयर शो के दौरान आयोजित इस गतिविधि ने बच्चों को देश की सैन्य गतिविधियों को करीब से देखने के साथ प्रकृति के संरक्षण का संदेश भी दिया। इस तरह का प्रयास विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है।1
- आजाद अधिकार सेना ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव में वाराणसी की पिंडरा विधानसभा सीट से अजय राय की प्रस्तावित उम्मीदवारी का समर्थन किया है। पिंडरा से अजय राय की उम्मीदवारी का समर्थन आजाद अधिकार सेना ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव में वाराणसी की पिंडरा विधानसभा सीट से अजय राय की प्रस्तावित उम्मीदवारी का समर्थन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि अजय राय ने लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर अपनी एक अलग राजनीतिक पहचान बनाई है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर उनकी निरंतर सक्रियता प्रशंसनीय रही है। पिंडरा से उनकी उम्मीदवारी का समर्थन इस विश्वास पर आधारित है कि क्षेत्र की जनता को एक सक्रिय, जवाबदेह और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाला प्रतिनिधि मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजाद अधिकार सेना पिंडरा से अजय राय की उम्मीदवारी का समर्थन करती है और आशा करती है कि आगामी चुनाव में क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही जैसे मुद्दों पर सार्थक बहस होगी।1
- *वाराणसी। आज शनिवार को वाराणसी पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ *वाराणसी। आज शनिवार को वाराणसी पहुंचे गृहमंत्री राजनाथसिंह ने काशी विश्वनाथ मंदिर धाम पहुंच कर दर्शन/पूजन किया।*1