Shuru
Apke Nagar Ki App…
: रालोद के जिला महासचिव मौ० वसीम बुढ़ाना सपा में शामिल, विधायक पंकज मलिक व जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने दिलाई सदस्यता
Vijay rathi
: रालोद के जिला महासचिव मौ० वसीम बुढ़ाना सपा में शामिल, विधायक पंकज मलिक व जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने दिलाई सदस्यता
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ऑपरेशन चक्रव्यूह और मिशन शक्ति 5.0 के तहत जानसठ पुलिस की बड़ी कामयाबी, पोक्सो एक्ट का वांछित गिरफ्तार जानसठ । जनपद में अपराधियों की धरपकड़ और महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियानों के अंतर्गत जानसठ थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में जारी 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' और 'मिशन शक्ति 5.0' के तहत पुलिस ने पोक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज जा रहा है। डीएसपी जानसठ रूपाली रॉय चौधरी और थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने पोक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त अमित कुमार पुत्र गंगादास (निवासी ग्राम नूनीखेड़ा) को घटायन क्षेत्र से घेराबंदी कर दबोच लिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा। गिरफ्तार करने वाली टीम मे महिला उपनिरीक्षक अपर्णा यादव उपनिरीक्षक दीपक शर्मा कांस्टेबल विजय कुमार महिला कांस्टेबल रंजनी आदि शामिल रहे हैं। वही स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की है।3
- मुजफ्फरनगर में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान सत्यनारायण प्रजापत के नेतृत्व में 27 फरवरी 2026 को शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। पुलिस बल और नगर पालिका की टीम ने शिव चौक, मीनाक्षी चौक और झांसी की रानी मार्केट समेत कई स्थानों का निरीक्षण कर सड़क व फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जे हटवाए। अभियान के दौरान दुकानदारों, ठेला-फड़ संचालकों और व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आम लोगों को जाम से राहत मिल सके। पुलिस ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सिद्धार्थ के मिश्रा समेत कई थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। मुजफ्फरनगर पुलिस ने आमजन से शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और जाम-मुक्त रखने में सहयोग की अपील की है।1
- -मौ. वसीम बुढ़ाना रालोद छोड़कर आए समाजवादी पार्टी में शामिल -जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी विधायक पंकज मलिक,सपा नेता कुंवर शोएब राणा ने दिलाई सपा की सदस्यता मुजफ्फरनगर, संवाददाता राष्ट्रीय लोकदल युवा के जिला महासचिव मौ० वसीम बुढ़ाना रालोद को अलविदा कहते हुए आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी के चरथावल विधानसभा विधायक पंकज मलिक व समाजवादी युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर शोएब राणा के प्रयासों से समाजवादी पार्टी में शामिल हुए मौ० वसीम बुढ़ाना को समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने सपा की सदस्यता दिलाते हुए स्वागत किया। सपा विधायक पंकज मलिक जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने सपा में अपने समर्थकों सहित शामिल हुए मौ० वसीम का समाजवादी पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों,पीडीए विरोधी मानसिकता से जनता में आक्रोश है तथा जनता 2027 में समाजवादी पार्टी की सत्ता लाने का मन बना चुकी है।2027 के समाजवादी पार्टी मिशन को मौ० वसीम व उनके सैकड़ों समर्थकों के सपा में आने से मजबूती मिलेगी। रालोद छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए मौ० वसीम ने कहा कि रालोद के किसानों मजदूरों युवाओं की लड़ाई व उनके अधिकारों की बात छोड़कर भाजपा के साथ जाने से रालोद कार्यकर्ता अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे है। आज जनता के हितों के लिए संघर्ष केवल समाजवादी पार्टी कर रही है इसलिए वह समाजवादी पार्टी की नीतियों सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी,वरिष्ठ सपा नेता साजिद हसन, लोकेंद्र कुमार,फिरोज अख्तर, ओन मोहम्मद,मीर हसन, गगन मावी, अफजाल,बिल्लू राठी,राजू सैनी,इमरान,रहीस अहमद,परवेज सैफी,अंकुर सैनी, प्रवीण सैनी,इरशाद अहमद,मनशाद सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।4
- नशा करते हुए निकलते देखा गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने घटना को बेहद निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की गतिविधि किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमओ ने मामले की जांच के निर्देश देते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन भी सतर्क हो गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की तैयारी की जा रही है।1
- Post by SONU DISH TV = 📡2
- #Bijnor धमकी के बीच सुनाया उम्रकैद का फैसला! #बिजनौर कोर्ट में मचा हड़कंप #ADJनिजेंद्रकुमार को दी धमकी #बड़ीखबर #BreakingNews1
- Post by Vijay rathi1
- जानसठ तहसील रिपोर्टर ब्रह्म प्रकाश शर्मा -होली पर हुड़दंग किया तो खैर नहीं, सोशल मीडिया की निगरानी के लिए पुलिस मुस्तैद । -एसडीएम जानसठ और थाना सिखेड़ा पुलिस ने ली शांति समिति की बैठक, दिए सख्त निर्देश । -हुड़दंगियों और नशेड़ियों पर रहेंगी पुलिस की पैनी नजर -- इंस्पेक्टर योगेंद्र शर्मा जानसठ/ सिखेड़ा । आगामी होली एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को थाना सिखेड़ा परिसर में एसडीएम जानसठ, राजकुमार भारती की अध्यक्षता में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और डीजे संचालकों की एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में दो-टूक चेतावनी दी गई कि त्योहार के उत्साह में कानून व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम राजकुमार भारती ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब पीकर हुड़दंग करने वालों, जबरन रंग डालने वालों और सड़कों पर स्टंट करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस कठोरतम कार्रवाई करेगी। डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समय सीमा और ध्वनि मानकों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार के भड़काऊ गाने न बजाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सोशल मीडिया को लेकर भी सख्त रुख अपनाया गया है। एसडीएम ने कहा कि फेसबुक, व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम पर किसी भी धर्म या समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज होगा।झूठी अफवाहें फैलाने वाली सूचनाओं को बिना पुष्टि के आगे न बढ़ाएं। पुलिस की आईटी सेल सक्रियता से हर ग्रुप और पोस्ट पर नजर रखी जा रही है। शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील करते हुए इंस्पेक्टर सिखेड़ा, योगेंद्र शर्मा ने क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों और धर्मगुरुओं से संवाद करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस बल त्यौहार के दौरान लगातार गश्त पर रहेगा। बैठक में मुख्य रूप से थाना सिखेड़ा का समस्त पुलिस स्टाफ, क्षेत्र के प्रधान, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन को शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने का आश्वासन दिया। । -एसडीएम जानसठ और थाना सिखेड़ा पुलिस ने ली शांति समिति की बैठक, दिए सख्त निर्देश । -हुड़दंगियों और नशेड़ियों पर रहेंगी पुलिस की पैनी नजर -- इंस्पेक्टर योगेंद्र शर्मा जानसठ/ सिखेड़ा । आगामी होली एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को थाना सिखेड़ा परिसर में एसडीएम जानसठ, राजकुमार भारती की अध्यक्षता में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और डीजे संचालकों की एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में दो-टूक चेतावनी दी गई कि त्योहार के उत्साह में कानून व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम राजकुमार भारती ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब पीकर हुड़दंग करने वालों, जबरन रंग डालने वालों और सड़कों पर स्टंट करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस कठोरतम कार्रवाई करेगी। डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समय सीमा और ध्वनि मानकों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार के भड़काऊ गाने न बजाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सोशल मीडिया को लेकर भी सख्त रुख अपनाया गया है। एसडीएम ने कहा कि फेसबुक, व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम पर किसी भी धर्म या समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज होगा।झूठी अफवाहें फैलाने वाली सूचनाओं को बिना पुष्टि के आगे न बढ़ाएं। पुलिस की आईटी सेल सक्रियता से हर ग्रुप और पोस्ट पर नजर रखी जा रही है। शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील करते हुए इंस्पेक्टर सिखेड़ा, योगेंद्र शर्मा ने क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों और धर्मगुरुओं से संवाद करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस बल त्यौहार के दौरान लगातार गश्त पर रहेगा। बैठक में मुख्य रूप से थाना सिखेड़ा का समस्त पुलिस स्टाफ, क्षेत्र के प्रधान, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन को शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने का आश्वासन दिया।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | मुज़फ्फरनगर मुज़फ्फरनगर जिला चिकित्सालय की सुरक्षा और व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक युवक खुलेआम नशा करता हुआ दिखाई दिया। संवेदनशील माने जाने वाले इमरजेंसी क्षेत्र में इस तरह की घटना ने अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया ने जानकारी देते हुए कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।1