logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*11 मई को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का राज्य स्तरीय भव्य आयोजन व जिला डीग में अगरदता हनुमान महादेव मंदिर में विशेष आयोजन* *माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में सोमनाथ से होगा मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, प्रदेश के 41 जिलों के प्रमुख शिवालयों में विशेष आयोजन* डीग, 10 मई। सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कला एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 11 मई, 2026 सोमवार को देशव्यापी स्तर पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जाएगा। इसी क्रम में कला एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग तथा देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 11 मई को राज्य एवं जिला स्तर पर विभिन्न विभागों की सहभागिता से राज्य के शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। वहीं मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम 11 मई को सोमनाथ, गुजरात में माननीय प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में शिखर कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसका राज्य के सभी प्रमुख शिवालयों में ऑनलाइन लाइव प्रसारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर के झारखंड महादेव मंदिर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कला एवं संस्कृति विभाग की शासन सचिव श्रीमती शुचि त्यागी ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार देवस्थान विभाग तथा कला, साहित्य, संस्कृति विभाग, राजस्थान सरकार सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व को जन-जन तक पहुँचने के लिए सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को गरिमामय एवं सफल रूप से आयोजित करने हेतु ज़िला प्रशासन के सहयोग से तैयारी कर रहे है। *11 मई को डीग में मनेगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व; अगरदत्ता हनुमान महादेव मंदिर में होगा मुख्य आयोजन* 11 मई को डीग में मंदिर अगरदत्ता हनुमान महादेव जी, में विशेष कार्यक्रम होंगे। अगरदता हनुमान महादेव जी मंदिर से 9 बजे कलश यात्रा का प्रारंभ, 10 बजे से माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण,12 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने बताया कि कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के निर्देशों की अनुपालना में जिले भर में व्यापक जनभागीदारी के साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले के प्रमुख शिवालयों और मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा विशेष साज-सज्जा व रोशनी की जाएगी। इस पावन अवसर पर महिलाओं की व्यापक जनभागीदारी के साथ भव्य कलश यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही मंदिरों में सामूहिक ओंकार जाप, शिव भजन-कीर्तन, सोमनाथ पुस्तिका का वितरण और सोमनाथ संकल्प संवाद जैसे आध्यात्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। आयोजन के सफल व सुव्यवस्थित संचालन हेतु आयुक्त, नगर परिषद डीग को नोडल अधिकारी तथा सहायक आयुक्त, देवस्थान विभाग भरतपुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम के सुचारू आयोजन के लिए पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पेयजल, जेवीवीएनएल को निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा चिकित्सा विभाग को आपातकालीन स्थिति हेतु एम्बुलेंस मय मेडिकल टीम तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलेवासियों से अपील है कि 11 मई को अगरदाता हनुमान मंदिर शिवालय में विशेष पूजा अर्चना व समस्त कार्यक्रम में सहभागी बनकर इस ऐतिहासिक पर्व के साक्षी बनें।

2 hrs ago
user_डीग लाइव पत्रकार
डीग लाइव पत्रकार
Photography Service डीग, भरतपुर, राजस्थान•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना किनारे एक व्यक्ति ने गौमाता से शर्मनाक दुष्कर्म किया। महावन क्षेत्र की इस हैवानियतपूर्ण घटना ने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग आरोपी पर जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    2
    उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना किनारे एक व्यक्ति ने गौमाता से शर्मनाक दुष्कर्म किया। महावन क्षेत्र की इस हैवानियतपूर्ण घटना ने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग आरोपी पर जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    user_ओमप्रकाश लवानिया भारत नेशन न्य
    ओमप्रकाश लवानिया भारत नेशन न्य
    Artist गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने तार चोरी करने वाले एक गैंग को मुठभेड़ के बाद पकड़ा। इस दौरान 3 बदमाश गिरफ्तार हुए, जिनमें से एक के पैर में गोली लगी। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने तार चोरी करने वाले एक गैंग को मुठभेड़ के बाद पकड़ा। इस दौरान 3 बदमाश गिरफ्तार हुए, जिनमें से एक के पैर में गोली लगी। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
    user_सबसे तेज खबर उत्तर प्रदेश Sabse Tej Khabar Uttar Pradesh
    सबसे तेज खबर उत्तर प्रदेश Sabse Tej Khabar Uttar Pradesh
    Video Creator Mathura, Uttar Pradesh•
    19 min ago
  • पुलिस कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल जिसमें मुख्यमंत्री से निवेदन कर.... Seee पुलिस कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल जिसमें मुख्यमंत्री से निवेदन कर
    1
    पुलिस कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल जिसमें मुख्यमंत्री से निवेदन कर.... Seee
पुलिस कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल जिसमें मुख्यमंत्री से निवेदन कर
    user_ATV INDIA HD  (Ajeet chauhan)
    ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • सुप्रीम कोर्ट के कुर्ता पर जानलेवा हमला ग्रामीणों ने बचाई जान #मथुरा जनपद के बरसाना में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान बरसाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब कथित भूमाफिया बलराज गुर्जर और उसके साथियों पर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता दिवाकर शर्मा पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा। पीड़ित पक्ष के अनुसार, बलराज गुर्जर अपने कई बदमाशों के साथ अधिवक्ता दिवाकर शर्मा को जबरन गाड़ी में डालकर ले गया, जहां करीब 20 से 30 लोगों ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि मारपीट के दौरान अधिवक्ता पर दबाव बनाते हुए उनसे कोरे कागजों पर जबरन अंगूठा भी लगवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से दिवाकर शर्मा को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर उनकी जान बचाई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन को तहरीर दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ग्रामीण मौके पर नहीं पहुंचते, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
    1
    सुप्रीम कोर्ट के कुर्ता पर जानलेवा हमला ग्रामीणों ने बचाई जान
#मथुरा जनपद के बरसाना में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान
बरसाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब कथित भूमाफिया बलराज गुर्जर और उसके साथियों पर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता दिवाकर शर्मा पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा। पीड़ित पक्ष के अनुसार, बलराज गुर्जर अपने कई बदमाशों के साथ अधिवक्ता दिवाकर शर्मा को जबरन गाड़ी में डालकर ले गया, जहां करीब 20 से 30 लोगों ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई की।
आरोप है कि मारपीट के दौरान अधिवक्ता पर दबाव बनाते हुए उनसे कोरे कागजों पर जबरन अंगूठा भी लगवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से दिवाकर शर्मा को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर उनकी जान बचाई।
घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन को तहरीर दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ग्रामीण मौके पर नहीं पहुंचते, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • मथुरा में भगवान श्री परशुराम जी की तृतीय शोभा यात्रा में महराज देवकी नंदन जी ब विधायक सांसद शामिल हुए
    1
    मथुरा में भगवान श्री परशुराम जी की तृतीय शोभा यात्रा में महराज देवकी नंदन जी ब विधायक सांसद शामिल हुए
    user_Brajvir Singh
    Brajvir Singh
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • श्रीनाथजी के प्राचीन मंदिर में चोरी की घटना हुई सीसीटीवी कैमरा में कैद मथुरा जनपद का प्रकरण
    1
    श्रीनाथजी के प्राचीन मंदिर में चोरी की घटना हुई सीसीटीवी कैमरा में कैद मथुरा जनपद का प्रकरण
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Insurance Agent Mathura, Uttar Pradesh•
    48 min ago
  • आगरा के फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में ट्रक ने गोवंश में मारी टक्कर गौ वंश मौके पर खत्म ट्रक ड्राइवर मौके फरार
    1
    आगरा के फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में ट्रक ने गोवंश में मारी टक्कर गौ वंश मौके पर खत्म ट्रक ड्राइवर मौके फरार
    user_Kamal saini  राष्ट्रीय सचिव
    Kamal saini राष्ट्रीय सचिव
    Local News Reporter गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मथुरा पुलिस ने टैंटीगांव डकैती का सीसीटीवी कैमरों की मदद से खुलासा कर आरोपियों को पकड़ लिया है। हालांकि, जैंत थाना पुलिस 5 महीने से छटीकरा के एक किसान के ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का मामला नहीं सुलझा पाई है। इस पर जैंत क्षेत्र की जनता में नाराजगी है और पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
    1
    मथुरा पुलिस ने टैंटीगांव डकैती का सीसीटीवी कैमरों की मदद से खुलासा कर आरोपियों को पकड़ लिया है। हालांकि, जैंत थाना पुलिस 5 महीने से छटीकरा के एक किसान के ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का मामला नहीं सुलझा पाई है। इस पर जैंत क्षेत्र की जनता में नाराजगी है और पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
    user_ओमप्रकाश लवानिया भारत नेशन न्य
    ओमप्रकाश लवानिया भारत नेशन न्य
    Artist गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मथुरा के नौहझील में निकली भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा ।
    1
    मथुरा के नौहझील में निकली भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा ।
    user_ATV INDIA HD  (Ajeet chauhan)
    ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.