logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वाराणसी: नगवा पुलिस चौकी के सामने SUV सवारों की गुंडई; हूटर बजाकर किया ओवरटेक, गाली-गलौज का वीडियो वायरल होते ही 2 गिरफ्तार वाराणसी: प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले रसूखदारों पर पुलिस का डंडा चला है। शनिवार दोपहर लंका थाना क्षेत्र के नगवा पुलिस चौकी के ठीक सामने बीच सड़क पर हूटर बजाकर दबंगई करने वाले एसयूवी सवार युवकों को पुलिस ने चंद घंटों में ही सबक सिखा दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही सक्रिय हुई लंका पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर सामने घाट की ओर से एक काले रंग की एसयूवी (SUV) आ रही थी। गाड़ी के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी थी और उस पर हूटर लगा हुआ था। व्यस्त सड़क पर 'पास' लेने के विवाद में एसयूवी सवार युवकों ने दूसरे वाहन को ओवरटेक कर बीच सड़क पर ही रोक लिया। नगवा पुलिस चौकी के सामने ही युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और सामने वाले चालक को जान से मारने की धमकी देने लगे। इस हंगामे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी पर राजनीतिक दल (बीजेपी) का झंडा भी लगा हुआ था, जिसका रौब दिखाकर युवक राहगीरों को डरा रहे थे।पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 3 घंटे में 'हवालात' घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने तत्काल संज्ञान लिया। लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने घेराबंदी कर 3 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी चालक समेत दो को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान: शुभम पटेल उर्फ धर्मेंद्र: निवासी चंदन नगर मोड़, पंचक्रोशी रोड (चितईपुर)। सूरज वर्मा उर्फ सचिन: निवासी करौंदी। वाहन मालिक की तलाश जारी पुलिस जांच में पता चला है कि घटना में प्रयुक्त वाहन करौंदी निवासी रजनीश यादव का है, हालांकि वह घटना के समय गाड़ी में मौजूद नहीं था। पुलिस अब उस एसयूवी और उसमें सवार चार अन्य फरार युवकों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक स्वप्निल सिंह, कांस्टेबल आनंद कुमार और अभिषेक पाठक शामिल रहे।

2 hrs ago
user_@karanBhaskar
@karanBhaskar
Singer Mugalsarai, Chandauli•
2 hrs ago
fef9e28f-f63c-446a-9a83-0df5e67ee675

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुगलसराय के अलीनगर में सड़क निर्माण में लगे डंफर की चपेट में आने से 35 वर्षीय रवि कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने भाई के साथ बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थी, तभी चकिया तिराहे पर यह हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    मुगलसराय के अलीनगर में सड़क निर्माण में लगे डंफर की चपेट में आने से 35 वर्षीय रवि कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने भाई के साथ बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थी, तभी चकिया तिराहे पर यह हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Shrikant Sagar
    Shrikant Sagar
    Media house मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • वाराणसी में आज की स्थानीय खबरें चर्चा में हैं। शहर के हर कोने से आ रही जानकारी पर सबकी नजर है।
    1
    वाराणसी में आज की स्थानीय खबरें चर्चा में हैं। शहर के हर कोने से आ रही जानकारी पर सबकी नजर है।
    user_Kishan Kumar
    Kishan Kumar
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • चंन्दौली जिले में रेलवे प्लेटफॉर्म पर चढ़ते समय यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। स्थानीय प्रशासन ने संभावित हादसों से बचने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह चेतावनी जारी की है।
    1
    चंन्दौली जिले में रेलवे प्लेटफॉर्म पर चढ़ते समय यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। स्थानीय प्रशासन ने संभावित हादसों से बचने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह चेतावनी जारी की है।
    user_Shivam yadav
    Shivam yadav
    Lawyer चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • चंदौली के धानापुर स्थित हरिहर भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं के साथ मनमानी और दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। ग्राहकों का कहना है कि एजेंसी समय पर सिलेंडर नहीं देती, बुकिंग रद्द करती है और अतिरिक्त पैसे भी वसूलती है। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    2
    चंदौली के धानापुर स्थित हरिहर भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं के साथ मनमानी और दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। ग्राहकों का कहना है कि एजेंसी समय पर सिलेंडर नहीं देती, बुकिंग रद्द करती है और अतिरिक्त पैसे भी वसूलती है। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    user_Sant Dayal Yadav
    Sant Dayal Yadav
    Journalist Sakaldiha, Chandauli•
    13 hrs ago
  • वाराणसी के फंदापुर इलाके में स्थानीय लोग अपनी शिकायतों पर सुनवाई न होने से निराश हैं। कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
    2
    वाराणसी के फंदापुर इलाके में स्थानीय लोग अपनी शिकायतों पर सुनवाई न होने से निराश हैं। कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
    user_Krishna kumar gautam
    Krishna kumar gautam
    News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • वाराणसी के पत्रकारपुरम कॉलोनी में दिन के उजाले में एक मकान से साइकिल चोरी हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है, जिससे चोरों के बढ़ते हौसले और कॉलोनी में सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। कैंट थाना क्षेत्र में पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे बाहरी लोगों का आतंक बढ़ रहा है।
    2
    वाराणसी के पत्रकारपुरम कॉलोनी में दिन के उजाले में एक मकान से साइकिल चोरी हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है, जिससे चोरों के बढ़ते हौसले और कॉलोनी में सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। कैंट थाना क्षेत्र में पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे बाहरी लोगों का आतंक बढ़ रहा है।
    user_Rishu Pathak
    Rishu Pathak
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बनारस की दालमंडी में सरकार ने अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे स्थानीय लोगों में मुआवजे को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बनारस की दालमंडी में सरकार ने अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे स्थानीय लोगों में मुआवजे को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।
    user_आवाज News
    आवाज News
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • चन्दौली में रेंजर अखिलेश दुबे और कोतवाल अर्जुन सिंह पर लाखों की डिमांड व गोली मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जो प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोग इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
    1
    चन्दौली में रेंजर अखिलेश दुबे और कोतवाल अर्जुन सिंह पर लाखों की डिमांड व गोली मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जो प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोग इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
    user_दीवान इमरान अहमद
    दीवान इमरान अहमद
    Court reporter चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.