चंद्रपुरा में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर 45 लाख के गहने और एक लाख नकद की चोरी।। डीवीसी आवासीय कॉलोनी में वारदात, बच्चों के स्कूल से लौटने पर चला चोरी का पता। चंद्रपुरा थाना क्षेत्र की डीवीसी आवासीय कॉलोनी स्थित एफ/डी-5 में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। चोरों ने स्व गोपाल सिंह की पत्नी डोली सिंह के घर का मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर करीब 45 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और लगभग एक लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय गोपाल सिंह का करीब दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। उनकी विधवा पत्नी डोली सिंह अपने बच्चों के साथ डीवीसी आवासीय कॉलोनी के एफ/डी-5 स्थित आवास में रहती हैं। मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे उन्होंने बच्चों को स्कूल भेजा और इसके बाद निजी काम से घर से बाहर चली गईं। इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाया और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। बताया गया कि स्कूल से लौटने के बाद बच्चों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अपनी मां को दी। महिला और परिजन जब घर पहुंचे तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखे आभूषण और नकदी गायब मिले। इसके बाद मामले की सूचना चंद्रपुरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घर के आसपास की स्थिति की भी जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चोरी गए आभूषणों की वास्तविक कीमत और कुल कितने सामान की चोरी हुई है, इसका पूरा आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। चंद्रपुरा क्षेत्र में करीब 13 दिन पहले हुए दोहरे हत्याकांड का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है। इसी बीच दिनदहाड़े लाखों रुपये की चोरी की घटना सामने आने से पुलिस की कार्यशैली और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में सवाल उठने लगे हैं। लगातार हुई इन घटनाओं से आस्थानीय लोगों में भय और नाराजगी का माहौल है। अब लोगों की नजर पुलिस की जांच पर टिकी है। देखना होगा कि पुलिस चोरी और पूर्व में हुए दोहरे हत्याकांड, दोनों मामलों में आरोपियों तक कितनी जल्दी पहुंचती है और घटनाओं का खुलासा कब तक हो पाता है।

- बाघमारा थाना अंतर्गत केसरगढ़ में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध कोयला खनन पर सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई1
- गोला : जांगी गांव में भरभराकर गिरा कच्चा मकान दूसरों के घर में रहने को मजबूर परिवार; सरकार से आवास की मांग1
- जमुआ मुख्य मार्ग बना तालाब आखिर क्या कर रही है बिधायक मंजू कुमारी #दैनिकझारखंड #dainikjharkhand #jamua #giridih #jharkhand #news #JamuaNews जमुआ मुख्य मार्ग बना तालाब आखिर क्या कर रही है बिधायक मंजू कुमारी #दैनिकझारखंड #dainikjharkhand #jamua #giridih #jharkhand #news #JamuaNews1
- जर्जर सड़क के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश, रामगढ़-गिद्दी मुख्य मार्ग जाम सड़क निर्माण की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन1
- बोनस की मांग को लेकर GCPL में मजदूरों का काम ठप, 8.33% भुगतान की मांग पर अड़े श्रमिक निरसा। गोपीनाथपुर स्थित GCPL कंपनी में बोनस भुगतान को लेकर मंगलवार, 29 सितंबर को मजदूरों ने काम ठप कर दिया। मजदूरों का कहना है कि उन्हें नियमानुसार 8.33 प्रतिशत बोनस का भुगतान किया जाए। बोनस की मांग को लेकर मजदूरों में काफी नाराजगी देखी गई और सभी ने एकजुट होकर कंपनी परिसर में काम बंद कर विरोध जताया। मजदूरों के अनुसार, 8 सितंबर को बोनस को लेकर कंपनी प्रबंधन के साथ बैठक हुई थी, जिसमें अधिकारियों को मामले के समाधान के लिए तीन दिनों का समय दिया गया था। मजदूरों का आरोप है कि इसके बाद भी उनकी मांग पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को करीब 12:35 बजे कंपनी परिसर में ₹5,000 बोनस की सूची चिपकाए जाने की जानकारी मिलने के बाद मजदूरों में असंतोष बढ़ गया। मजदूरों ने इसे अपनी मांग के अनुरूप नहीं मानते हुए काम बंद कर दिया और कंपनी परिसर में एकजुट होकर नारेबाजी की। मजदूरों ने स्पष्ट कहा कि जब तक बोनस को लेकर उनकी मांग पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक काम ठप रखने का आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि बोनस उनके श्रम और मेहनत से जुड़ा अधिकार है और इस मामले में कंपनी प्रबंधन को मजदूरों की मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। वहीं, जनता मजदूर संघ के बैनर तले एरिया सिक्योरिटी मनोज सिंह ने मजदूरों के समर्थन में कहा कि संगठन हमेशा श्रमिकों के अधिकार और हित के लिए उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो GCPL परिसर में धरना देकर भी मजदूरों की मांग को मजबूती से उठाया जाएगा। फिलहाल बोनस भुगतान को लेकर मजदूरों और कंपनी प्रबंधन के बीच स्थिति बनी हुई है। मजदूर अपनी मांग पर कायम हैं और प्रबंधन की ओर से अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।5
- SIR को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रामगढ़ में किया प्रदर्शन SIR को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रामगढ़ में किया प्रदर्शन1
- JSSC CGL सफल अभ्यर्थी अपने आपको जेन्युइन कह रहे थे अब पेंगुइन साबित हो गए JSSC CGL में काफी गड़बड़ियां देखी जा रही है1
- 📌 YouTube Description गिरिडीह जिले के प्रसिद्ध झारखंड धाम मंदिर परिसर के निकट जंगली हाथी पहुंचने का मामला सामने आया है। रात के समय हाथी को मंदिर के आसपास विचरण करते देखा गया, जिसके बाद इलाके में लोगों के बीच हलचल बढ़ गई। स्थानीय लोगों में जंगली हाथी को लेकर चिंता का माहौल है। वन विभाग और प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा एवं निगरानी बढ़ाने की मांग की जा रही है। ⚠️ सत्य साहित्य न्यूज़ स्वतंत्र रूप से हर वायरल दावे की पुष्टि नहीं करता। 📍 स्थान: झारखंड धाम, गिरिडीह 📺 सत्य साहित्य न्यूज़ — सच की कलम समाज के नाम #JharkhandDham #Giridih #WildElephant #JharkhandNews #ElephantNews #GiridihNews #सत्यसाहित्यन्यूज़ 📌 YouTube Description गिरिडीह जिले के प्रसिद्ध झारखंड धाम मंदिर परिसर के निकट जंगली हाथी पहुंचने का मामला सामने आया है। रात के समय हाथी को मंदिर के आसपास विचरण करते देखा गया, जिसके बाद इलाके में लोगों के बीच हलचल बढ़ गई। स्थानीय लोगों में जंगली हाथी को लेकर चिंता का माहौल है। वन विभाग और प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा एवं निगरानी बढ़ाने की मांग की जा रही है। ⚠️ सत्य साहित्य न्यूज़ स्वतंत्र रूप से हर वायरल दावे की पुष्टि नहीं करता। 📍 स्थान: झारखंड धाम, गिरिडीह 📺 सत्य साहित्य न्यूज़ — सच की कलम समाज के नाम #JharkhandDham #Giridih #WildElephant #JharkhandNews #ElephantNews #GiridihNews #सत्यसाहित्यन्यूज़1
- अरगोड़ा: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर बीजेपी का आवेदन अरगोड़ा: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा से छेड़छाड़ के मामले में आज बीजेपी की ओर से अरगोड़ा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। इस आवेदन में इस घटना की शिकायत की गई है और उचित कार्रवाई की मांग की गई है। बीजेपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस से शीघ्र मामले की जांच कर दोषियों को सजा देने की अपील की है। इस घटना ने इलाके में राजनीतिक और सामाजिक हलचल पैदा कर दी है। अरगोड़ा: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर बीजेपी का आवेदन अरगोड़ा: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा से छेड़छाड़ के मामले में आज बीजेपी की ओर से अरगोड़ा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। इस आवेदन में इस घटना की शिकायत की गई है और उचित कार्रवाई की मांग की गई है। बीजेपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस से शीघ्र मामले की जांच कर दोषियों को सजा देने की अपील की है। इस घटना ने इलाके में राजनीतिक और सामाजिक हलचल पैदा कर दी है।1