Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया में उपचुनाव के लिए टिकट मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने पीताम्बरा पीठ पहुंचकर माथा टेका। दतिया पहुंचने पर उन्होंने पीताम्बरा पीठ में विशेष पूजा-अर्चना की और वनखण्डेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने पीताम्बरा माई से चुनाव में विजय दिलाने की प्रार्थना की। आशुतोष तिवारी कल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ न्यू कलेक्ट्रेट में अपना फॉर्म भरेंगे। इस दौरान उनके साथ सेंवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल, पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया, संतोष कटारे, पार्षद रिंकू दुबे, दीपक सचदेवा, दिनेश शर्मा, सुंदर सिंह यादव, बद्री साहू, सुनील तिवारी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Kamalkishor mahaur

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी ने स्पष्ट किया है कि संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है और सभी कार्यकर्ता उसके निर्णय का सम्मान करेंगे। दतिया विधानसभा चुनाव के संबंध में जो भी निर्णय हुआ है, वह भारतीय जनता पार्टी का ही निर्णय है और सभी लोग इसे शिरोधार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार का कोई विषय है, तो उसका निराकरण पार्टी स्तर पर बैठकर किया जाएगा। संगठन द्वारा टिकट बदलने को तैयार न होने और नई जिला कार्यकारिणी के गठन की संभावनाओं के बीच उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जी ने भाजपा द्वारा लिए गए निर्णयों को सही ठहराया है।1
- मध्य प्रदेश के दतिया में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मां पीताम्बरा की शरण में पहुंचे। उन्होंने वहां मत्था टेककर मां बाग्लामुखी का आशीर्वाद लिया।1
- दतिया में हिंसा, पथराव और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 17 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली थाने में इन सभी नेताओं पर पथराव और आचार संहिता उल्लंघन समेत अन्य विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जिन नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है, उनमें अक्कू दुबे, राजू गुगौरिया, अनूप यादव, विपिन पाठक, लला रजक, प्रशांत दांगी, अतुल भूरे, प्रदीप यादव, भानु ठाकुर, बृजेश दुबे, मान सिंह कुशवाहा, विजय झंडा, आकाश भार्गव, लवकुश गुर्जर, शंकर गुर्जर, अमित परिहार, करण जाटव, सुनील दुबे, अंशुल यादव, कृष्णा दुबे, प्रदीप गुर्जर, अजय रजक, भैया दुबे, वीरपाल गुर्जर, नियुक्त नागर, कमलेश चौबे और जितेंद्र कमरिया शामिल हैं।1
- भिंड के मौ नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधि सज्जन सिंह यादव ने अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदेश के मुखिया आदरणीय श्री डॉ. मोहन यादव जी का भव्य स्वागत और सम्मान किया। लहार विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा स्थल पर पहुंचने से पहले सज्जन सिंह यादव और उनके कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुखिया को पुष्प गुच्छ और तलवार भेंट कर उनका आदर सत्कार किया।1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भिंड के लहार पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम के संबंध में लहार विधायक अंबरीश शर्मा (गुड्डू भैया) ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी साझा की है।1
- भिंड के लहार विधायक अम्बरीष शर्मा ने एक प्रेस वार्ता की है। इस प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी का आज दोपहर 12 बजे लहार के भाटन ताल मैदान में आगमन होने जा रहा है।1
- नरोत्तम मिश्रा ट्रेन में सवार होकर डबरा के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। डबरा रवाना होने के बाद अब वे आगामी उपचुनाव में फिर से वापस आएंगे।1
- दतिया के इंदरगढ़ में कल शाम अज्ञात हमलावरों द्वारा वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा जी पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद कल शाम को ही उन्हें इंदरगढ़ अस्पताल से दतिया रेफर किया गया था। इसके बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया, जहां फिलहाल ग्वालियर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।1