Shuru
Apke Nagar Ki App…
अब न दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत, न लाइनों का झंझट और न ही बिचौलियों की कोई चिंता। बस WhatsApp नंबर 9461062705 पर संदेश भेजिए और निवास, आय, जाति प्रमाण पत्र सहित अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे, कुछ ही क्लिक में उठाइए। डिजिटल राजस्थान के माध्यम से हमारी सरकार सुशासन को अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाते हुए सरकारी सेवाओं को हर नागरिक तक सहजता से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
Kailash Fulwari
अब न दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत, न लाइनों का झंझट और न ही बिचौलियों की कोई चिंता। बस WhatsApp नंबर 9461062705 पर संदेश भेजिए और निवास, आय, जाति प्रमाण पत्र सहित अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे, कुछ ही क्लिक में उठाइए। डिजिटल राजस्थान के माध्यम से हमारी सरकार सुशासन को अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाते हुए सरकारी सेवाओं को हर नागरिक तक सहजता से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- महिलाओं के जमावड़े से जायरीन परेशान, लंगर वितरण के समय महिला व पुरुष कर्मचारियों की तैनाती की मांग अजमेर। विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के गेट नंबर 3 और उसके आसपास स्थित हुजरों की व्यवस्था को लेकर खादिम समुदाय ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। इस संबंध में तमाम खादिम साहिबान एवं लंगरखाना गद्दी पर बैठने वाले खादिमों की ओर से एक ज्ञापन प्रस्तुत कर दरगाह क्षेत्र में कथित अनैतिक गतिविधियों और जायरीन को होने वाली परेशानियों पर चिंता व्यक्त की गई है।ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि दरगाह गेट नंबर 3 और उसके आसपास कुछ महिलाएं प्लास्टिक की थैलियां बेचने के नाम पर जायरीन को परेशान करती हैं। विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करती हैं तथा झूठी पुलिस शिकायत की धमकी देकर दबाव बनाने का प्रयास करती हैं। आरोप है कि कई बार जायरीन विवाद से बचने के लिए उन्हें पैसे देकर वहां से चले जाते हैं। खादिमों का कहना है कि जब वे इन महिलाओं को समझाने या रोकने का प्रयास करते हैं तो उनके साथ भी विवाद किया जाता है और पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी जाती है। इसके अलावा आपसी पैसों के लेन-देन को लेकर भी कई बार झगड़े होते हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो जाती है। ज्ञापन में कहा गया है कि गेट नंबर 3 का मार्ग अपेक्षाकृत संकरा होने के कारण भीड़ बढ़ने पर भगदड़ जैसी स्थिति बनने की आशंका रहती है। इससे भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। खादिमों ने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं से दरगाह का धार्मिक और शांतिपूर्ण वातावरण प्रभावित हो रहा है तथा देश-विदेश से आने वाले जायरीन के सामने गलत संदेश जा रहा है। खादिमों ने प्रशासन से मांग की है कि गेट नंबर 3 और आसपास के हुजरों में बैठने वाली महिलाओं को वहां से हटाया जाए तथा विशेष रूप से सुबह और शाम लंगर वितरण के समय व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो महिला और दो पुरुष कर्मचारियों की तैनाती की जाए, ताकि लंगर का वितरण सुचारु रूप से हो सके और जायरीन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।1
- ब्यावर। शहर में यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस ने रूट मार्च निकाला। रूट मार्च शहर के प्रमुख बाजारों, विशेष रूप से पाली बाजार क्षेत्र से होकर गुजरा, जहां अतिक्रमण, पार्किंग व्यवस्था और यातायात की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में सुचारू यातायात बनाए रखने और अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। रूट मार्च में पुलिस उपाधीक्षक राजेश कसाना, सिटी थाना प्रभारी आशुतोष पांडे सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और आमजन से यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से बचने की अपील की, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।1
- likes comments shares follow subscribe to my channel 😄1
- अजमेर में हिस्ट्रीशीटर के अवैध दुकान, पक्का निर्माण और चारदीवारी पर पुलिस की मौजूदगी में चला बुलडोजर अजमेर की आरपीएससी कॉलोनी में अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) ने कथित अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में दुकान, पक्का निर्माण और चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई से पहले संबंधित व्यक्ति को अंतिम नोटिस जारी किया गया था।1
- हिस्ट्रीशीटर की जमीन पर चला पीला पंजा की ए डी ए ने की कार्रवाई भारी पुलिस जाप्ता रहा मौजूद1
- राहुल गांधी को जबरदस्ती उठाएं कर ले जा रहे हैं जंतर मंतर से1