गणेश चतुर्थी पर आनंदनगर में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव। आनंदनगर/महराजगंज। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोमवार को आनंदनगर में गणेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया। गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और धार्मिक वातावरण ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति बप्पा के दर्शन एवं पूजन के लिए पहुंचे। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूरा वातावरण “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंजता रहा। वहीं गणेश तिराहा स्थित श्री श्री शिव मंदिर समिति की ओर से मंदिर परिसर में विशेष सजावट की गई। समिति द्वारा मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य भी कराया जा रहा है। समिति ने श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से मंदिर निर्माण में अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करने की अपील की। गणेश उत्सव के दौरान बच्चों, युवाओं और महिलाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। देर शाम तक श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में आना-जाना लगा रहा। गणपति बप्पा मोरया 🙏 मंगल मूर्ति मोरया 🙏
गणेश चतुर्थी पर आनंदनगर में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव। आनंदनगर/महराजगंज। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोमवार को आनंदनगर में गणेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया। गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और धार्मिक वातावरण ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति बप्पा के दर्शन एवं पूजन के लिए पहुंचे। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूरा वातावरण “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंजता रहा। वहीं गणेश तिराहा स्थित श्री श्री शिव मंदिर समिति की ओर से मंदिर परिसर में विशेष सजावट की गई। समिति द्वारा मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य भी कराया जा रहा है। समिति ने श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से मंदिर निर्माण में अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करने की अपील की। गणेश उत्सव के दौरान बच्चों, युवाओं और महिलाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। देर शाम तक श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में आना-जाना लगा रहा। गणपति बप्पा मोरया 🙏 मंगल मूर्ति मोरया 🙏
- फरेंदा क्षेत्र के सेमरा महराज गांव में चार मकान पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट के आदेश एवं तहसीलदार न्यायिक मजिस्ट्रेट की बेदखली फरेंदा सर्किल के चार थाने की फोर्स मौके पर मौजूद रहीं। धारा 67 के तहत हुई कार्रवाई - फरेंदा एसडीएम #mahararagnj #police #sdm1
- संतकबीरनगर- दलित महिला पर अत्याचार से बौखलाए मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, थाने पहुंचकर पुलिस को लगाई जमकर फटकार: थानाध्यक्ष से तीखी नोकझोंक, थाने में मचा हड़कंप। फरीदाबाद मेहदावल क्षेत्र में एक दलित महिला पर हुए कथित अत्याचार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी आगबबूला हो गए और तुरंत अपने समर्थकों के साथ मेहदावल थाने पहुंच गए। थाने पहुंचते ही विधायक अनिल त्रिपाठी ने पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ा रोष जताया और जमकर फटकार लगाई। उन्होंने दलित महिला के मामले में पुलिस की लापरवाही और हीलाहवाली पर सवाल उठाते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि जनता की समस्याओं और महिला के साथ हुए अत्याचार को लेकर विधायक त्रिपाठी की मेहदावल थाना अध्यक्ष से तीखी नोकझोंक भी हुई। थाने के अंदर चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान थाने में हड़कंप का माहौल बना रहा। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि गरीब, दलित और असहाय महिला पर अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।1
- सोनौली में लंबा जाम,सर्विस लाइन कटिंग से बढ़ी लोगो की परेशानी महराजगंज नेपाल में आपदा के बाद सोनौली सीमा पर ट्रकों की लंबी कतार से जाम लगा है। नेपाल की खराब सड़कों से रफ्तार धीमी है, इसी बीच सर्विस लाइन में ‘कटिंग’ का आरोप है।एनएच-24 पर सोनौली कोतवाली के बाद बाबालाज के सामने मुख्य सड़क को सर्विस लाइन से जोड़ती कटिंग है। आरोप है कि रात में ट्रकों को मुख्य कतार से अलग कर सर्विस लाइन में खड़ा कराया जाता है। रातभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। स्थानीय रमेश, अनिल, श्याम, मनोज का कहना है कि जबरन गाड़ियां खड़ी कराने से विवाद होता है।1
- नौतनवा बाईपास पर भीषण हादसा, नेपाल जा रहे छह लोग घायल, महराजगंज: नौतनवा कस्बे के बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 12:40 बजे पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रही काइगर कार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अर्टिगा सवार छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, संत कबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के अमरढोभा निवासी मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद ताल्हा, मोहम्मद हसन, मोहम्मद जमाल, मोहम्मद अब्दुल्ला और मोहम्मद इलियास अर्टिगा कार संख्या UP 51 AW 9001 से नेपाल घूमने जा रहे थे। नौतनवा बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी कार आगे चल रही बहुजन समाज पार्टी के महराजगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र राव की काइगर कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अर्टिगा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सूचना मिलते ही नौतनवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पलटी कार से सभी घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #PublicMaharajganjNews #Nautanwa #Maharajganj #NautanwaBypass #RoadAccident #AccidentNews1
- शिकायत है❗ 15-9-2026 ई०, ‼️ लघु शंकर ( पेशाब) करने के लिए ₹5 लगता है ⁉️✍️ स्थान ( Location📍) :- खलीलाबाद ( खलीलाबाद नगर निगम) क्षेत्र , जनपद :- संत कबीर नगर , उत्तर प्रदेश! यह खलीलाबाद शहर है । खलीलाबाद बाईपास के नजदीक, दक्षिण दिशा में चलता फिरता शौचालय बनाया गया है। यहां पर लघुशंका करने की कोई व्यवस्था नहीं है । इस शौचालय को चलाने वाला इसका ठेकेदार पेशाब करने के लिए ₹5 की वसूली करता है।। नगर निगम खलीलाबाद को क्या पता नहीं है ❓ खलीलाबाद नगर निगम को इसकी जानकारी नहीं है ❓ शौचालय निर्माण के लिए यहां पर जगह मौजूद है❗ लेकिन अधिकारी हाथ पर हाथ करें बैठे हुऎ हैं❗✅ खलीलाबाद नगर निगम (खलीलाबाद शहर ) जनपद:- संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश!1
- गरीबों के मुंह से छीन रहे निवाला / गरीबों के हक पर डाल रहे डाका लोटन ब्लाक के ग्राम पंचायत बनियाडीह में सरकार द्वारा दिया जा रहा सस्ता गला को कोटेदार द्वारा बांटा भी जा रहा है और वहीं से बेचा भी जा रहा है जैसा की वीडियो में साथ दिखाई दे रहा है बोरी भर कर रखा हुआ अब देखना है खबर वायरल होने पर विभाग क्या कहता है जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि इसमें ऊपर से लेकर नीचे तक सब लोग मिले हुए हैं3
- श्मशान घाट बना मौत का रास्ता: अंतिम संस्कार में पहुंचे तीन लोग करंट की चपेट में, बिजली विभाग की लापरवाही पर फूटा गुस्सा* सिकरीगंज/गोरखपुर। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में सोमवार को एक अंतिम यात्रा उस समय दहशत में बदल गई, जब श्मशान घाट जाने वाले रास्ते पर गिरे बिजली के पोल और करंट दौड़ रहे तार की चपेट में तीन लोग आ गए। ग्रामीणों की तत्परता से तीनों की जान बच गई, लेकिन घटना ने बिजली विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। हरपुर निवासी अवधेश गुप्ता पुत्र शकल गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में विदेश यात्रा के दौरान मौत हो गई थी। उनका शव गांव पहुंचने के बाद परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए सिकरीगंज के श्मशान घाट पहुंचे। आरोप है कि श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता झाड़-झंखाड़ से पटा था और बीच रास्ते में बिजली का पोल व तार जमीन पर गिरा पड़ा था। रास्ता साफ करने के प्रयास में शिवकुमार (55) पुत्र रामदास, महेंद्र गुप्ता (30) पुत्र शिवनाथ और हरिनंदन गुप्ता (35) पुत्र शिवकुमार गुप्ता करंट की चपेट में आ गए। तीनों को तड़पता देख अंतिम यात्रा में शामिल लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने लकड़ी और डंडों की मदद से उन्हें तार से अलग कर सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग को जानकारी दी गई, जिसके बाद तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद कर्मचारियों को गिरे हुए पोल और तार को ठीक करने के लिए भेजा गया। *अधिशासी अभियंता बोले* अधिशासी अभियंता सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही लाइन कटवा दी गई थी और गिरे हुए पोल व बिजली के तार को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। *ग्रामीणों का आरोप* ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते लोगों ने सूझबूझ नहीं दिखाई होती, तो अंतिम यात्रा में बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने श्मशान घाट तक सुरक्षित रास्ता और बिजली विभाग की लापरवाही की जांच कर कार्रवाई की मांग की।1
- संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम।संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम।, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम।संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम। पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम।संतकबीरनगर- मेहदावल बाईपास पर बीच सड़क पर क्रेन छोड़ लापता हुआ ड्राइवर, घंटों बाधित रहा यातायात: राहगीर हुए बेहाल, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया जाम। मेहदावल बाईपास पर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक क्रेन का ड्राइवर क्रेन को बीच सड़क पर खड़ा कर लापता हो गया। विशालकाय क्रेन के सड़क पर खड़े होने से बाईपास पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्रेन अचानक खराब होने के बाद ड्राइवर उसे वहीं छोड़कर मौके से गायब हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ ट्रकों, बसों और छोटे वाहनों का लंबा जाम लग गया। स्कूली बच्चों और एंबुलेंस तक को जाम में फंसकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन को सड़क किनारे करवाकर यातायात को सुचारू करवाया। काफी देर तक राहगीर जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाईपास पर बेतरतीब खड़े होने वाले भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।1