logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुड़म्बा क्षेत्र में जुआरी कसाई के आतंक के आरोप, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल टेढ़ी पुलिया चौकी क्षेत्र के आदिल नगर में पड़ोसी परिवार पर चापड़ से हमले का आरोप लखनऊ। थाना गुड़म्बा क्षेत्र की टेढ़ी पुलिया चौकी के अंतर्गत आदिल नगर निवासी इरफान पर पड़ोसी शकीला, हनीफ और उनके परिवार के साथ कथित रूप से मारपीट और जानलेवा हमला करने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि विवाद के दौरान बकरा काटने वाले चापड़ से हमला किया गया, जिससे पीड़ित पक्ष में दहशत फैल गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर देने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। इसी को लेकर गुड़म्बा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि टेढ़ी पुलिया चौकी के पीछे कथित रूप से जुए का फड़ संचालित होता है। आरोप है कि जुए के इस कथित अड्डे को लेकर स्थानीय स्तर पर सुविधा शुल्क दिए जाने की चर्चा है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपित के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जुआ संचालन और पुलिस को सुविधा शुल्क दिए जाने जैसे आरोपों की भी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के साथ-साथ लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। नोट: खबर में लगाए गए आरोप पीड़ित पक्ष एवं स्थानीय दावों पर आधारित हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस का आधिकारिक पक्ष प्राप्त होना शेष है।

6 hrs ago
user_NATIONAL INDIA TV
NATIONAL INDIA TV
Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🚨 लखनऊ ठाकुरगंज में कथित जुआ-गांजा कारोबार की शिकायत...... लखनऊ।* थाना ठाकुरगंज क्षेत्र की गौघाट चौकी अंतर्गत मेहंदी घाट में कथित रूप से जुआ खिलाने और गांजा के अवैध कारोबार को लेकर पुलिस उपायुक्त (DCP) से गोपनीय शिकायत की गई है। शिकायत में *वीरेंद्र निषाद उर्फ छोटा भांजा* नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इस गतिविधि से क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है और स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना है। 📹 शिकायतकर्ता ने मामले से संबंधित पूरा वीडियो उपलब्ध होने का भी दावा किया है, जिसे जांच के दौरान पुलिस को सौंपे जाने की बात कही गई है। 🔴 शिकायतकर्ता ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की मांग की है। ➡️ अब देखना होगा कि शिकायत पर पुलिस द्वारा क्या जांच और कार्रवाई की जाती है।
    1
    🚨 लखनऊ ठाकुरगंज में कथित जुआ-गांजा कारोबार की शिकायत......
लखनऊ।* थाना ठाकुरगंज क्षेत्र की गौघाट चौकी अंतर्गत मेहंदी घाट में कथित रूप से जुआ खिलाने और गांजा के अवैध कारोबार को लेकर पुलिस उपायुक्त (DCP) से गोपनीय शिकायत की गई है।
शिकायत में *वीरेंद्र निषाद उर्फ छोटा भांजा* नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इस गतिविधि से क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है और स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना है।
📹 शिकायतकर्ता ने मामले से संबंधित पूरा वीडियो उपलब्ध होने का भी दावा किया है, जिसे जांच के दौरान पुलिस को सौंपे जाने की बात कही गई है।
🔴 शिकायतकर्ता ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की मांग की है।
➡️ अब देखना होगा कि शिकायत पर पुलिस द्वारा क्या जांच और कार्रवाई की जाती है।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | ठाकुरगंज में कथित जुआ-गांजा कारोबार की शिकायत* *लखनऊ।* थाना ठाकुरगंज क्षेत्र की गौघाट चौकी अंतर्गत मेहंदी घाट में कथित रूप से जुआ खिलाने और गांजा के अवैध कारोबार को लेकर पुलिस उपायुक्त (DCP) से गोपनीय शिकायत की गई है। शिकायत में *वीरेंद्र निषाद उर्फ छोटा भांजा* नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इस गतिविधि से क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है और स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना है। 📹 शिकायतकर्ता ने मामले से संबंधित पूरा वीडियो उपलब्ध होने का भी दावा किया है, जिसे जांच के दौरान पुलिस को सौंपे जाने की बात कही गई है। 🔴 शिकायतकर्ता ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की मांग की है। ➡️ अब देखना होगा कि शिकायत पर पुलिस द्वारा क्या जांच और कार्रवाई की जाती
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | ठाकुरगंज में कथित जुआ-गांजा कारोबार की शिकायत*
*लखनऊ।* थाना ठाकुरगंज क्षेत्र की गौघाट चौकी अंतर्गत मेहंदी घाट में
कथित रूप से जुआ खिलाने और गांजा के अवैध कारोबार को लेकर पुलिस उपायुक्त (DCP) से गोपनीय शिकायत की गई है।
शिकायत में *वीरेंद्र निषाद उर्फ छोटा भांजा* नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इस गतिविधि से क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है और स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना है।
📹 शिकायतकर्ता ने मामले से संबंधित पूरा वीडियो उपलब्ध होने का भी दावा किया है, जिसे जांच के दौरान पुलिस को सौंपे जाने की बात कही गई है।
🔴 शिकायतकर्ता ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की मांग की है।
➡️ अब देखना होगा कि शिकायत पर पुलिस द्वारा क्या जांच और कार्रवाई की जाती
    user_मो इस्लाम
    मो इस्लाम
    Media Consultant बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लखनऊ पॉलिटेक्निक पर ट्रैफिक पुलिस की नाक के नीचे प्राइवेट वाहनों से सवारी ढोने का खेल पॉलिटेक्निक पर निजी वाहनों से सवारी का खेल, सरकारी बसों को नुकसान—राजस्व पर भी पड़ रहा असर _लखनऊ के पॉलिटेक्निक चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद फ्लाईओवर के नीचे अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है और पिंक बूथ के पास प्राइवेट टैक्सियों व अन्य निजी वाहनों से खुलेआम सवारियां ढोई जा रही हैं।_ _स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप है कि कुछ वाहन बिना नंबर प्लेट के भी सवारियां लेकर फर्राटा भर रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन वाहनों में कौन सवारी बैठा रहा है और उनकी निगरानी कौन कर रहा है?_ पॉलिटेक्निक TSI बूथ पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद यदि इस तरह की गतिविधियां लगातार जारी हैं, तो यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। _ लोगों का कहना है कि लखनऊ कमिश्नर और डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।_ *अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर अवैध रूप से सवारी ढोने वाले वाहनों पर लगाम कब लगाते हैं* अमन राठौर ✍️
    1
    लखनऊ

पॉलिटेक्निक पर ट्रैफिक पुलिस की नाक के नीचे प्राइवेट वाहनों से सवारी ढोने का खेल

 पॉलिटेक्निक पर निजी वाहनों से सवारी का खेल, सरकारी बसों को नुकसान—राजस्व पर भी पड़ रहा असर

 _लखनऊ के पॉलिटेक्निक चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि  पुलिस की मौजूदगी के बावजूद फ्लाईओवर के नीचे अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है और पिंक बूथ के पास प्राइवेट टैक्सियों व अन्य निजी वाहनों से खुलेआम सवारियां ढोई जा रही हैं।_ 

 _स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप है कि कुछ वाहन बिना नंबर प्लेट के भी सवारियां लेकर फर्राटा भर रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन वाहनों में कौन सवारी बैठा रहा है और उनकी निगरानी कौन कर रहा है?_ 

पॉलिटेक्निक TSI बूथ पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद यदि इस तरह की गतिविधियां लगातार जारी हैं, तो यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
 _
 लोगों का कहना है कि लखनऊ कमिश्नर और डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।_ 

 *अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर अवैध रूप से सवारी ढोने वाले वाहनों पर लगाम कब लगाते हैं* 

 अमन राठौर ✍️
    user_पत्रकार अमन राठौर
    पत्रकार अमन राठौर
    Public relations firm Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    17 hrs ago
  • लखनऊ । नूरबाड़ी पावर हाउस की लापरवाही से क्षेत्र मे कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा खराब लाइन मे लीपापोती का कार्य कर बार बार होता है शार्ट सर्किट दिवाली के पटाको की तरह रोज़ दग रही है नूरबाड़ी पावर हाउस की विधुत सप्लाई लाइन इसी वजह से कई कई घंटे बिजली का रहती है गुल नूरबाड़ी पावर के वज़ीरबाग नाला हॉंफिया मस्जिद के पास रोज़ होता है शार्ट सर्किट आखिर ज़िम्मेदार क्या कोई बड़ा हादसे होने बाद ही अपनी आँखे खुलने का इंतिजार कर रहे है
    1
    लखनऊ । नूरबाड़ी पावर हाउस की लापरवाही से क्षेत्र मे कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा 
खराब लाइन मे लीपापोती का कार्य कर बार बार होता है शार्ट सर्किट 
दिवाली के पटाको की तरह रोज़ दग रही है नूरबाड़ी पावर हाउस की विधुत सप्लाई लाइन 
इसी वजह से कई कई घंटे बिजली का रहती है गुल 
नूरबाड़ी पावर के वज़ीरबाग नाला हॉंफिया मस्जिद के पास रोज़ होता है शार्ट सर्किट 
आखिर ज़िम्मेदार क्या कोई बड़ा हादसे होने बाद ही अपनी आँखे खुलने का इंतिजार कर रहे है
    user_आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    Voice of people Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    23 hrs ago
  • 15 अगस्त से पहले भूतनाथ क्षेत्र में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, सालभर से खड़ी कार मिली लखनऊ में 15 अगस्त को लेकर कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में थाना गाजीपुर क्षेत्र के भूतनाथ मेट्रो स्टेशन, भूतनाथ बाजार और भूतनाथ पार्किंग में गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। लखनऊ कमिश्नर के दिशा-निर्देशन में थाना गाजीपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और आसपास के स्थानों की गहन जांच की। अभियान के दौरान थाना गाजीपुर क्षेत्र के सभी 9 चौकी प्रभारी, महिला दरोगा और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। भूतनाथ पार्किंग में लंबे समय से खड़ी एक कार भी पुलिस की जांच के दायरे में आई, जो करीब एक वर्ष से वहां खड़ी बताई गई। पुलिस ने वाहन की जांच-पड़ताल की और आवश्यक जानकारी जुटाई _सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए LIU इंस्पेक्टर आरके श्रीवास्तव स्वयं मौके पर मौजूद रहे। इसके साथ ही BDS (Bomb Disposal Squad) और Anti-Mines टीम ने भी भूतनाथ मेट्रो स्टेशन, बाजार और पार्किंग क्षेत्र में सुरक्षा जांच की। पुलिस की इस व्यापक कार्रवाई से क्षेत्र में मौजूद लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा देखने को मिला। लोगों ने महसूस किया कि 15 अगस्त जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व को लेकर पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही के मूड में नहीं है थाना गाजीपुर पुलिस की टीम ने भूतनाथ बाजार और मेट्रो स्टेशन के आसपास लगातार निगरानी बनाए रखी। चेकिंग अभियान के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई भी जोखिम स्वीकार नहीं किया जाएगा।
    1
    15 अगस्त से पहले भूतनाथ क्षेत्र में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, सालभर से खड़ी कार मिली
लखनऊ में 15 अगस्त को लेकर कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में थाना गाजीपुर क्षेत्र के भूतनाथ मेट्रो स्टेशन, भूतनाथ बाजार और भूतनाथ पार्किंग में गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
लखनऊ कमिश्नर के दिशा-निर्देशन में थाना गाजीपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और आसपास के स्थानों की गहन जांच की। अभियान के दौरान थाना गाजीपुर क्षेत्र के सभी 9 चौकी प्रभारी, महिला दरोगा और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
भूतनाथ पार्किंग में लंबे समय से खड़ी एक कार भी पुलिस की जांच के दायरे में आई, जो करीब एक वर्ष से वहां खड़ी बताई गई। पुलिस ने वाहन की जांच-पड़ताल की और आवश्यक जानकारी जुटाई
_सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए LIU इंस्पेक्टर आरके श्रीवास्तव स्वयं मौके पर मौजूद रहे। इसके साथ ही BDS (Bomb Disposal Squad) और Anti-Mines टीम ने भी भूतनाथ मेट्रो स्टेशन, बाजार और पार्किंग क्षेत्र में सुरक्षा जांच की।
पुलिस की इस व्यापक कार्रवाई से क्षेत्र में मौजूद लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा देखने को मिला। लोगों ने महसूस किया कि 15 अगस्त जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व को लेकर पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही के मूड में नहीं है
थाना गाजीपुर पुलिस की टीम ने भूतनाथ बाजार और मेट्रो स्टेशन के आसपास लगातार निगरानी बनाए रखी। चेकिंग अभियान के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई भी जोखिम स्वीकार नहीं किया जाएगा।
    user_Anurag Kashyap
    Anurag Kashyap
    Local News Reporter Sadar, Lucknow•
    6 hrs ago
  • 🇮🇳 देश भक्ति गीत : तिरंगे की शान 🇮🇳 हर दिल में हिंदुस्तान रहे,हर घर में तिरंगा महान रहे। मिट्टी की खुशबू साँसों में हो,भारत से अपना प्यार रहे। नफ़रत की दीवारें टूटें सब,आपस में भाईचारा रहे। वीरों की कुर्बानी याद रहे,उनका सदा सम्मान रहे। बच्चों के हाथों में झंडा हो,आँखों में नया अरमान रहे। सरहद पर जो प्रहरी जागे,उनके लिए दिल में मान रहे। सोनी शुक्ला ‘क्रान्ति’, लखनऊ से,भारत का ऊँचा नाम रहे। जब तक सूरज-चाँद रहें नभ में,भारत की जय-जयकार रहे। हर दिल में हिंदुस्तान रहे,हर घर में तिरंगा महान रहे। 🇮🇳 जनहित सर्व समाज सेवा समिति संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष लेखिका कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश 🇮🇳 देश भक्ति गीत : तिरंगे की शान 🇮🇳 हर दिल में हिंदुस्तान रहे,हर घर में तिरंगा महान रहे। मिट्टी की खुशबू साँसों में हो,भारत से अपना प्यार रहे। नफ़रत की दीवारें टूटें सब,आपस में भाईचारा रहे। वीरों की कुर्बानी याद रहे,उनका सदा सम्मान रहे। बच्चों के हाथों में झंडा हो,आँखों में नया अरमान रहे। सरहद पर जो प्रहरी जागे,उनके लिए दिल में मान रहे। सोनी शुक्ला ‘क्रान्ति’, लखनऊ से,भारत का ऊँचा नाम रहे। जब तक सूरज-चाँद रहें नभ में,भारत की जय-जयकार रहे। हर दिल में हिंदुस्तान रहे,हर घर में तिरंगा महान रहे। 🇮🇳 जनहित सर्व समाज सेवा समिति संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष लेखिका कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश
    1
    🇮🇳 देश भक्ति गीत : तिरंगे की शान 🇮🇳

हर दिल में हिंदुस्तान रहे,हर घर में तिरंगा महान रहे।

मिट्टी की खुशबू साँसों में हो,भारत से अपना प्यार रहे।

नफ़रत की दीवारें टूटें सब,आपस में भाईचारा रहे।

वीरों की कुर्बानी याद रहे,उनका सदा सम्मान रहे।

बच्चों के हाथों में झंडा हो,आँखों में नया अरमान रहे।

सरहद पर जो प्रहरी जागे,उनके लिए दिल में मान रहे।

सोनी शुक्ला ‘क्रान्ति’, लखनऊ से,भारत का ऊँचा नाम रहे।

जब तक सूरज-चाँद रहें नभ में,भारत की जय-जयकार रहे।

हर दिल में हिंदुस्तान रहे,हर घर में तिरंगा महान रहे। 🇮🇳

जनहित सर्व समाज सेवा समिति
 संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष लेखिका कवयित्री
 सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश

    user_Soni Shukla
    Soni Shukla
    Police Officer सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सार्वजनिक रास्ते पर गेट लगाकर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश मलिहाबाद, लखनऊ। तहसील मलिहाबाद के विकासखंड मलिहाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नाथखेड़ा में सार्वजनिक रास्ता बंद किए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि गांव का यह रास्ता आम लोगों के आवागमन के लिए इस्तेमाल होता था और सरकारी धन से यहां सड़क का निर्माण भी कराया गया था। ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क बनने के बावजूद रास्ते पर एक बड़ा गेट खड़ा कर आवागमन बंद कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और अन्य राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि रास्ता सार्वजनिक और सरकारी होने के बावजूद उसे बंद किया जाना गंभीर मामला है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कराकर सार्वजनिक रास्ते से अवरोध हटाया जाए और आवागमन बहाल कराया जाए। अब देखना है कि जिम्मेदार अधिकारी शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं।
    1
    सार्वजनिक रास्ते पर गेट लगाकर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
मलिहाबाद, लखनऊ। तहसील
मलिहाबाद के विकासखंड मलिहाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नाथखेड़ा में सार्वजनिक रास्ता बंद किए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि गांव का यह रास्ता आम लोगों के आवागमन के लिए इस्तेमाल होता था और सरकारी धन से यहां सड़क का निर्माण भी कराया गया था।
ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क बनने के बावजूद रास्ते पर एक बड़ा गेट खड़ा कर आवागमन बंद कर दिया गया है। 
इससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और अन्य राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
लोगों का कहना है कि रास्ता सार्वजनिक और सरकारी होने के बावजूद उसे बंद किया जाना गंभीर मामला है।
इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कराकर सार्वजनिक रास्ते से अवरोध हटाया जाए
और आवागमन बहाल कराया जाए। अब देखना है कि जिम्मेदार अधिकारी शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं।
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Media company बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सार्वजनिक रास्ते पर गेट लगाकर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोशमलिहाबाद, लखनऊ। तहसील मलिहाबाद के विकासखंड मलिहाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नाथखेड़ा में सार्वजनिक रास्ता बंद किए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि गांव का यह रास्ता आम लोगों के आवागमन के लिए इस्तेमाल होता था और सरकारी धन से यहां सड़क का निर्माण भी कराया गया था। ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क बनने के बावजूद रास्ते पर एक बड़ा गेट खड़ा कर आवागमन बंद कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और अन्य राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि रास्ता सार्वजनिक और सरकारी होने के बावजूद उसे बंद किया जाना गंभीर मामला है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कराकर सार्वजनिक रास्ते से अवरोध हटाया जाए और आवागमन बहाल कराया जाए। अब देखना है कि जिम्मेदार अधिकारी शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं।
    1
    सार्वजनिक रास्ते पर गेट लगाकर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोशमलिहाबाद, लखनऊ। तहसील

मलिहाबाद के विकासखंड मलिहाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नाथखेड़ा में सार्वजनिक रास्ता बंद किए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि गांव का यह रास्ता आम लोगों के आवागमन के लिए इस्तेमाल होता था और सरकारी धन से यहां सड़क का निर्माण भी कराया गया था।
ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क बनने के बावजूद रास्ते पर एक बड़ा गेट खड़ा कर आवागमन बंद कर दिया गया है। 
इससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और अन्य राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
लोगों का कहना है कि रास्ता सार्वजनिक और सरकारी होने के बावजूद उसे बंद किया जाना गंभीर मामला है।
इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कराकर सार्वजनिक रास्ते से अवरोध हटाया जाए
और आवागमन बहाल कराया जाए। अब देखना है कि जिम्मेदार अधिकारी शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं।
    user_मो इस्लाम
    मो इस्लाम
    Media Consultant बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कानपुर पुलिस द्वारा की गई जिला बदर की कार्यवाही......... आज थाना बिठूर (कानपुर नगर) पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3/4 के तहत अभियुक्त जितेन्द्र सोनकर (पुत्र प्रेमचन्द्र सोनकर, निवासी ग्राम पेम, बिठूर, मूल पता ग्राम बैरी सवाई, शिवली, कानपुर देहात) के विरुद्ध जिला बदर की विधिक कार्यवाही संपन्न की गई। माननीय न्यायालय संयुक्त अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध)/कार्यपालक मजिस्ट्रेट, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के वाद संख्या 84/2026 (सरकार बनाम जितेन्द्र सोनकर) के आदेश के क्रम में अभियुक्त को पुलिस द्वारा नोटिस तामील कराकर एक प्रति दी गई। इसके उपरांत, विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अभियुक्त को जनपद कानपुर नगर की सीमा से बाहर ले जाकर जनपद उन्नाव की सीमा में छोड़ दिया गया तथा उसे आवश्यक कानूनी निर्देशों व शर्तों से कानपुर पुलिस के द्वारा अवगत कराया गया
    1
    कानपुर पुलिस द्वारा की गई जिला बदर की कार्यवाही.........
आज थाना बिठूर (कानपुर नगर) पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3/4 के तहत अभियुक्त जितेन्द्र सोनकर (पुत्र प्रेमचन्द्र सोनकर, निवासी ग्राम पेम, बिठूर, मूल पता ग्राम बैरी सवाई, शिवली, कानपुर देहात) के विरुद्ध जिला बदर की विधिक कार्यवाही संपन्न की गई। 
माननीय न्यायालय संयुक्त अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध)/कार्यपालक मजिस्ट्रेट, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के वाद संख्या 84/2026 (सरकार बनाम जितेन्द्र सोनकर) के आदेश के क्रम में अभियुक्त को  पुलिस द्वारा नोटिस तामील कराकर एक प्रति दी गई। 
इसके उपरांत, विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अभियुक्त को जनपद कानपुर नगर की सीमा से बाहर ले जाकर जनपद उन्नाव की सीमा में छोड़ दिया 
गया 
तथा उसे आवश्यक कानूनी निर्देशों व शर्तों से कानपुर पुलिस  के द्वारा अवगत कराया गया
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.