logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांवड़ यात्रा में ट्रैक्टर-ट्रॉली का कहर, 12 वर्षीय कांवड़िए समेत दो की मौत शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र के जमौर में बुधवार देर रात कांवड़ यात्रा के दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कांवड़ियों को रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जिनमें एक 12 वर्षीय बालक भी शामिल बताया जा रहा है। एक अन्य कांवड़िया गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि कांवड़िए यात्रा के दौरान आगे बढ़ रहे थे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां चिकित्सकों ने दो कांवड़ियों को मृत घोषित कर दिया। एक घायल का उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हादसे के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

9 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

कांवड़ यात्रा में ट्रैक्टर-ट्रॉली का कहर, 12 वर्षीय कांवड़िए समेत दो की मौत शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र के जमौर में बुधवार देर रात कांवड़ यात्रा के दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कांवड़ियों को रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जिनमें एक 12 वर्षीय बालक भी शामिल बताया जा रहा है। एक अन्य कांवड़िया गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि कांवड़िए यात्रा के दौरान आगे बढ़ रहे थे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां चिकित्सकों ने दो कांवड़ियों को मृत घोषित कर दिया। एक घायल का उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हादसे के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डीएम की अगुवाई में तिरंगे के सैलाब से गूंजा शाहजहांपुर
    1
    डीएम की अगुवाई में तिरंगे के सैलाब से गूंजा शाहजहांपुर
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • naaliyo ki safai hathaurha bujurg kailash nagar colony me kafi baar khne pr bhi naaliyo ki safai nhi hui
    1
    naaliyo ki safai 
hathaurha bujurg kailash nagar colony me kafi baar khne pr bhi naaliyo ki safai nhi hui
    user_Kuldeep kumar
    Kuldeep kumar
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • purane jodon ka dard ka gharelu upay video ko like karo share karo follow karo
    1
    purane jodon ka dard ka gharelu upay video ko like karo share karo follow karo
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • गुरुद्वारा कुटिया साहब से हेमकुंड साहिब के दर्शन को रवाना हुआ जत्था 100 से अधिक लोग गुरुद्वारा कुटिया साहब से हेमकुंड साहिब जी के दर्शन को रवाना हुए
    1
    गुरुद्वारा कुटिया साहब से हेमकुंड साहिब के दर्शन को रवाना हुआ जत्था
100 से  अधिक लोग गुरुद्वारा कुटिया साहब से हेमकुंड साहिब जी के दर्शन को रवाना हुए
    user_Arvind Kumar Pandey
    Arvind Kumar Pandey
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ----बिना पैसे नहीं लगाया स्मार्ट मीटर, 1,000 से 1,500 वसूली का आरोप---- ---फ्री स्मार्ट मीटर योजना पर सवाल, रकम न देने पर मीटर हटाकर डायरेक्ट लाइन जोड़ने की शिकायत--- शाहजहांपुर। बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं के घरों पर नि:शुल्क स्मार्ट मीटर लगाए जाने की योजना के बीच वेंडर और उसके कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं से 1,000 से 1,500 तक की कथित वसूली की जा रही है। रकम देने से इनकार करने वाले उपभोक्ताओं का पुराना मीटर हटाकर बिजली की लाइन सीधे जोड़ने की शिकायत भी सामने आई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए विभाग की ओर से कोई शुल्क निर्धारित नहीं है, इसके बावजूद मौके पर कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। रकम न देने पर मीटर हटाकर डायरेक्ट कनेक्शन छोड़ दिए जाने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। मामला सामने आने के बाद नि:शुल्क स्मार्ट मीटर योजना की पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। यदि उपभोक्ता का मीटर हटाकर सीधे लाइन जोड़ दी जाती है तो इससे बिलिंग व्यवस्था के साथ-साथ विद्युत सुरक्षा को लेकर भी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। बताया जा रहा है कि लोदीपुर स्थित इंटेली स्मार्ट कंपनी स्मार्ट मीटर से संबंधित कार्य देख रही है। कंपनी के कामकाज को लेकर इससे पहले भी शिकायतें सामने आने का दावा किया जा रहा है, जिनमें आर्मर्ड केबल से जुड़े मामले भी शामिल हैं। उपभोक्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, मौके पर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों की प्रक्रिया की निगरानी कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों और वेंडर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अवैध वसूली की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज करने के साथ संबंधित वेंडर को ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में बिजली विभाग और संबंधित कंपनी के अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। MYogiAdityanath CE Devipatan Mvvnl A K Sharma Dharmendra Pratap Singh UPPCL FRIENDS Sitapur Mvvnl TV9 Bharatvarsh बिजली विभाग अपडेट AVP NEWS channel...
    1
    ----बिना पैसे नहीं लगाया स्मार्ट मीटर, 1,000 से 1,500 वसूली का आरोप----

---फ्री स्मार्ट मीटर योजना पर सवाल, रकम न देने पर मीटर हटाकर डायरेक्ट लाइन जोड़ने की शिकायत---

शाहजहांपुर। बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं के घरों पर नि:शुल्क स्मार्ट मीटर लगाए जाने की योजना के बीच वेंडर और उसके कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं से 1,000 से 1,500 तक की कथित वसूली की जा रही है। रकम देने से इनकार करने वाले उपभोक्ताओं का पुराना मीटर हटाकर बिजली की लाइन सीधे जोड़ने की शिकायत भी सामने आई है।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए विभाग की ओर से कोई शुल्क निर्धारित नहीं है, इसके बावजूद मौके पर कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। रकम न देने पर मीटर हटाकर डायरेक्ट कनेक्शन छोड़ दिए जाने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है।

मामला सामने आने के बाद नि:शुल्क स्मार्ट मीटर योजना की पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। यदि उपभोक्ता का मीटर हटाकर सीधे लाइन जोड़ दी जाती है तो इससे बिलिंग व्यवस्था के साथ-साथ विद्युत सुरक्षा को लेकर भी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।

बताया जा रहा है कि लोदीपुर स्थित इंटेली स्मार्ट कंपनी स्मार्ट मीटर से संबंधित कार्य देख रही है। कंपनी के कामकाज को लेकर इससे पहले भी शिकायतें सामने आने का दावा किया जा रहा है, जिनमें आर्मर्ड केबल से जुड़े मामले भी शामिल हैं।

उपभोक्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, मौके पर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों की प्रक्रिया की निगरानी कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों और वेंडर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अवैध वसूली की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज करने के साथ संबंधित वेंडर को ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए।

हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में बिजली विभाग और संबंधित कंपनी के अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

MYogiAdityanath CE Devipatan Mvvnl A K Sharma Dharmendra Pratap Singh UPPCL FRIENDS Sitapur Mvvnl TV9 Bharatvarsh बिजली विभाग अपडेट 
AVP NEWS channel...
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अवैध तमंचा लेकर घूम रहा था 18 वर्षीय युवक, जलालाबाद पुलिस ने दबोचा शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उवैश खान पुत्र महमूद अली खान निवासी मोहल्ला वर्कजई, कस्बा व थाना जलालाबाद को 12 अगस्त की रात करीब 10:15 बजे काकोरी स्थित शहीद इंटर कॉलेज के मैदान के पास से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी: उवैश खान, उम्र करीब 18 वर्ष। बरामदगी: एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर। मुकदमा: मु.अ.सं. 376/26, धारा 9(1)(a)(1)/25(2) आयुध अधिनियम। कार्रवाई करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सकतावत सिंह, हेड कांस्टेबल सौरव कुमार और प्रशिक्षु कांस्टेबल विकास शामिल रहे।
    1
    अवैध तमंचा लेकर घूम रहा था 18 वर्षीय युवक, जलालाबाद पुलिस ने दबोचा

शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उवैश खान पुत्र महमूद अली खान निवासी मोहल्ला वर्कजई, कस्बा व थाना जलालाबाद को 12 अगस्त की रात करीब 10:15 बजे काकोरी स्थित शहीद इंटर कॉलेज के मैदान के पास से पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी: उवैश खान, उम्र करीब 18 वर्ष।
बरामदगी: एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर।
मुकदमा: मु.अ.सं. 376/26, धारा 9(1)(a)(1)/25(2) आयुध अधिनियम।
कार्रवाई करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सकतावत सिंह, हेड कांस्टेबल सौरव कुमार और प्रशिक्षु कांस्टेबल विकास शामिल रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.